logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*दादा नाम संकीर्तन में जुटे श्रद्धालु* *पवन मनवर* भैंसदेही -पूर्णा नगरी में चमत्कारिक संत श्रीं श्री 1008 त्रिवेणी भारती नागा दादा के वार्षिक उत्सव के द्वितीय चरण का आरंभ दादा नाम संकीर्तन (इक्का)के साथ आरंभ हुआ , नागा दादा के चरण सेवक मनोहर महाराज ने डां़ नीरज और कृष्णा बारपेटे से पूजा करवाकर दादा नाम संकीर्तन की शुरुआत की ,यह दादा नाम संकीर्तन पुरे चौबिस घंटे आज दोपहर एक बजे महाआरती तक जारी रहा जिसमें पुरी श्रध्दा और भक्ति भाव के साथ नागादादा के भक्तों ने संकिर्तन किया,नगर सहित क्षेत्र के अलग अलग गांवों से भजन मंडलीयो ने यहां पहुंचकर दादा नाम का संकिर्तन किया। संस्थान से जुड़े भाऊराव जी साकरे, सदानंद सराफ और प्रकाश घानेकर ने बताया कि महाआरती के बाद महाप्रसादी का आयोजन होगा जिसकी समुचित व्यवस्था में संस्थान के सदस्य जुटे हुए हैं वहीं महाप्रसाद बनाने में करीब एक सैकड़ा कर्मचारी बीते दो दिनों से कार्यरत हैं।

4 hrs ago
user_पवन जीत मनवर PRESS
पवन जीत मनवर PRESS
Carpenter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago
a1aa48d4-f420-41a1-a219-5acc0bcbc6cc

*दादा नाम संकीर्तन में जुटे श्रद्धालु* *पवन मनवर* भैंसदेही -पूर्णा नगरी में चमत्कारिक संत श्रीं श्री 1008 त्रिवेणी भारती नागा दादा के वार्षिक उत्सव के द्वितीय चरण का आरंभ दादा नाम संकीर्तन (इक्का)के साथ आरंभ हुआ , नागा दादा के चरण सेवक मनोहर महाराज ने डां़ नीरज और कृष्णा बारपेटे से पूजा करवाकर दादा नाम संकीर्तन की शुरुआत की ,यह दादा नाम संकीर्तन पुरे चौबिस घंटे आज दोपहर एक बजे महाआरती तक जारी रहा जिसमें पुरी

3bc39019-0dc9-4c63-a88a-9604addb999c

श्रध्दा और भक्ति भाव के साथ नागादादा के भक्तों ने संकिर्तन किया,नगर सहित क्षेत्र के अलग अलग गांवों से भजन मंडलीयो ने यहां पहुंचकर दादा नाम का संकिर्तन किया। संस्थान से जुड़े भाऊराव जी साकरे, सदानंद सराफ और प्रकाश घानेकर ने बताया कि महाआरती के बाद महाप्रसादी का आयोजन होगा जिसकी समुचित व्यवस्था में संस्थान के सदस्य जुटे हुए हैं वहीं महाप्रसाद बनाने में करीब एक सैकड़ा कर्मचारी बीते दो दिनों से कार्यरत हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by पवन जीत मनवर PRESS
    1
    Post by पवन जीत मनवर PRESS
    user_पवन जीत मनवर PRESS
    पवन जीत मनवर PRESS
    Carpenter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • श्रद्धालुओं ने की संत नागा दादा की झांकी दर्शन भैंसदेही पूर्णा नगरी भैंसदेही स्थित चमत्कारिक संत श्रीश्री 1008 त्रिवेणी भारती नागा दादा संस्थान से तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। संत नागा दादा की पुण्यतिथि पर प्रथम दिवस संस्थान से निकाली गई विशाल शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हुए और संत श्री के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट की। नागझीरी से प्रारंभ हुई आकर्षक शोभायात्रा नागझीरी संस्थान से आकर्षक सज्जा के साथ संत श्री नागा दादा की सुंदर झांकी निकाली गई। सुंदर सजे घोड़े शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण बने रहे। झांकी नगर के प्रमुख मार्गों—प्राचीन शिवालय, मरही माता चौक, करार मोहल्ला, मस्जिद चौक, मंगलवारी मोहल्ला, सुधार मोहल्ला—से होकर धर्माल मोहल्ला चौक पहुंची। देर रात संस्थान लौटने पर संत नागा दादा का पूजन कर वार्षिक उत्सव के प्रथम चरण का शुभारंभ किया गया। मार्गभर श्रद्धालुओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन शोभायात्रा के मार्ग में उमड़ी भक्तों की भीड़ ने संत श्री की झांकी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। ढोल-ताशे की थिरकती धुनों पर दादा नाम संकीर्तन गाते युवा झूमते नजर आए। सभी ने 'नागा दादा' के जयकारे लगाए, जिससे वातावरण भक्ति रस से परिपूर्ण हो गया। हजारों श्रद्धालुओं ने फूल, चंदन और दीप अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। उत्सव प्रबंधन में सक्रिय रहे पदाधिकारी संस्था के अध्यक्ष कृष्णा झाड़े सहित राजू जोशी, प्रकाश घानेकर, धनराज धाकड़, संजू मोहने, सदानंद सराफ, भाऊराव भाऊ, गोदंयाभाऊ, हेमंत सावरकर, वीरेंद्र मालवीय, रामापानकर, दीपक शुक्ला, उग्रसेन नरवरे, गुड्डू मालवीय और नागा दादा के चरण सेवक मनोहर राजूरकर ने शोभायात्रा की पूरी व्यवस्था संभाली। इनकी मेहनत से कार्यक्रम बिना किसी विघ्न के सफल रहा। अगले दो दिनों
