विकसित ग्राम का संकल्प: गृह राज्य मंत्री श्री बेढ़म ने ग्राम रथ चौपाल में दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात; टोडा में लगेगा डीप बोरवेल, बरसाना से कठूमर तक का मार्ग बनेगा एमडीआर एमडी शौकीन खान संवादाता डीग प्रदेश के गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार विकसित ग्राम के संकल्प के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आमजन के द्वार तक पहुँचा रही है। उन्होंने ग्रामीणों को ग्राम रथ के आगमन पर बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि जनता की हर समस्या का त्वरित और प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाएगा। क्षेत्र के ढांचागत विकास का खाका बताते हुए गृह राज्य मंत्री ने कहा कि डीग से गुलपाड़ा होते हुए बसबुर्जा तक की सड़क को मुख्य जिला सड़क में क्रमोन्नत कर दिया गया है, जो पहले केवल एक ग्रेवल सड़क हुआ करती थी। उन्होंने क्षेत्र के लिए 80 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं के प्रस्तावित होने की जानकारी देते हुए घोषणा की कि बरसाना से सबलाना, खोह, अढावली चौराहा और गढ़ी मेवात होते हुए कठूमर तक जाने वाले मार्ग को भी एमडीआर बनाया जाएगा। श्री बेढ़म ने बेढ़म से जटेरी तक बनी सड़क को क्षेत्र के विकास का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि सड़क एवं परिवहन व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए वे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी से भी मुलाकात कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त पेयजल समस्या के स्थाई समाधान पर बोलते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि चंबल परियोजना का पानी सीकरी बांध में आएगा, जहाँ से इसे ककडा बांध होते हुए टोडा गाँव तक पहुँचाया जाएगा। कानून व्यवस्था के मोर्चे पर संदेश देते हुए गृह राज्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती। उन्होंने कहा कि उन्होंने टटलूबाजी और साइबर अपराधों में शामिल लोगों की कभी कोई पैरवी या मदद नहीं की है, जिसके परिणामस्वरूप कभी साइबर क्राइम में शीर्ष पर रहने वाले डीग जिले में अब अपराध का ग्राफ तेजी से नीचे आया है। उन्होंने भटके हुए युवाओं को सामाजिक और कानूनी रूप से सही मार्ग पर लाकर मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता जताई। सादगी और शुचिता का परिचय देते हुए गृह राज्य मंत्री ने कार्यक्रम में भेंट किए गए चांदी के मुकुट को भी स्थानीय धार्मिक स्थल को समर्पित कर दिया। चौपाल के दौरान जनसमस्याओं पर त्वरित फैसले लेते हुए उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर टोडा में तुरंत डीप बोरवेल लगवाने की घोषणा की और बताया कि क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए 25 करोड़ रुपये की लागत से नया ग्रिड सब-स्टेशन बनाया जा रहा है। जन-संवाद में प्राप्त गैर खातेदारी भूमि के परिवादों पर श्री बेढ़म ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर और उपखंड अधिकारी को तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार को पाबंद किया कि पटवारी कल ही मुख्यालय पर संबंधित रिकॉर्ड प्रस्तुत करें। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि नक्शा आ चुका है और आबादी क्षेत्र में बने सभी घरों के पट्टे जारी किए जाएंगे। विद्यालय परिसर में छाया की कमी के परिवाद पर उन्होंने ग्रामीणों से टीन शेड की आवश्यक लंबाई-चौड़ाई का नाप उपलब्ध कराने को कहा ताकि उसे शीघ्र स्वीकृत किया जा सके। इसके साथ ही मंत्री महोदय ने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि का उल्लेख करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने किसानों की सम्मान राशि को 6000 से बढ़ाकर 9000 रुपये कर दिया है। उन्होंने किसान परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए महिलाओं से स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर ऋण लेने और मंगला पशु बीमा योजना के तहत अपने पशुओं का बीमा कराने का आह्वान किया, ताकि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुँच सके।
विकसित ग्राम का संकल्प: गृह राज्य मंत्री श्री बेढ़म ने ग्राम रथ चौपाल में दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात; टोडा में लगेगा डीप बोरवेल, बरसाना से कठूमर तक का मार्ग बनेगा एमडीआर एमडी शौकीन खान संवादाता डीग प्रदेश के गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार विकसित ग्राम के संकल्प के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आमजन के द्वार तक पहुँचा रही है। उन्होंने ग्रामीणों को ग्राम रथ के आगमन पर बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि जनता की हर समस्या का त्वरित और प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाएगा। क्षेत्र के ढांचागत विकास का खाका बताते हुए गृह राज्य मंत्री ने कहा कि डीग से गुलपाड़ा होते हुए बसबुर्जा तक की सड़क को मुख्य जिला सड़क में क्रमोन्नत कर दिया गया है, जो पहले केवल एक ग्रेवल सड़क हुआ करती थी। उन्होंने क्षेत्र के लिए 80 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं के प्रस्तावित होने की जानकारी देते हुए घोषणा की कि बरसाना से सबलाना, खोह, अढावली चौराहा और गढ़ी मेवात होते हुए कठूमर तक जाने वाले मार्ग को भी एमडीआर बनाया जाएगा। श्री बेढ़म ने बेढ़म से जटेरी तक बनी सड़क को क्षेत्र के विकास का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि सड़क एवं परिवहन व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए वे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी से भी मुलाकात कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त पेयजल समस्या के स्थाई समाधान पर बोलते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि चंबल परियोजना का पानी सीकरी बांध में आएगा, जहाँ से इसे ककडा बांध होते हुए टोडा गाँव तक पहुँचाया जाएगा। कानून व्यवस्था के मोर्चे पर संदेश देते हुए गृह राज्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती। उन्होंने कहा कि उन्होंने टटलूबाजी और
