logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरदारशहर: निजी बसों और रेहड़ी चालकों के टकराव पर विकास मंच की प्रतिक्रिया, राजपुरोहित ने की समझौते की अपील सरदारशहर में बस और रेहड़ी चालकों के विवाद पर राजपुरोहित की दो टूक, बोले—भूख हड़ताल नहीं, संवाद से सुलझे मसला

52 min ago
user_किशन लाल राव
किशन लाल राव
Local News Reporter सरदारशहर, चूरू, राजस्थान•
52 min ago

सरदारशहर: निजी बसों और रेहड़ी चालकों के टकराव पर विकास मंच की प्रतिक्रिया, राजपुरोहित ने की समझौते की अपील सरदारशहर में बस और रेहड़ी चालकों के विवाद पर राजपुरोहित की दो टूक, बोले—भूख हड़ताल नहीं, संवाद से सुलझे मसला

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बच्चे के साथ धरने पर बैठी शिक्षिका, जयपुर तृतीय श्रेणी शिक्षक आंदोलन बच्चे के साथ धरने पर बैठी शिक्षिका, जयपुर तृतीय श्रेणी शिक्षक आंदोलन
    1
    बच्चे के साथ धरने पर बैठी शिक्षिका, जयपुर तृतीय श्रेणी शिक्षक आंदोलन
बच्चे के साथ धरने पर बैठी शिक्षिका, जयपुर तृतीय श्रेणी शिक्षक आंदोलन
    user_PGS INDIA NEWS
    PGS INDIA NEWS
    Court reporter झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • आरयूआईडीपी संवाद कार्यक्रम में लिए सुझाव, मंडावा में 2.99 करोड रुपए के होंगे कार्य, वेस्ट वाटर मैनेजमेंट पर खर्च की जाएगी राशि मंडावा। पंचायत समिति सभागार में बुधवार शाम को आरयूआईडीपी पांचवें चरण को लेकर उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीना की अध्यक्षता में संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। पर्यटन कस्बे में 2.99 करोड रुपए से वेस्ट वाटर मैनेजमेंट का होने वाले कार्य को लेकर संवाद कार्यक्रम में सुझाव लिए गए। उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीना ने केंद्र सरकार की ओर से होने वाले कार्य को लेकर विस्तार से जानकारी दी। आरयूआईडीपी के एक्सईएन देवेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि मंडावा में एशियन विकास बैंक के वित्त पोषण से अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं शोधित अपशिष्ट जल का पुन उपयोग किया जाएगा जिसको लेकर सितंबर माह में डीपीआर बनाना शुरू किया जाएगा व कार्य में विशेष रूप से जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया जाएगा, जिससे शहर के चुंगी नाका तिराया, बिसाऊ चौराया, रामगढ़ रोड़, वार्ड 2 में ब्रह्म बगीचे के पास सहित अन्य स्थानों पर जलभराव वाले क्षेत्रों में स्थायी समाधान की दिशा में काम होगा। परियोजनाओं को अंतिम रूप देने से पहले जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, प्रबुद्धजनों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य स्टेक होल्डर्स से सुझाव लिए गए। जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या सामने आ रही है, वहां ड्रेनेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यह परियोजना महत्वपूर्ण साबित होगी। आरयूआईडीपी के अधिशाषी अभियंता (एक्सईएन) देवेंद्र सैनी ने बताया कि पंचम चरण में अपशिष्ट जल प्रबंधन, आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम और बाढ़ प्रबंधन के कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद जल निकासी व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा, जिससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या में कमी आएगी और नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं मिल सकेंगी। सैनी ने बताया कि एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा वित्तपोषित राजस्थान अर्बन लिवेबिलिटी इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट (RULIP) तथा विश्व बैंक समर्थित सस्टेनेबल अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ राजस्थान एक्सेलरेटेड (SUTRA) के माध्यम से शहरों को स्मार्ट, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाया जाएगा। इन परियोजनाओं का उद्देश्य विकसित भारत-2047 एवं विकसित राजस्थान-2047 के विजन के अनुरूप नागरिकों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी लोकेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि जहां भी सीवरेज चैंबर की समस्या है और सड़क लेवल में कोई परेशानी आ रही है तो उसके लिए दुबारा से सर्वे करवा कर स्थाई समाधान करवाया जाएगा। संवाद कार्यक्रम में नगर पालिका के वरिष्ठ प्रारूपकार आनंद बिहारी सोलंकी, कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष सज्जन मिश्रा, पूर्व पालिका अध्यक्ष नरेश सोनी, भाजपा नेता विद्याधर सैनी, नवाब खत्री, शशीकांत सैनी, रवि मिश्रा, संदीप शर्मा, विजेंद्र सैनी, संजय मील, कैलाश शर्मा, सीताराम सैनी, जगदीश मीणा सहित मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।
    2
    आरयूआईडीपी संवाद कार्यक्रम में लिए सुझाव, मंडावा में 2.99 करोड रुपए के होंगे कार्य, वेस्ट वाटर मैनेजमेंट पर खर्च की जाएगी राशि
मंडावा। पंचायत समिति सभागार में बुधवार शाम को आरयूआईडीपी पांचवें चरण को लेकर उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीना की अध्यक्षता में संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। पर्यटन कस्बे में 2.99 करोड रुपए से वेस्ट वाटर मैनेजमेंट का होने वाले कार्य को लेकर संवाद कार्यक्रम में सुझाव लिए गए। उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीना ने केंद्र सरकार की ओर से होने वाले कार्य को लेकर विस्तार से जानकारी दी। आरयूआईडीपी के एक्सईएन देवेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि मंडावा में एशियन विकास बैंक के वित्त पोषण से अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं शोधित अपशिष्ट जल का पुन उपयोग किया जाएगा जिसको लेकर सितंबर माह में डीपीआर बनाना शुरू किया जाएगा व कार्य में विशेष रूप से जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया जाएगा, जिससे शहर के चुंगी नाका तिराया, बिसाऊ चौराया, रामगढ़ रोड़, वार्ड 2 में ब्रह्म बगीचे के पास सहित अन्य स्थानों पर जलभराव वाले क्षेत्रों में स्थायी समाधान की दिशा में काम होगा। परियोजनाओं को अंतिम रूप देने से पहले जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, प्रबुद्धजनों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य स्टेक होल्डर्स से सुझाव लिए गए। जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या सामने आ रही है, वहां ड्रेनेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यह परियोजना महत्वपूर्ण साबित होगी। आरयूआईडीपी के अधिशाषी अभियंता (एक्सईएन) देवेंद्र सैनी ने बताया कि पंचम चरण में अपशिष्ट जल प्रबंधन, आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम और बाढ़ प्रबंधन के कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद जल निकासी व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा, जिससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या में कमी आएगी और नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं मिल सकेंगी। सैनी ने बताया कि एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा वित्तपोषित राजस्थान अर्बन लिवेबिलिटी इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट (RULIP) तथा विश्व बैंक समर्थित सस्टेनेबल अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ राजस्थान एक्सेलरेटेड (SUTRA) के माध्यम से शहरों को स्मार्ट, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाया जाएगा। इन परियोजनाओं का उद्देश्य विकसित भारत-2047 एवं विकसित राजस्थान-2047 के विजन के अनुरूप नागरिकों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी लोकेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि जहां भी सीवरेज चैंबर की समस्या है और सड़क लेवल में कोई परेशानी आ रही है तो उसके लिए दुबारा से सर्वे करवा कर स्थाई समाधान करवाया जाएगा। संवाद कार्यक्रम में नगर पालिका के वरिष्ठ प्रारूपकार आनंद बिहारी सोलंकी, कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष सज्जन मिश्रा, पूर्व पालिका अध्यक्ष नरेश सोनी, भाजपा नेता विद्याधर सैनी, नवाब खत्री, शशीकांत सैनी, रवि मिश्रा, संदीप शर्मा, विजेंद्र सैनी, संजय मील, कैलाश शर्मा, सीताराम सैनी, जगदीश मीणा सहित मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।
    user_Jitender singh
    Jitender singh
    Artist Jhunjhunun, Rajasthan•
    19 hrs ago
