Shuru
Apke Nagar Ki App…
BaरKaट्ठा Ki आwaज
More news from Hazaribagh and nearby areas
- झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आवाहन पर 9, 10, 11 मार्च 2026 से अपने चीर लंबित मांगों को लेकर सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे...1
- सरिया के हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर रांची वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव शुक्रवार से शुरू हो गया। लंबे समय से की जा रही मांग पूरी होने पर स्टेशन परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नागेन्द्र महतो ने लोको पायलट का स्वागत कर हरी झंडी #hazaribagh #railwaystation #sachtakjharkhandnews #sonumehta1
- Post by Md Javed Ansari1
- -- एसआईटी की कार्रवाई में 23 वर्षीय युवक दबोचा गया, हत्या की बात स्वीकार __ हजारीबाग। जिले के बड़ाबाजार ओपी क्षेत्र अंतर्गत हुरहुरू मुहल्ला स्थित पासवान टोला के एक कुएं से 25 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 9:30 बजे बरामद शव मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान सिकेंद्र कुमार उर्फ ललू गोप के रूप में हुई थी। इस संबंध में मृतक के भाई संजय कुमार (पिता- माथुर गोप, निवासी- हुरहुरू, थाना बड़ाबाजार) के आवेदन के आधार पर सदर (बड़ाबाजार) थाना कांड संख्या 55/26, दिनांक 25.02.2026, धारा 103(1)/238/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था। कांड के उद्भेदन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) अमित आनंद (भा.पु.से.) के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हुरहुरू पासवान मुहल्ला निवासी प्रताप कुमार दास उर्फ छोटू (उम्र 23 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि 23 फरवरी 2026 की शाम करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच उसका मृतक से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मृतक द्वारा पत्थर से मारने के लिए दौड़ाए जाने पर वह भागा। इसी क्रम में मृतक गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी ने उसी पत्थर से उसके सिर पर वार किया और पास पड़ी रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में शव को कंबल से ढककर वहां से फरार हो गया। आरोपी ने यह भी बताया कि 24 फरवरी की रात मृतक के परिजनों द्वारा खोजबीन किए जाने के दौरान उसने शव को कंबल में लपेटकर घसीटते हुए पासवान मुहल्ला स्थित कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कंबल एवं आरोपी द्वारा घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं। छापामारी दल की एसआईटी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) अमित आनंद, पुलिस निरीक्षक सदर अंचल नंदकिशोर साहू, बड़ाबाजार ओपी प्रभारी पंकज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुधीर कुमार, गौतम उरांव सहित बड़ाबाजार ओपी के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए मामले की आगे की कार्रवाई जारी रखी है।1
- Post by Sunil Kumar journalist1
- कोडरमा सहिया संघ का 9 सूत्री मांगों को लेकर सदर अस्पताल में धरना1
- *कपड़ा पट्टी कतरास में होली मिलन समारोह संपन्न* *धनबाद :* कतरास कपड़ा पट्टी कतरास में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. होली मिलन पर लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. मौके पर प्रकाश राम गुप्ता, महेश शर्मा, भोला शर्मा, सुरेश शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, नीरज शर्मा, सुशील चौधरी, विष्णु चौधरी, सोनू केसरी आदि शामिल थे1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1