उझानी में डिवाडर से टकराई कार, सभी सवार हुए घायल उझानी(बदायूं)। नगर के समीपवर्ती गांव कुड़ानरसिंहपुर के पास शुक्रवार की सुबह यात्रियों से भरी ईको कार डिवाडर से टकरा गई जिसके परिणाम स्वरूप पीलीभीत के रहने वाले 6 जायरीन घायल हो गए। पीलीभीत के मौहल्ला शेर मौहम्मद के रहने वाले मुशाहिद(२२) पुत्र आबिद, मौहम्मद अहमद(50) पुत्र नजीर अहमद, हामिद(35) पुत्र मखसूद, तहसीन(15) पुत्र जाहिद, आबिद (60)पुत्र अली हसन व ताजमुहम्मद (43) बुलंदशहर उर्स में शामिल होकर अपने घर ईको कार से पीलीभीत जा रहे थे। कार सवार जायरीन जैसे ही उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ा नरसिंहपुर के पास पहुंचे तभी ईको कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार सभी जायरीन घायल हो गए। हादसे के बाद भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

- SSP ने कछला गंगा घाट का किया निरीक्षण, कांवड़ यात्रा मार्ग पर CCTV कैमरा लगाने के निर्देश बदायूं। एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों के Saty . बदायूं जिले के कछला गंगा घाट और कावड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्दे नजर वेरिकेटिंग कराने और और कावड़ यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए हैं । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कावड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो साथ सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए।1
- Post by राजेश कुमार वर्मा1
- up se video viral3
- उझानी। महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के खेल मैदान में अखिल भारतीय श्रीराम नाम जागरण मंच के तत्वावधान में चल रही श्रीराम कथा के पांचवें दिन राम बारात का भव्य दृश्य देखने को मिला। कथा व्यास द्वारा भगवान श्रीराम के शिव धनुष भंग और राम विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। राम विवाह के प्रसंग के दौरान पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। नर-नारियों ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा करते हुए जमकर नृत्य किया और पूरा वातावरण राममय हो गया। इस अवसर पर डॉ. वीरेश कुमार सिंह, अवधेश वर्मा, रवि समदर्शी, अनिल तुलस्यान, भारत भूषण, विश्वनाथ वर्मा, राकेश वर्मा, मनीष गोयल, शिव किशोर माहेश्वरी “टामसन”, संजीव शर्मा, पं. निर्मल शास्त्री सहित सैकड़ों राम भक्त मौजूद रहे।1
- घटना की #LIVE तस्वीरे देखिए1
- gram Lahari kathavachak Sonu Madhav1
- Uttar Pradesh: Barabanki में दरोगा पर महिला से अभद्रता का आरोप बाराबंकी में मारपीट के एक मामले की जांच के दौरान दरोगा अखिलेश का एक महिला के घर आना-जाना शुरू हुआ। आरोप है कि इसी दौरान दरोगा ने महिला से आपत्तिजनक बातें कीं और अनुचित व्यवहार किया। महिला का कहना है कि दरोगा ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाया, हाथ पकड़ा और अभद्र हरकत की। पीड़िता के अनुसार, दरोगा ने उसके पति को नजरअंदाज करने की बात कही और उससे सीधे संपर्क में रहने का दबाव बनाया। मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और जांच की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस विभाग की ओर से अभी तक कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।1
- बदायूं के उझानी में एक मासूम को उठाकर ले जाने का सनसनीखेज मामला आया सामने बदायूं। जिले के उपनगर उझानी में रामलीला ग्राउंड की धर्मशाला में आयोजित शादी समारोह से एक मासूम को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उठाकर ले जाने की वारदात सामने आई है। हालांकि 4० मिनट बाद बच्ची रोते हुए मिल गई। बच्ची को उठाकर ले जाने का पूरा वाक्या cctv में कैद हुई है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर इसे आपसी मामला बता कर अपना पल्ला झाड़ लिया है।1