    4
    श्रद्धालुओं ने की संत नागा दादा की झांकी दर्शन
भैंसदेही
पूर्णा नगरी भैंसदेही स्थित चमत्कारिक संत श्रीश्री 1008 त्रिवेणी भारती नागा दादा संस्थान से तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। संत नागा दादा की पुण्यतिथि पर प्रथम दिवस संस्थान से निकाली गई विशाल शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हुए और संत श्री के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट की।
नागझीरी से प्रारंभ हुई आकर्षक शोभायात्रा
नागझीरी संस्थान से आकर्षक सज्जा के साथ संत श्री नागा दादा की सुंदर झांकी निकाली गई। सुंदर सजे घोड़े शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण बने रहे। झांकी नगर के प्रमुख मार्गों—प्राचीन शिवालय, मरही माता चौक, करार मोहल्ला, मस्जिद चौक, मंगलवारी मोहल्ला, सुधार मोहल्ला—से होकर धर्माल मोहल्ला चौक पहुंची। देर रात संस्थान लौटने पर संत नागा दादा का पूजन कर वार्षिक उत्सव के प्रथम चरण का शुभारंभ किया गया।
मार्गभर श्रद्धालुओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
शोभायात्रा के मार्ग में उमड़ी भक्तों की भीड़ ने संत श्री की झांकी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। ढोल-ताशे की थिरकती धुनों पर दादा नाम संकीर्तन गाते युवा झूमते नजर आए। सभी ने 'नागा दादा' के जयकारे लगाए, जिससे वातावरण भक्ति रस से परिपूर्ण हो गया। हजारों श्रद्धालुओं ने फूल, चंदन और दीप अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की।
उत्सव प्रबंधन में सक्रिय रहे पदाधिकारी
संस्था के अध्यक्ष कृष्णा झाड़े सहित राजू जोशी, प्रकाश घानेकर, धनराज धाकड़, संजू मोहने, सदानंद सराफ, भाऊराव भाऊ, गोदंयाभाऊ, हेमंत सावरकर, वीरेंद्र मालवीय, रामापानकर, दीपक शुक्ला, उग्रसेन नरवरे, गुड्डू मालवीय और नागा दादा के चरण सेवक मनोहर राजूरकर ने शोभायात्रा की पूरी व्यवस्था संभाली। इनकी मेहनत से कार्यक्रम बिना किसी विघ्न के सफल रहा। अगले दो दिनों
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • ईरान और इजरायल अमेरिका युद्ध के बीच बड़े गैस सिलेंडर के दामों मंहगाई के खिलाफ ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर और ब्लांक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर भाजपा सरकार को घेरा इस दौरान विगत दिनों खेड़ी रामोसी में जमीन को लेकर आदिवासियों के साथ हुएं विवाद और आठनेर नगर में पेयजल आपूर्ति में बरती जा रही लापरवाही के खिलाफ थाना प्रभारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन काल में 400 रूपए में गैस सिलेंडर के दाम थे वर्तमान में दुगना हो गये जिसे कम करना चाहिए। बढती मंहगाई से गरीब और मध्य वर्ग के लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया कि आठनेर नगर में पेयजल पानी को शुद्ध करने वाले पानी में क्लोरीन गैस का उपयोग नहीं किया जाता नगरवासियों के साथ खिलवाड़ हो रहा है वहीं खेड़ी रामोसी में आदिवासी पर हुई एफआईआर जल्द वापस लेने की मांग की ।
    1
    ईरान और इजरायल अमेरिका युद्ध के बीच बड़े गैस सिलेंडर के दामों मंहगाई के खिलाफ ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर और ब्लांक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर भाजपा सरकार को घेरा इस दौरान विगत दिनों खेड़ी रामोसी में जमीन को लेकर आदिवासियों के साथ हुएं विवाद और आठनेर नगर में पेयजल आपूर्ति में बरती जा रही लापरवाही के खिलाफ थाना प्रभारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन काल में 400 रूपए में गैस सिलेंडर के दाम थे वर्तमान में दुगना हो गये जिसे कम करना चाहिए। बढती मंहगाई से गरीब और मध्य वर्ग के लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया कि आठनेर नगर में पेयजल पानी को शुद्ध करने वाले पानी में क्लोरीन गैस का उपयोग नहीं किया जाता नगरवासियों के साथ खिलवाड़ हो रहा है वहीं खेड़ी रामोसी में आदिवासी पर हुई एफआईआर जल्द वापस लेने की मांग की ।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं कार्यकर्ताओं ने खेड़ी रामोसी मामले में निष्पक्ष जांच का दिया ज्ञापन
