प्रभावित क्षेत्र में स्वच्छता से लेकर पशु स्वास्थ्य तक राहत कार्य तेज प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता से लेकर पेयजल और पशु स्वास्थ्य तक विभागों ने तेज किए राहत कार्य प्रभावित ग्रामों में शुक्रवार को विभिन्न विभागों द्वारा स्वच्छता, पेयजल, खाद्यान्न, पशु स्वास्थ्य एवं संस्थागत व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक कार्यवाही की गई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य, पशु चिकित्सा तथा जनजातीय कार्य विभाग के अमले ने प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए कार्य किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकासखंड बैहर के 2 ग्रामों में 3 स्थानों तथा बिरसा के 2 ग्रामों में 4 स्थानों पर ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया। बैहर के 3 ग्रामों में 8 तथा बिरसा के 3 ग्रामों में 9 जलस्रोतों का क्लोरीनेशन किया गया। बिरसा के 2 ग्रामों के 4 जलस्रोतों से पानी के नमूने लिए गए। वहीं बैहर के 1 ग्राम में 1 तथा बिरसा के 2 ग्रामों में 2 खराब हैंडपंपों का सुधार किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जलस्रोतों के आसपास सफाई एवं दवा छिड़काव, गड्ढों की भराई और सड़क मार्ग की सफाई कराई गई। बिरसा के 2 ग्रामों में 2 स्थानों पर नाली सफाई तथा 6 ग्रामों में 8 स्थानों पर डार्क स्पॉट की सफाई की गई।
प्रभावित क्षेत्र में स्वच्छता से लेकर पशु स्वास्थ्य तक राहत कार्य तेज प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता से लेकर पेयजल और पशु स्वास्थ्य तक विभागों ने तेज किए राहत कार्य प्रभावित ग्रामों में शुक्रवार को विभिन्न विभागों द्वारा स्वच्छता, पेयजल, खाद्यान्न, पशु स्वास्थ्य एवं संस्थागत व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक कार्यवाही की गई। लोक
स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य, पशु चिकित्सा तथा जनजातीय कार्य विभाग के अमले ने प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए कार्य किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकासखंड बैहर के 2 ग्रामों में 3 स्थानों तथा बिरसा के 2 ग्रामों में 4 स्थानों पर
ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया। बैहर के 3 ग्रामों में 8 तथा बिरसा के 3 ग्रामों में 9 जलस्रोतों का क्लोरीनेशन किया गया। बिरसा के 2 ग्रामों के 4 जलस्रोतों से पानी के नमूने लिए गए। वहीं बैहर के 1 ग्राम में 1 तथा बिरसा के 2 ग्रामों में 2 खराब
हैंडपंपों का सुधार किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जलस्रोतों के आसपास सफाई एवं दवा छिड़काव, गड्ढों की भराई और सड़क मार्ग की सफाई कराई गई। बिरसा के 2 ग्रामों में 2 स्थानों पर नाली सफाई तथा 6 ग्रामों में 8 स्थानों पर डार्क स्पॉट की सफाई की गई।
- कटंगी और तिरोड़ी में धूमधाम से मना रक्षाबंधन का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर सजाया रक्षा सूत्र, विधायक को भी बंधी राखी1
- पेण्ड्रावन धरने के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव: आत्मानंद स्कूल पहुंचे, छात्रों से की बात - टिन शेड और वाटर कूलर की घोषणा" "पेण्ड्रावन धरने के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव: आत्मानंद स्कूल पहुंचे, छात्रों से की बात - टिन शेड और वाटर कूलर की घोषणा" *धमधा- बीते दिनों दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक के स्वामी आत्मानंद स्कूल पेण्ड्रावन में छात्रों के 12 घंटे तक चले धरना प्रदर्शन का असर अब दिखने लगा है। छात्रों द्वारा खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग पर तीन सूत्रीय मांगों - प्राचार्य को हटाना, ओपन स्कूल का सेंटर और शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर किए गए प्रदर्शन के बाद आज *शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव* खुद स्कूल पहुंचे। मंत्री गजेंद्र यादव ने आज पेण्ड्रावन स्कूल का औचक निरीक्षण किया और धरने पर बैठे रहे बच्चों से सीधे संवाद किया। उन्होंने बच्चों की समस्याएं सुनी और उनकी पढ़ाई में आ रही दिक्कतों को जाना। *मंत्री ने मौके पर दिए बड़े निर्देश बारिश व भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल परिसर में तत्काल *टिन शेड* लगाने और शुद्ध पेयजल के लिए *वाटर कूलर* लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए शिक्षकों को सख्त निर्देश उपस्थित सभी शिक्षकों को गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा देने और नियमित कक्षाएं लेने के निर्देश दिए। कहा - "बच्चों की पढ़ाई से कोई समझौता नहीं होगा।" शिक्षा मंत्री के स्कूल पहुंचने से छात्रों में खुशी का माहौल है। 