  • स्कूली छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का पाठ: खांडा फलसा में 7 दिवसीय महिला शक्ति कैंप शुरू स्कूली छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का पाठ: खांडा फलसा में 7 दिवसीय महिला शक्ति कैंप शुरू *जोधपुर।* माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के विशेष अभियान "ट्रांसफोरमेटिव ट्यूजडे" के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर के सचिव श्री राकेश रामावत के निर्देश पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, खांडा फलसा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस, गुड टच-बैड टच और नालसा व रालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी कड़ी में पुलिस आयुक्तालय जोधपुर एवं समर्पण मारवाड़ सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 7 दिवसीय "महिला शक्ति आत्मरक्षा कैंप" का शुभारंभ भी हुआ। मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राकेश रामावत ने सरस्वती वंदना व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुलिस आयुक्तालय से शारदा पूनिया की टीम ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस व गुड टच-बैड टच का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनीता व्यास, विजयलक्ष्मी अरोड़ा, संस्था अध्यक्ष कपिल अरोड़ा सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
    1
    स्कूली छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का पाठ: खांडा फलसा में 7 दिवसीय महिला शक्ति कैंप शुरू
स्कूली छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का पाठ: खांडा फलसा में 7 दिवसीय महिला शक्ति कैंप शुरू
*जोधपुर।* माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के विशेष अभियान "ट्रांसफोरमेटिव ट्यूजडे" के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर के सचिव श्री राकेश रामावत के निर्देश पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, खांडा फलसा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। 
शिविर में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस, गुड टच-बैड टच और नालसा व रालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इसी कड़ी में पुलिस आयुक्तालय जोधपुर एवं समर्पण मारवाड़ सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 7 दिवसीय "महिला शक्ति आत्मरक्षा कैंप" का शुभारंभ भी हुआ। मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राकेश रामावत ने सरस्वती वंदना व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
पुलिस आयुक्तालय से शारदा पूनिया की टीम ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस व गुड टच-बैड टच का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनीता व्यास, विजयलक्ष्मी अरोड़ा, संस्था अध्यक्ष कपिल अरोड़ा सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
    user_NEWS JAN AWAZ
    NEWS JAN AWAZ
    Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, युवाओं का किया जिक्र नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत का भविष्य युवा हैं जो निडर, बेबाक और देशभक्त हैं। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री में संसद आने का साहस नहीं है और न ही जवाब देने की हिम्मत है। राहुल गांधी के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। इस पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
    1
    राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, युवाओं का किया जिक्र
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत का भविष्य युवा हैं जो निडर, बेबाक और देशभक्त हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री में संसद आने का साहस नहीं है और न ही जवाब देने की हिम्मत है।
राहुल गांधी के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। इस पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    16 hrs ago
  • 14-15 अगस्त को बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा आखिर VIP दौरे से पहले ही क्यों जागता है प्रशासन? 14 और 15 अगस्त को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे से पहले शहर में विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था ने अचानक रफ्तार पकड़ ली है। नगर निगम और प्रशासन पूरी तैयारी में जुटे हैं। लेकिन इस बीच एक बड़ा सवाल भी उठ रहा है—क्या विकास कार्य सिर्फ VIP दौरे के समय ही तेज़ होते हैं? आम दिनों में यही सक्रियता क्यों नहीं दिखाई देती? इस मुद्दे पर देखिए हमारी खास रिपोर्ट। #bikaner #rajasthan #bhajanlalsharma #bikanernews #breakingnews
    1
    14-15 अगस्त को बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा
आखिर VIP दौरे से पहले ही क्यों जागता है प्रशासन?

