Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिन में रेकी, रात को चोरी: पुलिस ने दबोचा शातिर चोर गिरोह, 3 आरोपी गिरफ्तार
BS News Network
दिन में रेकी, रात को चोरी: पुलिस ने दबोचा शातिर चोर गिरोह, 3 आरोपी गिरफ्तार
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- छपारा में फिल्मी पीछा… स्कार्पियो छोड़ जंगल भागे तस्कर, 33 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त!1
- Post by Sandeep sanodiya1
- गंगाई ( गरघठिया ) निवासी मोनू शर्मा मैकेनिक जो किराए के मकान में निवास करता है पूरा परिवार भागवत कथा की तैयारी को लेकर ग्राम में ही गया हुआ था उसी रात सूने मकान में अज्ञात चोरों के द्वारा लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया पीड़ित ने बंडोल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है लगातार हो रही चोरी पुलिस की गस्ती और कार्य प्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर रही है फिलहाल लाखों की चोरी से परिवार रोड पर आ गया है बंडोल पुलिस जांच पर जुट गई है1
- 4 घंटे बाद खुला कातलबोड़ी का चक्काजाम, कलेक्टर से चर्चा के आश्वासन पर माने किसान *गेहूं खरीदी की अव्यवस्था से नाराज किसानों का फूटा गुस्सा* *आक्रोशित किसानों ने लगाया जाम* सिवनी/कातलबोड़ी- छिंदवाड़ा रोड स्थित ग्राम कातलबोड़ी में गेहूं खरीदी की अव्यवस्थाओं से नाराज किसानों द्वारा किया गया चक्काजाम करीब 4 घंटे तक जारी रहा। दोपहर में शुरू हुआ यह आंदोलन शाम तक चला, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण गर्मी में राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों का आरोप है कि मोहगांव स्थित भदौरिया वेयरहाउस में 16 अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू होने के बावजूद पिछले 5 दिनों से वे अपनी उपज लेकर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन खरीदी नहीं हो पा रही। सर्वेयर द्वारा पास किए गए गेहूं को भी वेयरहाउस प्रबंधन द्वारा फेल कर वापस किया जा रहा है, जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बताया गया कि अब तक चावड़ी समिति द्वारा केवल लगभग 2 हजार क्विंटल गेहूं की खरीदी की गई है, जो क्षेत्र के किसानों की उपज के मुकाबले बेहद कम है। शादी-विवाह के सीजन के चलते किसानों को पैसों की तत्काल आवश्यकता है, ऐसे में खरीदी में देरी उनकी चिंता और बढ़ा रही है। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों—कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सुधीर धुर्वे, एडीओ प्रफुल्ल घोड़ेश्वर, नायब तहसीलदार राधिका पाठक, एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा, एसडीओपी सचिन परते एवं लखनवाड़ा थाना प्रभारी कोमल टोप्पो ने किसानों से चर्चा कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। कलेक्टर से चर्चा के आश्वासन पर खुला जाम करीब 4 घंटे तक चले चक्काजाम के बाद प्रशासन द्वारा किसानों को जिला कलेक्टर से अगले दिन सुबह 10 बजे मुलाकात कराने का आश्वासन दिया गया। नायब तहसीलदार राधिका पाठक के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम समाप्त किया। किसानों ने स्पष्ट किया कि यदि बैठक में ठोस समाधान नहीं निकला, तो वे पुनः आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों की मुख्य मांग है कि भदौरिया वेयरहाउस के स्थान पर अन्य उपयुक्त केंद्रों पर बड़े कांटे से तौल कर खरीदी की जाए और स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर गेहूं खरीदी व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया है, जिस पर अब प्रशासनिक स्तर पर त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई जा रही है।1
- सिवनी की 5 बड़ी खबरें: भीषण गर्मी का कहर, स्कूल टाइम में बदलाव, आग से फसल तबाह, अनोखा पारिवारिक मामला और रेल परियोजना से विकास की आस1
- *सिवनी पुलिस की अभिनव पहल "सृजन 2" का भव्य समापन* *नन्हें-मुन्हें बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक और साहसिक प्रस्तुतियां* *बच्चों केअभिभावकों,माता- पिता की गरिमामय उपस्थिति भी साथ रही।* पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश, भोपाल के नवाचार "सृजन" अभियान के अभिनव प्रयासों के क्रम में सिवनी पुलिस का "सृजन 2" कार्यक्रम जो 31 जनवरी 2026 से प्रारंभ हुआ था, का 18 अप्रैल 2026 को सांस्कृतिक संध्या का सिवनी विधायक श्री दिनेश राय 'मुनमुन' जी,जिला कलेक्टर महोदया श्रीमती नेहा मीणा जी और पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील मेहता के शुभ आतिथ्य व कर कमलों से सम्पन्न हुआ। "सृजन" कार्यक्रम की उक्त गतिविधियों में सिवनी शहर की विशेष बस्तियां (जहां सापेक्षिक वंचन,गरीबी,नशा और अपराध व्याप्त हैं) उन स्थानों से बच्चों को उनके परिवारों से संवाद कर जोड़ा गया और पुलिस लाइन सिवनी में नियमित 3 बजे से 6 बजे तक उन्हें मुक्त कक्षाओं के माध्यम से विभिन्न प्रकार की व्यक्तित्व निर्माण की गतिविधियां सिखाई गई,जिसमें उनकी अभिरुचि के खेल,कराते,चित्रकला,रंगोली,नृत्य,गीत गायन,कविता,नृत्य,नाटक,टीम भावना,अनुशासन,अच्छी आदतें और व्यवहार,अच्छा व्यक्ति और नागरिक बनने के गुण,अल्प संसाधन मे भी कैसे अपनी प्रतिभा का विकास करें के साथ -साथ विभिन्न प्रकार की हेल्प लाइन 1090,1098,1930,112 और हर प्रकार के नशे से दूर रहने,साइबर सुरक्षा व यातायात जागरूकता से उन्हें कनेक्ट किया गया,बेहतर भविष्य व कैरियर काउंसिलिंग हेतू दिशा लर्निंग सेंटर,कंट्रोल रूम और विभिन्न संस्थाओं का भ्रमण कराया गया।1
- करीब 3 वर्षों से मानसिक रुप से अस्वस्थ चले 32 वर्षीय युवक ने पांव में बंधी बेड़ियों को तोड़कर घर के पीछे कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। मामला कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम कलगांव का है। सोमवार की सुबह करीब 07 बजे यह हादसा हुआ। जिस वक्त पीड़ित ने यह आत्मघाती कदम उठाया। उस वक्त घर पर कोई भी पुरुष मौजूद नहीं था और महिलाएं घरेलू कामकाज में जुटी हुई थी। मिली जानकारी अनुसार रूपेश पिता सेजलाल बिसेन तकरीबन 3 वर्ष से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था।1
- “नरवाई की आग बनी काल! फसल, जंगल और जिंदगी—सब खतरे में…”1