Shuru
Apke Nagar Ki App…
नरसिंहपुर शहर की अक्षरधाम कॉलोनी में मंगलवार को तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों और श्रद्धालुओं द्वारा एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी शामिल हुए।
पत्रकार आशीष कुमार दुबे
नरसिंहपुर शहर की अक्षरधाम कॉलोनी में मंगलवार को तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों और श्रद्धालुओं द्वारा एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी शामिल हुए।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नरसिंहपुर जिले के करेली में नेमा समाज के एक युवक के साथ मारपीट और लूट की वारदात सामने आई है। इस घटना को लेकर समाज के लोगों में आक्रोश है, जिसके बाद सामाजिक लोगों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस घटना के विरोध में मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में छात्रों का उबाल सड़कों पर आ गया, जहाँ उन्होंने एक विशाल पैदल मार्च निकालकर अपना कड़ा विरोध जताया। प्रदर्शन कर रहे छात्र पेपर लीक के खिलाफ लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।1
- चारामा में सरकारी दावों के बीच शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक हकीकत सामने आ रही है। शिक्षा व्यवस्था को लेकर किए जा रहे सरकारी दावों और धरातल की जमीनी स्थिति के बीच का अंतर उजागर हो रहा है।1
- मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर के मुख्य मार्गों से ट्रैक्टर रैली निकालकर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसान SDM कार्यालय पहुंचे और वहां डेरा डाल दिया। किसानों ने जबलपुर-भोपाल मार्ग (NH 45) पर चक्का जाम कर ज्ञापन सौंपा। इस चक्का जाम के दौरान प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस बल के बीच तीखी नोक-झोंक भी देखने को मिली। किसान ग्रीष्मकालीन मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी न होने और ऑनलाइन ई-टोकन प्रणाली के जरिए खाद वितरण में फैली भारी बदहाली को लेकर बेहद आक्रोशित हैं। इसके अलावा चिनकी बांध परियोजना में सूखाग्रस्त गांवों को शामिल करने और बिजली की समस्या का समाधान भी किसानों की प्रमुख मांगों में शामिल है। धरना प्रदर्शन पर बैठे किसान नेताओं ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक सरकार 100% मूंग खरीदी के आदेश जारी नहीं करती और खाद वितरण की व्यवस्था को सुचारू या मैनुअल नहीं किया जाता, तब तक यह आंदोलन समाप्त नहीं होगा। किसान नेताओं का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो आगामी दिनों में होने वाले चक्का जाम और उग्र आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।2
- मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना अचानक खेल मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों के बीच उपस्थित हुए और उनसे आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से खेल को अपनी पहचान बनाने तथा नशे से हमेशा दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी अपने क्षेत्र का रोल मॉडल होता है और उसका सकारात्मक व्यवहार अनेक युवाओं को सही दिशा दे सकता है। इस दौरान उनके साथ डॉ. स्वाति मीना भी मौजूद रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, समर्पण और स्वस्थ जीवन का माध्यम है। उन्होंने जोर दिया कि जीवन में सफलता का वास्तविक मार्ग मेहनत, अनुशासन और खेल भावना से होकर गुजरता है, न कि नशे से। जो युवा खेलों से जुड़ते हैं, वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं। नरसिंहपुर पुलिस ने इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया है। पुलिस ने अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी या सेवन की जानकारी मिले तो तत्काल नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 7701052700 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।2
- नरसिंहपुर में एक सर्राफा व्यापारी पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।1
- गाडरवारा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।1