आज का दैनिक पंचांग और अपना राशिफल देखें जाने अपना भविष्य 🕉 हर हर महादेव 🕉 🌄सुप्रभात🌄 आचार्य सीताराम पाण्डेय *बुधवार* 26 अगस्त 2026 *आज रात्रि 01:38 से भदवा प्रारंभ होगा* सूर्योदय 🌄 05:38 सूर्यास्त 🌅 06:22 मास 👉 श्रावण पक्ष 👉 शुक्ल तिथि 👉 त्रयोदशी (07:29 सुबह तक) नक्षत्र 👉 श्रवणा (01:38 रात्रि तक) योग 👉 सौभाग्य (08:12 रात्रि तक) प्रथम करण 👉 तैतिल (07:29 सुबह तक) द्वितीय करण 👉 गर (08:35 रात्रि तक) राहुकाल 👉01:30 से 03:00 दिन तक। 〰️〰️〰️〰️〰️〰️ आज का राशिफल 🐐🐂💏💮🐅👩 〰️〰️〰️〰️〰️〰️ मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन सफलता दायक रहेगा फिर भी स्वभाव में गंभीरता लाना आवश्यक है अन्यथा लोग आपकी बातों को हल्के में लेंगे। कार्य व्यवसाय में पुरानी योजनाए आज फलीभूत होकर धन लाभ के साथ समाज मे वर्चस्व बढ़ाएंगी। सामाजिक क्षेत्र पर आज आपकी छवि प्रतिष्ठित जैसी बनेगी। व्यवसायियों की आर्थिक विषयो को लेकर कहा सुनी हो सकती है विवेकी व्यवहार रखें अन्यथा दुविधा में पड़ सकते है। नौकरी पेशाओ के लिये दिन ज्यादा शुभ रहेगा काम की अपेक्षा सम्मान अधिक मिलेगा। संध्या बाद का समय आनंद मनोरंजन में बिताना पसंद करेंगे। परिजनों से स्नेह स्वार्थ पूर्ति तक ही सीमित रहेगा। सेहत में आज सुधार अनुभव करेंगे। वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज का दिन भी आपके कुछ उलझनों वाला रहेगा। आज आप दिन का अधिकांश समय केवल सोचने में व्यर्थ करेंगे महत्त्वपूर्ण कार्य भी असमंजस के कारण अधूरे रह सकते है। कार्य व्यवसाय में मध्यान तक उदासीनता रहेगी इसके बाद संध्या तक बिक्री बढ़ने से काम चलाऊ आय हो जाएगी लेकिन आज घरेलू और अन्य व्यावसायिक खर्च भी अधिक रहने से धन संचय नही कर सकेंगे। परिवार के सदस्य अपनी बात मनवाने के लिए अनुचित जिद करेंगे जिसजे पूर्ण ना होने पर घर का वातावरण कुछ समय के लिए खरब होगा। बुजुर्ग वर्ग किसी बात को लेकर असंतोष जताएंगे। आरोग्य बना रहेगा। मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज आप पूर्व में की गई गलतियों से सीख लेंगे भविष्य में ऐसा न यही इसका विचार भी करंगे परन्तु फिर भी कोई प्रसंग अचानक बनने से फिर वही गलती दोहराएंगे लेकिन आज परिश्रम और मीठे व्यवहार के बल पर इस पर पर्दा भी डाल देंगे। कार्य व्यवसाय से मेहनत के बाद भी मन इच्छित सफलता नही मिलने का खेद रहेगा लेकिन हतोत्साहित ना हों संध्या बाद से स्थित आपके पक्ष में आने लगेगी शुभ समाचार मिलने से उत्साह बढ़ेगा। आर्थिक अथवा अन्य पारिवारिक मामलों को लेकर घर मे खींच-तान होगी व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। स्वास्थ्य कुछ समय के लिये खराब होगा। कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज का दिन आपके लिये उतार-चढ़ाव वाला रहेगा दिन के आरम्भ से ही आवश्यक कार्यो में व्यस्त हो जाएंगे घर मे किसी बात को लेकर कहासुनी होगी इसका प्रभाव दिन भर मस्तिष्क पर रहेगा संध्या बाद फिर दोबारा गड़े मुर्दे उखाड़ने पर झगड़ा हो सकता है। कार्य व्यवसाय से आशाजनक लाभ तो होगा लेकिन मन को शांति नही दे सकेगा। प्रतिस्पर्धा होने के कारण कुछ समय के लिए परेशानी होगी। धन को लेकर किसी से बहस ना करें मानसिक शान्ति के लिये आध्यात्म का सहारा लेना उचित रहेगा। सेहत मानसिक तनाव को छोड़ ठीक रहेगी। सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आपके लिये आज का दिन धन लाभ वाला रहेगा। आज दिन के पूर्वार्ध में आप जो भी योजना बनाएंगे उसे मध्यान पश्चात तक पूर्ण कर लेंगे लेकिन आज धन संबंधित लाभ पाने के लिये किसी की सहायता की आवश्यकता भी पड़ेगी इसलिये स्वभाव में नरमी रखें। मध्यान के बाद व्यवसायिक यात्रा अथवा पर्यटन की योजना बनेगी लेकिन आज व्यस्तता अधिक रहने पर सम्भव नही हो सकेगा। पारिवारिक जीवन आनदमय रहेगा परिजन आवश्यक सामग्री की सारणी बना कर कुछ समय के लिये दुविधा में डालेंगे। घर मे अथवा कार्य क्षेत्र पर धन को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। सेहत उत्तम रहेगी। कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज का दिन आपको पिछले कुछ दिनों से चल रही मानसिक दुविधा में राहत प्रदान करेगा। कार्य व्यवसाय से दिन के आरम्भ में तसल्ली देने वाले समाचार मिलेंगे फिर भी आर्थिक निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य करें धन फंसने की संभावना है। सहकर्मियों की मनमाना व्यवहार कुछ समय के लिए असहज करेगा मामूली झड़प भी हो सकती है। धन लाभ संध्या के आस-पास अकस्मात होने से खर्च निकाल लेंगे। परिवार का वातावरण भी आज अन्य दिनों की तुलना में शांत रहेगा किसी के ऊपर भर डालने का प्रयास ना करें अशांति फैल सकती है। सेहत नरम रहेगी। तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज के दिन आपके स्वभाव में आलस्य और लापरवाहि दोनो रहने के कारण आस पास के लोगो को असुविधा होगी। आपके मुह पर लोग स्वार्थ वश मीठा व्यवहार करेंगे लेकिन पीछे से जो गलती आपने नही की उसका भी दोष लगाएंगे फिर भी आप इन सबसे बेपरवाह होकर अपने मे मस्त रहेंगे। कार्य व्यवसाय को लेकर मानसिक चिंता रहेगी परन्तु साधनों की कमी के चलते मन मारकर रहना पड़ेगा। नौकरी वाले जातक अधिकारियों के कोप भाजन बन सकते है। महिलाये बड़बोले पन के कारण स्वयं की कलह को निमंत्रण देंगे। सर दर्द को छोड़ स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज की परिस्थिति हानिकारक बन रही है घर एवं बाहर विवेक से काम लें अन्यथा जहां से लाभ की उम्मीद लगाए बैठे है वहाँ से अकस्मात निराश होना पड़ेगा। आज आप जल्दी से परिश्रम करने के लिए तत्पर नही होंगे इसके विपरीत मौज-शौक के लिए हर समय तैयार मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी आपकी अनदेखी से बिगड़ सकते है अपने हित के लिए अन्य को परेशान ना करें अन्यथा अकेले रह जाएंगे। धन लाभ संध्या के समय आवश्यकता से कम होगा परिवार की महिलाओं अथवा बुजुर्ग से अनजाने में हानि हो सकती है क्रोध ना करें। परिजन अथवा स्वयं के स्वास्थ्य में गिरावट अनुभव होगी। धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज का दिन आपको अवश्य की कुछ ना कुछ यादगार पल देगा। व्यवसाइयों को व्यापार से धन की आमद रुक रुक कर होती रहेगी लेकिन आर्थिक मामलों में आज किसी भी प्रकार की जोर-जबरदस्ती ना करें अन्यथा संबंध खराब होने से भविष्य में कठिनाई आएगी। आज आपकी सोची सभी योजनाए पूर्ण होने में संदेह रहेगा लेकिन जितने कार्य पूर्ण होंगे उनसे संतोषजनक लाभ अर्जित कर लेंगे अति आवश्यक कार्य को प्राथमिकता दें आज जैसी सुविधा कल नही मिलेगी। आज आप परिजन एवं मित्र रिश्तेदारों की भावनाओ को समझेंगे फिर भी किसी कार्य अथवा इच्छा पूर्ति में विलंब होने पर नाराजगी देखनी पड़ेगी। मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज का दिन कार्यसिद्धि वाला है समय का लाभ उठाएं अधिकारी वर्ग आज आपकी हर संभव सहायता करेंगे सरकारी अथवा ने कागजी कार्य करने में देरी ना करें अन्यथा लंबित रह सकते है। आर्थिक मामले देखभाल कर ही करें धन की आमद देखकर जल्दबाजी में लिया निर्णय भविष्य में कष्ट देगा। पारिवारिक सदस्य अथवा मित्र, रिश्तेदारों को आर्थिक मदद ना चाह कर भी करनी पड़ेगी इससे घर का बजट प्रभावित होगा। महिलाये घर के कार्यो से ऊबन अनुभव करेंगी धीमी गति से कार्य करने पर अव्यवस्था फैलेगी। स्वास्थ्य आज सामान्य ही रहेगा। कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज का दिन शुभ कर्मों में व्यतीत करेंगे दिन के पूर्वार्ध में घर मे धार्मिक कृत्यों का आयोजन होगा धार्मिक क्षेत्रो की यात्रा के प्रसंग भी उपस्थित होंगे धन पुण्य पर खर्च करेंगे। कार्य व्यवसाय में मध्यान तक का समय अनदेखी के कारण मंदा जाएगा इसके बाद रात्रि तक कही ना कहि से आर्थिक लाभ होगा। स्वभाव में आज थोड़ी कृपणता भी रहने से परिजनों से मन मुटाव होगा। नौकरी वाले लोग कार्यो को जल्दबाजी में करेंगे जिससे थोड़ी बहुत त्रुटि हो सकती है। संध्या बाद का समय दिन की अपेक्षा राहत वाला रहेगा थकान रहने पर भी मनोरंजन के अवसर नही चूकेंगे। मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज प्रातः काल से ही आपकी सेहत में नरमी आने लगेगी फिर भी लापरवाहि करेंगे जिससे तबियत ज्यादा खराब हो सकती है। कार्य व्यवसाय से आज आशानुकूल परिणाम नही मिलेंगे भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी आर्थिक रूप से दिन उलझनों वाला रहेगा। किसी को उधार दिया धन समय से ना मिलने पर असुविधा होगी बहस भी हो सकती है। नौकरी करने वालो को जबरदस्ती दौड़ धूप करनी पड़ेगी। परिवार का वातावरण भी रोग ग्रस्त रहेगा स्त्री वर्ग की सेहत खराब रहने से काम-काज अस्त व्यस्त रहेंगे। भाई बंधु भी स्वार्थी साधने के लिये व्यवहार करेंगे। धैर्य से दिन व्यतीत करें। 〰️〰️〰️〰️〰️〰️

- बाढ़ प्रभावित माझा क्षेत्र में पहुंचे मंडलायुक्त, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं संत कबीर नगर जिले के दक्षिणांचल स्थित धनघटा तहसील क्षेत्र के माझा इलाके में आई भीषण बाढ़ का जायजा लेने के लिए मंडलायुक्त बस्ती वैभव कुमार श्रीवास्तव एवं जिलाधिकारी आलोक कुमार मंगलवार को बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे। अधिकारियों ने करनपुर, कंचनपुर, गायघाट, दक्षिणी ढोलबजा, भौआपार, गुणवतिया और सीयरकला सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मंडलायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सर्पदंश की वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस को तैयार रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित गांवों में वितरित की जा रही क्लोरीन, पैरासिटामोल सहित अन्य आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और वितरण की भी जानकारी ली। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने गायघाट में करीब 500 मीटर सड़क की समस्या तथा भौआपार गांव में लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या को मंडलायुक्त के सामने रखा। मंडलायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को दोनों समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए। वहीं माझा क्षेत्र में जलभराव और वाटर लॉगिंग की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने गोरखपुर की ओर जाने वाली दो लेन सड़क पर पुलिया निर्माण की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया बनने से जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी और जलभराव के कारण किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान से भी काफी हद तक बचाया जा सकेगा। मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करें तथा ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करें। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अलावा थाना धनघटा के प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्रा, एसडीएम धनघटा वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संत कबीर नगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली के अधीक्षक जितेंद्र कुमार चौधरी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा। मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोरे कन्हैया लाल यादव, ग्राम प्रधान बारादरी हरिराम चौहान, ग्राम प्रधान गायघाट दक्षिणी बलिंदर उर्फ पप्पू, भोलेनाथ उर्फ धर्मेंद्र, विनोद कुमार, रामकिशुन, लालधर, राजाराम, पंचराम यादव, रामानंद, जयप्रकाश, वृंदावन, सूर्यबली सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिया निर्माण की मांग को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोरे कन्हैया लाल यादव, ग्राम प्रधान गायघाट दक्षिणी बलिंदर उर्फ पप्पू एवं ग्राम प्रधान बारादरी हरिराम चौहान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र सौंपकर गोरखपुर जिले की ओर जाने वाली दो लेन सड़क पर पुलिया बनवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश और बाढ़ का पानी लंबे समय तक जमा रहता है। इससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि पुलिया का निर्माण होने से जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा और माझा क्षेत्र के लोगों को जलभराव से बड़ी राहत मिलेगी।2
