बारावफात पर मोतीगंज से निकला जुलूस, सैकड़ों अकीदतमंद हुए शामिल बारावफात पर मोतीगंज से निकला जुलूस, सैकड़ों अकीदतमंद हुए शामिल हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। बारावफात के अवसर पर हैरिंग्टनगंज चौकी क्षेत्र के मोतीगंज बाजार से बुधवार को जुलूस निकाला गया। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस को लेकर मोतीगंज बाजार को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सफीक उर्फ मोलू नौसाद द्वारा जुलूस वालों के लिए बोले बिरयानी जलेबी फल का वितरण किया गया महरिया कुंड के उत्तरपारा के पास सभी को वितरित किया गया आयोजक मिर्जा कलीमबेग के नेतृत्व में सुबह करीब 10 बजे जुलूस मोतीगंज बाजार से रवाना हुआ। जुलूस भीतरगांव होते हुए गुलाब खां मस्जिद, उत्तरपारा, जसारपुर, अजीतपुर और कनावा पहुंचा। इसके बाद जुलूस निर्धारित मार्ग से वापस मोतीगंज बाजार पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। बाजार और रास्तों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। मोतीगंज चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। जुलूस के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों ने लगातार निगरानी की। बारावफात के अवसर पर बाजार में की गई सजावट आकर्षण का केंद्र रही। जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
बारावफात पर मोतीगंज से निकला जुलूस, सैकड़ों अकीदतमंद हुए शामिल बारावफात पर मोतीगंज से निकला जुलूस, सैकड़ों अकीदतमंद हुए शामिल हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। बारावफात के अवसर पर हैरिंग्टनगंज चौकी क्षेत्र के मोतीगंज बाजार से बुधवार को जुलूस निकाला गया। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस को लेकर मोतीगंज बाजार को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सफीक उर्फ मोलू नौसाद द्वारा जुलूस वालों के लिए बोले बिरयानी जलेबी फल का वितरण किया गया महरिया कुंड के उत्तरपारा के पास सभी को वितरित किया गया आयोजक मिर्जा कलीमबेग के नेतृत्व में सुबह करीब 10 बजे जुलूस मोतीगंज बाजार से रवाना हुआ। जुलूस भीतरगांव होते हुए गुलाब खां मस्जिद, उत्तरपारा, जसारपुर, अजीतपुर और कनावा पहुंचा। इसके बाद जुलूस निर्धारित मार्ग से वापस मोतीगंज बाजार पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। बाजार और रास्तों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। मोतीगंज चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। जुलूस के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों ने लगातार निगरानी की। बारावफात के अवसर पर बाजार में की गई सजावट आकर्षण का केंद्र रही। जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
- आस्तीकन मेले में पांचवें दिन बारिश के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के दर्शन को लगी कतार आस्तीकन मेले में पांचवें दिन बारिश के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के दर्शन को लगी कतार हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। पौराणिक आस्तीक बाबा धाम में चल रहे आस्तीकन मेले के पांचवें दिन बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। दोपहर तक मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर लंबी कतारें दिखाई दीं। दूर-दराज क्षेत्रों के साथ आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दिन में हुई बारिश ने मेले की रौनक को कुछ देर प्रभावित किया। बारिश से दुकानदारों और श्रद्धालुओं को परेशानी हुई, लेकिन मौसम साफ होते ही मेला क्षेत्र फिर गुलजार हो गया। लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ मेले में जमकर खरीदारी की। मिठाई, बर्तन, खिलौने, घरेलू सामान और कृषि उपयोगी सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। बच्चों के लिए लगाए गए झूले और मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने रहे। वहीं मौत का कुआं देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बारिश के बावजूद मेले में उत्साह कम नहीं हुआ और श्रद्धालु परिवार के साथ घूमते नजर आए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी। मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे तथा भीड़ की निगरानी की गई। आयोजकों के मुताबिक मेले के शेष दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।1
