औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। उक्त थाना क्षेत्र के खुटहन गांव में एक सनकी चाचा ने अपने तीन सगे भतीजा भतीजी को कटर मशीन से गला रेत कर हत्या कर दिया। इसके बाद खुद भी गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश किया है ,जिसे गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल भेज दिया गया है ,मृतकों की पहचान उक्त गांव निवासी गुड्डू पाल के पुत्र अनीश कुमार (10 वर्ष), आयुष कुमार (7 वर्ष) व अनुष्का कुमारी( 5 वर्ष) शामिल है। आरोपी अमंत पाल ने घटना का अंजाम दिया इसकी खुलासा नहीं होे पाया है, ग्रामीणों के अनुसार आरोपी आज सुबह घर से बाइक पर सवार होकर व कहीं निकला था। जब घर पहुंचा तो दरवाजा खटखटाया। उसकी भाभी अनीता देवी बाथरूम में स्नान कर रही थी। जिसके कारण दरवाजा खोलने में देरी हुई। दरवाजा खोलने के बाद वह घर में घुसा और फुल साउंड में स्पीकर बजाकर कटर मशीन से तीनों बच्चों का बारी-बारी से गला रेट कर हत्या कर दिया। इसके बाद खुद का भी गला काट लिया। घटना की सूचना पर गांव में अपना तफरी मच गई। काफी संख्या में लोग जमा हो गए। आनन -फानन में उसे इलाज के लिए हसपुरा सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया है।वही ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना हसपुरा थाना के पुलिस को दिया गया सूचना मिलते ही हसपुरा पुलिस तथा दाउदनगर अनुमंडल एसडीपीओ अशोक कुमार दास मौके पर पहुंच सभी शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की तहकीकात में जुट गई है,जानकारी के अनुसार मृतक बच्चों के पिता गुड्डू ट्रेन में पैंट्री कार में खाना बनाने का काम करता है।

- बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। प्रशांत किशोर बिहार नव निर्माण अभियान के तहत आज बांका पहुंचे, जहां विजयनगर स्थित मधुबन बिहार होटल में कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की। इस दौरान प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे हर जिले में खुद तीन दिन का समय देंगे और कोर कमेटी का गठन करवाएंगे। साथ ही हर जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें वे खुद मौजूद रहेंगे। उन्होंने साफ कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना ही इस अभियान की पहली प्राथमिकता है। बांका से इस अभियान की मजबूत शुरुआत मानी जा रही है। 📍स्थान: बांका ✍️ संवाददाता: बिकाश शर्मा1
- G.Classes के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम,कई बच्चे फर्स्ट डिवीजन से किया पास। #Sanokhar #गंगारामपुर #bhagalpur #kahalgaon1
- Banka Chandan( रिपोर्टर) : उपेन्द्र यादव कोरिया पंचायत अंतर्गत घोंघा डाबर सलोनीया लोहारी वार्ड नंबर 08 में पुलिया निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पब्लिक को काफी कठनाही होते हैं आने-जाने में केवल स्कूल गाड़ी हॉस्पिटल गाड़ी1
- बाबा बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन देवघर पर निःशुल्क लंगर सेवा लगातार जारी1
- पूरी दुनिया के अंदर पेट्रोलियम उत्पादों के दाम आसमान छूते हुए दिखाई दे रहे हैं... लेकिन भारत के अंदर पेट्रोलियम उत्पादों का दाम नियंत्रित है...1
- खड़गपुर भगवामय, निकाली शोभायात्रा हवेली खड़गपुर शनिवार को खड़गपुर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जय श्री राम, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। शोभायात्रा की शुरुआत मारवाड़ी टोला स्थित अग्रसेन विवाह भवन से हुई। युवा और बच्चे पूरे जोश में नजर आया। रामनवमी शोभा यात्रा समिति के नेतृत्व में निकली यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। सभी भगवा वस्त्रों में अनुशासित ढंग से चल रहे थे। शोभायात्रा मारवाड़ी टोला, पुरानी चौक, गांधीपुल, पटेल चौक, सिंहपुर, शेखटोला, बड़ी दुर्गा स्थान, साहूटोला, थाना चौक ,मुख्य बाजार, नंदलाल बोस चौक, महादेवपुर, आईबी रोड, अम्बेडकर चौक, पश्चिम अजीमगंज, कंटिया बाजार से होते हुए विवाह भवन पहुंची,जहां महाप्रसाद भंडारा का आयोजन हुआ। शोभा यात्रा के आगे आगे ढोल नागड़ा और रथ पर राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के रूप में सजे कलाकार यात्रा के आकर्षण का केंद्र रहे। नगर के पटेल चौक, विषहरी स्थान सहित कई स्थानों पर पेयजल और शरबत के स्टॉल लगाए गए थे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात रहे। शोभायात्रा की वीडियोग्राफी और ड्रोन से निगरानी की गई। मुस्लिम बहुल इलाकों में ड्रॉप गेट लगाए गए थे। वही एसडीएम राजीव रौशन ने कहा कि खड़गपुर में शोभायात्रा शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है।