logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उधरनपुर बैरियर पर चेकिंग अभियान नियमों की धज्जियां उड़ा रहे 4 वाहन सीज सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आज रविवार को उधरनपुर बैरियर पर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चार वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें धारा 207 एमवी एक्ट (MV Act) के तहत सीज कर दिया गया। ​डबल डेकर बस की छत पर सवार थीं सवारियां ​चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UP 30 BT 7736 (डबल डेकर बस) को रोका गया। पुलिस यह देखकर दंग रह गई कि बस के अंदर क्षमता से अधिक सवारियां तो भरी ही थीं, साथ ही बस की छत पर भी जोखिमपूर्ण तरीके से सवारियां बैठाई गई थीं। यात्रियों की जान जोखिम में डालने के अपराध में बस को तत्काल कब्जे में ले लिया गया। ​बिना कागजों के दौड़ रहे वाहन ​अभियान के दौरान अन्य वाहनों की भी जांच की गई जिसमें ​UP 15 FT 2022 इस बस का चालक मौके पर वाहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। ​UP 15 FT 9121 एक अन्य डबल डेकर बस के चालक के पास भी वाहन के कागजात नदारद मिले। ​UP 30 DT 7866 (टेम्पो) इस ऑटो टेम्पो के चालक ने न केवल दस्तावेज दिखाने में असमर्थता जताई, बल्कि वह बेहद खतरनाक तरीके से क्षमता से अधिक सवारियां लेकर जा रहा था। ​धारा 207 के तहत कार्रवाई ​इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन चारों वाहनों को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। पुलिस प्रशासन ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि डग्गामार वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। ​"यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना कागजात और ओवरलोडिंग मिलने पर वाहनों के खिलाफ सीजिंग की कार्रवाई की जा रही है।" — आलोक राज नारायण अपर पुलिस अधीक्षक

5 hrs ago
user_Kapil Mishra Journalist
Kapil Mishra Journalist
Pharmacist शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
ffa7ea49-e649-435e-98c7-c94b698fdbda

उधरनपुर बैरियर पर चेकिंग अभियान नियमों की धज्जियां उड़ा रहे 4 वाहन सीज सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आज रविवार को उधरनपुर बैरियर पर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चार वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें धारा 207 एमवी एक्ट (MV Act) के तहत सीज कर दिया गया। ​डबल डेकर बस की छत पर सवार थीं सवारियां ​चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UP 30 BT 7736 (डबल डेकर बस) को रोका गया। पुलिस यह देखकर दंग रह गई कि बस के अंदर क्षमता से अधिक सवारियां तो भरी ही थीं, साथ ही बस की छत पर भी जोखिमपूर्ण तरीके से सवारियां बैठाई गई थीं। यात्रियों की जान जोखिम में डालने के अपराध में बस को तत्काल कब्जे में ले लिया गया। ​बिना कागजों के दौड़ रहे वाहन ​अभियान के दौरान अन्य वाहनों की भी जांच की गई जिसमें ​UP 15 FT 2022 इस

0f4a1a62-565d-4514-a4f0-fcc53832bb89

बस का चालक मौके पर वाहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। ​UP 15 FT 9121 एक अन्य डबल डेकर बस के चालक के पास भी वाहन के कागजात नदारद मिले। ​UP 30 DT 7866 (टेम्पो) इस ऑटो टेम्पो के चालक ने न केवल दस्तावेज दिखाने में असमर्थता जताई, बल्कि वह बेहद खतरनाक तरीके से क्षमता से अधिक सवारियां लेकर जा रहा था। ​धारा 207 के तहत कार्रवाई ​इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन चारों वाहनों को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। पुलिस प्रशासन ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि डग्गामार वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। ​"यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना कागजात और ओवरलोडिंग मिलने पर वाहनों के खिलाफ सीजिंग की कार्रवाई की जा रही है।" — आलोक राज नारायण अपर पुलिस अधीक्षक