    2
    भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं कार्यकर्ताओं ने खेड़ी रामोसी मामले में निष्पक्ष जांच का दिया ज्ञापन
    user_Kashinath Sahu
    Kashinath Sahu
    बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by AMLA NEWS
    1
    Post by AMLA NEWS
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 🔹जिला बैतूल में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मुलताई पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। 🔹दिनांक 28.03.2026 को चौकी दुनावा, थाना मुलताई में *आवेदिका श्रीमती चमेली बाई पति जी.एस. रघुवंशी निवासी कालापाठा बैतूल* द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि उनके निर्माणाधीन मकान (आदित्य TVS के सामने, दुनावा) से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हेवेल्स कंपनी के बिजली वायर के 28 बंडल (कीमती लगभग 98,000/- रुपये) चोरी कर लिए गए हैं। 🔹आवेदन की जांच के दौरान उपलब्ध CCTV फुटेज, खरीदी बिल एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी किया जाना प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाया गया। 🔹 इस पर थाना मुलताई में *अपराध क्रमांक 201/2026 धारा 331(3), 305(ए)* भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹*CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग* 🔹जांच के दौरान CCTV फुटेज में दिनांक 22.03.2026 को दो व्यक्ति स्कूटी से आकर मकान का ताला तोड़कर वायर चोरी करते हुए दिखाई दिए। 🔹आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी मुलताई श्री नरेंद्र सिंह परिहार द्वारा विशेष टीम गठित की गई। 🔹*आरोपी गिरफ्तार* पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर *आरोपी नितिन विश्वकर्मा पिता दिलीप विश्वकर्मा, उम्र 38 वर्ष, निवासी भारत भारती, थाना कोतवाली, जिला बैतूल* को दिनांक 28.03.2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। 🔹एक अन्य *आरोपी सूरज उर्फ एलियन भावसार* फरार है जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है। 🔹 *जब्ती* आरोपी से चोरी गए 28 मंडलों में से 26 केबल वायर के बंडल जप्त किए गए हैं। अनुमानित कीमत 95000/– 🔹*सराहनीय भूमिका* इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक श्री नरेंद्र सिंह परिहार, चौकी प्रभारी दुनावा श्री नेपाल सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक सुनील पांड्रम, आरक्षक अभिषेक वाडीवा एवं आरक्षक नरेश तुमराम, आरक्षक सोनू भारती, सैनिक विजय रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही। 🔹*पुलिस अधीक्षक की अपील* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि अपने घरों एवं निर्माणाधीन स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें, जैसे CCTV कैमरे, मजबूत ताले एवं नियमित निगरानी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या डायल 100 पर दें। 🔹उन्होंने यह भी कहा कि बैतूल पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है एवं जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत प्रयास जारी रहेंगे।
    1
    🔹जिला बैतूल में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मुलताई पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
🔹दिनांक 28.03.2026 को चौकी दुनावा, थाना मुलताई में *आवेदिका श्रीमती चमेली बाई पति जी.एस. रघुवंशी निवासी कालापाठा बैतूल* द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि उनके निर्माणाधीन मकान (आदित्य TVS के सामने, दुनावा) से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हेवेल्स कंपनी के बिजली वायर के 28 बंडल (कीमती लगभग 98,000/- रुपये) चोरी कर लिए गए हैं।
🔹आवेदन की जांच के दौरान उपलब्ध CCTV फुटेज, खरीदी बिल एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी किया जाना प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाया गया।
🔹 इस पर थाना मुलताई में *अपराध क्रमांक 201/2026 धारा 331(3), 305(ए)* भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹*CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग* 
🔹जांच के दौरान CCTV फुटेज में दिनांक 22.03.2026 को दो व्यक्ति स्कूटी से आकर मकान का ताला तोड़कर वायर चोरी करते हुए दिखाई दिए।
🔹आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी मुलताई श्री नरेंद्र सिंह परिहार द्वारा विशेष टीम गठित की गई।
🔹*आरोपी गिरफ्तार* 
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर  *आरोपी
नितिन विश्वकर्मा पिता दिलीप विश्वकर्मा, उम्र 38 वर्ष, निवासी भारत भारती, थाना कोतवाली, जिला बैतूल*  को दिनांक 28.03.2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
🔹एक अन्य *आरोपी सूरज उर्फ एलियन भावसार* फरार है जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।
🔹 *जब्ती* 
आरोपी से चोरी गए 28 मंडलों में से 26 केबल वायर के बंडल जप्त किए गए हैं।
अनुमानित कीमत 95000/–
🔹*सराहनीय भूमिका* 
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक श्री नरेंद्र सिंह परिहार, चौकी प्रभारी दुनावा श्री नेपाल सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक सुनील पांड्रम, आरक्षक अभिषेक वाडीवा एवं आरक्षक नरेश तुमराम, आरक्षक सोनू भारती, सैनिक विजय रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।
🔹*पुलिस अधीक्षक की अपील* 
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि अपने घरों एवं निर्माणाधीन स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें, जैसे CCTV कैमरे, मजबूत ताले एवं नियमित निगरानी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या डायल 100 पर दें।
🔹उन्होंने यह भी कहा कि बैतूल पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है एवं जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत प्रयास जारी रहेंगे।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • BRC पीसी बोस ने बताया सेंट फ्रांसिस सारणी, लिटिल फ्लावर पाथाखेड़ा, एमजीएम बागडोना के स्कूलों में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत नहीं हो पा रहा एडमिशन का कारण
    1
    BRC पीसी बोस ने बताया सेंट फ्रांसिस सारणी, लिटिल फ्लावर पाथाखेड़ा, एमजीएम बागडोना के स्कूलों में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत नहीं हो पा रहा एडमिशन का कारण
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    पत्रकार घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मुलताई। आज सुबह लगभग 10:26 बजे भगतसिंह वार्ड में डॉ. रामदास गडेकर के मकान में किराए से रह रहे वीरेंद्र वर्मा के घर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि किचन में लगे वॉटर डिस्पेंसर के फटने से आग भड़क उठी, जिससे किचन में रखा घरेलू सामान आग की चपेट में आ गया। घटना के दौरान किचन में रखा गैस सिलेंडर भी चालू हालत में पाया गया, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बढ़ गई थी। मौके पर पहुंची फायर टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए सबसे पहले सिलेंडर का मेन वाल्व बंद किया और उसे सुरक्षित बाहर निकालकर पानी के प्रेशर से ठंडा किया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और आग पर भी काबू पा लिया गया। इस दौरान फायर टीम में ड्राइवर धनराज पवार, गिरीश पिपले, सुमित पुरी एवं भूपेंद्र राठौर की अहम भूमिका रही।
    2
    मुलताई। आज सुबह लगभग 10:26 बजे भगतसिंह वार्ड में डॉ. रामदास गडेकर के मकान में किराए से रह रहे वीरेंद्र वर्मा के घर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि किचन में लगे वॉटर डिस्पेंसर के फटने से आग भड़क उठी, जिससे किचन में रखा घरेलू सामान आग की चपेट में आ गया।
घटना के दौरान किचन में रखा गैस सिलेंडर भी चालू हालत में पाया गया, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बढ़ गई थी। मौके पर पहुंची फायर टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए सबसे पहले सिलेंडर का मेन वाल्व बंद किया और उसे सुरक्षित बाहर निकालकर पानी के प्रेशर से ठंडा किया।
समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और आग पर भी काबू पा लिया गया।
इस दौरान फायर टीम में ड्राइवर धनराज पवार, गिरीश पिपले, सुमित पुरी एवं भूपेंद्र राठौर की अहम भूमिका रही।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.