तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बच्ची की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बेला–दिबियापुर मार्ग पर सुजानपुरवा के पास नंदपुर मोड़ के निकट हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान अनाया (6 वर्ष) पुत्री नौशाद मंसूरी निवासी सुजानपुरवा के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया है कि हादसे के समय बच्ची सड़क के पास थी, तभी तेज गति से आए पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। मृतक बच्ची के परिवार में माता नसरीन, बहन जोया और बड़ा भाई गोलू हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में इस दर्दनाक हादसे को लेकर गहरा दुख और आक्रोश देखा गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बेला गंगादास गौतम, एरवाकटरा थाना प्रभारी विनेश जादौन तथा कोतवाली बिधूना के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को शांत कराया और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटना कर फरार हुए पिकअप वाहन की तलाश पुलिस द्वारा तेजी से की जा रही है।

- थ्रेसर मशीन में सावधानी से गेहूं काटे देखिए युवक मशीन में चला गया हुई मौके पर ही मौत1
- औरैया। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन जनपद औरैया के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि संगठन द्वारा शासन को भेजे गए मांग पत्र में पेंशनरों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वित्त विधेयक 2025 में तिथि आधारित भेदभाव समाप्त कर पुराने पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग में शामिल किया जाए। साथ ही अलग सीपीआई लागू करने, ओपीएस बहाली, राशिकरण कटौती 10 वर्ष में बंद करने, आयकर से पेंशन मुक्त करने और कोरोना काल के 18 माह के डीए एरियर भुगतान की मांग की गई है। इन मांगों को लेकर 21 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष ने सभी पेंशनरों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।1
- औरैया जनपद बिधूना सराय महाजनान में भारत रत्न बाबा साहब डाॅ. #भीमराव_अम्बेडकर जी का 135वी जयंती सभी ग्राम वासिओ नें बड़ी बड़ी हर्षोल्लास से मनायी गयी और सभ सूरज बनकर चमके वो, बनकर ज्ञान का सागर आए, कलम की ताकत से जिन्होंने, सोए हुए भाग्य जगाए। नमन है उस महामानव को, जिसने झुकना नहीं, लड़ना सिखाया, अंधेरों को चीरकर जिसने, हक का सूरज दिखाया बाबा साहब डाॅ. #भीमराव_अम्बेडकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।4
- औरैया में भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और जय भीम के नारे गूंजे। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।2
- औरैया अग्निशमन तथा आपात सेवा द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाये जाने के क्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह द्वारा अग्निशमन केन्द्र औरैया पर 14 अप्रैल 1944 को मुम्बई बंदरगाह पर घटित अग्निदुर्घटना में शहीद 66 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी और औरैया शहरी क्षेत्र में अग्निशमन वाहनों की रैली निकालते हुऐ आम जनमानस को अग्निसुरक्षा हेतु जागरूक किया गया। तदोपरान्त कलेक्ट्रेट कार्यालय, ककोर में जिलाधिकारी को पिन फ्लैग लगाकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में शिक्षारत छात्रों को अग्निसुरक्षा सम्बन्धी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी छात्रों को घरेलू सिलेण्डर में अग्निदुर्घटना से निपटने के उपायों को बताया गया। जनपद में अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाये जाने हेतु थीम "सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्निसुरक्षा के प्रति जागरूक समाज-आग की रोकथाम के लिये एक साथ" (Safe School, Safe Hospital & Fire Safety Aware Society-Together for Fire Prevention) के साथ जनपद में विभिन्न स्थानों पर प्रचार - प्रसार किया जायेगा। विवरण निम्नवत है- दिनांक 15 अप्रैल 2026 को जनपदी मुख्यालय व तहसील स्तर पर विद्यमान फायर स्टेशनों के सहयोग से शिक्षा संस्थानों में अग्निसुरक्षा से संबंधित निबन्ध चित्रकला एवं व्याख्यान का आयोजन,दिनांक 16 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक जनपदीय मुख्यालय व तहसील स्तर पर बहुखण्डीय भवनों व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, सभागारों का निरीक्षण, अग्निसुरक्षा से संबंधित जनजागरण "सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्निसुरक्षा के प्रति जागरूक समाज आग की रोकथाम के लिये एक साथ "के संकल्प पर विशेष रूप से केन्द्रित होना, बहुखण्डीय भवनों में अग्नि निवारण, जीवन संरक्षा एवं अग्निशगन व्यवस्थाओं की जांच एवं माॅक ड्रिल हेतु अभियान चलाया जाएगा । गोष्ठी हेतु व्यापार मण्डल के संभ्रांत व्यक्तियों एवं नागरिकों को बुलाकर विचार विमर्श किया जाएगा ,दिनांक 20 अप्रैल 2026 को ग्रामीण अंचलों में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी द्वारा अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।1
- *🔹औरैया में अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, पुलिस रही चप्पे चप्पे पर तैनात* *आकाश उर्फ अक्की भईया ब्यूरो हेड*1
- इटावा, भारतीय किसान यूनियन भानु के बिरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने भारतीय किसान यूनियन भानुके प्रमुख महासचिव मुनुआ सिंह चौहान नें बनाकर शोसल मीडिया पर बीडिओ वायरल कर किया बिरोध प्रदर्शन1
- जनपद औरैया औरैया नगर में 19 अप्रैल को भगवान परशुराम की शोभायात्रा भूतेश्वर मंदिर औरैया से 3:00 निकाली जाएगी ज्यादा से ज्यादा संख्या में आप सभी सनातनी विप्र बन्धु पहुंचने का कष्ट करें1