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हरपालपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डीजल चोरी और अवैध असलहे के साथ दो गिरफ्तार हरपालपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डीजल चोरी और अवैध असलहे के साथ दो गिरफ्तार ​हरपालपुर, हरदोई। थाना हरपालपुर पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी का 50 लीटर डीजल और अवैध असलहा बरामद हुआ है। ​ ​पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर थाना हरपालपुर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों को दबोचा। उनके कब्जे से 50 लीटर अवैध डीजल बरामद हुआ। इसके साथ ही पुलिस ने एक अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा (315 बोर) और एक अदद जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। ​ ​पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए बीएनएस (BNS): धारा 303(2) (चोरी) और 317(2), आर्म्स एक्ट: धारा 3/25 धाराओं में मामला दर्ज किया है। ​ ​​मु0अ0सं0 138/2026 के तहत दर्ज इस मामले में दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के अन्य मामलों का सुराग लगाया जा सके। फिलहाल, विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
    2
    हरपालपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डीजल चोरी और अवैध असलहे के साथ दो गिरफ्तार
हरपालपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डीजल चोरी और अवैध असलहे के साथ दो गिरफ्तार
​हरपालपुर, हरदोई। थाना हरपालपुर पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी का 50 लीटर डीजल और अवैध असलहा बरामद हुआ है।
​
​पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर थाना हरपालपुर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों को दबोचा। उनके कब्जे से 50 लीटर अवैध डीजल बरामद हुआ। इसके साथ ही पुलिस ने एक अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा (315 बोर) और एक अदद जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
​
​पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए बीएनएस (BNS): धारा 303(2) (चोरी) और 317(2), आर्म्स एक्ट: धारा 3/25 धाराओं में मामला दर्ज किया है।
​
​​मु0अ0सं0 138/2026 के तहत दर्ज इस मामले में दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के अन्य मामलों का सुराग लगाया जा सके। फिलहाल, विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
    user_Kapil Mishra Journalist
    Kapil Mishra Journalist
    Pharmacist शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हरदोई की हरपालपुर पुलिस ने ट्रैक्टर से डीजल चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 50 लीटर चोरी का डीजल, एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मचा है।
    1
    हरदोई की हरपालपुर पुलिस ने ट्रैक्टर से डीजल चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 50 लीटर चोरी का डीजल, एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मचा है।
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हरदोई के पिहानी क्षेत्र में सपा नेता फूलचंद वर्मा ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में छोटे दुकानदारों को 35 छाते बांटे। भीषण गर्मी के बीच इस पहल से लोगों को राहत मिली और उनके जनसंपर्क अभियान को सराहा गया। वर्मा ने इसे सेवा का संकल्प बताते हुए समाजवादी विचारधारा पर जोर दिया।
    1
    हरदोई के पिहानी क्षेत्र में सपा नेता फूलचंद वर्मा ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में छोटे दुकानदारों को 35 छाते बांटे। भीषण गर्मी के बीच इस पहल से लोगों को राहत मिली और उनके जनसंपर्क अभियान को सराहा गया। वर्मा ने इसे सेवा का संकल्प बताते हुए समाजवादी विचारधारा पर जोर दिया।
    user_JAAGO TODAY NEWS📰 PAPER
    JAAGO TODAY NEWS📰 PAPER
    शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जनपद गाजियाबाद में आबकारी विभाग की लापरवाही से लगातार ओवर रेटिंग एवं अवैध रूप से ठेका बंद होने के बाद भी दारू बेचने के संचालक को लेकर बार-बार खबरें प्रकाशित हो रही है लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है गाजियाबाद। जिले में समय-समय पर नशे के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन इन अभियानों की जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश करती नजर आ रही है। लगातार हो रही कार्रवाई के बावजूद नशे का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विशेष रूप से खोड़ा कॉलोनी इलाके में स्थिति बेहद चिंताजनक बताई जा रही है। यहां देशी शराब की लगभग सभी दुकानों के आसपास खुलेआम काला बाजारी जारी है। आरोप है कि सुबह करीब 6 बजे से ही निर्धारित समय से पहले शराब की बिक्री शुरू हो जाती है और तय कीमत 75 रुपय से ज्यादा 100 रुपये दामों पर क्वार्टर बेचे जा रहे हैं। इस पूरे मामले की जानकारी संबंधित विभागों और पुलिस को होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं न कहीं इस अवैध कारोबार में मिलीभगत या लापरवाही शामिल हो सकती है। इसी बीच हाल ही में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर शराब की अवैध बिक्री और काला बाजारी को दिखाया गया है। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या खोड़ा कॉलोनी में चल रहे इस अवैध कारोबार पर लगाम लगाई जा सकेगी या नहीं। @UPGovt @CMOfficeUP @Uppolice @upexcise @UPCane @nitinagarwal_n @ChiefSecyUP @dm_ghaziabad @GhaziabadExcise
    2
    जनपद गाजियाबाद में आबकारी विभाग की लापरवाही से लगातार ओवर रेटिंग एवं अवैध रूप से ठेका बंद होने के बाद भी दारू बेचने के संचालक को लेकर बार-बार खबरें प्रकाशित हो रही है लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है
गाजियाबाद। 
जिले में समय-समय पर नशे के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन इन अभियानों की जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश करती नजर आ रही है। लगातार हो रही कार्रवाई के बावजूद नशे का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विशेष रूप से खोड़ा कॉलोनी इलाके में स्थिति बेहद चिंताजनक बताई जा रही है। यहां देशी शराब की लगभग सभी दुकानों के आसपास खुलेआम काला बाजारी जारी है। आरोप है कि सुबह करीब 6 बजे से ही निर्धारित समय से पहले शराब की बिक्री शुरू हो जाती है और तय कीमत 75 रुपय से ज्यादा 100 रुपये दामों पर क्वार्टर बेचे जा रहे हैं।
