*भव्य होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह संपन्न, पत्रकार हितों पर हुई चर्चा उरई ,जालौन।जिला ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जालौन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष अंजनी सोनी के नेतृत्व में भव्य होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से आए पत्रकारों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे, संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार के.पी. सिंह रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुनीता द्विवेदी ने की। यह कार्यक्रम स्मृति शेष पंडित श्रवण कुमार द्विवेदी, संपादक हिंदी दैनिक ‘ग्रामीण सुबह’ की पावन स्मृति को समर्पित रहा। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक श्री शालिग्राम पांडे एवं वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है और निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों की समस्याओं और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों का स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष अंजनी सोनी ने सभी अतिथियों और पत्रकार साथियों का सम्मान कर, आभार व्यक्त किया तथा कहा कि संगठन सदैव पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा। समारोह के दौरान होली के पारंपरिक गीतों और आपसी सौहार्द के बीच पत्रकारों ने एक-दूसरे के ऊपर पुष्पों की वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में करीब एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार उपस्थित रहे, जिससे आयोजन अत्यंत सफल और यादगार बन गया।
*भव्य होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह संपन्न, पत्रकार हितों पर हुई चर्चा उरई ,जालौन।जिला ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जालौन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष अंजनी सोनी के नेतृत्व में भव्य होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से आए पत्रकारों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे, संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों पर
विस्तार से विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार के.पी. सिंह रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुनीता द्विवेदी ने की। यह कार्यक्रम स्मृति शेष पंडित श्रवण कुमार द्विवेदी, संपादक हिंदी दैनिक ‘ग्रामीण सुबह’ की पावन स्मृति को समर्पित रहा। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक श्री शालिग्राम पांडे एवं वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता
है और निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों की समस्याओं और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों का स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष अंजनी सोनी ने सभी अतिथियों और पत्रकार साथियों का सम्मान कर, आभार व्यक्त किया तथा कहा
कि संगठन सदैव पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा। समारोह के दौरान होली के पारंपरिक गीतों और आपसी सौहार्द के बीच पत्रकारों ने एक-दूसरे के ऊपर पुष्पों की वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में करीब एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार उपस्थित रहे, जिससे आयोजन अत्यंत सफल और यादगार बन गया।
- खास खबर है जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ पुलिस ने दो अंतर्जनपदीय चोर पकड़े हैं इनके पास से लाखों रुपए के चोरी के आभूषण और नकदी बरामद की गई है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- देवकली मन्दिर में दान कि गई सम्पत्ति देवकली मन्दिर को मिलनी चाहिए देवकली सेवादार श्री बच्ची लाल महाराज की मृत्यु की जांच हो जिससे हत्या कि आशंका वह नाती शिवजी 1008 महंत कैसे बन गया देवकली मन्दिर का उसी व्यक्ति के नाम मृत्यु की 24 घंटे पहले वसीयत कैसे मान्य3
- mahayogi Shiv avtari Guru Gorakh nath ji1
- औरैया जिले के थाना अछल्दा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बघईपुर के मजरा खेरा गांव में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी रविवार सुबह उस समय हुई जब ग्रामीणों ने घर के बाहर लगे पकड़िया के पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका देखा। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी पंकज मिश्रा और उपनिरीक्षक रामबहादुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेज दिया। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। मृतक की पहचान जितेंद्र पुत्र शिवनाथ सिंह (30) निवासी खेरा गांव के रूप में हुई है। बताया गया है कि उसकी पत्नी किरण देवी पिछले दो वर्षों से अपने मायके पीपरीपुर थाना अजीतमल में रह रही थी। मृतक नवलगढ़ (राजस्थान) में प्राइवेट नौकरी करता था और शनिवार सुबह ही राजस्थान से अपने गांव लौटा था। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। घर पर उसकी मां किरण देवी, बड़ा भाई उपेंद्र सिंह और भाभी कपूरी देवी मौजूद थे। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।1
- Post by कुमार सुनील1
- अजीतमल (औरैया)। जनपद औरैया के विकासखंड अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत राधा स्वामी सत्संग भवन, गढ़ा (गढ़िया पुल) अजीतमल में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत समूह सखी मॉड्यूल-2 का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण 12 मार्च से 15 मार्च तक ब्लॉक अजीतमल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डी.के. सचान, प्राचार्य RIRD बकेवर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 120 महिलाओं ने भाग लेकर चार दिनों तक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को बैग, फोटोग्राफ, प्रमाण पत्र, पेन-पैड सहित अन्य सामग्री भी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में ट्रैनर के रूप में सीएमसीबी विद्या सेंगर (DRP जिला संसाधन व्यक्ति), सुरेश चंद्र (DRP), रिंकी देवी (BRP अछल्दा), दीपक कुशवाह (असिस्टेंट ट्रेनिंग इंचार्ज बकेवर) ने महिलाओं को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया।प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को समूह संचालन, आजीविका संवर्धन तथा आत्मनिर्भरता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर समूह सखियों में चांदनी, सुधा सेंगर, लक्ष्मी, निर्मला दोहरे, राधा चौबे, सुमन शर्मा, ज्ञानमती, कृष्णा शुक्ला सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।2
- Post by Bheem rajawat 96288004584
- जालौन जिले के कोंच में गैस एजेंसी पर छापा, उपभोक्ताओं की जानकारी बिना सिलेंडर बुकिंग का आरोप जालौन जिले के Konch में गैस सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर अधिकारियों ने एक गैस एजेंसी पर अचानक छापा मारा, जहां जांच के दौरान कई अनियमितताओं की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की थी कि उनकी जानकारी के बिना ही उनके नाम पर गैस सिलेंडर बुक कर दिए जाते थे और डिलीवरी भी दिखा दी जाती थी। इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और अगर किसी तरह की गड़बड़ी या कालाबाजारी सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल मच गई है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि अब गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी2
- Shiv avtari Guru Gorakh nath ji1