15 अगस्त से पहले भूतनाथ क्षेत्र में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, सालभर से खड़ी कार मिली *लखनऊ न्यूज* _लखनऊ में 15 अगस्त को लेकर कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में थाना गाजीपुर क्षेत्र के भूतनाथ मेट्रो स्टेशन, भूतनाथ बाजार और भूतनाथ पार्किंग में गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।_ _लखनऊ कमिश्नर के दिशा-निर्देशन में थाना गाजीपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और आसपास के स्थानों की गहन जांच की। अभियान के दौरान थाना गाजीपुर क्षेत्र के सभी 9 चौकी प्रभारी, महिला दरोगा और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।_ *भूतनाथ पार्किंग में लंबे समय से खड़ी एक कार भी पुलिस की जांच के दायरे में आई, जो करीब एक वर्ष से वहां खड़ी बताई गई। पुलिस ने वाहन की जांच-पड़ताल की और आवश्यक जानकारी जुटाई।* _सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए LIU इंस्पेक्टर आरके श्रीवास्तव स्वयं मौके पर मौजूद रहे। इसके साथ ही BDS (Bomb Disposal Squad) और Anti-Mines टीम ने भी भूतनाथ मेट्रो स्टेशन, बाजार और पार्किंग क्षेत्र में सुरक्षा जांच की।_ _पुलिस की इस व्यापक कार्रवाई से क्षेत्र में मौजूद लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा देखने को मिला। लोगों ने महसूस किया कि 15 अगस्त जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व को लेकर पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही के मूड में नहीं है।_ *थाना गाजीपुर पुलिस की टीम ने भूतनाथ बाजार और मेट्रो स्टेशन के आसपास लगातार निगरानी बनाए रखी। चेकिंग अभियान के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई भी जोखिम स्वीकार नहीं किया जाएगा।*

- सीतापुर बाईपास चौराहे पर जलभराव, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सीतापुर बाईपास चौराहे पर जलभराव की समस्या सामने आई है। भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के राष्ट्रीय सचिव कैफ नेता* के मुताबिक नगर निगम जोन 6 अंतर्गत आने वाला यह क्षेत्र हल्की सी बारिश के बाद जलमग्न हो गया है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने और जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण रास्ते पर काफी पानी जमा है। बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और अन्य राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे के सामने ईदगाह और बगल में थाना होने के बावजूद जलभराव की समस्या पर जिम्मेदार अधिकारियों और नगर निगम कर्मचारियों का पर्याप्त ध्यान नहीं है। क्षेत्रीय पार्षद की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि मौके पर तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराकर रास्ते को आवागमन योग्य बनाया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।1
- भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर 15 अगस्त को सैकड़ो पदाधिकारी एकत्था होकर के ऑफिस पर झंडा रोहन का कार्यक्रम सफल हुआ1
- राजधानी में दबंग सटोरियों का बोलबाला लगातार जारी* पुलिस भी दबंग सटोरियों *वहाब और वासु* के आगे दिखाई दे रही नतमस्तक। *लखनऊ ब्रेकिंग* *राजधानी में दबंग सटोरियों का बोलबाला लगातार जारी* पुलिस भी दबंग सटोरियों *वहाब और वासु* के आगे दिखाई दे रही नतमस्तक। *क्षेत्रवासी थाना और 112 पर करते हैं शिकायत तो पुलिस द्वारा दबंग सटोरियों को दे दिया जाता है पीड़ित का नंबर बाद में दबंग स्टोरी पीड़ित को ही जान से मारने की देते हैं धमकी* प्रतीत होता है ठाकुरगंज थाना और रिंग रोड चौकी दबंग सटोरी की जेब में। *पीड़ित ने पुलिस के आला अधिकारियों से लगाई मदद की गुहार* सट्टे और जुए का वीडियो बनाकर एसीपी चौक को सौंपी तहरीर। अब क्या दबंग स्टोरी और उनका मैनेज *थाना और चौकी एसीपी को कर पाएंगे गुमराह* *थाना ठाकुरगंज के कैम्पल रोड रिंग रोड चौकी छेत्र का मामला।*1
