logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

न.पा.सराय परिसर की शासकीय भूमि पर से अवैध निर्माण तत्‍काल हटवाएं- डॉ. मीना कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 63 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं आगर-मालवा 15 सितम्‍बर/ नगरीय क्षेत्र के सराय परिसर में शासकीय भूमि पर किये जा रहे अवैध व स्‍थायी निर्माण को तत्‍काल हटाएं। यह निर्देश कलेक्‍टर डॉ. शेर सिंह मीना ने मंगलवार को जनसुनवाई में छावनी आगर निवासी श्रीमती सुधा मेठी के आवेदन पर सी.एम.ओ. आगर को दिए। आवेदिका सुधा मेठी ने कलेक्‍टर को अवगत कराया कि उनकी एक दुकान सराय परिसर में न.पा. से किराये पर ली गई हैं। इस दुकान के समीप कार्नर की शासकीय भूमि पर एक व्‍यक्ति द्वारा अवैध कब्‍जा कर स्‍थाई निर्माण किया जा रहा है, इससे उनकी दुकान को भी क्षति हो रही है। इस पर कलेक्‍टर ने न.पा. सीएमओ को उक्‍त शासकीय भूमि को तत्‍काल अतिक्रमण मुक्‍त करवाकर अवैध निर्माण को हटवाने के निर्देश दिए है। जनसुनवाई में मंगल कॉलोनी उज्‍जैन की श्रीमती विद्या पानीवाल ने सड़क दुर्घटना में पति की मृत्‍यु नवम्‍बर 2024 में हो जाने पर कलेक्‍टर न्‍यायालय द्वारा स्‍वीकृत 2 लाख रूपए की राशि दिलाने संबंधी आवेदन पर न्‍यू इंडिया इश्‍योरेंस कम्‍पनी के प्रबंधक को निर्देश दिए कि तत्‍काल हितग्राही को राशि का भुगतान कर अवगत करवाएं। जनसुनवाई में लाखाखेड़ी की फरीदा बी ने आंगनवाड़ी सहायिक भर्ती में बी.पी.एल कार्ड के अंक नहीं प्रदान करने संबंधी आवेदन पर कलेक्‍टर ने लिखित में आपत्ति दर्ज करवाने तथा डीपीओ को आपत्ति का निराकरण कर फरीदा बी को बीपीएल के अंक प्रदान कर पुन: मेरीट सूची बनाने के निर्देश दिए। जनुसनवाई में निपानिया के दिनेश ने विद्युत बिल अधिक आने पर कम कराने, जगतपुरा के बनेसिंह ने आदेशों का अमल कराने, आगर की सीताबाई एवं पालडा के देवीसिंह ने पेंशन प्रारंभ करवाने, सोयत के दुर्गालाल ने भूमि का मुआवजा दिलाने, आगर के अशोक कुमार ने परेशान करने के विरूद्ध कार्यवाही करने, कांकर के हरिदास ने भूमि पर जाने का रास्‍ता दिलाने, बड़ौद की सविता मकवाना ने अनुकम्‍पा नियुक्ति दिलाने, ग्राम मोड़ी की उमा पाटीदार ने गिरदावर द्वारा आदेश का पालन न करने, बोरखेड़ी कांवल के रतनलाल ने जमीन संबंधी प्रकरण में पटवारी द्वारा अमल कार्यवाही नहीं करने, खेजड़ी के रघुनाथसिंह ने मुआवजा राशि दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्‍तुत किये। कलेक्‍टर ने प्राप्‍त आवेदनों पर त्‍वरित कार्यवाही कर आवेदकों की समस्‍या का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्‍टर डॉ. शालिनी श्रीवास्‍तव, एसडीएम आगर श्री मिलिन्‍द ढ़ोके सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

9 hrs ago
user_युनुस खान
युनुस खान
Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago
d7e580b6-6b91-4533-96e3-ee652bb69473