- शिल्पकार आरक्षण तो हम लेकर रहेंगे अन्यथा 2027 में बाबा कुर्सी से उतरेंगे। जिस दिन यूपीएससी की तैयारी कर रहे बच्चों पर हुआ जानलेवा हमला और अवैध स्कूल सीलिंग प्रकरण अपने चरम पर आएगा विधानसभा चुनाव के पहले घमासान मचना तय है।1
- त्योहारी सीजन में आबकारी विभाग की सख्ती, कंपोजिट दुकानों का किया गया सघन निरीक्षण संत कबीर नगर। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं शराब की गुणवत्ता पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आबकारी विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को खलीलाबाद क्षेत्र में शराब की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। उप जिलाधिकारी खलीलाबाद के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय तथा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 खलीलाबाद विजय आनंद ने आबकारी एवं पुलिस टीम के साथ मेहदावल बाईपास स्थित कंपोजिट दुकान, मॉडल शॉप तथा बरदहिया स्थित कंपोजिट दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों पर उपलब्ध शराब की बोतलों की गुणवत्ता और तीव्रता की जांच की गई। टीम ने डिजिटल अल्कोहल मीटर के माध्यम से रैंडम आधार पर शराब की बोतलों की तीव्रता का परीक्षण किया। अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर जिले में विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा। जनपद में संचालित सभी कंपोजिट दुकानों का इसी प्रकार सघन निरीक्षण एवं चेकिंग की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- बंगाली स्वीट हाउस में 200 किलो दूषित छेना नष्ट, साइट्रिक एसिड व सोडियम बाई कार्बोनेट सीज संत कबीर नगर। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी एवं अस्वच्छ खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 सतीश कुमार के निर्देशन एवं नेतृत्व में मेहदावल तहसील क्षेत्र में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान दुर्गा ज्योत चौराहा स्थित बंगाली स्वीट हाउस का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार रखा करीब 200 किलोग्राम छेना, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये थी, पाया गया। छेना में मक्खियां एवं अन्य मृत कीट पड़े मिले। टीम ने मौके पर गड्ढा खुदवाकर उक्त छेना को नष्ट करा दिया। इसके अलावा प्रतिष्ठान से दो छेना, एक खोया, एक मिल्क केक, एक सोडियम बाई कार्बोनेट और एक साइट्रिक एसिड के नमूने संग्रहित किए गए। वहीं करीब 73 किलोग्राम साइट्रिक एसिड, जिसकी अनुमानित कीमत 20,300 रुपये तथा 9.200 किलोग्राम सोडियम बाई कार्बोनेट, जिसकी अनुमानित कीमत 1,840 रुपये थी, को सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया। विभागीय टीम ने मामले में बखिरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी है। अधिकारियों ने बताया कि पर्वों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं अस्वच्छता के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता एवं बृजेश कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा।2
