हाईवे चौड़ीकरण कार्य: ASP ने प्रभावित स्थलों का किया निरीक्षण, मुतावल्लियों से मुलाकात कर प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आग्रह किया बिलासपुर में हाईवे चौड़ीकरण के चिन्हीकरण के दूसरे दिन अपर पुलिस अधीक्षक(एएसपी)अनुराग सिंह ने प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया।उन्होंने विशेष रूप से चिह्नांकन की जद में आ रहीं दो दरगाहों के मुतावल्लियों से मुलाकात की और उनसे प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आग्रह किया।एएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस प्रक्रिया में पूरी वैधानिकता और पारदर्शिता बरती जाएगी। बृहस्पतिवार की दोपहर एएसपी अनुराग सिंह ने तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी अरुण कुमार से चर्चा की। इसके बाद उन्होंने चिन्हीकरण वाले स्थानों का निरीक्षण किया।एएसपी ने ब्लॉक के सामने स्थित सादिक शाह मियां की दरगाह का दौरा किया,जहां उन्होंने मुतावल्लियों आकिल खां,नसीर खां और कल्लू खां से बात की।इसके अतिरिक्त, उन्होंने विशारदनगर स्थित साहू शाह मियां की दरगाह पर जाकर मुतावल्ली नासिम खां बाबा से भी बातचीत की।दोनों दरगाहों पर राजस्व मानचित्र के अनुसार चिह्नांकन की जांच की गई। एएसपी ने मुतावल्लियों से हाईवे चौड़ीकरण कार्य में पूर्ण सहयोग करने का आग्रह किया और दरगाहों की शिफ्टिंग केसंबंध में भी जानकारी ली।इस निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी अरुण कुमार, नायब तहसीलदार अंकुर अंतल, कोतवाल जीत सिंह और पीडब्ल्यूडी के एई गुरमीत सिंह सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।ज्ञात हो कि रामपुर-काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के समय नगर क्षेत्र से बाहर एक बाईपास बनाया गया था।इसके दोनों सिरों पर नगर के भीतर आवाजाही के लिए दो 'जीरो प्वाइंट' स्थापित किए गए हैं। इन दोनों बिंदुओं को जोड़ने वाला आंतरिक हाईवे लगभग सात किलोमीटर लंबा है।इस नगरीय हाईवे के चौड़ीकरण के लिए राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने शासन से करोड़ों रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत कराया है।लोक निर्माण विभाग ने इस चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया है।बता दें कि नगर के केमरी तिराहे, मुख्य चौराहे और अहरो तिराहे जैसे सघन क्षेत्रों में सड़क दोनों ओर से संकरी है।चौड़ीकरण से पहले बुधवार को इन स्थानों पर पैमाइश कर लाल निशान लगाए गए थे।इन चिह्नित क्षेत्रों में तीन धार्मिक स्थल,नागरिकों के प्रतिष्ठान और अन्य निर्माण मौजूद हैं। सड़क के मध्य से दोनों ओर 7-7 मीटर की दूरी पर लाल निशान लगाकर चिह्नांकन किया गया है।उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि चिन्हीकरण सहित आगे की कार्रवाई लोक निर्माण विभाग द्वारा की जाएगी।प्रशासन इसमें सहयोग कर रहा है।पीडब्ल्यूडी के एई राजीव गंगवार ने बताया कि चिन्हीकरण की जद में आए सभी निर्माणों को स्वतः हटा लेने के लिए संबंधित नागरिक तैयार है।आगे की कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश और सभी पक्षों से विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया जाएगा।
हाईवे चौड़ीकरण कार्य: ASP ने प्रभावित स्थलों का किया निरीक्षण, मुतावल्लियों से मुलाकात कर प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आग्रह किया बिलासपुर में हाईवे चौड़ीकरण के चिन्हीकरण के दूसरे दिन अपर पुलिस अधीक्षक(एएसपी)अनुराग सिंह ने प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया।उन्होंने विशेष रूप से चिह्नांकन की जद में आ रहीं दो दरगाहों के मुतावल्लियों से मुलाकात की और उनसे प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आग्रह किया।एएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस प्रक्रिया में पूरी वैधानिकता और पारदर्शिता बरती जाएगी। बृहस्पतिवार की दोपहर एएसपी अनुराग सिंह ने तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी अरुण कुमार से चर्चा की। इसके बाद उन्होंने चिन्हीकरण वाले स्थानों का निरीक्षण किया।एएसपी ने ब्लॉक के सामने स्थित सादिक शाह मियां की दरगाह का दौरा किया,जहां उन्होंने मुतावल्लियों आकिल खां,नसीर खां और कल्लू खां से बात की।इसके अतिरिक्त, उन्होंने विशारदनगर स्थित साहू शाह मियां की दरगाह पर जाकर मुतावल्ली नासिम खां बाबा से भी बातचीत की।दोनों दरगाहों पर राजस्व मानचित्र के अनुसार चिह्नांकन की जांच की गई। एएसपी ने मुतावल्लियों से हाईवे चौड़ीकरण कार्य में पूर्ण सहयोग करने का आग्रह किया और दरगाहों की शिफ्टिंग केसंबंध में भी जानकारी ली।इस निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी अरुण कुमार, नायब तहसीलदार अंकुर अंतल, कोतवाल जीत सिंह और पीडब्ल्यूडी के एई गुरमीत सिंह सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित
रहे।ज्ञात हो कि रामपुर-काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के समय नगर क्षेत्र से बाहर एक बाईपास बनाया गया था।इसके दोनों सिरों पर नगर के भीतर आवाजाही के लिए दो 'जीरो प्वाइंट' स्थापित किए गए हैं। इन दोनों बिंदुओं को जोड़ने वाला आंतरिक हाईवे लगभग सात किलोमीटर लंबा है।इस नगरीय हाईवे के चौड़ीकरण के लिए राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने शासन से करोड़ों रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत कराया है।लोक निर्माण विभाग ने इस चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया है।बता दें कि नगर के केमरी तिराहे, मुख्य चौराहे और अहरो तिराहे जैसे सघन क्षेत्रों में सड़क दोनों ओर से संकरी है।चौड़ीकरण से पहले बुधवार को इन स्थानों पर पैमाइश कर लाल निशान लगाए गए थे।इन चिह्नित क्षेत्रों में तीन धार्मिक स्थल,नागरिकों के प्रतिष्ठान और अन्य निर्माण मौजूद हैं। सड़क के मध्य से दोनों ओर 7-7 मीटर की दूरी पर लाल निशान लगाकर चिह्नांकन किया गया है।उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि चिन्हीकरण सहित आगे की कार्रवाई लोक निर्माण विभाग द्वारा की जाएगी।प्रशासन इसमें सहयोग कर रहा है।पीडब्ल्यूडी के एई राजीव गंगवार ने बताया कि चिन्हीकरण की जद में आए सभी निर्माणों को स्वतः हटा लेने के लिए संबंधित नागरिक तैयार है।आगे की कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश और सभी पक्षों से विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया जाएगा।
- बिलासपुर में फेसबुक पर मुस्लिम समुदाय को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से गुस्साएं नागरिकों ने रोष जताया और पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की। बृहस्पतिवार की दोपहर पालिका सभासद मोहसिन खां और फैजान खां के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के तमाम नागरिक स्थानीय कोतवाली पहुंचें और प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह से मिलें और उन्हें अपनी लिखित तहरीर सौंप बताया कि आक्रोशित नागरिकों ने बताया कि सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक पर अपलोड एक वीडियो पर दूसरे समुदाय के युवक ने समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर उनकी भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने कहा उक्त युवक की यह टिप्पणी क्षेत्र में माहौल खराब करने के उद्देश्य से किया गया है, जहां सभी वर्गों के लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रहते हैं।उनकी मांग है कि उक्त युवक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।इस पर प्रभारी निरीक्षक ने सभी को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाएगे।इस मौकें पर शानू खां,चांद बाबू,दबीर खां,नसीम खां,आदिल मियां आदि मौजूद रहे।2
- 👏👏👏👏👏👏👏 निवेदन है2
- रामपुर में नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। शाहबाद गेट से लेकर चौकी चौक नसरुल्ला खान बाजार तक सड़क पर फैले अतिक्रमण को हटाया गया। इस कार्रवाई के दौरान नगर पालिका की टीम, इंस्पेक्टर अविनाश कुमार और शहर कोतवाली SHO नितिन पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। जेसीबी की मदद से दुकानों के बाहर निकले स्लैब, टीन के छज्जे और अन्य अवैध कब्जों को हटाया गया। इस अभियान से बाजार में जाम की समस्या कम होगी और लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। रामपुर की जनता के लिए यह एक राहत भरा कदम है।1
- बरेली में पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़… गोली लगते ही गिर पड़ा शातिर , जबकि उसका साथी मौके से दबोच लिया गया! लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने न सिर्फ आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि भारी मात्रा में नकदी, जेवर और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।1
- Post by इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस1
- लखनऊ के भीषण आग में जल गईं दो बच्चियां, अब भी कई लोगों की तलाश, राख में जिंदगी ढूंढ रहे लोगउत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र के टेढ़ी पुलिया इलाके में लगी भीषण आग में दो बच्चियों की जलकर मौत हो गई. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई लोग लापता भी हैं. फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 8 घंटे में आग बुझाई.3
- Post by Jagdish Ballabh Sharma4
- बिलासपुर में स्कॉर्पियो कार पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया,जबकि एक अभी फरार है।पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा,कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामदगी दिखाई है। ज्ञात हो कि मनिहारखेड़ा गांव निवासी विजय ने बीती 13 अप्रैल को कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी थी।जिसमें उसने बताया था कि 12 अप्रैल की शाम उत्तराखंड बार्डर स्थित रूद्र बिलास चौकी क्षेत्र में ग्रीन पार्क कालोनी के निकट कुछ युवकों से उसकी कार के स्टील पाइप पर चढ़ जाने को लेकर कहासुनी हो गई थी।आरोप है कि विवाद के बाद वहां पहुंचे बाइक सवार तीन युवकों ने जान से मारने की नीयत से उनकी स्कॉर्पियो कार पर फायर कर दिए थे।पुलिस ने तहरीर के आधार बाइक सवार तीन अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी थी।जांच के दौरान पुलिस ने राहुल कुमार निवासी गांव भूरारान थाना रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर और संजय उर्फ सूरज उर्फ कोक निवासी आश्रम कालोनी डिबडिबा थाना को गिरफ्तार कर लिया है।जबकि एक आरोपी अनिल निवासी शिव मंदिर रम्पुरा थाना रुद्रपुर के नाम प्रकाश में आया है। पुलिस ने संजय के कब्जे से एक तमंचा 315,एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक केशू शर्मा, चंद्रवीर सिंह,कांस्टेबल राहुल अलूना,विवेक सिरोही और सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।2