Shuru
Apke Nagar Ki App…
रेलवे स्टेशनों की बदहाली उजागर, CAG ने खोली व्यवस्थाओं की पोल रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं का टोटा, 512 में 458 स्टेशन मानकों पर फेल रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! स्टेशनों के पानी में मिला E. Coli, सुविधाओं पर भी सवाल CAG का बड़ा खुलासा: रेलवे स्टेशनों पर शौचालय से लेकर पेयजल तक कई सुविधाएं अधूरी रेलवे स्टेशनों की व्यवस्था पर CAG की रिपोर्ट ने उठाए गंभीर सवाल
बुंदेलखण्ड न्यूज नेटवर्क
रेलवे स्टेशनों की बदहाली उजागर, CAG ने खोली व्यवस्थाओं की पोल रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं का टोटा, 512 में 458 स्टेशन मानकों पर फेल रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! स्टेशनों के पानी में मिला E. Coli, सुविधाओं पर भी सवाल CAG का बड़ा खुलासा: रेलवे स्टेशनों पर शौचालय से लेकर पेयजल तक कई सुविधाएं अधूरी रेलवे स्टेशनों की व्यवस्था पर CAG की रिपोर्ट ने उठाए गंभीर सवाल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बबीना, झांसी। झांसी-बबीना मार्ग के बहुप्रतीक्षित सड़क चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ बुधवार को विधिवत भूमि पूजन के साथ हो गया। बबीना विधायक राजीव सिंह परिछा ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। अतिक्रमणकारियों में हड़कंप, झांसी-बबीना मार्ग के चौड़ीकरण का भूमि पूजन बबीना, झांसी। झांसी-बबीना मार्ग के बहुप्रतीक्षित सड़क चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ बुधवार को विधिवत भूमि पूजन के साथ हो गया। बबीना विधायक राजीव सिंह परिछा ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। भूमि पूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सड़क चौड़ीकरण की खबर से ही मार्ग पर अतिक्रमण कर बैठे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। गौरतलब है कि बबीना से झांसी को जोड़ने वाले इस मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे थे। संकरी सड़क के कारण आए दिन जाम और हादसों की स्थिति बनी रहती थी। इस अवसर पर विधायक राजीव सिंह परिछा ने कहा, "क्षेत्र में बेहतर आवागमन और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी पहली प्राथमिकता है। इस सड़क के चौड़ा होने से बबीना क्षेत्र के हजारों लोगों को झांसी आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी। विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।" सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए विधायक और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। भूमि पूजन के दौरान लोगों ने क्षेत्र की अन्य समस्याओं को भी जनप्रतिनिधियों के सामने रखा।4
- झाँसी में SBI के नवनिर्मित प्रशासनिक कार्यालय का भव्य उद्घाटन, सीजीएम दीपेश राज ने काटा फीता झाँसी भारतीय स्टेट बैंक के नवनिर्मित प्रशासनिक कार्यालय (एओ), झाँसी का औपचारिक उद्घाटन आज लखनऊ सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) श्री दीपेश राज ने किया। उद्घाटन समारोह प्रशासनिक कार्यालय परिसर, ईलाईट-झोंकन बाग रोड, झाँसी में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (नेटवर्क) श्री राजीव कुमार विशिष्ट रूप से मौजूद रहे।समारोह में प्रशासनिक कार्यालय, झाँसी के उप महाप्रबंधक (बी एंड ओ) श्री सुबोध कुमार गोप, सहायक महाप्रबंधक (डीवीएएस) श्री अजय दीक्षित सहित बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य प्रबंधक (एचआर एवं प्रशासन) श्रीमती अनिमा गौतम ने सभी अतिथियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।झाँसी प्रशासनिक कार्यालय के अंतर्गत बुंदेलखंड क्षेत्र के 10 जिले शामिल हैं। यह कार्यालय इन जिलों में भारतीय स्टेट बैंक की 171 शाखाओं, सीपीसी तथा 5 क्षेत्रीय कार्यालयों के कामकाज का नियंत्रण और समन्वय करेगा। प्रशासनिक कार्यालय की स्थापना से बुंदेलखंड क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, बेहतर समन्वय और कार्यप्रणाली में तेजी आने की उम्मीद है।झाँसी में एसबीआई के प्रशासनिक कार्यालय की स्थापना बुंदेलखंड के लिए एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। भारतीय स्टेट बैंक इस क्षेत्र में इस स्तर का प्रशासनिक कार्यालय स्थापित करने वाला पहला बैंक है। यह कदम बुंदेलखंड के आर्थिक एवं व्यावसायिक विकास के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों के अनुसार, इस नए प्रशासनिक कार्यालय के माध्यम से बुंदेलखंड क्षेत्र की जनता और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को और बेहतर, सुगम एवं त्वरित बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाएगा।2