12 घंटे तक सड़क पर बैठकर आंदोलन करने वाले बच्चों ने कहा कि मंत्री जी ने हमारी बात सुनी, अब हमें उम्मीद है कि व्यवस्था सुधरेगी। इस दौरान धमधा के प्रशासनिक अधिकारी, BEO और स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहे।3
- छत्तीसगढ़ पुलिस अभ्यर्थी का प्रदर्शन का आज आठवां दिन रहा जारी अभ्यर्थियों के हाथ की कलाई दिखी सुनी गृह मंत्री से सेकंड लिस्ट जारी करने की गुहार.. छत्तीसगढ़ पुलिस अभ्यर्थी का प्रदर्शन का आज आठवां दिन रहा जारी अभ्यर्थियों के हाथ की कलाई दिखी सुनी गृह मंत्री से सेकंड लिस्ट जारी करने की गुहार.. #trending #cgpulish #allpublic #rakshabandhan1
- (मिड-डे मील) को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है ....... छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिलेके लखोली स्थित पूर्व माध्यमिक शाला में अगस्त 2026 में मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहाँ एक शिक्षिका पर बच्चों के भोजन में कथित तौर पर छिपकली डालने का गंभीर आरोप लगा है।1
- अपाहिज शरीर, लेकिन हौसले आसमान से ऊंचे! पत्थर तराशकर ऐसी मूर्तियां बनाता है कि देखते रह जाएं लोग जिसे जिंदगी ने कमजोर समझा, उसने पत्थरों को बोलना सिखा दिया! हाथों की कला देख दंग रह जाते हैं लोग अपाहिज शरीर, लेकिन हौसले आसमान से ऊंचे! पत्थर तराशकर ऐसी मूर्तियां बनाता है कि देखते रह जाएं लोग1
- रक्षा बंधन के अवसर पर रायपुर सेंट्रल जेल में अद्भुत नजारा , जेल में बंद भाइयो को राखी बांधने पहुंची.........1
- दिव्यांगजनों के बीच सीआरपीएफ जवानों ने मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र ग्राम नवागांव बुडेनी स्थित आनंद धाम में संकल्प सेवा संस्थान हो रही है संचालित नवागांव (बुडेनी)। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सीआरपीएफ के जवानों ने नवागांव स्थित संकल्प सेवा संस्थान में दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व का पर्व मनाया। इस अवसर पर संस्थान से जुड़ी बहनों ने सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सुरक्षित सेवा की कामना की। कार्यक्रम में डॉ. विनोद कुमार टंडन, कमांडेंट इन-चार्ज, 211वीं वाहिनी सीआरपीएफ, श्री प्रज्ञेष कुमार अटल, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री इकबाल अहमद, डिप्टी कमांडेंट सहित सीआरपीएफ के अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। राखी बंधवाने के बाद जवानों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति सम्मान, स्नेह और आत्मीयता व्यक्त की। देश की सुरक्षा में समर्पित जवानों और दिव्यांगजनों के बीच मनाया गया यह रक्षाबंधन समारोह भावुक एवं यादगार रहा। इस अवसर पर जवानों ने कहा कि देश की रक्षा करना उनका कर्तव्य है, लेकिन समाज के विभिन्न वर्गों के साथ जुड़कर उनके सुख-दुख में सहभागी बनना भी सेवा भावना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। संकल्प सेवा संस्थान में आयोजित इस कार्यक्रम ने सेवा, सम्मान, भाईचारे और सामाजिक सरोकार का प्रेरक संदेश दिया। रक्षाबंधन के इस आयोजन ने जवानों और संस्थान से जुड़े लोगों के बीच अपनत्व तथा भाई-बहन के रिश्ते की भावना को और मजबूत किया। समारोह ने यह संदेश भी दिया कि सच्चा रक्षाबंधन केवल राखी बांधने तक सीमित नहीं, बल्कि एक-दूसरे के सम्मान, सहयोग और सुरक्षा के संकल्प का नाम है।1
- ग्राम सेलवा में धूमधाम से मनाई गई सावन पूर्णिमा, बौद्ध विहार को भेंट की गई डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा1