खैरथल में हर्षोल्लास से मनाया गया वरूण अवतार भगवान श्री झूलेलाल का जन्मोत्सव 'चेटीचंड' खैरथल 21 मार्च (प्रमोद केवलानी) वरुण अवतार भगवान श्री झूलेलाल की जयंती चेटीचंड महापर्व पर खैरथल में 5 दिन तक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए। शुक्रवार को हुए मुख्य कार्यक्रम में भव्य और दिव्य झांकियां निकाली गई। इन झांकियां को देखने हजारों की तादाद में जनसमूह सड़कों पर उमर पड़ा। झांकियों का पूरे शहर के मुख्य मार्गों पर भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। व्यापारियों एवं अनेक सामाजिक संगठनों ने शहर के प्रत्येक गली, नुक्कड़, चौराहे पर प्रसाद, बिस्किट, चावल-छोले, कोल्ड ड्रिंक, शरबत, समोसे, कचोरियां, चॉकलेट्स, आइसक्रीम इत्यादि वितरित किए। शहर को दिवाली की तरह लाइटों से जगमग सजाया गया। श्री झूलेलाल मंदिर से शुरू हुई झांकियां तकरीबन 5 घंटे की नगर यात्रा कर झूलेलाल मंदिर में जाकर संपन्न हुई। अगले दिन शनिवार को सुबह पल्लव एवं अरदास डालकर पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया।
खैरथल में हर्षोल्लास से मनाया गया वरूण अवतार भगवान श्री झूलेलाल का जन्मोत्सव 'चेटीचंड' खैरथल 21 मार्च (प्रमोद केवलानी) वरुण अवतार भगवान श्री झूलेलाल की जयंती चेटीचंड महापर्व पर खैरथल में 5 दिन तक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए। शुक्रवार को हुए मुख्य कार्यक्रम में भव्य और दिव्य झांकियां निकाली गई। इन झांकियां को देखने हजारों की तादाद में जनसमूह सड़कों पर उमर पड़ा। झांकियों का पूरे शहर के मुख्य मार्गों पर भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह पुष्प
वर्षा की गई। व्यापारियों एवं अनेक सामाजिक संगठनों ने शहर के प्रत्येक गली, नुक्कड़, चौराहे पर प्रसाद, बिस्किट, चावल-छोले, कोल्ड ड्रिंक, शरबत, समोसे, कचोरियां, चॉकलेट्स, आइसक्रीम इत्यादि वितरित किए। शहर को दिवाली की तरह लाइटों से जगमग सजाया गया। श्री झूलेलाल मंदिर से शुरू हुई झांकियां तकरीबन 5 घंटे की नगर यात्रा कर झूलेलाल मंदिर में जाकर संपन्न हुई। अगले दिन शनिवार को सुबह पल्लव एवं अरदास डालकर पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया।
- फरसा वाले बाबा' की मौत से उबाल में समझा इसके बाद जाम को खुलवाया1
- नीमराना कस्बे के अंबेडकर मोहल्ले की रहने वाली ओमप्रकाश सामरिया की पुत्री सुनील सामरिया के नर्सिंग ऑफिसर पद पर चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी अपनी टीम के साथ सुनील सामरिया के निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं मोमेंटो भेंट कर उनका सम्मान किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। नगर अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी ने कहा कि सुनील सामरिया की मेहनत, लगन और संघर्ष अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। इस दौरान नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, किरण सामरिया, महावीर चर्खिया, संजय कुमार, प्रशांत शर्मा, एडवोकेट मनजीत सामदिया, देवेंद्र कुमार दोसोदिया, प्रवीण यादव, एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष गिरिराज सामरिया, जितेंद्र गुर्जर सहित कई गणमान्य लोग एवं परिजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सुनील सामरिया को शुभकामनाएं दीं और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता समाज के लिए प्रेरणादायक है। अंत में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।4
- Post by Sachin kumar1
- Post by Rajbala1
- जटौली हेली मंडी में कार्रवाई करते हुए R S Bahat1
- Post by KHALID KHAN1
- बारिश ने बिगाड़ा किसानों का हाल, गेहूं की फसल गिरी, सरसों की फसल भी भीगी1
- नौगांव क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में शांतिपूर्ण माहौल में अता हुई ईद की नमाज़ः जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई, भाईचारे अमन शांति के साथ ईद मनाई एक दूसरे के गले लगा कर1
- Post by Sachin kumar1