भारत के 7 हाई-डेंसिटी रेल रूट्स को फोर-लेन करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य भारत के 7 हाई-डेंसिटी रेल रूट्स को फोर-लेन करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य नई दिल्ली। रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देश के सात हाई-डेंसिटी रेल रूट्स को फोर-लेन करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत किए जा रहे इस विस्तार से देश के व्यस्त रेल मार्गों की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। करीब 11 हजार किलोमीटर में फैले ये सात हाई-डेंसिटी रेल रूट्स देश के कुल रेल ट्रैफिक का लगभग 41 प्रतिशत संभालते हैं, जबकि इनकी हिस्सेदारी पूरे रेल नेटवर्क में करीब 16 प्रतिशत है। इन प्रमुख हाई-डेंसिटी रेल रूट्स में दिल्ली–हावड़ा, हावड़ा–चेन्नई, चेन्नई–मुंबई, मुंबई–दिल्ली, दिल्ली–चेन्नई, मुंबई–हावड़ा और दिल्ली–गुवाहाटी शामिल हैं। रेल मंत्री के अनुसार, इन मार्गों को फोर-लेन किए जाने से व्यस्त रेल कॉरिडोर पर अतिरिक्त क्षमता विकसित होगी। इससे बढ़ते यात्री और माल परिवहन को अधिक प्रभावी ढंग से संभालने में मदद मिलेगी। साथ ही, रेल परिवहन की दक्षता बढ़ने और परिवहन लागत कम करने में भी इसका लाभ मिलेगा। इस विस्तार से देश में पर्यावरण के अनुकूल, अधिक सुरक्षित और कुशल रेल परिवहन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रेल नेटवर्क को मजबूत आधार मिलेगा।
भारत के 7 हाई-डेंसिटी रेल रूट्स को फोर-लेन करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य भारत के 7 हाई-डेंसिटी रेल रूट्स को फोर-लेन करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य नई दिल्ली। रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देश के सात हाई-डेंसिटी रेल रूट्स को फोर-लेन करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत किए जा रहे इस विस्तार से देश के व्यस्त रेल मार्गों की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। करीब 11 हजार किलोमीटर में फैले ये सात हाई-डेंसिटी रेल रूट्स देश के कुल रेल ट्रैफिक का लगभग 41 प्रतिशत संभालते
हैं, जबकि इनकी हिस्सेदारी पूरे रेल नेटवर्क में करीब 16 प्रतिशत है। इन प्रमुख हाई-डेंसिटी रेल रूट्स में दिल्ली–हावड़ा, हावड़ा–चेन्नई, चेन्नई–मुंबई, मुंबई–दिल्ली, दिल्ली–चेन्नई, मुंबई–हावड़ा और दिल्ली–गुवाहाटी शामिल हैं। रेल मंत्री के अनुसार, इन मार्गों को फोर-लेन किए जाने से व्यस्त रेल कॉरिडोर पर अतिरिक्त क्षमता विकसित होगी। इससे बढ़ते यात्री और माल परिवहन को अधिक प्रभावी ढंग से संभालने में मदद मिलेगी। साथ ही, रेल परिवहन की दक्षता बढ़ने और परिवहन लागत कम करने में भी इसका लाभ मिलेगा। इस विस्तार से देश में पर्यावरण के अनुकूल, अधिक सुरक्षित और कुशल रेल परिवहन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रेल नेटवर्क को मजबूत आधार मिलेगा।
- वायरल कसमनामे पर डीएम का बड़ा बयान, बोले—शिकायत मिली तो होगी जांच और कार्रवाई शाहजहांपुर। नगर निगम के कुछ पार्षदों का कथित कसमनामा और उससे जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वायरल वीडियो में कुछ पार्षद गंगाजल हाथ में लेकर नगर निगम से होने वाली कथित ‘आमदनी’ को सभी 60 पार्षदों में बराबर बांटने की बात कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह से जब पूरे मामले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत उनके संज्ञान में नहीं आई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल यह उठ रहा है कि वायरल वीडियो में पार्षदों द्वारा जिस ‘आमदनी’ का जिक्र किया जा रहा है, आखिर उसका आशय क्या है? क्या यह महज राजनीतिक बयानबाजी थी या फिर इसके पीछे किसी तरह के लेन-देन का मामला है? वायरल वीडियो और पूरे मामले पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने क्या कहा, सुनिए उनका बड़ा बयान। DM Shahjahanpur शाहजहाँपुर पुलिस Admfr Shahjahanpur Suresh Kumar Khanna CM Yogi Adityanath Arun Kumar Sagar Arvind Kumar Singh Government of UP समर्थक सलोना कुशवाहा Archna Verma UP Police ADG ZONE BAREILLY शाहजहाँपुर सिटीजन2