साइबर अपराधों में शामिल लोगों की कभी कोई पैरवी या मदद नहीं की है, जिसके परिणामस्वरूप कभी साइबर क्राइम में शीर्ष पर रहने वाले डीग जिले में अब अपराध का ग्राफ तेजी से नीचे आया है। उन्होंने भटके हुए युवाओं को सामाजिक और कानूनी रूप से सही मार्ग पर लाकर मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता जताई। सादगी और शुचिता का परिचय देते हुए गृह राज्य मंत्री ने कार्यक्रम में भेंट किए गए चांदी के मुकुट को भी स्थानीय धार्मिक स्थल को समर्पित कर दिया। चौपाल के दौरान जनसमस्याओं पर त्वरित फैसले लेते हुए उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर टोडा में तुरंत डीप बोरवेल लगवाने की घोषणा की और बताया कि क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए 25 करोड़ रुपये की लागत से नया ग्रिड सब-स्टेशन बनाया जा रहा है। जन-संवाद में प्राप्त गैर खातेदारी भूमि के परिवादों पर श्री बेढ़म ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर और उपखंड अधिकारी को तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार को पाबंद किया कि पटवारी कल ही मुख्यालय पर संबंधित रिकॉर्ड प्रस्तुत करें। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि नक्शा आ चुका है और आबादी क्षेत्र में बने सभी घरों के पट्टे जारी किए जाएंगे। विद्यालय परिसर में छाया की कमी के परिवाद पर उन्होंने ग्रामीणों से टीन शेड की आवश्यक लंबाई-चौड़ाई का नाप उपलब्ध कराने को कहा ताकि उसे शीघ्र स्वीकृत किया जा सके। इसके साथ ही मंत्री महोदय ने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि का उल्लेख करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने किसानों की सम्मान राशि को 6000 से बढ़ाकर 9000 रुपये कर दिया है। उन्होंने किसान परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए महिलाओं से स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर ऋण लेने और मंगला पशु बीमा योजना के तहत अपने पशुओं का बीमा कराने का आह्वान किया, ताकि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुँच सके।
- राजस्थान के डीग स्थित खोह में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने ग्राम रथ चौपाल में लोगों की समस्याएँ सुनीं और कई अहम फैसले लिए। उन्होंने गांव में 20 लाख रुपये की लागत से अटल ज्ञान केंद्र बनाने, बिजली आपूर्ति सुधारने और 84 कोस ब्रज यात्रा मार्ग को सुगम बनाने की घोषणा की। इन कदमों से स्थानीय विकास और जनता को बेहतर सुविधाएँ मिलने की उम्मीद है।4
- आगरा के फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में ट्रक ने गोवंश में मारी टक्कर गौ वंश मौके पर खत्म ट्रक ड्राइवर मौके फरार1
- उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के महावन क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा गौमाता के साथ दुष्कर्म का घिनौना वीडियो सामने आया है। यमुना किनारे हुई इस हैवानियत को लेकर सनातन धर्म प्रेमियों में भारी आक्रोश फैल गया है। पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं और आरोपी पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- महिला आरक्षण की मांग को लेकर डीग के सीकरी में महिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष एडवोकेट श्वेता यादव के नेतृत्व में महिलाओं ने अपनी आवाज बुलंद की। यह प्रदर्शन देशभर में महिला अधिकारों की बढ़ती मांग को दर्शाता है।1
- नागालैंड के राज्यपाल ने किये वृंदावन बांके बिहारी के दर्शन, कृष्ण जन्म स्थान के किए दर्शन मथुरा धर्म की नगरी मथुरा में नागालैण्ड प्रदेश के राज्यपाल नन्द किशोर यादव ने द्वारिकाशीश मंदिर, विश्राम घाट ऑर भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किए। राज्यपाल नन्द किशोर यादव ने कहा मथुरा तीर्थस्थल में अपने भगवान के आराध्य के दर्शन कर अनुभूति हुई है और हमने देश के अमनचैन और तरक्की और खुशहाली की प्रार्थना की है। राज्यपाल नन्द किशोर यादव ने कहा कि मथुरा जैसे पवित्र तीर्थस्थल में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर उन्हें आध्यात्मिक अनुभूति हुई है। उन्होंने देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की प्रार्थना भगवान से की।4
- Mathura हिला दी MVDA की नींव, RTI कार्यकर्ता ने खोली पोल Mathura हिला दी MVDA की नींव, RTI कार्यकर्ता ने खोली पोल1
- हमारे यहाँ पर 20 साल पुरानी लिकोरिया, सफेद पानी का आना, चिपचिपा पानी का आना इन सभी बिमारियों का इलाज किया जाता है भारतीय जड़ी बूटियां के द्वारा इलाज किया जाता है। 90 दिन की कोर्स में आप की बीमारी बिल्कुल ठीक हो जाती हैं।1
- छाता में खुले में विक्री किया जा रहाहै, मांस नहीं मान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आदेश काकियाजारहा चेलेंज के साथ उलंघन अतः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से निवेदन है कि तत्काल इस मामलै को संज्ञान में लिया जाये1