- सीतापुर बाईपास चौराहे पर जलभराव, राहगीरों की बढ़ी मुश्किल लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सीतापुर बाईपास चौराहे पर जलभराव की समस्या सामने आई है। भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के राष्ट्रीय सचिव कैफ नेता* के मुताबिक नगर निगम जोन 6 अंतर्गत आने वाला यह क्षेत्र हल्की सी बारिश के बाद जलमग्न हो गया है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने और जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण रास्ते पर काफी पानी जमा है। बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और अन्य राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे के सामने ईदगाह और बगल में थाना होने के बावजूद जलभराव की समस्या पर जिम्मेदार अधिकारियों और नगर निगम कर्मचारियों का पर्याप्त ध्यान नहीं है। क्षेत्रीय पार्षद की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि मौके पर तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराकर रास्ते को आवागमन योग्य बनाया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।1
- मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप बीकेटी। महिंगवा थाना क्षेत्र के डिंगुरपुर गांव में 3 अगस्त को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय शकुंतला पत्नी विजय कुमार की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद शिकायत किए जाने के बावजूद पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की और न ही घायलों का मेडिकल कराया। परिजनों के मुताबिक, 3 अगस्त को गाजीपुर गांव के कुछ लोगों ने गांव के बाहर चौराहे पर शकुंतला के साथ मारपीट की थी। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति विजय कुमार को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद परिजनों ने महिंगवा थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस स्तर से तत्काल प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।मृतका के पति विजय कुमार ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मेडिकल और उपचार की प्रक्रिया कराई होती तो शायद उसकी पत्नी की हालत इतनी गंभीर नहीं होती। परिजनों के मुताबिक, शकुंतला की तबीयत लगातार बिगड़ती रही और उसका घर पर ही उपचार चल रहा था। शुक्रवार को हालत अधिक खराब होने पर उसकी मौत हो गई। विजय मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं और उनके दो छोटे बच्चे हैं। अंतिम संस्कार से पहले भाई ने पुलिस को दी सूचना महिला की मौत के बाद कुछ लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान सूचना मिलने पर मृतका का भाई मौके पर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामला सामने आते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद ने बताया कि महिला की मौत के मामले में पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।4
- तकरोही-अंबेडकर चौराहे पर लगा भीषण जाम, घंटों रेंगते रहे लोग तकरोही चौकी स्थित अंबेडकर चौराहे पर लगा भीषण जाम। चौराहे के चारों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित नजर आई। जाम के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। कई वाहन चालक काफी देर तक जाम में फंसे रहे। शाम के समय रोज लगता है भीषण जाम जिम्मेदार रहते हैं, नदारद। अमन राठौर ✍️1
- *राजधानी में दबंग सटोरियों का बोलबाला लगातार जारी*....... *राजधानी में दबंग सटोरियों का बोलबाला लगातार जारी* पुलिस भी दबंग सटोरियों *वहाब और वासु* के आगे दिखाई दे रही नतमस्तक। *क्षेत्रवासी थाना और 112 पर करते हैं शिकायत तो पुलिस द्वारा दबंग सटोरियों को दे दिया जाता है पीड़ित का नंबर बाद में दबंग स्टोरी पीड़ित को ही जान से मारने की देते हैं धमकी* प्रतीत होता है ठाकुरगंज थाना और रिंग रोड चौकी दबंग सटोरी की जेब में। *पीड़ित ने पुलिस के आला अधिकारियों से लगाई मदद की गुहार* सट्टे और जुए का वीडियो बनाकर एसीपी चौक को सौंपी तहरीर। अब क्या दबंग स्टोरी और उनका मैनेज *थाना और चौकी एसीपी को कर पाएंगे गुमराह* *थाना ठाकुरगंज के कैम्पल रोड रिंग रोड चौकी छेत्र का मामला।*1
- *‼️थाना महिगवां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डिंगुरपुर में हुयी महिला की मृत्यु के संबंध में पुलिस उपायुक्त, उत्तरी श्री अमित कुमार आनंद द्वारा दी गयी बाइट। थाना महिगवां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डिंगुरपुर में हुयी महिला की मृत्यु के संबंध में पुलिस उपायुक्त, उत्तरी श्री अमित कुमार आनंद द्वारा दी गयी बाइट।1