बुलडोज़र एक्शन के बाद सोसाइटी में हंगामा, महिला बोलीं – “पहले कुत्तों का लफ़ड़ा तो साफ करे MCD” न्यूज़: सोसाइटी में एमसीडी द्वारा चलाए गए बुलडोज़र एक्शन के बाद माहौल गरमा गया। कार्रवाई के दौरान एक महिला ने खुलकर विरोध जताते हुए कहा कि एमसीडी को पहले क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान करना चाहिए। उनका आरोप था कि सोसाइटी में कुत्तों के झुंड से बच्चों और बुजुर्गों को खतरा बना रहता है, लेकिन इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। महिला ने कहा कि “घर और दुकानों पर बुलडोज़र चलाने से पहले MCD को कुत्तों का लफ़ड़ा साफ करना चाहिए।” इस बयान के बाद मौके पर मौजूद लोगों में भी नाराज़गी देखने को मिली। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद आवारा कुत्तों की समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं एमसीडी अधिकारियों ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और अन्य समस्याओं पर भी संबंधित विभाग को सूचित किया जाएगा।

- राजस्थान में आमेर के किले में कुछ इस तरह से बजती धुनें।1
- न्यूज़: दिल्ली के अशोक विहार इलाके में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब बड़ी संख्या में वकील विरोध प्रदर्शन करते हुए थाने पहुंच गए। कुछ दिन पहले एक वकील ने आरोप लगाया था कि Delhi Police के अशोक नगर थाने में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर ने उनके साथ मारपीट की। इसी आरोप को लेकर आज अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर अशोक विहार थाने का घेराव किया और संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने नारेबाजी की और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। वकीलों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं पुलिस की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by BHARAT TODAY NEWS1
- ईमानदारी की मिसाल: रोहिणी के अशरफ ने लौटाए 10 लाख के गहने, जीता सबका दिल ll दिल्ली के रोहिणी इलाके में रहने वाले अशरफ की एक कबाड़ की दुकान है। हाल ही में उनकी दुकान पर कबाड़ में एक पुरानी अलमारी आई। जब अशरफ ने अलमारी को खोलकर देखा तो उसमें रखे स्टील के डिब्बे में लगभग 10 लाख रुपये के गहने मिले। अशरफ ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बिना किसी लालच के वे सभी गहने उनके असली मालिक, चांदनी कुमारी, को लौटा दिए। उनकी इस नेकदिली और सच्चाई की हर जगह सराहना हो रही है।1
- दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, "...ED एक ऐसी संस्था है जो व्हीलचेयर पर है... दिल्ली, पंजाब, गुड़गांव, हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु में 600 जगहों पर छापेमारी की गई लेकिन कहीं से कोई बरामदगी नहीं हुई... सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि यह केस एक मिनट भी ट्रायल में नहीं टिकेगा लेकिन बेल नहीं दी। वहां ही साफ हो गया था कि CBI, ED के पास सबूत नहीं हैं, इसलिए आज इसे डिस्चार्ज किया गया, इसका मतलब है कि यह केस इस लायक भी नहीं है कि इसमें मुकदमा चल सके।"1
- खरखौदा थाना क्षेत्र के एक स्कूल बस में छात्र पर 3 गुंडों ने किया हमला . जबरन बस में घुसकर एक छात्र को पीटा1
- मोदी और नेतन्याहू ने जेरूसलम में याद वाशेम - द वर्ल्ड होलोकॉस्ट रिमेंबरेंस सेंटर का दौरा किया, नेतन्याहू बोले आप डगमगाए नहीं। आप पीछे नहीं हटे। आप इज़राइल के साथ खड़े रहे, फ़ाइल में नाम आने के बाद इस्तीफा दे रहे हैं लेकिन भारत में नहीं - प्रियंका, बंगाल में भाजपा की सरकार बनने वाली है,एक-एक घुसपैठिया बाहर होगा बोले शाह, मैंने स्वास्थ्य के कारण इस्तीफा नहीं दिया - पूर्व राष्ट्रपति, भाई-बहन के रिश्ते में नोक-झोंक तो चलती रहती है बताया राहुल गांधी ने.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर..1
- न्यूज़: दिल्ली की अदालत ने आबकारी नीति (Excise Policy) मामले में मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal और पूर्व उपमुख्यमंत्री Manish Sisodia को डिस्चार्ज कर दिया है। इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी ने इसे ‘सत्य की जीत’ करार दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष Saurabh Bharadwaj ने कहा, “न्याय की जीत तय थी। कभी-कभी समय लगता है, लेकिन हमें भी उम्मीद नहीं थी कि फैसला इतनी जल्दी आ जाएगा।” पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अदालत के फैसले का स्वागत किया है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह निर्णय उनके नेताओं के खिलाफ लगाए गए आरोपों को लेकर उनके रुख को मजबूत करता है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और विस्तृत आदेश का इंतजार किया जा रहा है।1