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दूध की हड़ताल सुसनेर सोयत नगर में सुबह से ही हड़ताल शुरू 100₹लीटर दूध की मांग दूध संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल नहीं बचेंगे दूध नहीं बचेंगे दूध नहीं बचेंगे दूध₹12 प्रति फैटओर ₹100 लीटर दूध पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर नगर के आसपास के सभी ग्रामीणों ने मिलकर आज आवेदन के रूप में प्रशासन का अवगत कराया और साथ ही जब तक दूध ₹100 लीटर और प्रतिपेट ₹12 लीटर में नहीं होता है तबतक हमारी हड़ताल रहेगी दूध डेयरी एवं किसान जो भी दूध बेचता हुआ पाया गया उसके ऊपर 11 000 दूध डेरी वालों पर ₹21000 का जुर्माना समिति के सदस्य लोगों ने तय किया हुआ है
    1
    दूध की हड़ताल सुसनेर सोयत नगर में सुबह से ही हड़ताल शुरू 100₹लीटर दूध की मांग 

दूध संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल नहीं बचेंगे दूध नहीं बचेंगे दूध नहीं बचेंगे दूध₹12 प्रति  फैटओर ₹100 लीटर दूध

पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से 

सुसनेर नगर के आसपास के सभी ग्रामीणों ने मिलकर आज आवेदन के रूप में प्रशासन का अवगत कराया और साथ ही जब तक दूध ₹100 लीटर और प्रतिपेट ₹12 लीटर में नहीं होता है तबतक हमारी हड़ताल रहेगी दूध डेयरी एवं किसान जो भी दूध बेचता हुआ पाया गया उसके ऊपर 11 000 दूध डेरी वालों पर ₹21000 का जुर्माना समिति के सदस्य लोगों ने तय किया हुआ है
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सोयत कला- दूध विक्रेताओं का ऐलान महंगाई बड़ी तो दूध की कीमत भी बढ़ना चाहिए तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
    1
    सोयत कला- दूध विक्रेताओं का ऐलान महंगाई बड़ी तो दूध की कीमत भी बढ़ना चाहिए तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
    user_जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा
    जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा
    Susner, Agar Malwa•
    3 hrs ago
  • सराय परिसर की शासकीय भूमि से अवैध निर्माण तत्काल हटाएं : कलेक्टर आगर-मालवा, 15 सितम्बर। कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने मंगलवार को जनसुनवाई में 63 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। छावनी आगर निवासी सुधा मेठी ने सराय परिसर में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर स्थायी निर्माण किए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि इससे उनकी किराये की दुकान को भी नुकसान हो रहा है। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका सीएमओ को शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर अवैध निर्माण तत्काल हटाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मंगल कॉलोनी उज्जैन की विद्या पानीवाल ने सड़क दुर्घटना में पति की मृत्यु के बाद स्वीकृत 2 लाख रुपए की सहायता राशि दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के प्रबंधक को हितग्राही को राशि का भुगतान कर अवगत कराने के निर्देश दिए। वहीं लाखाखेड़ी की फरीदा बी ने आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती में बीपीएल कार्ड के अंक नहीं मिलने की शिकायत की। कलेक्टर ने आपत्ति दर्ज कराकर उसका निराकरण करने और बीपीएल अंक जोड़कर पुनः मेरिट सूची बनाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में बिजली बिल, पेंशन, भूमि विवाद, मुआवजा, रास्ता, अनुकंपा नियुक्ति एवं आदेशों के पालन सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने अधिकारियों को आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम आगर मिलिंद ढोके सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    सराय परिसर की शासकीय भूमि से अवैध निर्माण तत्काल हटाएं : कलेक्टर
आगर-मालवा, 15 सितम्बर। कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने मंगलवार को जनसुनवाई में 63 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।
छावनी आगर निवासी सुधा मेठी ने सराय परिसर में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर स्थायी निर्माण किए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि इससे उनकी किराये की दुकान को भी नुकसान हो रहा है। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका सीएमओ को शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर अवैध निर्माण तत्काल हटाने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में मंगल कॉलोनी उज्जैन की विद्या पानीवाल ने सड़क दुर्घटना में पति की मृत्यु के बाद स्वीकृत 2 लाख रुपए की सहायता राशि दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के प्रबंधक को हितग्राही को राशि का भुगतान कर अवगत कराने के निर्देश दिए।
