पीएम मोदी की अपील या ईरान जंग! हफ्ते के पहले ही दिन धडाम हुआ सोना: रह गया रेट... पीएम मोदी की अपील या ईरान जंग! हफ्ते के पहले ही दिन धडाम हुआ सोना: रह गया रेट... गोल्ड प्राइस in दिल्ली : कुछ दिन पहले जब सोने में तेजी लौटी तो लगा कि अब कीमती धातु में गिरावट का दौर खत्म हो गया है. पिछले कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुए सोने के रेट में सोमवार सुबह से ही गिरावट देखी जा रही है. पिछले कुछ दिन से लगातार चढ़ रहा सोना इंटरनेशनल मार्केट में धड़ाम हो गया. यह गिरावट क्यों आई? इस पर यदि बात करें तो इसके दो कारण बताए जा रहे हैं. इसका पहला कारण पिछले करीब ढाई महीने से मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के खत्म होने के आसार अभी नहीं लग रहे. अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली शांति वार्ता एक फिर से विफल हो गई. दूसरा रविवार को पीएम मोदी ने देशवासियों से अगले एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की है. अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता विफल होने के बाद सोमवार सुबह से ही सोने में गिरावट देखी जा रही है. इंटरनेशनल मार्केट में सोने का दाम करीब 30 डॉलर प्रति औंस गिरकर 4700 डॉलर से नीचे 4685 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गया. शुक्रवार को बंद हुए कारोबारी सत्र के अंत में/ पर जारी रेट में भी गिरावट देखी गई. 24 कैरेट वाला सोना गिरकर 151078 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इसके अलावाल 23 कैरेट वाला सोना 150473 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 138387 रुपये प्रति 10 ग्राम पर देखा गया. अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता फेल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से नरमी बरती जाने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि हालात युद्ध विराम की तरफ बढ़ रहे हैं. लेकिन वाशिंगटन की तरफ से तैयार किये गए शांति मसौदे पर ईरान की तरफ से सहमति नहीं जताई गई. इसका असर ग्लोबल मार्केट पर देखा जा रहा है. शेयर बाजार में गिरावट और क्रूड ऑयल में तेजी देखी जा रही है. जब से ईरान और अमेरिका के बीच जंग शुरू हुई है तो सोने के दाम नीचे आ रहे हैं. लेकिन जब-जब जंग रुकने की आहट हुई तो इसके दाम में तेजी देखी गई. जंग के बीच लगातार आ रही गिरावट आमतौर पर जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच सोने के दाम में तेजी देखी जाती है. इसका कारण लोगों की तरफ से सुरक्षित निवेश की तलाश रहती है. लेकिन अमेरिका-ईरान की जंग के बीच ऐसा नहीं हुआ. दोनों देशों के बीच टकराव जितना बढ़ा, सोने में उतनी ही गिरावट आई. जनवरी 2026 में सोना चढ़कर 1.92 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था. लेकिन जंग शुरू होने के बाद इसमें गिरावट देखी जा रही है और यह पिछले दिनों गिरकर 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया. पीएम मोदी की अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में आयोजित जनसभा के दौरान कहा कि पिछले 2 महीने से मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का असर भारत पर भी पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि देशभक्ति सैनिकों के बलिदान तक ही नहीं, बल्कि उसमें हम सभी की जिम्मेदारी भी शामिल होनी चाहिए. इस दौरान उन्होंने ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने के साथ ही यह भी अपील की कि जब तक बहुत जरूरी न हो जाए, एक साल के लिए सोना नहीं खरीदें. उन्होंने कहा देश को सोना खरीदने के लिए बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ती है. सोने की खरीदारी कम होने से देश का फॉरेक्स रिजर्व बढ़ेगा, पैसा देश के अंदर रहेगा और रुपये को मजबूती मिलेगी. भारत में सोने की खपत भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा आयातक देश है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में साल 2026 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में सोने की डिमांड 151 टन रही है. यह पिछले साल 2025 की इसी अवधि के मुकाबले 10% ज्यादा है. साल 2025 के दौरान भारत की कुल सोने की डिमांड करीब 800 टन के बीच रही. ऊंची कीमतों के कारण ज्वेलरी की डिमांड में कुछ गिरावट देखी गई है. साल 2026 की पहली तिमाही में यह 19% गिरकर 66 टन रह गई. लोग अब गहनों की बजाय सोने के निवेश के तौर पर तरजीह दे रहे हैं. सोने की कम खरीद से क्या बदलेगा? पीएम मोदी की अपील के बाद भारत में यदि सोने की खपत कम होती है तो इसका असर सीधा आयात पर पड़ेगा. भारत अपनी जरूरत का करीब 90 प्रतिशत से ज्यादा सोना विदेश से इम्पोर्ट करता है. इस सोने को खरीद

- बिहार में थाने के सामने श*राब माफिया ने चौकीदार को मा*र डाला, परिजनों का आरोप कोई पुलिस वाला नहीं आया बचाने। बिहार में थाने के सामने श*राब माफिया ने चौकीदार को मा*र डाला, परिजनों का आरोप कोई पुलिस वाला नहीं आया बचाने।1
- औरंगाबाद जिलाधिकारी के निर्देश पर औरंगाबाद नगर पालिका क्षेत्र में में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर औरंगाबाद में चला सम्राट का बोल्डोजर ,डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर ही कार्रवाई, शहर को किया जाएगा अतिक्रमण मुक्त, तीन फेज में होगी करवाई औरंगाबाद जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देशा पर आजौरंगाबाद नगरपालिका के द्वारा औरंगाबाद रमेश चौक से लेकर सब्जी मंडी तक अतिक्रमण मुक्त करने हेतु बुलडोजर चलाया गया ताकि किसी प्रकार की परेशानी आम लोगों को ना हो सके. हालांकि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर औरंगाबाद के पुरानी जीटी रोड स्थानीय शहर में अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर पुलिस की तैनाती एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करते हुए कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. वही बुलडोजर के माध्यम से अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है.इस मामले की जानकारी देते हुए नगरपालिका के जई लव कुमार सिंह ने मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जिला पदाधिकारी एवं बिहार सरकार के दिशा -निर्देश के आलोक में बुलडोजर के माध्यम से नियमानुकूल अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया तेज कर दिया गया है. जिससे आम लोगों को सड़क जाम से निजात मिल पाएगी. वहीं लोगों को सरकारी जमीन पर दुकान बनाकर निर्माण कर रोजगार करने हेतु आवंटित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने का पहला फेज औरंगाबाद शहर के रमेश चौक से प्रारंभ होते हुए सब्जी मंडी तक चलाया का रहा है वही दूसरे फेज नावाडीह रोड एवं तीसरे फेज में धर्मशाला एवं अन्य स्थानों पर अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा. जिससे वाहन चालको, सब्जी विक्रेता एवं आम लोगों को परेशानी नहीं हो सकेगा. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण मुक्त होने से कई समस्याओं से आम लोगों को राहत मिलेगी. अब देखना है कि जिला पदाधिकारी एवं बिहार सरकार के दिशा- निर्देश के आलोक में शहर को कितने दिनों में अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा, यह तो आने वाला वक्त बताएगा. लेकिन सच तो है कि शहर को अतिक्रमण नहीं होने से कई जटिल समस्याएं अवश्य उत्पन्न हो जाती है. जिससे निजात दिलाने की आवश्यकता है. बाइट:- लव कुमार सिंह जेई नगरपालिका औरंगाबाद1
- पटना की दीदारगंज पुलिस ने रामप्रवेश सिंह हत्याकांड में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों से मामले की गुत्थी सुलझने की उम्मीद जगी है।1
- बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश कुमार तिवारी को काल भैरव मंदिर में झारफुक करवाते हुए देखा गया है। इस घटना के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है और मंत्री जी की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।1
- पटना में गायों पर लगातार अत्याचार की घटनाएँ सामने आ रही हैं। स्थानीय नागरिक सरकार की उदासीनता पर सवाल उठा रहे हैं, जिससे इस मुद्दे पर तत्काल ध्यान देने की मांग तेज़ हो गई है।1
- राजधानी पटना के दानापुर स्थित MANNAT IVF की डॉ. खुशबू ने मदर्स डे के अवसर पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह केंद्र माँ बनने की चाह रखने वाली महिलाओं के लिए अपने आप में क्यों विशेष है।1
- बिहार के सरकारी दफ्तर में ही मिल रहा है शराब की बोतल : पटना विकास भवन में शराब की बोतल मिलते ही पूरे सिस्टम में मचा हड़कम! जहां से बिहार का विकास होता है वहां ही शराबबंदी कानून के उड़ रहे हैं धज्जियां !1
- हाजीपुर स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस में बिना टिकट सफर कराने और बदले में पैसे मांगने का मामला सामने आया है। दैनिक भास्कर की टीम ने जब जोगबनी-दानापुर वंदे भारत में यात्रा को लेकर पड़ताल की, तो बातचीत के दौरान कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। #Hajipur #Dtw24News हाजीपुर स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस में बिना टिकट सफर कराने और बदले में पैसे मांगने का मामला सामने आया है। दैनिक भास्कर की टीम ने जब जोगबनी-दानापुर वंदे भारत में यात्रा को लेकर पड़ताल की, तो बातचीत के दौरान कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। #Hajipur #Dtw24News1