- जुलूस में फंसी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की गाड़ी, सुरक्षा कर्मियों ने निकाला शाहजहांपुर में ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को निकाले जा रहे जुलूस के दौरान लाल इमली चौराहे पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की गाड़ी करीब चार मिनट तक फंसी रही। वित्त मंत्री गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। चौराहे पर जुलूस और भारी भीड़ के कारण उनके काफिले को आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिल सका। अचानक काफिला रुकने से सुरक्षा कर्मियों के सामने भीड़ को नियंत्रित कर रास्ता बनाने की चुनौती खड़ी हो गई। सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए लोगों को किनारे कराया और वाहन के निकलने के लिए रास्ता बनाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद भीड़ के बीच से रास्ता बनाया जा सका। इसके बाद वित्त मंत्री की गाड़ी को सुरक्षा घेरे में वहां से सुरक्षित निकालकर आगे रवाना किया गया।1
- ****बारावफात पर पुलिस का सख्त पहरा, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पर्व*** शाहजहांपुर। बारावफात पर्व को लेकर पुलिस पूरे दिन हाई अलर्ट पर रही। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जुलूस मार्ग, प्रमुख चौराहों व संवेदनशील स्थानों का पैदल भ्रमण किया। पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर और पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए। बारावफात को लेकर जिलेभर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। लगातार गश्त और निगरानी के साथ अधिकारियों ने भी संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। पुलिस की कड़ी निगरानी और व्यापक सुरक्षा इंतजामों के चलते बारावफात पर्व शाहजहांपुर में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सकुशल संपन्न हो गया। शाहजहांपुर पुलिस का संदेश—सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता।1
- मुरादाबाद स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान, 237 मामलों में ₹1.50 लाख राजस्व मुरादाबाद स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान, 237 मामलों में ₹1.50 लाख राजस्व मुरादाबाद। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर 25 अगस्त को विशेष किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में 27 ट्रेनों और स्टेशन परिसर की जांच की गई। बिना टिकट यात्रा के 122, अनियमित यात्रा के 93 और गंदगी फैलाने के 22 मामले पकड़े गए। कुल 237 मामलों में रेलवे ने ₹1,50,735 का राजस्व अर्जित किया। रेलवे ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर यात्रा करने और स्टेशन व ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।1
- बेटी के जन्म से स्नातक तक शिक्षा और विवाह के लिए आर्थिक सहायता दे रही सरकार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की शिक्षा के विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से पात्र परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार की इन योजनाओं से बेटियों की शिक्षा और विवाह का आर्थिक बोझ कम करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेटियों के सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी बेटी के जन्म से स्नातक तक शिक्षा और विवाह के लिए आर्थिक सहायता दे रही सरकार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की शिक्षा के विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से पात्र परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार की इन योजनाओं से बेटियों की शिक्षा और विवाह का आर्थिक बोझ कम करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेटियों के सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी1
- #जुलूस_में_फंसी_वित्त_मंत्री_सुरेश_खन्ना की गाड़ी, सुरक्षा कर्मियों की बढ़ी मुश्किलें #शाहजहांपुर। ईद-ए-मिलादुन्नबी (12 रबीउल अव्वल) के मौके पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान लाल इमली चौराहे पर यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की गाड़ी फंस गई। अचानक गाड़ी के फंसने से सुरक्षा कर्मियों की मुश्किलें बढ़ गईं। #काफी_जद्दोजहद के बाद सुरक्षा कर्मियों ने गाड़ी को जुलूस के बीच से आगे #निकलवाया। इस दौरान मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी रही। Suresh Kumar Khanna1
- ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े शाहजहांपुर के थाना खुदागंज क्षेत्र के ग्राम मकरंदापुर में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और मामले में आवश्यक कार्रवाई की। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।1
- Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल4