स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़का किसानों का 'पावर'; पूरनपुर में भाकियू भानु का हल्ला बोल पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पूरनपुर में आज स्मार्ट मीटरों को लेकर किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर नजर आया। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने विद्युत उपखंड कार्यालय का घेराव करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का सीधा आरोप है कि नए स्मार्ट मीटर उनकी जेबों पर डाका डाल रहे हैं सुबह से ही भाकियू भानु के कार्यकर्ता और किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली और निजी वाहनों से विद्युत कार्यालय पहुंचना शुरू हो गए थे। किसानों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही मौके पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए थे। पुलिस बल की मौजूदगी में किसानों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्यालय के मुख्य द्वार पर मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पदाधिकारियों ने कहा कि जब से स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, तब से बिजली के बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है किसानों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आम जनता को मिलने वाली बिजली का बिल "वीआईपी कैटेगरी" जैसा भेजा जा रहा है, जिसे चुकाना उनके बस के बाहर है। किसानों ने दो टूक शब्दों में मांग की है कि इन "धोखाधड़ी वाले" स्मार्ट मीटरों को तत्काल हटाकर पुराने मीटर वापस लगाए जाएं। हंगामे की सूचना मिलते ही एसडीएम मोहित गुप्ता और विद्युत विभाग के एक्सईएन हरेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि, किसान केवल आश्वासन से संतुष्ट नजर नहीं आए। अगर जल्द ही स्मार्ट मीटरों की धांधली नहीं रोकी गई और पुराने मीटर वापस नहीं लगाए गए, तो यह तो बस शुरुआत है। आने वाले समय में किसान सड़कों पर उतरकर बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को मजबू होंगे फिलहाल, प्रशासन और विभाग के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ, लेकिन क्षेत्र में तनाव और नाराजगी अब भी बरकरार है।
स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़का किसानों का 'पावर'; पूरनपुर में भाकियू भानु का हल्ला बोल पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पूरनपुर में आज स्मार्ट मीटरों को लेकर किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर नजर आया। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने विद्युत उपखंड कार्यालय का घेराव करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का सीधा आरोप है कि नए स्मार्ट मीटर उनकी जेबों पर डाका डाल रहे हैं सुबह से ही भाकियू भानु के कार्यकर्ता और
किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली और निजी वाहनों से विद्युत कार्यालय पहुंचना शुरू हो गए थे। किसानों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही मौके पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए थे। पुलिस बल की मौजूदगी में किसानों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्यालय के मुख्य द्वार पर मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पदाधिकारियों ने कहा कि जब से स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, तब से बिजली के बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है
किसानों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आम जनता को मिलने वाली बिजली का बिल "वीआईपी कैटेगरी" जैसा भेजा जा रहा है, जिसे चुकाना उनके बस के बाहर है। किसानों ने दो टूक शब्दों में मांग की है कि इन "धोखाधड़ी वाले" स्मार्ट मीटरों को तत्काल हटाकर पुराने मीटर वापस लगाए जाएं। हंगामे की सूचना मिलते ही एसडीएम मोहित गुप्ता और विद्युत विभाग के एक्सईएन हरेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं
को सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि, किसान केवल आश्वासन से संतुष्ट नजर नहीं आए। अगर जल्द ही स्मार्ट मीटरों की धांधली नहीं रोकी गई और पुराने मीटर वापस नहीं लगाए गए, तो यह तो बस शुरुआत है। आने वाले समय में किसान सड़कों पर उतरकर बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को मजबू होंगे फिलहाल, प्रशासन और विभाग के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ, लेकिन क्षेत्र में तनाव और नाराजगी अब भी बरकरार है।
- पीलीभीत। जनपद में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं ने बिजली घर पहुंच कर जमकर खरी खोटी सुनाई। वीडियो वायरल।1
- Post by Mandeep Singh1
- Post by Prashant mishra1
- पीलीभीत सूचना विभाग 20 अप्रैल 2026/जनसुनवाई के दौरान शहर की बल्लभनगर काॅलोनी निवासी रामकली अपने बेटे श्यामसुंदर के किडनी व अन्य गम्भीर बीमारियों से ग्रसित होने के कारण इलाज हेतु कलेक्टेªट पहुची और बेटे के इलाज कराने हेतु जिलाधिकारी से अनुरोध किया। उक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने आज उनके घर पहुंचकर बेटे की बीमारी की जानकारी ली तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि बीमारी से ग्रसित श्याम सुन्दर को समुचित इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करवाएं।उन्होंने मरीज की माता को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक कुमार उपस्थित रहे।3
- Post by Raunak Ali Ansari1
- Post by Pawan Raj pasi1
- Post by समाचार Crime News1
- बिग ब्रेकिंग............ पीलीभीत।पूरनपुर में दिनदहाड़े मकान पर कब्जे की कोशिश, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल—खुलेआम दबंगई से दहशत में लोग। सरेआम कब्जे के प्रयास का सीसीटीवी फुटैज सोशल मीडिया पर वायरल।1
- Post by अशोक सरकार1