logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जल जीवन पर्यावरण बचाओ’, चकिया में निकला भव्य सफाई मार्च” ‘ पूर्वी चम्पारण के चकिया में आज संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में गुरु के जन्मदिन के अवसर पर एक विशेष स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। जल, जीवन और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के संकल्प के साथ निरंकारी के सिपाहियों ने शहर में पैदल मार्च करते हुए गंडक नदी तट तक सफाई अभियान चलाया। संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु जन्मोत्सव को सेवा और समर्पण के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चकिया के बीआरसी कार्यालय के निकट स्थित बाजार शेड से हुई, जहाँ से निरंकारी सिपाहियों ने पैदल मार्च निकाला। हाथों में बैनर और स्वच्छता के संदेश लिखी तख्तियां लिए सैकड़ों श्रद्धालु शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सारा घाट पहुँच तट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने नदी किनारे फैले प्लास्टिक और कचरे को हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया। निरंकारी सिपाहियों ने अपने गुरु के आदेशों का पालन करते हुए उनकी वाणी की विस्तृत विवेचना की और पर्यावरण संरक्षण को आध्यात्मिक कर्तव्य बताया

2 hrs ago
user_Prabhat Ranjan Ranjan
Prabhat Ranjan Ranjan
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

जल जीवन पर्यावरण बचाओ’, चकिया में निकला भव्य सफाई मार्च” ‘ पूर्वी चम्पारण के चकिया में आज संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में गुरु के जन्मदिन के अवसर पर एक विशेष स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। जल, जीवन और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के संकल्प के साथ निरंकारी के सिपाहियों ने शहर में पैदल मार्च करते हुए गंडक नदी तट तक सफाई अभियान चलाया। संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु जन्मोत्सव को सेवा और समर्पण के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चकिया के बीआरसी कार्यालय के निकट स्थित बाजार शेड से हुई, जहाँ से निरंकारी सिपाहियों ने पैदल मार्च निकाला। हाथों में बैनर और स्वच्छता के संदेश लिखी तख्तियां लिए सैकड़ों श्रद्धालु शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सारा घाट पहुँच तट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने नदी किनारे फैले प्लास्टिक और कचरे को हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया। निरंकारी सिपाहियों ने अपने गुरु के आदेशों का पालन करते हुए उनकी वाणी की विस्तृत विवेचना की और पर्यावरण संरक्षण को आध्यात्मिक कर्तव्य बताया

More news from बिहार and nearby areas
  • तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और इस्लामिक स्टेट से जुड़े सात ठिकानों को निशाना बनाकर की गई। सरकार ने इसे हालिया आत्मघाती हमलों के जवाब में “इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन” बताया है और दावा किया है कि हमलों की साजिश अफगानिस्तान की जमीन से संचालित नेटवर्क ने रची थी।
    1
    तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और इस्लामिक स्टेट से जुड़े सात ठिकानों को निशाना बनाकर की गई। सरकार ने इसे हालिया आत्मघाती हमलों के जवाब में “इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन” बताया है और दावा किया है कि हमलों की साजिश अफगानिस्तान की जमीन से संचालित नेटवर्क ने रची थी।
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    14 hrs ago
  • ईमानदार पुलिस को घोषित कर दिया गया गोपालगंज में और यह पुलिस अति पिछड़ा से आता है या नहीं बैकवर्ड
    1
    ईमानदार पुलिस को घोषित कर दिया गया गोपालगंज में और यह पुलिस अति पिछड़ा से आता है या नहीं बैकवर्ड
    user_RAJA KUMAR
    RAJA KUMAR
    पत्रकार पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    16 hrs ago