इस पूरे मामले की जानकारी संबंधित विभागों और पुलिस को होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं न कहीं इस अवैध कारोबार में मिलीभगत या लापरवाही शामिल हो सकती है।
इसी बीच हाल ही में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर शराब की अवैध बिक्री और काला बाजारी को दिखाया गया है। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या खोड़ा कॉलोनी में चल रहे इस अवैध कारोबार पर लगाम लगाई जा सकेगी या नहीं।
@UPGovt @CMOfficeUP @Uppolice @upexcise @UPCane @nitinagarwal_n @ChiefSecyUP @dm_ghaziabad @GhaziabadExcise
    user_आशीष मिश्रा जर्नलिस्ट
    आशीष मिश्रा जर्नलिस्ट
    Local News Reporter Sawayajpur, Hardoi•
    38 min ago
  • प्रेम प्रसंग बना ख़ूनी वारदात की वजह हरिओम हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार रिपोर्टर रईस खान शाहजहाँपुर प्रेम प्रसंग बना ख़ूनी वारदात की वजह हरिओम हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार प्रेमिका से बातचीत को लेकर दोस्त बना दुश्मन, लोहे की पाइप से उतारा मौत के घाट शाहजहाँपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में युवक की लोहे की पाइप से पीटकर हत्या की गई थी। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना मदनापुर पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और फील्ड यूनिट की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 7 मई को ग्राम चंदपुर निवासी दिनेश ने अपने भाई हरिओम की हत्या किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गांव के ही अभिषेक का एक युवती से प्रेम संबंध था। इसी बीच मृतक हरिओम भी उस युवती से बातचीत करने लगा था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चंडीगढ़ से गांव लौटकर हरिओम को कई बार समझा चुका था, लेकिन बात नहीं बनी। घटना वाले दिन उसने हरिओम को फोन कर यूकेलिप्टिस के बाग में बुलाया। वहां कहासुनी के बाद गुस्से में आकर उसने लोहे की पाइप से हरिओम के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को चन्दोखा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल लोहे की पाइप भी बरामद की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
    1
    प्रेम प्रसंग बना ख़ूनी वारदात की वजह हरिओम हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर रईस खान
शाहजहाँपुर
प्रेम प्रसंग बना ख़ूनी वारदात की वजह हरिओम हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार
प्रेमिका से बातचीत को लेकर दोस्त बना दुश्मन, लोहे की पाइप से उतारा मौत के घाट
शाहजहाँपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में युवक की लोहे की पाइप से पीटकर हत्या की गई थी।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना मदनापुर पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और फील्ड यूनिट की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार 7 मई को ग्राम चंदपुर निवासी दिनेश ने अपने भाई हरिओम की हत्या किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गांव के ही अभिषेक का एक युवती से प्रेम संबंध था। इसी बीच मृतक हरिओम भी उस युवती से बातचीत करने लगा था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चंडीगढ़ से गांव लौटकर हरिओम को कई बार समझा चुका था, लेकिन बात नहीं बनी। घटना वाले दिन उसने हरिओम को फोन कर यूकेलिप्टिस के बाग में बुलाया। वहां कहासुनी के बाद गुस्से में आकर उसने लोहे की पाइप से हरिओम के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी को चन्दोखा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल लोहे की पाइप भी बरामद की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
    user_रिपोर्टर रईस खान
    रिपोर्टर रईस खान
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • एसपी ने किया पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले शाहजहांपुर। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 17 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया। कई अहम थानों के प्रभारियों को बदला गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक प्रदीप राय को थाना बंडा से हटाकर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं रोजा थाना प्रभारी रहे राजीव कुमार को सदर बाजार थाने की कमान सौंपी गई है। पीआरओ पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह को थाना कांट का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। खुदागंज थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह अब मदनापुर थाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। सेहरामऊ दक्षिणी के थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्रा को रोजा थाना भेजा गया है। जलालाबाद के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार को सेहरामऊ दक्षिणी का प्रभारी बनाया गया है। परौर थानाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह को बंडा थाने की जिम्मेदारी दी गई है। जैतीपुर थाना प्रभारी प्रिन्स शर्मा को तिलहर भेजा गया है, जबकि कांट थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्य को खुदागंज का प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार को जैतीपुर थाना सौंपा गया है। डीसीआरबी प्रभारी अरविंद सिंह चौहान को जलालाबाद का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। तिलहर थाना प्रभारी जुगुल किशोर को परौर भेजा गया है। सदर बाजार थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह को एएचटीयू का प्रभारी बनाया गया है, जबकि एएचटीयू प्रभारी महेंद्र सिंह यादव को डीसीआरबी की जिम्मेदारी दी गई है। मदनापुर थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह को आईजीआरएस एवं जन शिकायत प्रकोष्ठ भेजा गया है। आईजी
    3
    एसपी ने किया पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले

शाहजहांपुर। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 17 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया। कई अहम थानों के प्रभारियों को बदला गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक प्रदीप राय को थाना बंडा से हटाकर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं रोजा थाना प्रभारी रहे राजीव कुमार को सदर बाजार थाने की कमान सौंपी गई है। पीआरओ पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह को थाना कांट का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

खुदागंज थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह अब मदनापुर थाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। सेहरामऊ दक्षिणी के थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्रा को रोजा थाना भेजा गया है। जलालाबाद के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार को सेहरामऊ दक्षिणी का प्रभारी बनाया गया है।

परौर थानाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह को बंडा थाने की जिम्मेदारी दी गई है। जैतीपुर थाना प्रभारी प्रिन्स शर्मा को तिलहर भेजा गया है, जबकि कांट थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्य को खुदागंज का प्रभारी बनाया गया है।

कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार को जैतीपुर थाना सौंपा गया है। डीसीआरबी प्रभारी अरविंद सिंह चौहान को जलालाबाद का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। तिलहर थाना प्रभारी जुगुल किशोर को परौर भेजा गया है।

सदर बाजार थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह को एएचटीयू का प्रभारी बनाया गया है, जबकि एएचटीयू प्रभारी महेंद्र सिंह यादव को डीसीआरबी की जिम्मेदारी दी गई है। मदनापुर थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह को आईजीआरएस एवं जन शिकायत प्रकोष्ठ भेजा गया है।

आईजी
    user_तेज इंडिया लाइव न्यूज चैनल
    तेज इंडिया लाइव न्यूज चैनल
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • इश्क में दोस्त बना जल्लाद; पाइप से पीट-पीटकर की हत्या, इश्क में दोस्त बना जल्लाद; पाइप से पीट-पीटकर की हत्या एक ही युवती से बातचीत करने की जिद ने दो दोस्तों के बीच ऐसी रंजिश पैदा की कि एक ने दूसरे को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। मामला मदनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदपुर का है, जहाँ पुलिस ने रविवार को हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    1
    इश्क में दोस्त बना जल्लाद; पाइप से पीट-पीटकर की हत्या,
इश्क में दोस्त बना जल्लाद; पाइप से पीट-पीटकर की हत्या
एक ही युवती से बातचीत करने की जिद ने दो दोस्तों के बीच ऐसी रंजिश पैदा की कि एक ने दूसरे को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। मामला मदनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदपुर का है, जहाँ पुलिस ने रविवार को हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • like or support my channel YouTube id ha talibkhan_newup like
    1
    like or support my channel YouTube id ha talibkhan_newup
like
    user_Talibmdkkhan
    Talibmdkkhan
    Reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.