logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घोषैठ हाई स्कूल में आयोजित सहयोग शिविर का आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल द्वारा किया गया निरीक्षण घोषैठ ग्राम पंचायत अंतर्गत हाई स्कूल, घोषैठ परिसर में आयोजित सहयोग शिविर का प्रेम सिंह मीणा आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सहयोग शिविर का अवलोकन किया गया तथा आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले आम नागरिकों की समस्याओं एवं आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र लाभुकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल द्वारा शिविर में उपस्थित आम जनता को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं जनोपयोगी सेवाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने आमजनों से अपनी पात्रता के अनुसार संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल द्वारा लाभुकों के बीच विभिन्न प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। इनमें जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र, ई-श्रम प्रमाण-पत्र, जॉब कार्ड, वंशावली प्रमाण-पत्र एवं आयुष्मान कार्ड शामिल रहे। सहयोग शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। अधिकारियों ने आमजनों की समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस कार्यक्रम के अवसर पर माननीय विधायक सूर्यगढ़ा विधानसभा रामानंद मंडल, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, जिला कल्याण पदाधिकारी अश्विनी कुमार चौबे, नजारत उपसमाहर्ता प्राची कुमारी सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

7 hrs ago
user_CHANDAN MISHRA6936
CHANDAN MISHRA6936
Local News Reporter लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
7 hrs ago
fd42b3c4-ff6f-4532-895c-c1fc8a89dbb1

घोषैठ हाई स्कूल में आयोजित सहयोग शिविर का आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल द्वारा किया गया निरीक्षण घोषैठ ग्राम पंचायत अंतर्गत हाई स्कूल, घोषैठ परिसर में आयोजित सहयोग शिविर का प्रेम सिंह मीणा आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सहयोग शिविर का अवलोकन किया गया तथा आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले आम नागरिकों की समस्याओं एवं आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र लाभुकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल द्वारा शिविर में उपस्थित आम जनता को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं जनोपयोगी सेवाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया

0ee645be-a9b9-4000-9f2f-9f0305bf19c0

गया। उन्होंने आमजनों से अपनी पात्रता के अनुसार संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल द्वारा लाभुकों के बीच विभिन्न प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। इनमें जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र, ई-श्रम प्रमाण-पत्र, जॉब कार्ड, वंशावली प्रमाण-पत्र एवं आयुष्मान कार्ड शामिल रहे। सहयोग शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। अधिकारियों ने आमजनों की समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस कार्यक्रम के अवसर पर माननीय विधायक सूर्यगढ़ा विधानसभा रामानंद मंडल, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, जिला कल्याण पदाधिकारी अश्विनी कुमार चौबे, नजारत उपसमाहर्ता प्राची कुमारी सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • लखीसराय। 28 हजार रुपए की रिश्वत बनी मुसीबत पंचायती राज पदाधिकारी गिरफ्तार लखीसराय। चानन प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ब्रजेश कुमार को 28 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम जिला मुख्यालय स्थित जिला अतिथि गृह पहुंची। निगरानी विभाग के डीएसपी ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि चानन प्रखंड क्षेत्र की महेशलेटा पंचायत की मुखिया पिंकी देवी के प्रतिनिधि रामनारायण साह उर्फ पप्पू साह ने योजना की राशि का भुगतान कराने के एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत निगरानी विभाग से की थी। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई की और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ब्रजेश कुमार को 28 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। निगरानी डीएसपी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
    1
    लखीसराय। 28 हजार रुपए की रिश्वत बनी मुसीबत पंचायती राज पदाधिकारी गिरफ्तार
लखीसराय। चानन प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ब्रजेश कुमार को 28 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम जिला मुख्यालय स्थित जिला अतिथि गृह पहुंची। निगरानी विभाग के डीएसपी ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि चानन प्रखंड क्षेत्र की महेशलेटा पंचायत की मुखिया पिंकी देवी के प्रतिनिधि रामनारायण साह उर्फ पप्पू साह ने योजना की राशि का भुगतान कराने के एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत निगरानी विभाग से की थी।
