JPSC-JSSC घोटाले के खिलाफ युवाओं का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे पूर्व विधायक गुरुचरण नायक THE KOLHAN FILES - EXCLUSIVE NEWS 🔥 News by dn Pandey bunty मशालों से दहका कोल्हान, गूंजा एक ही नारा - #HemantMustResign ! JPSC-JSSC घोटाले के खिलाफ युवाओं का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे पूर्व विधायक गुरुचरण नायक झारखंड में युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ अब सड़कें आग उगल रही हैं। देर रात मशाल जुलूस निकालकर भाजपा कार्यकर्ताओं और आक्रोशित युवाओं ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। हाथों में मशाल, और पोस्टर में "JPSC और JSSC घोटाले में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो" के नारों के साथ युवाओं ने सीधे सीएम से सवाल पूछा - सीएम साहब, क्या आपको युवाओं की आवाज सुनाई दे रही है? या आप सत्ता के नशे में इतने चूर हो गए हैं कि युवाओं का भविष्य आपके लिए कोई मायने नहीं रखता? कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने कहा - "मुख्यमंत्री स्वयं कार्मिक और शिक्षा विभाग की ज़िम्मेदारी संभालते हैं, इसलिए नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए उन्हें तुरंत इस्तीफ़ा देना चाहिए। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार कोई संयोग नहीं, बल्कि सरकार के संरक्षण में चल रहा संगठित खेल है। बालू, गिट्टी और कोयले के बाद अब युवाओं के भविष्य की भी सौदेबाज़ी हो रही है। यह सरकार बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" युवाओं और भाजपा की 4 बड़ी मांगें - 1. सभी भर्ती परीक्षाओं की CBI जाँच हो। 2. सभी संदिग्ध परीक्षाएँ रद्द हों। 3. फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो। 4. दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो। राज्य के युवाओं का साफ निवेदन है कि उनके भविष्य से अब और खिलवाड़ न करें तथा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें। रिपोर्ट: DN Pandey Bunty | The Kolhan Files News
JPSC-JSSC घोटाले के खिलाफ युवाओं का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे पूर्व विधायक गुरुचरण नायक THE KOLHAN FILES - EXCLUSIVE NEWS 🔥 News by dn Pandey bunty मशालों से दहका कोल्हान, गूंजा एक ही नारा - #HemantMustResign ! JPSC-JSSC घोटाले के खिलाफ युवाओं का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे पूर्व विधायक गुरुचरण नायक झारखंड में युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ अब सड़कें आग उगल रही हैं। देर रात मशाल
जुलूस निकालकर भाजपा कार्यकर्ताओं और आक्रोशित युवाओं ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। हाथों में मशाल, और पोस्टर में "JPSC और JSSC घोटाले में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो" के नारों के साथ युवाओं ने सीधे सीएम से सवाल पूछा - सीएम साहब, क्या आपको युवाओं की आवाज सुनाई दे रही है? या आप सत्ता के नशे में इतने चूर हो गए हैं कि युवाओं का
भविष्य आपके लिए कोई मायने नहीं रखता? कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने कहा - "मुख्यमंत्री स्वयं कार्मिक और शिक्षा विभाग की ज़िम्मेदारी संभालते हैं, इसलिए नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए उन्हें तुरंत इस्तीफ़ा देना चाहिए। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार कोई संयोग नहीं, बल्कि सरकार के संरक्षण में चल रहा संगठित खेल है। बालू, गिट्टी और कोयले के बाद अब युवाओं के भविष्य की भी सौदेबाज़ी हो
रही है। यह सरकार बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" युवाओं और भाजपा की 4 बड़ी मांगें - 1. सभी भर्ती परीक्षाओं की CBI जाँच हो। 2. सभी संदिग्ध परीक्षाएँ रद्द हों। 3. फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो। 4. दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो। राज्य के युवाओं का साफ निवेदन है कि उनके भविष्य से अब और खिलवाड़ न करें तथा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें। रिपोर्ट: DN Pandey Bunty | The Kolhan Files News
- यह देखो भाई यह वही गांव है और इस गांव का हाल बहुत बुरा है बीमारी से दो बच्चों की मौत यहां ना तो कोई हॉस्पिटल है नहीं मेडिकल यह लोग किस प्रकार अपना दिन गुजर कर रहे हैं बहुत मुश्किल में है कुर्सी में बैठे लोग खाली वोट लेने आते हैं यह सब नहीं दिखता है यह इन लोगों को सिर्फ कुर्सी और पैसा लोगों को दिखता है जिनके वजह से कुर्सी में बैठे हैं वे लोग नहीं दिखाई देते हैं कुर्सी में बैठे लोग आम आदमी वोट देना ही छोड़ दे तो ठीक रहेगा फिर देखते हैं फ्री में वोट कौन देता है जय 🇮🇳हिंद3
- 🚨चक्रधरपुर के रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स में चोरी मामले में साहेबगंज से चार आरोपी गिरफ्तार1