14 और 15 अगस्त को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे से पहले शहर में विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था ने अचानक रफ्तार पकड़ ली है। नगर निगम और प्रशासन पूरी तैयारी में जुटे हैं। लेकिन इस बीच एक बड़ा सवाल भी उठ रहा है—क्या विकास कार्य सिर्फ VIP दौरे के समय ही तेज़ होते हैं? आम दिनों में यही सक्रियता क्यों नहीं दिखाई देती? इस मुद्दे पर देखिए हमारी खास रिपोर्ट।

#bikaner #rajasthan #bhajanlalsharma #bikanernews #breakingnews
    user_SSSO News
    SSSO News
    बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • news background #news #lik
    1
    news background #news #lik
    user_Bikaner local news
    Bikaner local news
    Local News Reporter बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • राजस्थान सरकार को दिया अल्टीमेट, दिव्यांग टीचर ने बताया अपना दर्द राजस्थान सरकार को दिया अल्टीमेट, दिव्यांग टीचर ने बताया अपना दर्द
    1
    राजस्थान सरकार को दिया अल्टीमेट, दिव्यांग टीचर ने बताया अपना दर्द
राजस्थान सरकार को दिया अल्टीमेट, दिव्यांग टीचर ने बताया अपना दर्द
    user_PGS INDIA NEWS
    PGS INDIA NEWS
    Court reporter झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • भगवा व सनातन के अपमान के विरोध में विहिप का सदबुद्धि यज्ञ एवं पुतला दहन भगवा व सनातन के अपमान के विरोध में विहिप का सदबुद्धि यज्ञ एवं पुतला दहन पावटा , रोटरी व पाल बालाजी चौराहा हुआ प्रदर्शन जोधपुर। दिल्ली संसद भवन परिसर में कुछ सांसदों द्वारा भगवा, सनातन धर्म, मंदिर एवं भारतीय धर्म-संस्कृति की छवि को कथित रूप से आहत करने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद जोधपुर महानगर के तत्वावधान में मंगलवार शाम शहर के तीन स्थानों पर सद्बुद्धि यज्ञ एवं पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए इस घटना की कड़ी निंदा की तथा संबंधित जनप्रतिनिधियों से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगने की मांग की। बजरंग दल प्रांत संयोजक विक्रम परिहार ने कहा कि भगवा केवल एक रंग नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। सनातन धर्म, मंदिरों एवं धार्मिक परंपराओं का अपमान देश की करोड़ों लोगों की आस्था पर आघात है, जिसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर उत्तर जिला, शहर जिला एवं दक्षिण जिला द्वारा अलग-अलग स्थानों पर विरोध कार्यक्रम आयोजित किए गए। उत्तर जिला द्वारा पांवटा चौराहा पर सायं 7:30 बजे, शहर जिला द्वारा रोटरी बालाजी मंदिर, रोटरी चौराहा पर सायं 7:30 बजे तथा दक्षिण जिला द्वारा पाल बालाजी मंदिर के सामने स्थित चौराहे पर रात्रि 8 बजे सद्बुद्धि यज्ञ के पश्चात पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। कार्यक्रमों का नेतृत्व उत्तर जिला संयोजक कुशाल प्रजापत, शहर जिला संयोजक सुरेंद्र प्रजापत एवं दक्षिण जिला संयोजक फूलचंद कुमावत ने किया। तीनों स्थानों पर बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे और राष्ट्र तथा सनातन धर्म के सम्मान की रक्षा के लिए सदैव सजग रहने का संकल्प व्यक्त किया।
    1
    भगवा व सनातन के अपमान के विरोध में विहिप का सदबुद्धि यज्ञ एवं पुतला दहन
भगवा व सनातन के अपमान के विरोध में विहिप का सदबुद्धि यज्ञ एवं पुतला दहन
पावटा , रोटरी व पाल बालाजी चौराहा हुआ प्रदर्शन 
जोधपुर। दिल्ली संसद भवन परिसर में कुछ सांसदों द्वारा भगवा, सनातन धर्म, मंदिर एवं भारतीय धर्म-संस्कृति की छवि को कथित रूप से आहत करने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद जोधपुर महानगर के तत्वावधान में मंगलवार शाम शहर के तीन स्थानों पर सद्बुद्धि यज्ञ एवं पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए इस घटना की कड़ी निंदा की तथा संबंधित जनप्रतिनिधियों से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगने की मांग की। 
बजरंग दल प्रांत संयोजक विक्रम परिहार ने कहा कि भगवा केवल एक रंग नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। सनातन धर्म, मंदिरों एवं धार्मिक परंपराओं का अपमान देश की करोड़ों लोगों की आस्था पर आघात है, जिसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर उत्तर जिला, शहर जिला एवं दक्षिण जिला द्वारा अलग-अलग स्थानों पर विरोध कार्यक्रम आयोजित किए गए। उत्तर जिला द्वारा पांवटा चौराहा पर सायं 7:30 बजे, शहर जिला द्वारा रोटरी बालाजी मंदिर, रोटरी चौराहा पर सायं 7:30 बजे तथा दक्षिण जिला द्वारा पाल बालाजी मंदिर के सामने स्थित चौराहे पर रात्रि 8 बजे सद्बुद्धि यज्ञ के पश्चात पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।
कार्यक्रमों का नेतृत्व उत्तर जिला संयोजक कुशाल प्रजापत, शहर जिला संयोजक सुरेंद्र प्रजापत एवं दक्षिण जिला संयोजक फूलचंद कुमावत ने किया। तीनों स्थानों पर बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे और राष्ट्र तथा सनातन धर्म के सम्मान की रक्षा के लिए सदैव सजग रहने का संकल्प व्यक्त किया।
    user_NEWS JAN AWAZ
    NEWS JAN AWAZ
    Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, नशा तस्कर की 2 करोड़ की संपत्ति सीज~ NDPS Act की धारा 68F में नशा तस्करों पर पहली बड़ी कार्रवाई बीकानेर पुलिस ने SP मृदुल कच्छावा के निर्देशन में NDPS Act की धारा 68F के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों की करीब 2 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति सीज की है। पुलिस के अनुसार यह बीकानेर जिले में इस प्रावधान के तहत पहली बड़ी कार्रवाई है। नशा तस्करों और संगठित अपराध के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। #bikaner #bikanernews #bikanerpolice #ipsmridulkachawa #rajasthan
    1
    बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, नशा तस्कर की 2 करोड़ की संपत्ति सीज~

NDPS Act की धारा 68F में नशा तस्करों पर पहली बड़ी कार्रवाई

बीकानेर पुलिस ने SP मृदुल कच्छावा के निर्देशन में NDPS Act की धारा 68F के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों की करीब 2 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति सीज की है। पुलिस के अनुसार यह बीकानेर जिले में इस प्रावधान के तहत पहली बड़ी कार्रवाई है। नशा तस्करों और संगठित अपराध के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

#bikaner #bikanernews #bikanerpolice #ipsmridulkachawa #rajasthan
    user_SSSO News
    SSSO News
    बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.