इस वर्ष शोभायात्रा की विशेष बात यह रही की जुलूस के दौरान जुलूस में डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहा। वही शांतिपूर्ण शोभा यात्रा संपन्न होने पर शोभा यात्रा समिति का और खड़गपुर वासियों को धन्यवाद दिया। इस दौरान एसडीएम राजीव रोशन, एसडीपीओ अनिल कुमार, बीडीओ प्रियंका कुमारी, , प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार तिवारी, थाना अध्यक्ष राजेश कुमार,अंचल पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार, शामपुर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार, गंगटा थाना अध्यक्ष राहुल कुमार, टेटीया बंबर थाना अध्यक्ष मुकेश केहरी, एसआई कुंदन कुमार, शिवम् स्वराज, वीर कुंवर, अखिलेश राम,सहित क्यूआरटी बल और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। शोभायात्रा में मुख्य पार्षद प्रभु शंकर, उप मुख्य पार्षद दीपक यादव, पूर्व चेंबर अध्यक्ष संजीव कुमार, पूर्व मुख्य पार्षद दीपा केसरी, रेखा सिंह चौहान, शशि सौरव,राजीव आनंद, सौरव झा, सत्यम निराला, अंकित जयसवाल, शुभम केसरी, रविरंजन, सौरभ सिंघानिया, विमल पोद्दार,शंभू केसरी, रजनीश झा, राकेश चंद्र सिन्हा,अमित कुमार, अंकुश, विक्की रॉय, अमित सोनी, नितेश मिश्रा, पिंकेश यादव,धनराज वर्मा सहित सैकड़ों सनातन प्रेमी शामिल हुए।4
- चांदन (बांका): आनंदपुर थाना क्षेत्र के नोनिया गांव में अंग्रेज मंडल के आवास पर पांच दिवसीय चंडी पाठ का भव्य आयोजन किया गया। बताया जाता है कि उनकी धर्मपत्नी बुधनी देवी लंबे समय से बीमार थीं और कई जगह इलाज के बाद भी सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद परिवार ने आस्था के तहत चंडी पाठ का संकल्प लिया।यह अनुष्ठान पुरोहित रंजीत पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया, वहीं काली भक्त प्रमोद यादव ने तांत्रिक विधि से मार्गदर्शन दिया। पांच दिनों तक गांव में भक्ति का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।परिजनों के अनुसार, अनुष्ठान के बाद बुधनी देवी के स्वास्थ्य में सुधार देखा गया है। आयोजन को सफल बनाने में सोनू ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा। समापन पर पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया तथा 11 कन्याओं को भोजन कराकर दान-दक्षिणा दी गई। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार1
- बांका में रामनवमी के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा के दौरान प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर विश्वास और एसडीएम राजकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था का लगातार जायजा लेते रहे। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और जय श्रीराम के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रशासन की सख्ती और मुस्तैदी के बीच शोभायात्रा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।1
- हवेली खड़गपुर हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र के घोषपुर गांव में आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मानंद सिंह (आत्मा बाबू) के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना व्यक्त की। उपमुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से आरएसके मैदान स्थित हेलीपैड पर पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बुके व फूल भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वे घोषपुर गांव पहुंचे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, एसडीएम राजीव रौशन, डीएसपी अनिल कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी मिथलेश कुमार तिवारी, थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वहीं पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह, मुख्य पार्षद प्रभु शंकर सदानंद सिंह, रेखा सिंह चौहान,अनिल सिन्हा, नरेश बिंद, रंजन बिंद, अमृत कौशिक, अमरजीत कुमार, राहुल सिंह, मंगल सिंह, सबल सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि अमित बबलू, कुंदन सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और ग्रामीण उपस्थित थे। गौरतलब है कि घोषपुर निवासी एवं रामायण रिसर्च काउंसिल के ट्रस्टी आत्मानंद सिंह का निधन 14 मार्च की आधी रात पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया था। वे 78 वर्ष के थे। 15 मार्च को उनका पार्थिव शरीर खड़गपुर लाया गया, जिसके बाद उनकी अंतिम यात्रा काशी के लिए निकली। वहां पवित्र मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। आत्मानंद सिंह, जिन्हें लोग स्नेह से ‘आत्मा बाबू’ कहते थे, सामाजिक व आध्यात्मिक क्षेत्र में उनके योगदान को लेकर हमेशा याद किए जाएंगे।2