शिकायत का सत्यापन कराने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई की और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ब्रजेश कुमार को 28 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। निगरानी डीएसपी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    10 hrs ago
  • बरबीघा नगर परिषद विवाद: पत्रकार एकता के आगे झुके अधिकारी, थाने में कहा - सॉरी pp बरबीघा नगर परिषद विवाद: पत्रकार एकता के आगे झुके अधिकारी, थाने में कहा - सॉरी शेखपुरा के बरबीघा नगर परिषद में पत्रकार से बदसलूकी करना अधिकारियों को भारी पड़ गया। दरियाचक कचरा प्लांट की कवरेज के दौरान पत्रकार सौरभ कुमार के साथ धक्का-मुक्की और मोबाइल छीनने का आरोप स्वच्छता पदाधिकारी राज्यवर्धन सिंह और चपरासी मनीष पर लगा। घटना के बाद जिले भर के पत्रकारों में आक्रोश फैल गया। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने मामले में हस्तक्षेप किया और एसपी हिमांशु से शिकायत की गई। मंगलवार को बरबीघा थानाध्यक्ष गौरव कुमार के सामने दोनों पक्षों की बैठक हुई। पत्रकारों की एकता के आगे आखिरकार नगर परिषद के अधिकारियों को झुकना पड़ा और थाने में ही पत्रकार से माफी मांगनी पड़ी। तब जाकर मामला शांत हुआ।
    1
    बरबीघा नगर परिषद विवाद: पत्रकार एकता के आगे झुके अधिकारी, थाने में कहा - सॉरी pp
बरबीघा नगर परिषद विवाद: पत्रकार एकता के आगे झुके अधिकारी, थाने में कहा - सॉरी 
शेखपुरा के बरबीघा नगर परिषद में पत्रकार से बदसलूकी करना अधिकारियों को भारी पड़ गया। दरियाचक कचरा प्लांट की कवरेज के दौरान पत्रकार सौरभ कुमार के साथ धक्का-मुक्की और मोबाइल छीनने का आरोप स्वच्छता पदाधिकारी राज्यवर्धन सिंह और चपरासी मनीष पर लगा।
घटना के बाद जिले भर के पत्रकारों में आक्रोश फैल गया। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने मामले में हस्तक्षेप किया और एसपी हिमांशु से शिकायत की गई।
मंगलवार को बरबीघा थानाध्यक्ष गौरव कुमार के सामने दोनों पक्षों की बैठक हुई। पत्रकारों की एकता के आगे आखिरकार नगर परिषद के अधिकारियों को झुकना पड़ा और थाने में ही पत्रकार से माफी मांगनी पड़ी। तब जाकर मामला शांत हुआ।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    9 hrs ago
  • चेवाड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया हरितालिका तीज।चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। चेवाड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया हरितालिका तीज।चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। तीज को लेकर सुबह से ही महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे विधि-विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर पर्व संपन्न किया।हरितालिका तीज के अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा की और पति की लंबी आयु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर तीज की कथा सुनी। पूजा के दौरान महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती के जयकारे लगाए, जिससे आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा। पर्व को लेकर सोमवार से ही महिलाओं में उत्साह का माहौल था। महिलाओं ने तीज के लिए आवश्यक पूजन सामग्री की खरीदारी की और मंगलवार सुबह निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं में पारंपरिक परिधान और श्रृंगार को लेकर भी विशेष उत्साह देखने को मिला।हरितालिका तीज के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद परिवार के सदस्यों ने भी महिलाओं को पर्व की बधाई दी।
    1
    चेवाड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया हरितालिका तीज।चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
चेवाड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया हरितालिका तीज।चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। तीज को लेकर सुबह से ही महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे विधि-विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर पर्व संपन्न किया।हरितालिका तीज के अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा की और पति की लंबी आयु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर तीज की कथा सुनी। पूजा के दौरान महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती के जयकारे लगाए, जिससे आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा।
पर्व को लेकर सोमवार से ही महिलाओं में उत्साह का माहौल था। महिलाओं ने तीज के लिए आवश्यक पूजन सामग्री की खरीदारी की और मंगलवार सुबह निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं में पारंपरिक परिधान और श्रृंगार को लेकर भी विशेष उत्साह देखने को मिला।हरितालिका तीज के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद परिवार के सदस्यों ने भी महिलाओं को पर्व की बधाई दी।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    5 hrs ago
  • बाढ़ के पानी में 3 किमी पैदल चल कर शांम्हो PHC पहुंचे निशांत कुमार। इस मुश्किल समय में डाक्टर साहब का यह कदम सराहनीय है। आपकी इस पर क्या राय है?
    1
    बाढ़ के पानी में 3 किमी पैदल चल कर शांम्हो PHC पहुंचे निशांत कुमार। इस मुश्किल समय में डाक्टर साहब का यह कदम सराहनीय है। आपकी इस पर क्या राय है?
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    5 hrs ago
  • बेगूसराय खेल भवन का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसपी. बेगूसराय खेल भवन का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसपी. जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय ने मंगलवार को बेगूसराय स्थित खेल भवन-सह-व्यायामशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में उपलब्ध खेल एवं व्यायाम संबंधी सुविधाओं, उपकरणों, साफ-सफाई, रखरखाव तथा खिलाड़ियों एवं युवाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, खेल भवन एवं व्यायामशाला की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को खिलाड़ियों एवं अभ्यासरत युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें बेहतर प्रशिक्षण के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री और अनुकूल अभ्यास वातावरण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने खेल भवन एवं व्यायामशाला में साफ-सफाई, उपकरणों के समुचित रखरखाव तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा खेल के क्षेत्र में उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
    4
    बेगूसराय खेल भवन का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसपी.
बेगूसराय खेल भवन का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसपी.
जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय ने मंगलवार को बेगूसराय स्थित खेल भवन-सह-व्यायामशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में उपलब्ध खेल एवं व्यायाम संबंधी सुविधाओं, उपकरणों, साफ-सफाई, रखरखाव तथा खिलाड़ियों एवं युवाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के उपरांत जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, खेल भवन एवं व्यायामशाला की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को खिलाड़ियों एवं अभ्यासरत युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें बेहतर प्रशिक्षण के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री और अनुकूल अभ्यास वातावरण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है।
उन्होंने खेल भवन एवं व्यायामशाला में साफ-सफाई, उपकरणों के समुचित रखरखाव तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा खेल के क्षेत्र में उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    8 hrs ago
  • पति की लंबी आयु की कामना को लेकर सुहागिनों ने रखा तीज व्रत, अलीगंज बाजार में दिखी आस्था की रौनक पति की लंबी आयु की कामना को लेकर सुहागिनों ने रखा तीज व्रत, अलीगंज बाजार में दिखी आस्था की रौनक अलीगंज। पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की मंगलकामना को लेकर सोमवार को अलीगंज बाजार में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ हरितालिका तीज का व्रत रखा। दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद महिलाओं ने शाम को भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। तीज को लेकर सुबह से ही अलीगंज बाजार में खासा उत्साह देखने को मिला। सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पूजा की तैयारियों में जुटी रहीं। किसी के हाथों में मेहंदी की खूबसूरत रंगत दिखी तो किसी ने नई साड़ी और श्रृंगार सामग्री से खुद को सजाया। बाजार की चूड़ी, मेहंदी, साड़ी, कॉस्मेटिक और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी महिलाओं की काफी भीड़ रही। शाम होते ही अलीगंज बाजार के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं की टोली पूजा के लिए जुटने लगी। महिलाओं ने भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा-अर्चना कर तीज व्रत की कथा सुनी। पूजा के दौरान महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य तथा परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान तीज के पारंपरिक गीतों और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। पूजा संपन्न होने के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं और सुहाग की लंबी उम्र की मंगलकामना की। महिलाओं का कहना था कि तीज सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली के लिए महिलाएं पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस कठिन व्रत को रखती हैं। हरितालिका तीज को लेकर पूरे अलीगंज बाजार में दिनभर उत्सव जैसा माहौल रहा। महिलाओं की चहल-पहल और बाजार की रौनक ने पर्व की खुशियों को और बढ़ा दिया।
    4
    पति की लंबी आयु की कामना को लेकर सुहागिनों ने रखा तीज व्रत, अलीगंज बाजार में दिखी आस्था की रौनक
पति की लंबी आयु की कामना को लेकर सुहागिनों ने रखा तीज व्रत, अलीगंज बाजार में दिखी आस्था की रौनक
अलीगंज। पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की मंगलकामना को लेकर सोमवार को अलीगंज बाजार में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ हरितालिका तीज का व्रत रखा। दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद महिलाओं ने शाम को भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
तीज को लेकर सुबह से ही अलीगंज बाजार में खासा उत्साह देखने को मिला। सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पूजा की तैयारियों में जुटी रहीं। किसी के हाथों में मेहंदी की खूबसूरत रंगत दिखी तो किसी ने नई साड़ी और श्रृंगार सामग्री से खुद को सजाया। बाजार की चूड़ी, मेहंदी, साड़ी, कॉस्मेटिक और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी महिलाओं की काफी भीड़ रही।
शाम होते ही अलीगंज बाजार के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं की टोली पूजा के लिए जुटने लगी। महिलाओं ने भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा-अर्चना कर तीज व्रत की कथा सुनी। पूजा के दौरान महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य तथा परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
इस दौरान तीज के पारंपरिक गीतों और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। पूजा संपन्न होने के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं और सुहाग की लंबी उम्र की मंगलकामना की।
महिलाओं का कहना था कि तीज सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली के लिए महिलाएं पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस कठिन व्रत को रखती हैं।
हरितालिका तीज को लेकर पूरे अलीगंज बाजार में दिनभर उत्सव जैसा माहौल रहा। महिलाओं की चहल-पहल और बाजार की रौनक ने पर्व की खुशियों को और बढ़ा दिया।
    user_Md Mumtaz
    Md Mumtaz
    Media and information sciences faculty जमुई, जमुई, बिहार•
    10 hrs ago
  • जमुई NDA का 'ऑपरेशन एकजुटता': शैलेंद्र महतो के नेतृत्व में सामने आए जिलाध्यक्ष, सांसद-विधायक विवाद सुलझाने का लिया संकल्प जमुई NDA का 'ऑपरेशन एकजुटता': शैलेंद्र महतो के नेतृत्व में सामने आए जिलाध्यक्ष, सांसद-विधायक विवाद सुलझाने का लिया संकल्प
    1
    जमुई NDA का 'ऑपरेशन एकजुटता': शैलेंद्र महतो के नेतृत्व में सामने आए जिलाध्यक्ष, सांसद-विधायक विवाद सुलझाने का लिया संकल्प
जमुई NDA का 'ऑपरेशन एकजुटता': शैलेंद्र महतो के नेतृत्व में सामने आए जिलाध्यक्ष, सांसद-विधायक विवाद सुलझाने का लिया संकल्प
    user_Reaction Bihar News
    Reaction Bihar News
    पत्रकार जमुई, जमुई, बिहार•
    13 hrs ago
  • कचरा प्रोसेसिंग यूनिट की रिपोर्टिंग करने पहुंचे पत्रकार से कथित बदसलूकी, मोबाइल छीने जाने का आरोप शेखपुरा। बरबीघा के दरियाचक में कचरा प्रोसेसिंग यूनिट के निर्माण कार्य की कवरेज के दौरान पत्रकार सौरभ कुमार के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और बदसलूकी का मामला सामने आया है। बताया गया कि जिला प्रशासन की मौजूदगी में निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा था। इसी दौरान बरबीघा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की तबीयत बिगड़ने की घटना का पत्रकार वीडियो बना रहे थे। पत्रकार का आरोप है कि इसी बीच नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी राज्यवर्धन सिंह ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और मोबाइल छीन लिया। आरोप है कि इस दौरान मोबाइल क्षतिग्रस्त भी हो गया। मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना को लेकर पत्रकारों में नाराजगी है। पत्रकार ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। संबंधित अधिकारियों का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।
    1
    कचरा प्रोसेसिंग यूनिट की रिपोर्टिंग करने पहुंचे पत्रकार से कथित बदसलूकी, मोबाइल छीने जाने का आरोप
शेखपुरा। बरबीघा के दरियाचक में कचरा प्रोसेसिंग यूनिट के निर्माण कार्य की कवरेज के दौरान पत्रकार सौरभ कुमार के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और बदसलूकी का मामला सामने आया है। बताया गया कि जिला प्रशासन की मौजूदगी में निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा था। इसी दौरान बरबीघा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की तबीयत बिगड़ने की घटना का पत्रकार वीडियो बना रहे थे।
पत्रकार का आरोप है कि इसी बीच नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी राज्यवर्धन सिंह ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और मोबाइल छीन लिया। आरोप है कि इस दौरान मोबाइल क्षतिग्रस्त भी हो गया। मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
घटना को लेकर पत्रकारों में नाराजगी है। पत्रकार ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। संबंधित अधिकारियों का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.