logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विधायक ग्रेवाल द्वारा सरदारपुर विधानसभा में निरंतर 19वें वर्ष गणेश प्रतिमाओं का वितरण किया गया सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में सद्भावना मंच के माध्यम से विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा प्रतिवर्ष की जाने वाली गणेश प्रतिमा वितरण की परंपरा को निरंतर 19वें वर्ष भी जारी रखा गया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का वितरण किया गया। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता एवं मंगलकर्ता हैं। गणेश उत्सव हमारी आस्था, श्रद्धा एवं सामाजिक एकता का पर्व है। क्षेत्रवासियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रतिवर्ष गणेश प्रतिमाओं का वितरण किया जाता है। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं गणेश भक्तों में उत्साह देखने को मिला। विधायक ने सभी क्षेत्रवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्री गणेश से सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुरेंद्रसिंह पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, भेरूसिंह बडगोता, रविंद्र पाटीदार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भीमालाल चौधरी, महासचिव शैलेंद्र चौहान, बद्रीलाल पाटीदार, विरसन भगत, तिरला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद पाटीदार, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अरविंद जाट, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीपसिंह पटेल, अर्जुन गेहलोत, ब्लॉक उपाध्यक्ष गजराज भूरिया, मंडलम अध्यक्ष पप्पू बना, विष्णु बाबर, केकड़िया डामोर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल, श्रीकांत पटेल, गोविंद रिंगनोदिया आदि उपस्थित रहे !!

11 hrs ago
user_Himmat barod
Himmat barod
Sardarpur, Dhar•
11 hrs ago
db09fc36-4633-4672-a9f2-eaeb607afc47

विधायक ग्रेवाल द्वारा सरदारपुर विधानसभा में निरंतर 19वें वर्ष गणेश प्रतिमाओं का वितरण किया गया सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में सद्भावना मंच के माध्यम से विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा प्रतिवर्ष की जाने वाली गणेश प्रतिमा वितरण की परंपरा को निरंतर 19वें वर्ष भी जारी रखा गया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का वितरण किया गया। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता एवं मंगलकर्ता हैं। गणेश उत्सव हमारी आस्था, श्रद्धा एवं सामाजिक एकता का पर्व है। क्षेत्रवासियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रतिवर्ष गणेश प्रतिमाओं का वितरण किया जाता है। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं गणेश भक्तों में उत्साह देखने को मिला। विधायक ने सभी क्षेत्रवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्री गणेश से सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुरेंद्रसिंह पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, भेरूसिंह बडगोता, रविंद्र पाटीदार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भीमालाल चौधरी, महासचिव शैलेंद्र चौहान, बद्रीलाल पाटीदार, विरसन भगत, तिरला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद पाटीदार, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अरविंद जाट, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीपसिंह पटेल, अर्जुन गेहलोत, ब्लॉक उपाध्यक्ष गजराज भूरिया, मंडलम अध्यक्ष पप्पू बना, विष्णु बाबर, केकड़िया डामोर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल, श्रीकांत पटेल, गोविंद रिंगनोदिया आदि उपस्थित रहे !!

