Shuru
Apke Nagar Ki App…
टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा में कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, तहसीलदार ने दिया आर्थिक सहायता का आश्वासन
ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा में कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, तहसीलदार ने दिया आर्थिक सहायता का आश्वासन
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, तहसीलदार ने दिया आर्थिक सहायता का आश्वासन दिगौड़ा 10 मई टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा कस्बा के मेन मार्केट में पुरानी पुलिस चौकी के पास आज सुबह शॉर्ट सर्किट से कपड़ों की एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से एसआर जींस कलेक्शन की दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। यह आग फायर ब्रिगेड मशीन द्वारा बुझाई गई। तहसीलदार ने राजस्व कर्मचारियों के साथ दुकान का निरीक्षण कर आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है।1
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के दरि बुडेरा गांव में आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी कार्यकर्ताओं की गाड़ियों पर पथराव व जानलेवा हमला हुआ। इस घटना में कई कार्यकर्ता घायल हो गए, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पुलिस प्रशासन से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।3
- मध्य प्रदेश के पलेरा में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। एक हितग्राही महिला की पहली किस्त फर्जी तरीके से दूसरे खाते में डाल दी गई है। जनपद सीईओ ने शिकायत के बाद मामले की गंभीरता से जांच के आदेश दिए हैं।1
- टीकमगढ़ जिले के पलेरा में कलेक्टर ने भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए 'जन शीतल आश्रय' का शुभारंभ किया। यह केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आने वाले मरीजों के परिजनों को शीतल व आरामदायक जगह प्रदान करेगा।1
- टीकमगढ़ के वृंदावन तालाब पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्रमदान किया गया। इसमें कलेक्टर, सांसद प्रतिनिधि, पूर्व विधायक सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मिलकर तालाब के घाटों की साफ-सफाई की।4
- टिकमगढ़ के मोहनगढ़ में 6 दिन पहले हुई ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल टक्कर में घायल एक व्यक्ति की कल मौत हो गई। इसके बाद बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मोहनगढ़ थाने पहुंचे, जहां पूर्व विधायक डॉ. शिशुपाल यादव की पहल पर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।1
- टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत अस्तौन में पिपरा का रावला में जाने-माने गायक कलाकार हर्ष ने अपनी प्रस्तुति दी। उनकी मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।1
- टीकमगढ़-झांसी हाइवे पर पारी की तलैया के पास राइडर और बुलेट बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में बाइकों पर सवार कई लोगों को चोटें आई हैं।1
- टीकमगढ़ के राजेंद्र अस्पताल के सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर अस्पताल चौराहे पर धरने पर बैठ गए हैं। उनकी हड़ताल से अस्पताल में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी हो रही है।1