वहीं लाखाखेड़ी की फरीदा बी ने आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती में बीपीएल कार्ड के अंक नहीं मिलने की शिकायत की। कलेक्टर ने आपत्ति दर्ज कराकर उसका निराकरण करने और बीपीएल अंक जोड़कर पुनः मेरिट सूची बनाने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में बिजली बिल, पेंशन, भूमि विवाद, मुआवजा, रास्ता, अनुकंपा नियुक्ति एवं आदेशों के पालन सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने अधिकारियों को आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम आगर मिलिंद ढोके सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सुसनेर में कांग्रेस ने निकाली नामांकन रैली, शक्ति प्रदर्शन के साथ SDM कार्यालय में विष्णु पाटीदार व नईम मेव ने भरा फार्म सुसनेर नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर मंगलवार को सुसनेर में कांग्रेस ने अपना दम दिखाया। दोपहर साढ़े 12 बजे डाक बंगला रोड से कांग्रेस ने नामांकन रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी के नेता शामिल हुए।
    1
    सुसनेर में कांग्रेस ने निकाली नामांकन रैली, शक्ति प्रदर्शन के साथ SDM कार्यालय में विष्णु पाटीदार व नईम मेव ने भरा फार्म
सुसनेर नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर मंगलवार को सुसनेर में कांग्रेस ने अपना दम दिखाया। दोपहर साढ़े 12 बजे डाक बंगला रोड से कांग्रेस ने नामांकन रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी के नेता शामिल हुए।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गणेश चतुर्थी पर चिकन दुकानें खुली मिलने पर नगर पालिका की कार्रवाई, तीन गुमटियां पर चला बुलडोजर। आगर मालवा मध्यप्रदेश - गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर पालिका द्वारा मांस-मछली की दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद चिकन की बिक्री किए जाने की सूचना पर नगर पालिका की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन दुकानदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाया। नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और निर्देशों का उल्लंघन कर संचालित की जा रही दुकानों की गुमटियां हटाईं। अधिकारियों के अनुसार, संबंधित दुकानदारों के लाइसेंस भी निरस्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका की इस कार्रवाई के बाद अन्य मांस-मछली विक्रेताओं में भी हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि धार्मिक पर्वों के दौरान प्रशासन एवं नगर पालिका द्वारा जारी किए गए निर्देशों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    गणेश चतुर्थी पर चिकन दुकानें खुली मिलने पर नगर पालिका की कार्रवाई, तीन गुमटियां पर चला बुलडोजर।
आगर मालवा मध्यप्रदेश - गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर पालिका द्वारा मांस-मछली की दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद चिकन की बिक्री किए जाने की सूचना पर नगर पालिका की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन दुकानदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाया।
नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और निर्देशों का उल्लंघन कर संचालित की जा रही दुकानों की गुमटियां हटाईं। अधिकारियों के अनुसार, संबंधित दुकानदारों के लाइसेंस भी निरस्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका की इस कार्रवाई के बाद अन्य मांस-मछली विक्रेताओं में भी हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि धार्मिक पर्वों के दौरान प्रशासन एवं नगर पालिका द्वारा जारी किए गए निर्देशों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_जावेद खान पत्रकार
    जावेद खान पत्रकार
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बड़ोद 15 सितंबर 2025 खरीफ का बकाया भुगतान जल्द कराने की मांग, खराब सोयाबीन का सर्वे कर मुआवजा देने की मांगl बड़ौद (आगर)। भारतीय किसान संघ बड़ौद द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की प्रमुख मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष रखा गया। किसान संघ ने मांग की कि 2025 खरीफ फसल का बकाया भुगतान शीघ्र किसानों के खातों में जमा कराया जाए। वहीं वर्तमान में सोयाबीन की फसल में फैल रहे ‘पीला मोजेक’ रोग से फसल को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए तथा पात्र किसानों को फसल बीमा एवं मुआवजे की राशि दिलाई जाए। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य स्थानीय किसान समस्याओं से भी तहसीलदार को अवगत कराया गया। 23 सितंबर को आगर मालवा में बड़ा आंदोलन किया जायेगा भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष विक्रमसिंह आंजना ने किसानों से 23 सितंबर 2026 को धरना-प्रदर्शन एवं महाआंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की जायज मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। थाना प्रभारी रूप सिंह बेस भारतीय किसान संघ के तहसील उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह अंजना रामचंद्र उदयपुर मागु सिंह शिवनारायण जी गोवर्धन सिंह अंजना श्याम सिंह लक्ष्मण सिंह कालू सिंह नारायण सिंह सहित कई किसान उपस्थित रहे
    4
    बड़ोद 15 सितंबर 
2025 खरीफ का बकाया भुगतान जल्द कराने की मांग, खराब सोयाबीन का सर्वे कर मुआवजा देने की मांगl
बड़ौद (आगर)। भारतीय किसान संघ बड़ौद द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की प्रमुख मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष रखा गया।
किसान संघ ने मांग की कि 2025 खरीफ फसल का बकाया भुगतान शीघ्र किसानों के खातों में जमा कराया जाए। वहीं वर्तमान में सोयाबीन की फसल में फैल रहे ‘पीला मोजेक’ रोग से फसल को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए तथा पात्र किसानों को फसल बीमा एवं मुआवजे की राशि दिलाई जाए। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य स्थानीय किसान समस्याओं से भी तहसीलदार को अवगत कराया गया।
23 सितंबर को आगर मालवा में बड़ा आंदोलन किया जायेगा 
भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष विक्रमसिंह आंजना ने किसानों से 23 सितंबर 2026 को  धरना-प्रदर्शन एवं महाआंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की जायज मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। थाना प्रभारी रूप सिंह बेस भारतीय किसान संघ के तहसील उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह अंजना रामचंद्र उदयपुर मागु सिंह शिवनारायण जी गोवर्धन सिंह अंजना श्याम सिंह लक्ष्मण सिंह कालू सिंह नारायण सिंह सहित कई किसान उपस्थित रहे
    user_पिंटू बैरागी
    पिंटू बैरागी
    बड़ोद, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने मंगलवार दोपहर में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, मांगों के निराकरण की उठाई आवाज किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ बड़ौद इकाई द्वारा मंगलवार दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार को ज्ञापन सौंपा गया। किसान संघ द्वारा बडौद बस स्टैंड से रैली निकाली गई जो डग मार्ग स्थित तहसील परिसर पहुंचीं जहां पर किसान संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को शासन के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की। ज्ञापन में किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं, फसलों से जुड़े मुद्दों तथा किसानों को शासन की योजनाओं का उचित लाभ दिलाने सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से शामिल किया गया। किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों को वर्तमान समय में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण आवश्यक है। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री तक अपनी मांगें पहुंचाते हुए शासन से किसानों के हित में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर थाना प्रभारी रूप सिंह बेस,कृषि विभाग के अधिकारी,किसान संघ के तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह आंजना,लक्ष्मण सिंह, श्याम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने मंगलवार दोपहर में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, मांगों के निराकरण की उठाई आवाज किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ बड़ौद इकाई द्वारा मंगलवार दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार को ज्ञापन सौंपा गया। किसान संघ द्वारा बडौद बस स्टैंड से रैली निकाली गई जो डग मार्ग स्थित तहसील परिसर पहुंचीं जहां पर किसान संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को शासन के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की। ज्ञापन में किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं, फसलों से जुड़े मुद्दों तथा किसानों को शासन की योजनाओं का उचित लाभ दिलाने सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से शामिल किया गया। किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों को वर्तमान समय में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण आवश्यक है। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री तक अपनी मांगें पहुंचाते हुए शासन से किसानों के हित में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर थाना प्रभारी रूप सिंह बेस,कृषि विभाग के अधिकारी,किसान संघ के तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह आंजना,लक्ष्मण सिंह, श्याम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
    1
    किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने मंगलवार दोपहर में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, मांगों के निराकरण की उठाई आवाज

किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ बड़ौद इकाई द्वारा मंगलवार दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार को ज्ञापन सौंपा गया। किसान संघ द्वारा बडौद बस स्टैंड से रैली निकाली गई जो डग मार्ग स्थित तहसील परिसर पहुंचीं जहां पर किसान संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को शासन के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की।
ज्ञापन में किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं, फसलों से जुड़े मुद्दों तथा किसानों को शासन की योजनाओं का उचित लाभ दिलाने सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से शामिल किया गया। किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों को वर्तमान समय में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण आवश्यक है।
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री तक अपनी मांगें पहुंचाते हुए शासन से किसानों के हित में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर थाना प्रभारी रूप सिंह बेस,कृषि विभाग के अधिकारी,किसान संघ के तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह आंजना,लक्ष्मण सिंह, श्याम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

    user_मोहम्मद आरिफ
    मोहम्मद आरिफ
    बड़ोद, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आईए देखते हैं आज का एक बेहद दुखद भरी दास्तान पत्रकार मनोज कुमार माली के साथ जिला आगर मालवा से *ग्राम पंचायत नाहरखेड़ा का खैडा मागे रोड* आवेदन के रूप से कलेक्टर को भी अवगत कराया *कई जनप्रतिनिधि बदले विधायक बदले राजनेता बदले फिर भी जिम्मेदार अनजान क्यों* सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत नाहरखेड़ा का खैडा के लिए रास्ता का आलम क्या है आईए जानते है विस्तार पूर्वक जनप्रतिनिधि नेता नगरी तो चुनाव के समय बड़ी बड़ी बाते करते हैं लेकिन देख लीजिए नजारा ग्राम पंचायत नाहरखेड़ा का खैडा में आने जाने के लिए यु तो रास्ता है यु ही पुलिया है नाहर खेड़ा रास्ता पर बहुत बड़ा नाला है और लटुरी रास्ता पर कटाल नदी है रात तो रात पर दिन में भी मरिज हो या डिलीवरी को सुसनेर नहीं पहुंचा सकते चाहे मर जाए तो भी क्यों की रास्ता कीचड़ वाला है कि कोई भी नहीं चल सकता इसीलिए सभी पत्रकार बंधुओ से निवेदन है कि गया की हमारी आवाज ऊपर तक पहुंचाए यह रास्ता की आवाज उठाओ यह भी हमारे विधानसभा यह लोकसभा मैं वोट डालते हैं इनका कोई अधिकार नहीं है क्या
    1
    आईए देखते हैं आज का एक बेहद दुखद भरी दास्तान 
पत्रकार मनोज कुमार माली के साथ जिला आगर मालवा से

*ग्राम पंचायत नाहरखेड़ा का खैडा मागे रोड*

आवेदन के रूप से कलेक्टर को भी अवगत कराया 

*कई जनप्रतिनिधि बदले विधायक बदले राजनेता बदले फिर भी जिम्मेदार अनजान क्यों* 

सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत नाहरखेड़ा का खैडा के लिए रास्ता का आलम क्या है आईए जानते है विस्तार पूर्वक 

जनप्रतिनिधि नेता नगरी तो चुनाव के समय बड़ी बड़ी बाते करते हैं लेकिन देख लीजिए नजारा 

ग्राम पंचायत नाहरखेड़ा का खैडा में आने जाने के लिए यु तो रास्ता है यु ही पुलिया है नाहर खेड़ा रास्ता पर बहुत बड़ा नाला है और लटुरी रास्ता पर कटाल नदी है रात तो रात पर दिन में भी मरिज हो या डिलीवरी को सुसनेर नहीं पहुंचा सकते चाहे मर जाए तो भी क्यों की रास्ता कीचड़ वाला है कि कोई भी नहीं चल सकता इसीलिए सभी पत्रकार बंधुओ से निवेदन है कि गया की हमारी आवाज ऊपर तक पहुंचाए यह रास्ता की आवाज उठाओ यह भी हमारे विधानसभा यह लोकसभा मैं वोट डालते हैं इनका कोई अधिकार नहीं है क्या
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.