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अच्छे मनुष्य की पहचान संसार में उसके सद्गुणों से होती है। न कि रंग रूप कुल धर्म अमीरी गरीबी से।
    1
    अच्छे मनुष्य की पहचान संसार में उसके सद्गुणों से होती है। न कि रंग रूप कुल धर्म अमीरी गरीबी से।
    user_दधिवल मानव, ग्राम गिदखिनी
    दधिवल मानव, ग्राम गिदखिनी
    Farmer हातोद, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आरक्षण की मांग को लेकर बंजारा समाज का बड़ा ऐलान, 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में मौन प्रदर्शन देशभर में आरक्षण और उसमें संशोधन की मांग को लेकर विभिन्न समाज अपनी आवाज उठा रहे हैं। इसी क्रम में अब बंजारा समाज ने भी मध्य प्रदेश में अनुसूचित जनजाति यानी एसटी वर्ग में शामिल किए जाने की मांग तेज कर दी है। इंदौर में आयोजित समाज की बैठक में 2 अक्टूबर को प्रदेश स्तर पर सांकेतिक धरना और मौन रैली निकालने का निर्णय लिया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने इस मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से भी चर्चा की है। वीओ इंदौर की श्रीजी वाटिका में बंजारा समाज के धर्मगुरु श्रीजी धर्माधिकारी महाराज के मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठ नागरिकों, पदाधिकारियों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आरक्षण से संबंधित अपनी मांगें और विचार रखे। श्रीजी धर्माधिकारी महाराज ने कहा कि बंजारा समाज घुमंतू समुदाय है और समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बंजारा समाज को देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग आरक्षण श्रेणियों में रखा गया है, जिससे समाज के लोगों के बीच असमानता की स्थिति बनी हुई है। समाज की मांग है कि मध्य प्रदेश में बंजारा समाज को अनुसूचित जनजाति यानी एसटी वर्ग में शामिल किया जाए। इसी मांग को सरकार तक पहुंचाने के लिए 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में एक दिवसीय सांकेतिक धरना और मौन रैली आयोजित की जाएगी। बैठक से पहले समाज के प्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात कर अपनी मांगों से अवगत कराया। समाज के पदाधिकारियों के अनुसार, मंत्री विजयवर्गीय ने इस विषय को राज्य और केंद्र सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है। बाइट श्रीजी धर्माधिकारी महाराज धर्मगुरु, बंजारा समाज
    1
    आरक्षण की मांग को लेकर बंजारा समाज का बड़ा ऐलान, 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में मौन प्रदर्शन
देशभर में आरक्षण और उसमें संशोधन की मांग को लेकर विभिन्न समाज अपनी आवाज उठा रहे हैं। इसी क्रम में अब बंजारा समाज ने भी मध्य प्रदेश में अनुसूचित जनजाति यानी एसटी वर्ग में शामिल किए जाने की मांग तेज कर दी है। इंदौर में आयोजित समाज की बैठक में 2 अक्टूबर को प्रदेश स्तर पर सांकेतिक धरना और मौन रैली निकालने का निर्णय लिया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने इस मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से भी चर्चा की है।
वीओ
इंदौर की श्रीजी वाटिका में बंजारा समाज के धर्मगुरु श्रीजी धर्माधिकारी महाराज के मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठ नागरिकों, पदाधिकारियों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आरक्षण से संबंधित अपनी मांगें और विचार रखे।
श्रीजी धर्माधिकारी महाराज ने कहा कि बंजारा समाज घुमंतू समुदाय है और समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बंजारा समाज को देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग आरक्षण श्रेणियों में रखा गया है, जिससे समाज के लोगों के बीच असमानता की स्थिति बनी हुई है।
समाज की मांग है कि मध्य प्रदेश में बंजारा समाज को अनुसूचित जनजाति यानी एसटी वर्ग में शामिल किया जाए। इसी मांग को सरकार तक पहुंचाने के लिए 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में एक दिवसीय सांकेतिक धरना और मौन रैली आयोजित की जाएगी।
बैठक से पहले समाज के प्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात कर अपनी मांगों से अवगत कराया। समाज के पदाधिकारियों के अनुसार, मंत्री विजयवर्गीय ने इस विषय को राज्य और केंद्र सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है।
बाइट
श्रीजी धर्माधिकारी महाराज
धर्मगुरु, बंजारा समाज
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    44 min ago
  • महू के छात्रों की आवाज़ भी अब इंदौर में गूंजेगी राहुल गांधी कार्यक्रम में शामिल होंगे महू lमेडिकैप्स यूनिवर्सिटी पहुँचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले **‘छात्रों की गूंज’** कार्यक्रम के लिए अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन करवाए। छात्रों की आवाज़ को मजबूती देने और उनकी समस्याओं को देश के सामने रखने के लिए **आदरणीय श्री राहुल गांधी जी** के साथ इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवा साथी शामिल हों। ✊📚 **छात्रों की गूंज — बदलाव की गूंज** टीम-शक्ति सिंह महू विधानसभा क्षेत्र
    1
    महू के छात्रों की आवाज़ भी अब इंदौर में गूंजेगी राहुल गांधी कार्यक्रम में शामिल होंगे
महू lमेडिकैप्स यूनिवर्सिटी पहुँचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले **‘छात्रों की गूंज’** कार्यक्रम के लिए अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन करवाए।
छात्रों की आवाज़ को मजबूती देने और उनकी समस्याओं को देश के सामने रखने के लिए **आदरणीय श्री राहुल गांधी जी** के साथ इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवा साथी शामिल हों।
✊📚 **छात्रों की गूंज — बदलाव की गूंज**
टीम-शक्ति सिंह महू विधानसभा क्षेत्र
    user_Dinesh Rathore
    Dinesh Rathore
    Advertising agency महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गणेश चतुर्थी पर दादा गुरु ने नगर वन में रोपी त्रिवेणी सेंधवा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर नर्मदा संत श्री दादा गुरु ने नगर वन पहुंचकर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नीम, वट और पीपल की त्रिवेणी का पौधारोपण किया। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पानसेमल विधायक श्याम वर्डे सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। विधायक वर्डे ने भी पौधारोपण कर अभियान में सहभागिता की। इससे पूर्व दादा गुरु ने नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव के निवास पर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया।
    1
    गणेश चतुर्थी पर दादा गुरु ने नगर वन में रोपी त्रिवेणी

सेंधवा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर नर्मदा संत श्री दादा गुरु ने नगर वन पहुंचकर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नीम, वट और पीपल की त्रिवेणी का पौधारोपण किया। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पानसेमल विधायक श्याम वर्डे सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। विधायक वर्डे ने भी पौधारोपण कर अभियान में सहभागिता की।

