मदर्स डे पर सौगात…..रायपुर महिला जेल में वीडियो कॉलिंग सिस्टम का शुभारंभ, बंदिनियों को मिली अपनों से जुड़ने की राह मदर्स डे पर सौगात…..रायपुर महिला जेल में वीडियो कॉलिंग सिस्टम का शुभारंभ, बंदिनियों को मिली अपनों से जुड़ने की राह रायपुर, 10 मई 2026:- आज मदर्स डे के ममतामयी अवसर पर रायपुर की महिला जेल में बंदिनियों के लिए खुशियों की एक नई किरण जगी है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की घोषणा के अनुरूप, जेल प्रशासन ने महिला बंदिनियों को प्रिजन इनमेट वीडियो कॉलिंग सिस्टम का बहुप्रतीक्षित तोहफा दिया है। अपनों से दूरी होगी कम वीडियो कॉलिंग की सुविधा से जेल विभाग और बीएसएनएल के बीच हुए अनुबंध के तहत इस सिस्टम को स्थापित किया गया है। अब महिला बंदी अपने परिजनों और अधिवक्ताओं से सीधे वीडियो कॉल के जरिए संवाद कर सकेंगी, जिससे उनके मानसिक संबल और कानूनी विमर्श में मदद मिलेगी। हुनर को मिला सम्मान निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत कौशल विकास का प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली 38 महिला बंदिनियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह उनके पुनर्वास और भविष्य में स्वावलंबन की दिशा में एक बड़ा कदम है। जेल में अपनी माताओं के साथ रह रहे 14 मासूम बच्चों को विभाग की ओर से विशेष उपहार वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान खिल गया और जेल परिसर का माहौल उत्सवमय हो गया। इस संवेनदनशील पहल के शुभारंभ अवसर पर जेल और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से हिमांशु गुप्ता (डीजी, जेल), योगेश सिंह क्षत्री (जेल अधीक्षक), विजय छबलानी (प्रतिनिधि, BSNL), सुश्री गरिमा पांडेय (प्रभारी, महिला जेल) एवं समस्त जेल स्टाफ, संबंधित महिला बंदिनी उपस्थित रहे। यह पहल न केवल बंदिनियों को उनके मानवाधिकारों और परिवार से जोड़ने का माध्यम बनेगी, बल्कि जेल सुधार की दिशा में तकनीकी समावेश का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी पेश करेगी।

- Post by Shubham Mishra1
- छत्तीसगढ़ के जनजगीर-चंपा जिले में ट्विटर चलाने के आरोप में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, वह कम उम्र का था और उसके पास किसी भी तरह की कानूनी अनुमति नहीं थी।1
- जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र में एक तेज़ रफ़्तार ट्रेलर ने भाई-बहन को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस सड़क हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।1
- कोरबा में विधायक फूल सिंह राठिया ने शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भूमि पूजन किया है। इस पहल से जिले के छात्रों को बेहतर शिक्षा सुविधाएँ मिलने की उम्मीद है।1
- बिलासपुर पुलिस की अनदेखी से सोशल मीडिया मे बन रहा शूटर.... नहीं हो रही कार्रवाई.. बिलासपुर पुलिस के अधिकारी एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह को बार बार सूचना देने के बाद भी सोशल मीडिया पर शूटर बनने वाले के खिलाफ अब तक नहीं हुई कार्रवाई .... आखिरकार क्या है पूरा माजरा मस्तुरी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत डोड़की का निवासी रोशन टंडन पिता हेमंत टंडन1
- पामगढ़ थाना क्षेत्र में 12 से 6 माह की नाबालिग लड़की से अनाचार का सनसनखोज मामला सामने आया है ।1
- बिलासपुर कलेक्ट्रेट में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़: 15 हजार लेते बाबू विजय पांडेय रंगे हाथ गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर कलेक्ट्रेट में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लिपिक विजय पांडेय को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि अतिरिक्त न्यायालय जिला दंडाधिकारी कार्यालय में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लगे 1 लाख रुपये जुर्माने को कम कराने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। कोटा निवासी देवेंद्र कश्यप की शिकायत पर एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लिया।1
- Post by Shubham Mishra1