- बुंदेलखंड क्षेत्र बबीना में सड़क चौड़ीकरण के महत्वपूर्ण विकास कार्य को लेकर आज भूमि पूजन का कार्यक्रम शुरू हुआ। क्षेत्रीय विधायक माननीय राजीव सिंह पारीछा के नेतृत्व में शुरू हुए इस विकास कार्य से सड़क की सुविधा, आवागमन और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों के लिए यह कदम निश्चित रूप से राहत और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। अब देखना होगा कि भूमि पूजन के बाद यह विकास कार्य कितनी तेजी से धरातल पर आकार लेता है। बबीना के विकास की हर खबर, सबसे पहले — हमाओ बबीना।1
- वंदे भारत ट्रेन के यात्री में खराब खाने को लेकर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी को दी नसीहत , कहा , जिस ट्रेन की वजह से हमारे देश का नाम विदेशों में हो रहा है उसमें इस तरह का खाना दिया जा रहा है , सुनो क्या कहना है ट्रेन यात्री का,,1
- बुन्देलखण्ड काँवड़ यात्रा समिति झाँसी द्वारा पिछले 10 वर्षों से विशाल काँवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।1
- कुआं खेड़ा हत्याकांड में कार्रवाई की मांग, पाल समाज ने लगाया जामदतिया। कुआं खेड़ा गांव में हुई हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को पाल समाज के लोगों ने दतिया पुरानी कलेक्ट्रेट एसपी ऑफिस के सामने जाम लगा दिया। बड़ी संख्या में समाज के लोग सड़क पर एकत्रित हुए और हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग करते नजर आए। इस दौरान समाज के लोगों के द्वारा मृतक के सबको सड़क पर रखकर जाम लाया जिसमें पाल समाज के बुजुर्ग युवा महिला आदि बड़ी संख्या में शामिल रहे। कुआं खेड़ा हत्याकांड में कार्रवाई की मांग, पाल समाज ने लगाया जामदतिया। कुआं खेड़ा गांव में हुई हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को पाल समाज के लोगों ने दतिया पुरानी कलेक्ट्रेट एसपी ऑफिस के सामने जाम लगा दिया। बड़ी संख्या में समाज के लोग सड़क पर एकत्रित हुए और हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग करते नजर आए। इस दौरान समाज के लोगों के द्वारा मृतक के सबको सड़क पर रखकर जाम लाया जिसमें पाल समाज के बुजुर्ग युवा महिला आदि बड़ी संख्या में शामिल रहे। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान एडिशनल एसपी मनजीत सिंह चावला ने पाल समाज के लोगों से चर्चा कर मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। एडिशनल एसपी के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खोल दिया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। समाज के लोगों ने पुलिस से हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।4
- कुआंखेड़ा में 56 वर्षीय अधेड़ की संदिग्ध मौत, सिर व गर्दन पर चोट के निशान दतिया/भांडेर। दुरसड़ा थाना क्षेत्र के कुआंखेड़ा गांव में 56 वर्षीय अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतक के सिर और गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं तथा घटनास्थल पर खून फैला हुआ था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार, कुआंखेड़ा निवासी कोमल पाल (56) मंगलवार शाम करीब 7 बजे गांव के ही विनय समाधिया के साथ उसके घर पार्टी करने की बात कहकर गए थे। देर रात तक जब वे घर नहीं लौटे तो उनके बेटे जीतू पाल ने मोबाइल फोन पर पिता से संपर्क किया। कोमल पाल ने फोन पर बताया कि वे विनय समाधिया के साथ उसके घर पर बैठे हैं और कुछ देर बाद वापस आ जाएंगे। इसके बाद जीतू खाना खाकर सो गया। बुधवार सुबह तक कोमल पाल घर नहीं लौटे तो जीतू पाल उन्हें तलाशते हुए विनय समाधिया के घर पहुंचा। वहां बाहर वाले कमरे का शटर थोड़ा खुला हुआ था। आवाज लगाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शटर खोलकर अंदर जाने पर कोमल पाल कुर्सी पर अचेत अवस्था में बैठे मिले। उनके सिर के बाईं ओर और गर्दन पर चोट के निशान थे तथा काफी खून निकला हुआ था। जमीन पर भी खून फैला हुआ था। जीतू के अनुसार, पिता को आवाज देने और हिलाने पर भी कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद उसने घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों का आरोप है कि कोमल पाल को पार्टी करने के बहाने घर से ले जाया गया और उनके साथ मारपीट कर हत्या की गई। हालांकि मौत की वास्तविक वजह और घटना के पीछे की परिस्थितियों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। मृतक कोमल पाल खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दोनों बेटों की शादी होना बाकी है। घटना के बाद गांव में शोक के साथ-साथ हत्या को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। दुरसड़ा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- झांसीः पुलिया नबर-9 के पास पति-पत्नी में विवाद, तीन बच्चों संग घर जाने को तैयार नहीं महिला झांसी। पुलिया नंबर-9 स्थित डीजल शेड के पास बुधवार को पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी को घर1