21.40 किलो गांजा लेकर लखनऊ जा रहा तस्कर गिरफ्तार कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, बुलेट और 3500 रुपये भी बरामद; आरोपी पर 18 मुकदमे दर्ज संतकबीरनगर। लखनऊ में गांजा खपाने जा रहे अंतरराज्यीय तस्कर को कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से 21 किलो 400 ग्राम गांजा, बुलेट मोटरसाइकिल और 3,500 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बलिया, देवरिया और गोरखपुर के विभिन्न थानों में चोरी, हथियार, एनडीपीएस, धोखाधड़ी और हत्या के प्रयास समेत 18 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करीब 12:04 बजे टीम ग्राम नौहट के पूरब स्थित आम की बगिया के पास सुनसान सड़क पर जांच कर रही थी। इसी दौरान बुलेट से जा रहे संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। मोटरसाइकिल के पीछे बोरे में गांजा बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चन्द्रभूषण सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी छित्तनपुर, थाना असांव, जिला सिवान (बिहार) बताया। पुलिस के अनुसार उसने बताया कि बुलेट उसने सिवान के एक व्यक्ति से खरीदी थी और इसी मोटरसाइकिल से गांजा की तस्करी करता था। बरामद गांजा लखनऊ ले जाकर बेचने की तैयारी थी। आरोपी ने इस रास्ते से पहले भी कई बार गांजा लेकर आने-जाने की बात पुलिस को बताई। गिरफ्तारी के संबंध में कोतवाली खलीलाबाद में मु0अ0सं0 900/2026, धारा 317(2) बीएनएस और 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में एएसपी सुशील कुमार सिंह, सीओ खलीलाबाद प्रियम राज शेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दुबे और एसओजी प्रभारी रजनीश राय के नेतृत्व में की गई।

- *आज दिनांक 26.09.2026 को थाना दुधारा अन्तर्गत ग्राम करही में घटित सड़क दुर्घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद द्वारा दी गयी बाइट ।* *आज दिनांक 26.09.2026 को थाना दुधारा अन्तर्गत ग्राम करही में घटित सड़क दुर्घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद द्वारा दी गयी बाइट ।*1
- गोरखपुर जिला में तेज हवा बारिश चलने से एक गरीब परिवार जो चाय की दुकान से रोजी-रोटी चलता था उसकी दुकान पूरी तरह धवस्त हो गई1
- गोरखपुर के पाली क्षेत्र में सहजनवा से बखिरा मार्ग पर झाड़ियों का कब्जा है। नेवास और डुमरी के बीच सड़क किनारे और मोड़ों पर घनी झाड़ियां उग गई हैं। गोरखपुर के पाली क्षेत्र में सहजनवा से बखिरा मार्ग पर झाड़ियों का कब्जा है। नेवास और डुमरी के बीच सड़क किनारे और मोड़ों पर घनी झाड़ियां उग गई हैं। इससे सामने से आने वाले वाहन साफ नहीं दिखते, जिससे हादसे का डर बना रहता है। कई जगह सड़क की चौड़ाई भी कम लगती है। घी मोड़ों पर अचानक वाहन सामने आने से चालकों को संभलने का मौका नहीं मिलता। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते से रोज बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं, फिर भी सड़क किनारे की झाड़ियों की सफाई नहीं होती। विभाग के अधिकारी भी इसी रास्ते से गुजरते हैं, पर ध्यान नहीं देते। अमित राज, गौतम गुप्ता, बिजेंदर, हरि गुप्ता, राजेश गुप्ता, बृजेश, धनराज यादव और विवेक सहित ग्रामीणों ने विभाग से झाड़ियों को तुरंत कटवाने की मांग की है। उनका कहना है कि सफाई से हादसे कम होंगे और मार्ग सुरक्षित होगा।4
- योगेंद्र यादव का Election Commission पर बड़ा हमला, बोले- 'तीनों आयुक्तों का इस्तीफा होना चाहिए'1
- बीते तीन दिनों से आंधी तूफान संग हो रही बारिश ने आम जनजीवन को किया प्रभावित जगह जगह पेड़ गिरने से विद्युत व्यवस्था मेंहदावल क्षेत्र में हुई बाधित नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर लोग विद्युत न होने से नही हो रहा है मोबाइल चार्ज, आम जनजीवन अस्त व्यस्त सड़को से लेकर बाजारों में पसरा सन्नाटा ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाले स्वीगी, जोमैटो आदि ने खड़े किए हाथ लगातार बारिश ने लोगों के दिनचर्या को किया प्रभावित बारिश से पुराने मकानों के गिरने का बढ़ा खतरा संतकबीरनगर जनपद के मेंहदावल नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश व हवाओं ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज4
- गोरखपुर में व्यापारियों का हंगामा! महापौर और नगर आयुक्त को घेरा, लगे मुर्दाबाद के नारे #Gorakhpur #GorakhpurNews #GorakhpurNagarNigam #VyapariProtest #KiranaMandi #Mayor #NagarAyukt #BreakingNews #UPNews1
- | संतकबीरनगर जनगणना 2027: सही जानकारी, विकसित भारत की मजबूत नींव! घर-घर होगी जनगणना, नागरिकों से सहयोग की अपील 16 नवंबर से स्व-गणना का मौका, 1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक; संत कबीर नगर के नागरिक अपनी और परिवार की सही जानकारी दर्ज कराकर निभाएं जिम्मेदारी1
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर के लाइव प्रसारण में आपका हार्दिक स्वागत अभिनंदन है1
- लगातार हो रही बरसात से जन-जीवन प्रभावित, गोरखपुर में निकले सांसद रवि किशन लगातार हो रही बरसात से जन-जीवन प्रभावित, गोरखपुर में निकले सांसद रवि किशन1