  • कटिहार में नैतिक शक्तियों का विशाल प्रदर्शन, प्राउटिस्ट सर्व समाज व अंगिका समाज की रैली में उमड़ा जनसैलाब। (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) कटिहार 22 फरवरी 2026 कटिहार:-प्राउटिस्ट सर्व समाज एवं अंगिका समाज के संयुक्त नेतृत्व में रविवार को आयोजित “नैतिक शक्तियों के महासमागम” के तहत शहर में भव्य रैली निकाली गई। सुबह से ही जिले व बाहर के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं का आगमन शुरू हो गया था। दोपहर 12 बजे तक सभी को व्यवस्थित कर व्यापक रूप से रैली का शुभारंभ किया गया, जिसने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींचा।रैली मनिहारी मोड़ से प्रारंभ होकर जीआरपी चौक, जगरनाथ मंदिर रोड होते हुए पीएनजी चौक पहुँची और पुनः निर्धारित मार्ग से वापस लौटी। हाथों में नैतिक संदेशों से लिखे बैनर, विभिन्न समाजों के झंडे और नारों के साथ निकली यह रैली अनुशासन व संगठन की मिसाल बनी। अंगिका समाज की वाहिनी ने रैली को सुदृढ़ व व्यवस्थित बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। रैली में प्राउटिस्ट सर्व समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य दिलीप सिंह सागर,महासचिव ध्रुव नारायण प्रसाद, सुशील रंजन, अजय देव, सकलदेव, राजेश सिंह, इंजीनियर विजय प्रभात, डॉक्टर ए.के. भास्कर सहित देश के विभिन्न कोनों से आए करीब 500 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। रैली के दौरान “मानव-मानव एक है”, “एक चूल्हा-एक चौका, एक है मानव समाज”, “विश्व के नैतिकवादियों एक हो” जैसे गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।मीडिया से बातचीत में आचार्य दिलीप सिंह सागर ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में बिखरी नैतिक शक्तियों को एक मंच पर लाने की दिशा में निर्णायक कदम है। जब सभी नैतिकवादी एक सोच और संकल्प के साथ कार्य करेंगे, तब समाज नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा और एक सभ्य व न्यायपूर्ण व्यवस्था का निर्माण होगा। वहीं महासचिव ध्रुव नारायण प्रसाद ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए प्राउटवादी व्यवस्था को अपनाना आवश्यक है। इससे सरकार से लेकर आम नागरिक तक को खुशहाल जीवन मिलेगा और समाज में समरसता व खुशहाली स्थापित होगी।नैतिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और मानव-एकता के संदेश के साथ निकली यह रैली शहर में चर्चा का विषय बनी रही और महासमागम के उद्देश्य को मजबूती से सामने रखा।
    1
    कटिहार में नैतिक शक्तियों का विशाल प्रदर्शन, प्राउटिस्ट सर्व समाज व अंगिका समाज की रैली में उमड़ा जनसैलाब।
(रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार)
कटिहार 22 फरवरी 2026
कटिहार:-प्राउटिस्ट सर्व समाज एवं अंगिका समाज के संयुक्त नेतृत्व में रविवार को आयोजित “नैतिक शक्तियों के महासमागम” के तहत शहर में भव्य रैली निकाली गई। सुबह से ही जिले व बाहर के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं का आगमन शुरू हो गया था। दोपहर 12 बजे तक सभी को व्यवस्थित कर व्यापक रूप से रैली का शुभारंभ किया गया, जिसने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींचा।रैली मनिहारी मोड़ से प्रारंभ होकर जीआरपी चौक, जगरनाथ मंदिर रोड होते हुए पीएनजी चौक पहुँची और पुनः निर्धारित मार्ग से वापस लौटी। हाथों में नैतिक संदेशों से लिखे बैनर, विभिन्न समाजों के झंडे और नारों के साथ निकली यह रैली अनुशासन व संगठन की मिसाल बनी। अंगिका समाज की वाहिनी ने रैली को सुदृढ़ व व्यवस्थित बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।
रैली में प्राउटिस्ट सर्व समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य दिलीप सिंह सागर,महासचिव ध्रुव नारायण प्रसाद, सुशील रंजन, अजय देव, सकलदेव, राजेश सिंह, इंजीनियर विजय प्रभात, डॉक्टर ए.के. भास्कर सहित देश के विभिन्न कोनों से आए करीब 500 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
रैली के दौरान “मानव-मानव एक है”, “एक चूल्हा-एक चौका, एक है मानव समाज”, “विश्व के नैतिकवादियों एक हो” जैसे गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।मीडिया से बातचीत में आचार्य दिलीप सिंह सागर ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में बिखरी नैतिक शक्तियों को एक मंच पर लाने की दिशा में निर्णायक कदम है। जब सभी नैतिकवादी एक सोच और संकल्प के साथ कार्य करेंगे, तब समाज नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा और एक सभ्य व न्यायपूर्ण व्यवस्था का निर्माण होगा।
वहीं महासचिव ध्रुव नारायण प्रसाद ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए प्राउटवादी व्यवस्था को अपनाना आवश्यक है। इससे सरकार से लेकर आम नागरिक तक को खुशहाल जीवन मिलेगा और समाज में समरसता व खुशहाली स्थापित होगी।नैतिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और मानव-एकता के संदेश के साथ निकली यह रैली शहर में चर्चा का विषय बनी रही और महासमागम के उद्देश्य को मजबूती से सामने रखा।
    user_दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    Newspaper publisher पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • Post by Sanjay sah
    1
    Post by Sanjay sah
    user_Sanjay sah
    Sanjay sah
    घोड़ासहन, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
  • खेत बचाने के नाम पर नीलगाय और जंगली सूअर मारने की अनुमति दी गई है — लेकिन इलाके में चर्चा है कि इनका मांस ₹100–150 किलो तक बिक रहा है। अगर नियम कहता है दफनाना अनिवार्य है, तो ये बाज़ार तक कैसे पहुँच रहा है? 👉 यह अफ़वाह है या सच्चाई — इसकी निष्पक्ष जाँच ज़रूरी है। जनता जवाब चाहती है — सच क्या है? वीडियो देखें, अपनी राय दें और शेयर करें ताकि सच सामने आए। #Nilgai #JungliSuar #GroundReport #LocalIssue #BiharNews #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार #Ankesh_Thakur
    1
    खेत बचाने के नाम पर नीलगाय और जंगली सूअर मारने की अनुमति दी गई है — लेकिन इलाके में चर्चा है कि इनका मांस ₹100–150 किलो तक बिक रहा है।
अगर नियम कहता है दफनाना अनिवार्य है, तो ये बाज़ार तक कैसे पहुँच रहा है?
👉 यह अफ़वाह है या सच्चाई — इसकी निष्पक्ष जाँच ज़रूरी है।
जनता जवाब चाहती है — सच क्या है? वीडियो देखें, अपनी राय दें और शेयर करें ताकि सच सामने आए।
#Nilgai #JungliSuar #GroundReport #LocalIssue #BiharNews #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार #Ankesh_Thakur
    user_Ankesh Thakur
    Ankesh Thakur
    News Anchor Kalyanpur, Purbi Champaran•
    15 hrs ago
  • nale ka Pani khet mein jakar nuksan Kar Raha Hai ismein Koi sunai nahin mara Sugauli prakhand ward number 11 fulvariya panchayat
    1
    nale ka Pani khet mein jakar nuksan Kar Raha Hai ismein Koi sunai nahin mara Sugauli prakhand ward number 11 fulvariya panchayat
    user_Suhbhnarayan Narayan
    Suhbhnarayan Narayan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • व्यू के लिए बनाया गया छेड़खानी का फर्जी वीडियो वायरल, जांच में सामने आई सच्चा आजकल सोशल मीडिया पर व्यू और लाइक पाने की होड़ में लोग ऐसे-ऐसे रील बना रहे हैं, जिन्हें देखकर कई लोग भ्रमित हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों मोतिहारी जिले के चकिया एनएच किनारे का तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की ऑटो पर बैठी दिखाई दे रही है, जबकि एक मोटरसाइकिल सवार युवक उसे छेड़ते हुए नजर आता है। पहली नजर में देखने पर मामला किसी दूसरे समुदाय के युवक द्वारा लड़की से छेड़खानी का प्रतीत होता है। हालांकि जब इस वीडियो की सच्चाई जानने की कोशिश की गई तो पता चला कि यह पूरा घटनाक्रम सिर्फ रील बनाने के लिए किया गया था। जानकारी के अनुसार वीडियो में दिख रहा युवक चकिया का रहने वाला है, जबकि लड़की साहेबगंज की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों मिलकर सोशल मीडिया के लिए यह वीडियो शूट कर रहे थे। इस तरह के वीडियो को लेकर लोगों से अपील की जा रही है कि बिना सत्यापन के किसी भी वायरल कंटेंट पर भरोसा न करें।
    1
    व्यू के लिए बनाया गया छेड़खानी का फर्जी वीडियो वायरल, जांच में सामने आई सच्चा
आजकल सोशल मीडिया पर व्यू और लाइक पाने की होड़ में लोग ऐसे-ऐसे रील बना रहे हैं, जिन्हें देखकर कई लोग भ्रमित हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों मोतिहारी जिले के चकिया एनएच किनारे का तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की ऑटो पर बैठी दिखाई दे रही है, जबकि एक मोटरसाइकिल सवार युवक उसे छेड़ते हुए नजर आता है। पहली नजर में देखने पर मामला किसी दूसरे समुदाय के युवक द्वारा लड़की से छेड़खानी का प्रतीत होता है।
हालांकि जब इस वीडियो की सच्चाई जानने की कोशिश की गई तो पता चला कि यह पूरा घटनाक्रम सिर्फ रील बनाने के लिए किया गया था। जानकारी के अनुसार वीडियो में दिख रहा युवक चकिया का रहने वाला है, जबकि लड़की साहेबगंज की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों मिलकर सोशल मीडिया के लिए यह वीडियो शूट कर रहे थे।
इस तरह के वीडियो को लेकर लोगों से अपील की जा रही है कि बिना सत्यापन के किसी भी वायरल कंटेंट पर भरोसा न करें।
    user_Prabhat Ranjan Ranjan
    Prabhat Ranjan Ranjan
    मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    8 hrs ago
  • मनोज भारती बोले जैसे-जैसे लोग हमसे जुड़ने गए वैसे-वैसे ही इस बार भी लोग हमसे जुड़ेंगे और इस बार कोई गलती नहीं होगी
    1
    मनोज भारती बोले जैसे-जैसे लोग हमसे जुड़ने गए वैसे-वैसे ही इस बार भी लोग हमसे जुड़ेंगे और इस बार कोई गलती नहीं होगी
    user_RAJA KUMAR
    RAJA KUMAR
    पत्रकार पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    17 hrs ago
  • मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संभावित आपराधिक वारदात को समय रहते विफल कर दिया। सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए त्वरित छापेमारी शुरू की और संदिग्धों की घेराबंदी कर दी। प्रेस वार्ता में एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि मझौलिया शिव मंदिर के पास स्थित आर.के. ज्वेलर्स के समीप से अक्षय कुमार और पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके ठिकाने से दो देसी कट्टा, दो पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और चार एंड्रॉयड मोबाइल सहित सिम बरामद किए गए। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में सामने आया कि इस वारदात की योजना में राजा ठाकुर और चंकी पांडेय भी शामिल थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी तेज कर दी थी। जांच में यह भी पता चला कि बरामद हथियार पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर निवासी अवनीश कुमार सिंह उर्फ देवा द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। उसे मोतिहारी पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। छापेमारी दल मे इंस्पेक्टर विजय कुमार थानाध्यक्ष अमर कुमार सहित धर्मेंद्र कुमार, इंद्रजीत पासवान, ओम प्रकाश गुप्ता, मुकेश कुमार पासवान, पुरुषोत्तम पांडेय, विश्वनाथ सिंह, निलेश कुमार ,रामदुलार सिंह , राजेश शर्मा, आनंद कुमार आदि शामिल थे। इस मामले में कांड संख्या 192/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
    3
    मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संभावित आपराधिक वारदात को समय रहते विफल कर दिया। सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए त्वरित छापेमारी शुरू की और संदिग्धों की घेराबंदी कर दी। प्रेस वार्ता में एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि मझौलिया शिव मंदिर के पास स्थित आर.के. ज्वेलर्स के समीप से अक्षय कुमार और पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके ठिकाने से दो देसी कट्टा, दो पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और चार एंड्रॉयड मोबाइल सहित सिम बरामद किए गए। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में सामने आया कि इस वारदात की योजना में राजा ठाकुर और चंकी पांडेय भी शामिल थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी तेज कर दी थी।
जांच में यह भी पता चला कि बरामद हथियार पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर निवासी अवनीश कुमार सिंह उर्फ देवा द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। उसे मोतिहारी पुलिस ने हथियार के साथ  गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। छापेमारी दल मे इंस्पेक्टर विजय कुमार थानाध्यक्ष अमर कुमार सहित धर्मेंद्र कुमार, इंद्रजीत पासवान, ओम प्रकाश गुप्ता, मुकेश कुमार पासवान, पुरुषोत्तम पांडेय, विश्वनाथ सिंह, निलेश कुमार ,रामदुलार सिंह , राजेश शर्मा, आनंद कुमार आदि शामिल थे। इस मामले में कांड संख्या 192/2026 दर्ज कर आगे की  कार्रवाई जारी है।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Astrologer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.