तिवाला को मिली 1.39 करोड़ की विकास सौगात : विधायक सुनील सांगवान ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, आयुर्वेदिक औषधालय समेत तीन परियोजनाओं का उद्घाटन रखी दादरी, 31 जुलाई। दादरी विधानसभा क्षेत्र के गांव तिवाला में शुक्रवार को विकास कार्यों की नई सौगात मिली। विधायक सुनील सांगवान ने गांव में 1 करोड़ 39 लाख 45 हजार की लागत से विभिन्न जनहितकारी परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों से गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ सामाजिक एवं महिला-बाल विकास से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने 55.50 लाख की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। वहीं 53.95 लाख की लागत से निर्मित राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय का उद्घाटन कर इसे ग्रामीणों को समर्पित किया। इसके अलावा डीएमएफ निधि से निर्मित 15 लाख की एससी चौपाल और 15 लाख के नए आंगनबाड़ी केंद्र का भी उद्घाटन किया गया। विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव-गांव तक विकास कार्य पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। दादरी विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्य लगातार गति से कराए जा रहे हैं, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं अपने गांव में ही उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र और आयुर्वेदिक औषधालय शुरू होने से ग्रामीणों को उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। वहीं चौपाल और आंगनबाड़ी केंद्र सामाजिक गतिविधियों तथा महिलाओं और बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राकेश वशिष्ठ, डॉ. भूपेंद्र चांदवास, डॉ. रोबिन, सरपंच अनिल कुमार, एसडीओ प्रदीप कुमार, विनित कुमार सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
तिवाला को मिली 1.39 करोड़ की विकास सौगात : विधायक सुनील सांगवान ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, आयुर्वेदिक औषधालय समेत तीन परियोजनाओं का उद्घाटन रखी दादरी, 31 जुलाई। दादरी विधानसभा क्षेत्र के गांव तिवाला में शुक्रवार को विकास कार्यों की नई सौगात मिली। विधायक सुनील सांगवान ने गांव में 1 करोड़ 39 लाख 45 हजार की लागत से विभिन्न जनहितकारी परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों से गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ सामाजिक एवं महिला-बाल विकास से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने 55.50 लाख की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। वहीं 53.95 लाख की लागत से निर्मित राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय का उद्घाटन कर इसे ग्रामीणों को समर्पित किया। इसके अलावा डीएमएफ निधि से निर्मित 15 लाख की एससी चौपाल और
15 लाख के नए आंगनबाड़ी केंद्र का भी उद्घाटन किया गया। विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव-गांव तक विकास कार्य पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। दादरी विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्य लगातार गति से कराए जा रहे हैं, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं अपने गांव में ही उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र और आयुर्वेदिक औषधालय शुरू होने से ग्रामीणों को उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। वहीं चौपाल और आंगनबाड़ी केंद्र सामाजिक गतिविधियों तथा महिलाओं और बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राकेश वशिष्ठ, डॉ. भूपेंद्र चांदवास, डॉ. रोबिन, सरपंच अनिल कुमार, एसडीओ प्रदीप कुमार, विनित कुमार सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
- जलियांवाला बाग के प्रतिशोध की अमर गाथा Shaheed Udham Singh Shaheedi दिवस1
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क का अपमान कैसे सहेगा हिन्दुस्तान। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क का अपमान कैसे सहेगा हिन्दुस्तान जिन अधिकारियों ने ये किया है उस पर कार्रवाई हो।3
- #भिवानी में सुरु हुआ अनोखा प्रोजेक्ट #हनुमान जोहड़ी धाम में 4000 पौधे लगाकर बनाया जायेगा #वन क्षेत्र वन में कृत्रिम नदी भी बनाई जाएगी #पौधा रोपण के साथ प्रोजेक्ट का हुआ शुभारम्भ #भिवानी जिले में अभी तक 35000 पौधे लगाए जा चुके है : पवन कुमार CJM एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण #भिवानी में सुरु हुआ अनोखा प्रोजेक्ट #हनुमान जोहड़ी धाम में 4000 पौधे लगाकर बनाया जायेगा #वन क्षेत्र वन में कृत्रिम नदी भी बनाई जाएगी #पौधा रोपण के साथ प्रोजेक्ट का हुआ शुभारम्भ #भिवानी जिले में अभी तक 35000 पौधे लगाए जा चुके है : पवन कुमार CJM एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण1
- कॉमनवेल्थ गेम्स में भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया ने जीता सेमीफाइनल मुकाबला कॉमनवेल्थ गेम्स में भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया ने जीता सेमीफाइनल मुकाबला1
- भिवानी ब्रेकिंग भिवानी लघु सचिवालय व कोर्ट परिसर को बॉम से उड़ाने की धमकी भिवानी माननीय सेशन जज को मेल पर मिली धमकी भिवानी पुलिस अलर्ट मॉड में डीएसपी क्राइम अनूप कुमार के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ भिवानी, डॉग स्क्वाड, कमांडो वह बम डिस्पोजल टीम ने लघु सचिवालय व कोर्ट परिसर में चलाया सर्च अभियान चप्पे चप्पे पर भिवानी में पुलिस तैनात डीएसपी अनुप कुमार का कहना पुलिस ने हर जगह किया सर्च अभियान4
- "IESL को बड़ा झटका!" "जिला रजिस्ट्रार का ऐतिहासिक फैसला" "पूर्व सैनिकों की सदस्यता बहाल | वोट का अधिकार वापस" हरियाणा एक्स-सर्विसमैन लीग (HESL) मामले में जिला रजिस्ट्रार, रोहतक ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 10 पूर्व सैनिकों की सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई को रद्द कर दिया है। ✅ सदस्यता बहाल ✅ वोट देने का अधिकार वापस ✅ नाम दोबारा वोटर लिस्ट में शामिल करने के निर्देश ✅ चुनाव कार्यक्रम जल्द जारी करने का आदेश1
- हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखिए 1 अगस्त 20261
- गाली कभी कुछ हल नहीं करते। आइए गुमराह लोगों का मार्गदर्शन करें। चलो एक साथ काम करते हैं। चलो भारत के लिए काम करते हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी1