रनेह थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, नवागत थाना प्रभारी नीतिश जैन ने की अध्यक्षता रनेह थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, नवागत थाना प्रभारी नीतिश जैन ने की अध्यक्षता हटा/दमोह।आगामी धार्मिक व सामाजिक आयोजनों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से रनेह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवागत थाना प्रभारी नीतिश जैन ने की। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। थाना प्रभारी नीतीश जैन ने सभी से आपसी भाईचारा व सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी धार्मिक या सामाजिक आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि रनेह क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द की परंपरा को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देते हुए सूचना की पुष्टि पुलिस अथवा प्रशासन से करने की अपील की गई। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा विवाद उत्पन्न करने वाली सामग्री साझा न करने की समझाइश दी गई। बैठक के दौरान आयोजनों में यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था तथा सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने भी क्षेत्र की व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव थाना प्रभारी के समक्ष रखे। नवागत थाना प्रभारी नीतिश जैन ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र में प्रभावी कानून-व्यवस्था कायम रखी जा सकती है। उन्होंने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने क्षेत्र में शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

- दमोह तेंदूखेड़ा आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDOP और TI के नेतृत्व में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च1
- संत शिरोमणि श्रीगुरु रविदास महराज की 650 वीं जयंती के अवसर पर आज हट्टा नगर संत शिरोमणि श्रीगुरु रविदास महराज की 650 वीं जयंती के अवसर पर आज हट्टा नगर से होकर हट्टा ग्रामीण मण्डल मे प्रवेश कर प्रथम ग्रामीण मण्डल के घुटरिया पहुंची जहाँ पर सरपंच प्रतिनिधि ब्रजेश पटेल जी और सभी ग्रामीण जन ने स्वागत किया, इसके उपरांत हिनोता मे विक्रांत पटेल सरपंच हिनोता ने अपने सभी सहयोगियों के साथ स्वागत किया, इसके बाद यात्रा का स्वागत पड़ाव पर हेमंत चौकार्या, नरेन्द्र चौकार्या और उनके सभी सहयोगी उपस्थित रहे, उपरांत नकटी मे गोलू उपाध्याय और उनके सहयोगी रहे, कार्यक्रम का समापन गैसाबाद मे हुआ जिसमे हट्टा विधायिका श्रीमती उमदेवी खटीक जी, कार्यक्रम के संयोजक महामंत्री रामेस्वर चौधरी, अनु जाति के जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र अहिरवार, मण्डल अध्यक्ष गोपाल पटेल, महामंत्री रणधीर दाहिया,रामदास अहिरवार सरपंच गरेह, विनोद अहिरवार गैसाबाद, वीरेंद्र अहिरवार, भाबूती अहिरवार,हट्टा आदि सभी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।1
- दमोह जिले के हटा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय खैरा में जर्जर स्कूल भवन, मौत के साये में पढ़ने को मजबूर मासूम बच्चे दमोह जिले के हटा विकासखंड अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र गैसाबाद के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला खैरा की बिल्डिंग जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। स्कूल की छत और दीवारों का प्लास्टर टूटकर गिरने का खतरा बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद मासूम बच्चे इसी भवन में पढ़ने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर स्कूल भवन की ओर जिम्मेदार शिक्षा विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।1
- रैपुरा में दिखा मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम ईद-ए-मिलाद-उन-नबी त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाया गया है रैपुरा में दिखा मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम ईद-ए-मिलाद-उन-नबी त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाया गया है1
- दमोह में ईद मिलादुन्नबी पर जगह-जगह स्वागत दमोह जिले में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- देवगांव में नालियों की सफाई नहीं, कीचड़ और गंदगी के बीच स्कूल पहुंच रहे बच्चे कटनी। रीठी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवगांव में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों में गंदगी और कचरा जमा होने से सड़क किनारे कीचड़ फैल गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है। बच्चों को इसी गंदगी और कीचड़ के बीच से होकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे फिसलने और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी रास्ते पर फैल रहा है। इससे आसपास गंदगी के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित पंचायत एवं प्रशासन से जल्द नालियों की सफाई कराने और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की परेशानी को देखते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल मौके का निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना चाहिए।1
- बहोरीबंद में बीएसडब्ल्यू-एमएसडब्ल्यू सत्र 2026-27 का शुभारंभ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत बहोरीबंद में बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ विधायक प्रणय प्रभात पांडेय के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विकासखंड समन्वयक अरविन्द शाह ने पाठ्यक्रम की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को गांव और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। विधायक पांडेय ने कहा कि विद्यार्थी गांव की समस्याओं को चिन्हित कर समुदाय के सहयोग से उनके समाधान तलाशें। उन्होंने युवाओं से आधुनिक तकनीक के साथ प्राकृतिक एवं टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की पुस्तकें वितरित की गईं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति एवं स्वैच्छिकता पर्व की शपथ भी दिलाई गई। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।1
- हटा रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह को खास अंदाज में दी गई विदाई....1