रीवा-के पीएमश्री कॉलेज में अतिथि शिक्षक की शर्मनाक हरकत, छात्रा को भेजे अश्लील मैसेज — विरोध के बाद हटाया गया मध्य प्रदेश के रीवा स्थित पीएमश्री मॉडल साइंस कॉलेज में एक अतिथि विद्वान शिक्षक द्वारा छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का गंभीर मामला सामने आया है। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा को भूगोल विभाग के अतिथि शिक्षक अमित साहू ने व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक संदेश भेजकर अनैतिक दबाव बनाने की कोशिश की। छात्रा के विरोध के बावजूद लगातार मैसेज आने पर उसने परिजनों और कॉलेज प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने जांच कमेटी गठित की, जिसमें आरोपी शिक्षक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांग ली। हालांकि कार्रवाई में देरी से नाराज छात्रों ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया, जिसके बाद प्रबंधन ने शिक्षक को पद से हटा दिया। इस घटना ने शिक्षा संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा और शिक्षकों की जवाबदेही पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।#RewaNews #MPNews #CollegeNews #BreakingNews #PMShriCollege #StudentSafety #WomenSafety #HarassmentCase #EducationNews #IndiaNews #RewaCollege #TeacherMisconduct #JusticeForStudent #StopHarassment #NewsUpdate #ViralNews #HindiNews #LatestNews #CrimeNews #SocialIssue
रीवा-के पीएमश्री कॉलेज में अतिथि शिक्षक की शर्मनाक हरकत, छात्रा को भेजे अश्लील मैसेज — विरोध के बाद हटाया गया मध्य प्रदेश के रीवा स्थित पीएमश्री मॉडल साइंस कॉलेज में एक अतिथि विद्वान शिक्षक द्वारा छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का गंभीर मामला सामने आया
है। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा को भूगोल विभाग के अतिथि शिक्षक अमित साहू ने व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक संदेश भेजकर अनैतिक दबाव बनाने की कोशिश की। छात्रा के विरोध के बावजूद लगातार मैसेज आने पर उसने परिजनों और कॉलेज प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। मामले
की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने जांच कमेटी गठित की, जिसमें आरोपी शिक्षक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांग ली। हालांकि कार्रवाई में देरी से नाराज छात्रों ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया, जिसके बाद प्रबंधन ने शिक्षक को पद
से हटा दिया। इस घटना ने शिक्षा संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा और शिक्षकों की जवाबदेही पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।#RewaNews #MPNews #CollegeNews #BreakingNews #PMShriCollege #StudentSafety #WomenSafety #HarassmentCase #EducationNews #IndiaNews #RewaCollege #TeacherMisconduct #JusticeForStudent #StopHarassment #NewsUpdate #ViralNews #HindiNews #LatestNews #CrimeNews #SocialIssue
- मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर क्षेत्र के झालरिया गांव में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां 3 साल का मासूम बच्चा खुले बोरवेल में गिर गया। यह घटना रात करीब 8 बजे की है, जिसके बाद से प्रशासन और SDRF की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा अब करीब 70 फीट की गहराई में फंसा हुआ है। मासूम भागीरथ अपने परिवार के साथ गांव में भेड़ चराने आया था। खेलते समय वह बोरवेल के पास पहुंचा और पत्थर से ढक्कन हटाकर उसे बाल्टी समझकर पैर डाल दिया, जिससे वह सीधे अंदर गिर गया। मां ने उसे गिरते हुए देखा और बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। रेस्क्यू टीम द्वारा बच्चे को निकालने के लिए तीन स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। शुरुआत में बच्चे को ऊपर से खींचने की कोशिश की गई, लेकिन यह प्रयास असफल रहे। अब बोरवेल के समानांतर एक गड्ढा खोदा जा रहा है, जिसमें करीब 40 फीट तक खुदाई हो चुकी है। हालांकि चट्टानें आने से काम में बाधा आ रही है। बोरवेल में कैमरा डालकर बच्चे की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और उसे ऑक्सीजन सपोर्ट भी दिया जा रहा है। मौके पर कलेक्टर, एसपी और SDRF की टीमें मौजूद हैं। करीब 6 जेसीबी और पोकलेन मशीनों से तेजी से खुदाई जारी है। परिजनों ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उन्हें बच्चे की स्थिति की स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही और मौके पर जाने से रोका जा रहा है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है और सभी को बच्चे के सुरक्षित बाहर आने की उम्मीद है। #Hashtags: #Ujjain #BorewellAccident #RescueOperation #SDRF #BreakingNews #MadhyaPradesh #ChildSafety #Emergency #SaveChild2
- Post by PS24NEWS1
- उज्जैन ब्रेकिंग खुले बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम उज्जैन से करीब 75 किमी दूर बड़नगर के पास झालरिया गांव में 3 साल का मासूम बच्चा बोरवेल में गिर गया है। बच्चा करीब 70 फीट गहराई में फंसा हुआ है। घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है।1
- उज्जैन ब्रेकिंग खुले बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम उज्जैन से करीब 75 किमी दूर बड़नगर के पास झालरिया गांव में 3 साल का मासूम बच्चा बोरवेल में गिर गया है। बच्चा करीब 70 फीट गहराई में फंसा हुआ है। घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है।1
- खबर निवाड़ी से संवाददाता अमित श्रीवास्तव के देखिए जहां पर मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आज निवाड़ी जिले के दौरे पर रहे जहां उन्होंने संगठन और सरकार की योजनाओं को लेकर जमीनी स्तर पर सक्रियता दिखाई अपने दौरे की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष ने धार्मिक और पर्यटन नगरी ओरछा से की जहां उन्होंने रामराजा सरकार के मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की इसके बाद उन्होंने जिले के कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक कर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की। हेमंत खंडेलवाल पृथ्वीपुर कस्बे के वार्ड नंबर 14 स्थित बिंदपुरा गांव पहुंचे जहां गांव चलो-बस्ती चलो अभियान के तहत उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया। प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर यह तय किया गया है कि सभी जनप्रतिनिधि गांवों में जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी दें इसी उद्देश्य से वे खुद गांवों में पहुंच रहे हैं किसानों की फसल खरीदी में देरी को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने जीतू पटवारी और कांग्रेस पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों से समर्थन मूल्य पर लगातार खरीदी कर रही है और बोनस भी दे रही है साथ ही 2700 रुपये प्रति क्विंटल के वादे को 2028 तक पूरा करने की बात दोहराई।उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि खरीदी में 8 से 10 दिन की देरी हुई जिसकी वजह कच्चे माल और पेट्रोलियम की कमी रही लेकिन सरकार ने तय तारीख से एक दिन पहले ही खरीदी शुरू कर दी1
- West Bengal has decided that this time no voting with fear!1
- *भोपाल ब्रेकिंग* *(इंदौर में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम और रुबीना इकबाल द्वारा वन्देमातरम् गाने से मना करने पर मंत्री विश्वास सारंग ने साधा निशाना)* हिंदुस्तान में रहना है तो वन्देमातरम् गाना ही होगा... इस तरह की वैमनस्यता की बातें करना, खाना यहां का और गाना कहीं और का यह नहीं चलेगा... वन्देमातरम् केवल धर्म विशेष का गीत नहीं है... हजारों क्रांतिकारियों ने वन्देमातरम् के जयघोष के साथ देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है... जो व्यक्ति मातृभूमि की इज्जत नहीं करता उसको जीने का अधिकार नहीं है... यदि वन्देमातरम् नहीं गाना है तो पाकिस्तान चले जाएं... विघटन और दादागिरी की राजनीति नहीं चलेगी... *( देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में हो रहे प्रथम चरण के मतदान को लेकर मंत्री विश्वास सारंग की प्रतिक्रिया)* इस देश में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अलग तरह का आकर्षण है... देश और प्रदेश की जनता यह मानती है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास के नए आयाम स्थापित करती है... हर जगह भाजपा का परफॉर्मेंस बहुत अच्छा रहने वाला है...1
- मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भरौला मोड़ के पास एक यात्री बस और थाना चंदिया के शासकीय पुलिस वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं बस का अगला शीशा भी टूट गया। इस हादसे में थाना चंदिया प्रभारी जे.एस. परस्ते और आरक्षक सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत जिला अस्पताल उमरिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी जे.एस. परस्ते और आरक्षक सौरभ उमरिया से चंदिया की ओर जा रहे थे, तभी भरौला मोड़ पर यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बल मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 🎤 बाइट: पुन्नू सिंह परस्ते, एसडीओपी उमरिया #UmariaAccident #RoadAccident #MPNews #BreakingNews #PoliceAccident #UmariaNews #ChandiyaPolice #MadhyaPradesh #AccidentUpdate #LocalNews1