रोहिन नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव किए बरामद महराजगंज। थाना परसा मलिक क्षेत्र के बनैलिया माता रोहिन बैराज, रतनपुर मिश्रौलिया में रविवार को रोहिन नदी में दो बच्चों के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू कराई। काफी प्रयास के बाद दोनों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने मृतकों की पहचान प्रिंस वर्मा (करीब 20 वर्ष) और मोनू साहनी (करीब 14 वर्ष), निवासी महुअवा, थाना सोनौली के रूप में की है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बताई गई है। प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज की बाइट भी जारी की गई है।
रोहिन नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव किए बरामद महराजगंज। थाना परसा मलिक क्षेत्र के बनैलिया माता रोहिन बैराज, रतनपुर मिश्रौलिया में रविवार को रोहिन नदी में दो बच्चों के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू कराई। काफी प्रयास के बाद दोनों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने मृतकों की पहचान प्रिंस वर्मा (करीब 20 वर्ष) और मोनू साहनी (करीब 14 वर्ष), निवासी महुअवा, थाना सोनौली के रूप में की है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बताई गई है। प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज की बाइट भी जारी की गई है।
- सिंदुरिया:लक्ष्मीपुर कोर्ट में नशा बना दुश्मन, पोखरे में डूबने से युवक की मौत,शव की तालाश जारी1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज शिकारपुर–सेन्दुरिया रोड पर बड़ा हादसा टला! 😱 महराजगंज में शिकारपुर–सेन्दुरिया मार्ग पर एक अनियंत्रित कार गहरे गड्ढे में जा गिरी 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज शिकारपुर–सेन्दुरिया रोड पर बड़ा हादसा टला! 😱 महराजगंज में शिकारपुर–सेन्दुरिया मार्ग पर एक अनियंत्रित कार गहरे गड्ढे में जा गिरी। गनीमत रही कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं और कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हैरान करने वाली बात यह है कि गड्ढे में गिरी कार के अगले हिस्से से लगातार पानी के बुलबुले निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। हादसे का वीडियो/दृश्य सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 👉 बड़ा सवाल—आखिर सड़क किनारे बने इस गहरे गड्ढे के कारण कब तक हादसे होते रहेंगे? #BreakingNews #Maharajganj #महराजगंज #Shikarpur #Senduriya #RoadAccident #सड़कहादसा #UPNews #MaharajganjNews #PublicMaharajganjNews #ViralVideo1
- 🚨 शिकारपुर रोड पर बड़ा हादसा शिकारपुर रोड पर अभी-अभी एक बलेनो कार पानी में जा घुसी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। 🚨 शिकारपुर रोड पर बड़ा हादसा शिकारपुर रोड पर अभी-अभी एक बलेनो कार पानी में जा घुसी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में कार सवारों के सुरक्षित होने या किसी के घायल होने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। मौके से सामने आई जानकारी के अनुसार सड़क पर पानी भरने के कारण यह हादसा हुआ बताया जा रहा है। अधिक जानकारी का इंतजार है।1
- CEIR पोर्टल की सहायता से खोए हुए 101 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। starpublicnews पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में सर्विलांस सेल ने CEIR पोर्टल की सहायता से खोए हुए 101 मोबाइल फोन (अनुमानित मूल्य ₹26 लाख) बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। उपरोक्त प्रकरण मे पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा की बाइट1
- कुबेरनाथ मंदिर पर नाग पंचमी व तीसरे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्तो की भीड़ भक्तिमय वातावरण बना हुआ था पूरा मंदिर परिसर मेंहदावल, संतकबीरनगर मेंहदावल नगर पंचायत के टड़वरिया में स्थित कुबेर नाथ शिव मंदिर पर सावन के तीसरे सोमवार व नाग पंचमी के अवसर पर सुबह से ही भारी भीड़ जलाभिषेक करने के लिए पहुच रही थी। अल सुबह ही भगवान शिव को जल चढ़ाने का सिलसिला शुरू हुआ। भक्त पूरे विधि विधान से भगवान को जल, पुष्प, दूध, बेलपत्र, फल पूरे श्रद्धा से भगवान शिव को अर्पित कर रहे थे। साथ ही मंदिर परिसर भगवान भोलेनाथ के जयकारे से गूंज रहा था।2
- आकाशवाणी🙏, 17-8-2026 ई०, "ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में सफेद भ्रष्टाचार" ⁉️✍️ उत्तर प्रदेश के किसी भी ब्लॉक के, ग्राम पंचायत के अंदर होने वाले विकास कार्यों की व्यवस्थित ढंग से, सही तरीके से, ईमानदार ऑफिसर जांच करें! तो:- ग्राम पंचायत में शौचालय , आवास योजना, मनरेगा , नाली सफाई, स्वच्छता अभियान, दवा छिड़काव ,गर्मी के दिनों में टैंकर से पानी की सप्लाई, नमामि गंगे के अंतर्गत हर घर जल के नल कनेक्शन के द्वारा जल की सप्लाई तथा अन्य विकास कार्यों की जांच किया जाए तो :- ग्राम पंचायत के सेक्रेटरी, (सचिन) , B D O, इंजीनियर पटवारी , ग्राम सेवक, जूनियर इंजीनियर , ग्राम प्रधान, मनरेगा अधिकारी , पटवारी तथा अन्य विकास कार्य से जुड़े अधिकारी 90% लोग जेल के अंदर होंगे⁉️ 90% अधिकारी भ्रष्टाचार में नियुक्त पाए जाएंगे ⁉️ ‼️ इसे कहते हैं चोर चोर मौसेरे भाई ‼️ आज तक किसी भी ब्लॉक के अंदर, किसी भी भूतपूर्व ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान के बारे में शिकायत नहीं दर्ज कराई गयी है❗ क्योंकि, सब एक ही पानी के धुले हुए हैं। " कितने लोग सहमत हैं, कम्बैट बाक्स में अपनी राय दीजिए। " ➡️ आपकी राय , पारदर्शिता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी आपके कमेंट पर होने वाली प्रतिक्रिया के बारे में , आप देख सकते हैं। ।1
- निचलौल:गौरी शंकर गुप्ता द्वारा आयोजित सपा बूथ सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, 2027 में बदलाव का दिखा संकेत..भाजपा पर रहा निशाना..1
- संतकबीरनगर- पत्रकार के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं होगी। जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने दी चेतावनी। पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने रविवार को खलीलाबाद के एक निजी होटल में बैठक कर हुंकार भरी। जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव 'बाबुल', कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष अमित अग्रहरि और महामंत्री मिथलेश धुरिया के नेतृत्व में हुई इस बैठक में पत्रकारों ने एकजुट होकर कहा कि अब पत्रकारिता पर हो रहे दबाव और दुर्व्यवहार को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। बैठक में कांटे क्षेत्र में एक पत्रकार साथी के साथ ग्राम प्रधान द्वारा कथित अभद्रता, कांटे पुलिस चौकी और कोतवाली खलीलाबाद में हुए कथित दुर्व्यवहार का मामला प्रमुखता से उठा। पत्रकारों ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि पत्रकारिता के मान-सम्मान को बचाने की लड़ाई है। हम टकराव नहीं चाहते, लेकिन अगर किसी ने पत्रकार की कलम को डराने की कोशिश की तो हम लोकतांत्रिक तरीके से इतनी मजबूती से आवाज उठाएंगे कि उसकी गूंज शासन-प्रशासन तक पहुंचेगी। कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष अमित अग्रहरि ने कहा कि एक पत्रकार पर हमला पूरे चौथे स्तंभ पर हमला है। महामंत्री मिथलेश धुरिया ने कहा कि संगठन अब जमीनी स्तर पर और मजबूत होगा। पत्रकारों की हर समस्या को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और जरूरत पड़ी तो संवैधानिक आंदोलन भी किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि क्लब का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक और आवश्यकता पड़ने पर जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा। प्रतिनिधिमंडल कांटे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करेगा। संगठन के विस्तार को लेकर नई जिम्मेदारियां भी तय की गईं। शैलेंद्र मणि त्रिपाठी को संयोजक, सदरे आलम खान और जितेंद्र पाठक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रितेश उपाध्याय, विजय गुप्ता, हरिओम चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया। विजय मिश्रा संगठन सचिव, केदारनाथ दुबे संयुक्त सचिव, कल्याण भट्ट प्रवक्ता, विपिन राय कोषाध्यक्ष और राजेश्वर मीडिया प्रभारी नियुक्त हुए। तहसील स्तर पर सुनील श्रीवास्तव को मेहदावल अध्यक्ष और मोहन राजभर को खलीलाबाद अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार जी.एल. वेदांती और गुलाम अली के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। संगठन ने उनके परिवारों को आर्थिक सहयोग देने का भी निर्णय लिया। अंत में सभी पत्रकारों ने संकल्प लिया कि पत्रकारों की एकता ही उनकी ताकत है। अब कोई भी पत्रकार अकेला नहीं है, उसके पीछे पूरा संगठन खड़ा है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ 🔴 सशक्त भारत NEWS 18 🔴 🚨 महदेवा बाजार से सेमरा जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील ब्रेकिंग न्यूज़ 🔴 सशक्त भारत NEWS 18 🔴 🚨 महदेवा बाजार से सेमरा जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील 🚨 सिद्धार्थनगर | नौगढ़ ब्लॉक महदेवा बाजार से सेमरा जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 🛵 स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाली के कारण आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। 👥 ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। जनता की आवाज़ — सशक्त भारत NEWS 181