- नागेश्वर महादेव मार्ग पर अग्निपरीक्षा जारी: सावन के बाद भी नहीं बदली तस्वीर। सुल्तानपुर। सावन का अंतिम सोमवार बीत जाने के बाद भी जज्जौर स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंदिर तक पहुंचने वाले एकमात्र मार्ग की बदहाली और उस पर गिराई गई ईंटों ने प्रशासनिक दावों की पोल खोलकर रख दी है। एपिसोड-1 के बाद भी हालात जस के तस मंदिर मार्ग की बदहाली को लेकर पूर्व में ग्रामीणों की शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) अभिषेक शुक्ला ने मार्ग को जल्द दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी (CDO), अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), परियोजना निदेशक और जिला विकास अधिकारी तक मामला पहुँचने के बाद भी धरातल पर कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। ताजा स्थिति यह है कि मार्ग पर पानी और कीचड़ भरा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा रास्ते पर इस तरह से ईंट के टुकड़े (रोड़ा) गिरा दिए गए हैं, जिससे जलनिकासी पूरी तरह ठप हो गई है और रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। इससे रोज़ाना श्रद्धालु और स्थानीय लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मूलभूत सुविधाओं से वंचित आस्था का केंद्र * जलनिकासी व सड़क मरम्मत का अभाव: हल्की बारिश में भी सड़क नाले का रूप ले लेती है। * महिलाओं के लिए शौचालय न होना: दूर-दराज से आने वाली महिला श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। * वृद्धों और बच्चों के लिए जोखिम: फिसलन और बेतरतीब ईंटों के कारण बुजुर्गों व बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रशासन से उठे 4 तीखे सवाल: * क्या जिम्मेदार विभाग कार्रवाई के लिए किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं? * क्या हर सावन और बारिश में श्रद्धालुओं को इसी नारकीय स्थिति का सामना करना पड़ेगा? * अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासनों का असर ज़मीन पर कब दिखाई देगा? * मंदिर के अकेले रास्ते को बाधित करने वालों पर ठोस विभागीय कार्रवाई कब होगी? मांग: ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नागेश्वर महादेव मंदिर मार्ग का तुरंत पक्की मरम्मत कराया जाए, जलनिकासी की पक्की व्यवस्था की जाए और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक जन-सुविधाएं (विशेषकर महिला शौचालय) उपलब्ध कराई जाएं।1
- DM अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए.जब मासूम की सुरीली गुहार ने छेड़ा सिस्टम का तार. बाराबंकी। मासूम की अपील: बाराबंकी में एक छोटी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद सादगी और मासूमियत से सीधे जिलाधिकारी (DM) से सड़क बनवाने की अपील करती नज़र आ रही है। 👉दिल छू लेने वाला अंदाज़: बिना किसी डर और हिचकिचाहट के, बच्ची ने पानी और कीचड़ से बेहाल रास्ते की तरफ़ इशारा करते हुए कहा— "DM अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए।" 👉इंटरनेट पर वायरल: क्रिस्टल गार्डन के पास का यह वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है। 👉सोशल मीडिया पर लोग मासूम की बेबाकी की तारीफ कर रहे हैं और स्थानीय प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि मासूम बच्ची की यह साफ़-सुथरी गुहार क्या अफ़सरशाही के कानों तक पहुँचेगी और क्या क्रिस्टल गार्डन के पास की जर्जर सड़क की सूरत बदलेगी?1
- बीकापुर में जश्न-ए- ईद मिलादुन्नबी की रही धूम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रही बीकापुर। तहसील क्षेत्र में बुधवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की धूम रही। कस्बा बीकापुर, दराबगंज, काजी सराय, खजुरहट, चौरे बाजार, गंडई, कोछा बाजार सहित कई जगहों पर सुबह धूमधाम से गाजे बाजे के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला गया। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को 12 रबी-उल-अव्वल के दिन जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर जायरीनो द्वारा जगह-जगह स्टाल लगाकर जुलूस में शामिल लोगों को ठंडा पानी मीठा शरबत और नाश्ता खिलाया गया। मोहम्मद साहब के शान में कसीदे पढ़े गए। देश में अमन चैन की दुआ की गई। जश्ने ए ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में उमस और गर्मी के बीच भी लोग जोश से लवरेज दिखाई दिए। बीकापुर में बारावफात के अवसर पर ईदुलनवी के जुलूस में यहां की सड़कों पर भारी तादात में जायरीनों ने शिरकत करते हुए मुल्क में अमन की दुआ मांगी। इस अवसर पर दरगाह के गद्दीनशीन बाबा नसरुद्दीन शाह कादरी की दरगाह से जुलूस ए मोहम्मदिया निकल गया जो कस्बा बीकापुर में प्रयागराज हाईवे कर दो किलोमीटर तक चल कर वापस दरगाह के पास आकर समाप्त हुआ। इस दौरान सरकार की शान के कसीदे पढ़े गए। दरगाह के गद्दीनशीन नसरुद्दीन शाह कादरी ने लोगों से अमन चैन के साथ त्योहार मनाने पर शुक्रिया अदा किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन की मुस्तैदी के लिए भी आभार जताया। दराबगंज से बीकापुर जमा मस्जिद तक निकलने वाले जुलूस में प्रधान अहमद रजा, अजमत सहित नामी गिरामी हस्तियों ने शिरकत करते हुए मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर नेक बने तथा सच्चाई के रास्ते पर अमल करने का पैगाम दिया। जुलूस में मुख्य रूप से प्रशांत श्रीवास्तव, शरीफ खान, नसीब खान, अजमत खान, आबाद अहमद एडवोकेट, अहमद रजा, मोहम्मद कलीम कादरी, मोहम्मद नसीम कादरी, नसरुद्दीन शाह कादरी, महमूद अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम जामा मस्जिद बीकापुर की कमेटी के ओहदे एतरान और पेश इमाम बीकापुर की कयादत में पुरखुलूस मोहब्बत व अमन चैन के साथ मनाया गया। जिसमे बीकापुर के अलावा पास पड़ोस के भी काफी तादाद में लोगों ने शिरकत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रही। कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के सभी स्थानों पर वरावफात शांतिपूर्ण माहौल एवं भाईचारे के साथ संपन्न हुआ।2