इससे पूर्व दादा गुरु ने नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव के निवास पर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • इंदौर ट्रैफिक पुलिस से निवेदन है तीन पहिया रिक्शा लोडिंग में पीछे नंबर प्लेट नहीं है और इंदौर में गाड़ी चल रही और गाड़ी चालक गाड़ी ठोक रहे और भरपाई भी नहीं कर रहे इंदौर कमिश्नर से निवेदन है कि उनके ऊपर कार्रवाई करें
    1
    इंदौर ट्रैफिक पुलिस से निवेदन है तीन पहिया रिक्शा लोडिंग में पीछे नंबर प्लेट नहीं है और इंदौर में गाड़ी चल रही और गाड़ी चालक गाड़ी ठोक रहे और भरपाई भी नहीं कर रहे इंदौर कमिश्नर से निवेदन है कि उनके ऊपर कार्रवाई करें
    user_AARTI Jadhav
    AARTI Jadhav
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • गाय चोरी के शक में हत्या: करणी सेना पदाधिकारी मानसिंह राजावत गिरफ्तार, चार आरोपी पकड़ाए; सूरज जाट फरार इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में गाय चोरी के संदेह में चंदर लोहार की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने करणी सेना से जुड़े पदाधिकारी मानसिंह राजावत को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड में पुलिस अब तक मानसिंह राजावत, कुणाल यादव, विजय यादव सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, आरोपी सूरज जाट अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। वीओ दरअसल, लसूड़िया थाना क्षेत्र में चंदर लोहार के साथ गाय चोरी के संदेह में बेरहमी से मारपीट की गई थी। गंभीर रूप से घायल चंदर लोहार की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने कुणाल यादव, विजय यादव और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने मामले में करणी सेना से जुड़े पदाधिकारी मानसिंह राजावत को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकार प्रकरण में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपी सूरज जाट अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित की जा रही है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। बाइट अमरेंद्र सिंह, एडिशनल डीसीपी, इंदौर
    1
    गाय चोरी के शक में हत्या: करणी सेना पदाधिकारी मानसिंह राजावत गिरफ्तार, चार आरोपी पकड़ाए; सूरज जाट फरार
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में गाय चोरी के संदेह में चंदर लोहार की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने करणी सेना से जुड़े पदाधिकारी मानसिंह राजावत को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड में पुलिस अब तक मानसिंह राजावत, कुणाल यादव, विजय यादव सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, आरोपी सूरज जाट अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
वीओ
दरअसल, लसूड़िया थाना क्षेत्र में चंदर लोहार के साथ गाय चोरी के संदेह में बेरहमी से मारपीट की गई थी। गंभीर रूप से घायल चंदर लोहार की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने कुणाल यादव, विजय यादव और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने मामले में करणी सेना से जुड़े पदाधिकारी मानसिंह राजावत को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकार प्रकरण में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपी सूरज जाट अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित की जा रही है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
बाइट
अमरेंद्र सिंह, एडिशनल डीसीपी, इंदौर
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    55 min ago
  • Post by Aarti Raikwar
    1
    Post by Aarti Raikwar
    user_Aarti Raikwar
    Aarti Raikwar
    Media Consultant मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • गणेश शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पुलिस रही मुस्तैद राजपुर। हिंदू युवा मंच के तत्वावधान में सोमवार को नगर में भव्य गणेश शोभायात्रा एवं भाव जुलूस निकाला गया। आयोजन के 17वें वर्ष में नगर के विभिन्न मंडलों ने गणेश प्रतिमाओं, आकर्षक झांकियों, ढोल-नगाड़ों, डीजे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सहभागिता की। नरसिंह अवतार की झांकी, रांगोली और राजस्थान के लोक नृत्य विशेष आकर्षण रहे। शोभायात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की गई। पूरे मार्ग पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। शोभायात्रा का लाइव प्रसारण भी किया गया। बस स्टैंड पर बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोगों ने जुलूस का सीधा प्रसारण देखा, वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से घर बैठे लोगों ने भी शोभायात्रा का आनंद लिया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और पूरा नगर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा।
    1
    गणेश शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पुलिस रही मुस्तैद
राजपुर। हिंदू युवा मंच के तत्वावधान में सोमवार को नगर में भव्य गणेश शोभायात्रा एवं भाव जुलूस निकाला गया। आयोजन के 17वें वर्ष में नगर के विभिन्न मंडलों ने गणेश प्रतिमाओं, आकर्षक झांकियों, ढोल-नगाड़ों, डीजे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सहभागिता की। नरसिंह अवतार की झांकी, रांगोली और राजस्थान के लोक नृत्य विशेष आकर्षण रहे।
शोभायात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की गई। पूरे मार्ग पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
शोभायात्रा का लाइव प्रसारण भी किया गया। बस स्टैंड पर बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोगों ने जुलूस का सीधा प्रसारण देखा, वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से घर बैठे लोगों ने भी शोभायात्रा का आनंद लिया।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और पूरा नगर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.