- खलीलाबाद में गूंजी सरदार पटेल की गौरवगाथा, देवी प्रसाद त्रिपाठी के आयोजन में कलाकारों ने बांधा समां संतकबीर नगर - खलीलाबाद में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के प्रायोजन में कृष्णा पैलेस, खलीलाबाद में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जनता ग्रामीण सेवा संस्थान के अध्यक्ष देवी प्रसाद त्रिपाठी के तत्वावधान में हुआ। पारंपरिक लोकनृत्य और संगीतमयी नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी मौजूद रहे। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से सरदार पटेल के जीवन, राष्ट्रप्रेम और देश की एकता-अखंडता के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि सरदार पटेल दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण के प्रतीक थे। देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने भी राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमरनाथ पाण्डेय ने किया। समारोह में डॉ. सुधांशु मिश्र, सुदर्शन प्रसाद त्रिपाठी, गिरिवर पटेल (सेवानिवृत्त तहसीलदार), संत चौधरी, समाजसेवी महेश शुक्ला, सभासद प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और विनय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं कला प्रेमी मौजूद रहे। आयोजनकर्ता देवी प्रसाद त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।1
- बारावफात जुलूस की तैयारियों को लेकर महुली पुलिस ने आयोजकों संग की बैठक संतकबीरनगर, महुली। आगामी बारावफात के जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से महुली पुलिस ने मंगलवार को दारुल उलूम अहले सुन्नत अनवरेहक़, दोकड़ा पहुंचकर आयोजकों एवं क्षेत्र के प्रमुख लोगों के साथ बैठक की। बैठक में जुलूस के समय, निर्धारित मार्ग, संभावित भीड़, सुरक्षा व्यवस्था तथा आयोजन के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने आयोजकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। महुली पुलिस ने सभी लोगों से आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने का आग्रह किया। साथ ही जुलूस के दौरान पुलिस द्वारा किए जा रहे सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी देते हुए प्रशासन के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि बारावफात के अवसर पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं सतत निगरानी के साथ जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा।2
- 🚨 BREAKING NEWS | अंबेडकरनगर स्कूली बस और ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत, बाल-बाल बचे बच्चे! अंबेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के सुरहुर के पास मंगलवार को बच्चों से भरी स्कूली बस और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक आए टेंपो को बचाने के प्रयास में दोनों वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूली बस सड़क किनारे झाड़ियों में जाकर रुक गई, जबकि ट्रेलर सड़क पर ही पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस में सवार बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।1
- रक्षाबंधन पर्व पर खाद्य विभाग का विशेष अभियान, 200 किलो दूषित छेना नष्ट संत कबीर नगर, 25 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य विभाग ने विशेष अभियान चलाया। सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 सतीश कुमार के निर्देशन एवं नेतृत्व में तहसील मेहदावल के दुर्गा ज्योत चौराहा स्थित बंगाली स्वीट हाउस पर कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार रखा करीब 200 किलोग्राम छेना, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये थी, बरामद हुआ। छेने में मक्खियां एवं अन्य मृत कीट पड़े पाए गए। टीम ने मौके पर गड्ढा खुदवाकर पूरे छेने को नष्ट कराया। इसके अलावा प्रतिष्ठान से छेना, खोया, मिल्क केक, सोडियम बाई कार्बोनेट और साइट्रिक एसिड के कुल छह नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। मौके से करीब 73 किलोग्राम साइट्रिक एसिड (कीमत 20,300 रुपये) तथा 9.200 किलोग्राम सोडियम बाई कार्बोनेट (कीमत 1,840 रुपये) सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया। मामले में बखिरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई। कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता, बृजेश कुमार एवं पुलिस बल शामिल रहा।1