- शुरू ऐप न्यूज़ चैनल रवि गुप्ता की रिपोर्ट भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष बद्री दरोगा के छोटे भाई के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने जताई शोक संवेदना सरायकेला के भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष बद्री दरोगा के छोटे भाई बादल दरोगा के निधन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला विधानसभा के विधायक चंपई सोरेन उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में हर संभव साथ रहने का भरोसा दिया। चंपई सोरेन ने दिवंगत बादल दरोगा की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, विधायक प्रतिनिधि सनंद कुमार आचार्य, राजकुमार सिंह, लिपू महंती, राजू महापात्र, शंभू अग्रवाल, तुषार दुबे, बलाल हुसैन, आदित्य डोगरा, ऋषभ सेक्सेरिया, अरूप राणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत बादल दरोगा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।4
- TMH के डायबिटीज केयर सेंटर में 1 अगस्त से Obesity Clinic की शुरुआत, मोटापा और डायबिटीज मरीजों को मिलेगी बेहतर इलाज की सुविधा जमशेदपुर से स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी खबर। Tata Main Hospital (TMH) के डायबिटीज केयर सेंटर में 1 अगस्त से Obesity Clinic की शुरुआत की जा रही है। इस नई सुविधा के माध्यम से मोटापा और डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह, जांच और उपचार एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा। अस्पताल का उद्देश्य बढ़ते मोटापे और उससे जुड़ी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। ऐसी ही Jamshedpur Breaking News, Jharkhand News, Health News और TMH की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले देखने के लिए Steel City Breaking News चैनल को Subscribe करें, वीडियो को Like करें और अपने दोस्तों के साथ Share करें। #Jamshedpur #TMH #ObesityClinic #Diabetes #HealthNews #JharkhandNews #BreakingNews #SteelCityBreakingNews #Shorts #YouTubeShorts1
- रांची में छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च, न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र रांची में बड़ी संख्या में छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी मांगों और न्याय के समर्थन में आवाज बुलंद की। हाथों में मोमबत्तियां लेकर छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से मार्च किया और संबंधित मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। इस दौरान छात्रों ने एकजुटता दिखाते हुए नारे लगाए और प्रशासन से मामले पर जल्द उचित कदम उठाने की अपील की।1
- नोवामुंडी क्षेत्र में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, गाँव में और कई बच्चे हैं मलेरिया से पीड़ित। पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला में मलेरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब यह जानलेवा होने लगा है। अब जिला के नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र में मलेरिया से दो बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। नोवामुंडी प्रखंड के सुदूर क्षेत्र में स्थित ताड़ेया गांव मलेरिया के चपेट में आ गया है। इस गाँव के हमसदा टोला में मलेरिया के चपेट में आने से एक सप्ताह के भीतर दो बच्चे की मौत हो गई है। 24 जुलाई को दो वर्षीय बच्चा दामू सिरका की मौत हो गई और 28 जुलाई को ढाई वर्षीय बच्ची रासी सिरका की मौत हो गई। गाँव के स्वास्थ्य सहिया द्वारा दोनों बच्चों का मेडिकल किट से जाँच किया गया था, जिसमें दोनों बीमार बच्चों में मलेरिया पाया गया था। अब भी इस गाँव में आधे दर्जन बच्चे बीमार हैं और मलेरिया से पीड़ित हैं। आज भी गाँव में दस लोगों के जाँच में एक ही परिवार के तीन लोग मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं।1
- चक्रधरपुर पुलिस ने 50 लाख की रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स चोरी का किया खुलासा, साहेबगंज के चार आरोपी गिरफ्तार चक्रधरपुर के चर्चित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दुकानदार आशीष पाड़िया के लिखित आवेदन पर 25 जुलाई 2026 को चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 84/2026 के तहत बीएनएस-2023 की संबंधित धाराओं में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। आवेदन में करीब ₹44,64,246 मूल्य के मोबाइल फोन और लैपटॉप चोरी होने की जानकारी दी गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि 23-24 जुलाई की दरम्यानी रात अपराधियों ने दुकान के पीछे का वेंटिलेटर तोड़कर पेड़ के सहारे दुकान में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और डीवीआर निकाल लिया। अपराधियों ने शटर और ग्रिल का ताला भी तोड़कर बड़ी संख्या में नए मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटनास्थल से पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त लोहे का सब्बल, पेचकस, वायर कटर, प्लास और स्लाइड रेंच बरामद किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। वैज्ञानिक साक्ष्य, तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।1