- बाढ़ के सैलाब में बहते-बहते बैराज तक पहुंचे 5 हाथी, नन्ही हथिनी पर मंडराया खतरा; बैराज ने ऐसे बचाई जान! बाढ़ के सैलाब में बहते-बहते बैराज तक पहुंचे 5 हाथी, नन्ही हथिनी पर मंडराया खतरा; बैराज ने ऐसे बचाई जान! #NepalFlood #NepalFlood2026 #Elephants #ElephantRescue #ElephantHerd #Flood #NepalNews #NepalFloodNews #Barrage #Wildlife #WildlifeRescue #ElephantVideo #ViralVideo #ViralNews #FloodVideo #नेपालबाढ़ #हाथियोंकाझुंड #हाथीरेस्क्यू #जलप्रलय #वायरलवीडियो #नेपालन्यूज़ #बाढ़ #वन्यजीव #BreakingNews #LatestNews1
- बस्ती। जनपद बस्ती के विकासखंड परशुरामपुर अंतर्गत ग्राम हैदराबाद में ईद-मिलादुन्नबी का पर्व पूरे हर्षोल्लास, अकीदत और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। बस्ती ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर एक भव्य धार्मिक जुलूस निकाला गया, जो सिकंदरपुर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए फैजुल्ला शाह पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल लोगों ने अकीदत के साथ हिस्सा लिया और अमन, शांति एवं आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस धार्मिक जुलूस में हैदराबाद, सिकंदरपुर, रिठौरा, जोगापुर सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली। पूरे रास्ते लोगों में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। जुलूस का नेतृत्व शाहिद अहमद, इम्तियाज बेग, सिराज बेग एवं पत्रकार रविकांत आर्य ने किया। इस दौरान आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी लोगों ने सहयोग किया। वहीं, जुलूस के दौरान पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे और जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। कुल मिलाकर, परशुरामपुर क्षेत्र के हैदराबाद गांव में ईद-मिलादुन्नबी का पर्व धार्मिक आस्था, उत्साह, अमन और भाईचारे के संदेश के साथ मनाया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की।1
- निषाद समाज पर टिप्पणी से बवाल, जिलाध्यक्ष बोले- माफी मांगें राजू दास वरना अयोध्या से करेंगे बाहर मछली-भात पर एक न्यूज चैनल पर हुई डिबेट के दौरान सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास द्वारा निषाद समुदाय पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।महंत के बयान के बाद निषाद समाज में भारी आक्रोश है। निषाद समाज के जिलाध्यक्ष श्याम लाल निषाद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।श्याम लाल निषाद ने कहा कि महंत राजू दास को अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महंत ने माफी नहीं मांगी तो निषाद समुदाय अयोध्या में बड़ा आंदोलन करेगा और उन्हें अयोध्या से बाहर निकालने के लिए मजबूर करेगा। इस विवाद के बाद अयोध्या में संत समाज और निषाद समाज के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।1
- छप्पर गिरने से दो मौतों के बाद पीड़ित परिवार से मिले अधिकारी, मां को दी ₹5 हजार की तत्काल मदद छप्पर गिरने से दो मौतों के बाद पीड़ित परिवार से मिले अधिकारी, मां को दी ₹5 हजार की तत्काल मदद हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। ग्राम पंचायत भुलाईपुर निधियांवा में बारिश के दौरान छप्पर गिरने से वंदना और आठ वर्षीय बालक की मौत के बाद बुधवार को प्रशासनिक अधिकारी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। खंड विकास अधिकारी आरएन भारती, ग्राम सचिव भूपेंद्र तिवारी और ग्राम प्रधान सत्रोहन मिश्र ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। खंड विकास अधिकारी ने वंदना की मां को तत्काल ₹5 हजार की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वालों को वापस तो नहीं लाया जा सकता, लेकिन परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित परिवार के घर पर नल की सुविधा नहीं है। दो दिन के भीतर नल लगवाने का आश्वासन दिया गया। मौके पर बीकापुर कोतवाली के थाना प्रभारी देवेंद्र पांडे भी पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवार को ₹4 लाख की अतिरिक्त आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। अधिकारियों ने परिवार की स्थिति की जानकारी लेते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। अधिकारियों के पहुंचने की जानकारी पर आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।1