logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा,बाइक सवार की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी आजमगढ़ - मऊ हाईवे पर मड़ैया चट्टी मोड़ के पास बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कमालसेनपुर कोलौरा निवासी नीरज सिंह ( 35 ) पुत्र देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। आपको बता दें कि नीरज सिंह बुधवार शाम किसी काम से मुहम्मदाबाद गोहना आए थे। काम निपटाने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मड़ैया चट्टी मोड़ से अपने गांव की ओर मुड़ने लगे, तभी मऊ की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नीरज सिंह बाइक से उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने आजमगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन आजमगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। नीरज सिंह दो भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई का नाम पंकज सिंह है, जबकि दो बहनों की शादी हो चुकी है। मृतक अपने पीछे पत्नी और 10 वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है।

1 hr ago
user_विनय कुमार श्रीवास्तव
विनय कुमार श्रीवास्तव
मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
e07e4fbf-5581-490c-b03b-403c5d5e0e78

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा,बाइक सवार की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी आजमगढ़ - मऊ हाईवे पर मड़ैया चट्टी मोड़ के पास बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कमालसेनपुर कोलौरा निवासी नीरज सिंह ( 35 ) पुत्र देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। आपको बता दें कि नीरज सिंह बुधवार शाम किसी काम से मुहम्मदाबाद गोहना आए थे। काम निपटाने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मड़ैया चट्टी मोड़ से अपने गांव की ओर मुड़ने लगे, तभी मऊ की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नीरज सिंह बाइक से उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने आजमगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन आजमगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। नीरज सिंह दो भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई का नाम पंकज सिंह है, जबकि दो बहनों की शादी हो चुकी है। मृतक अपने पीछे पत्नी और 10 वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आजाद समाज पार्टी के लोगों ने चंद्रशेखर आजाद को सुरक्षा दिए जाने की मांग समेत अन्य मामले को लेकर कियाप्रदर्शन मऊ में आजाद समाज पार्टी के लोगों ने बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद के साथ हुई दुर्व्यवहार को लेकर उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ी करने समेत अन्य मांगों को लेकर मऊ में आजाद समाज पार्टी के लोगों ने जमकर प्रदर्शन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
    1
    आजाद समाज पार्टी के लोगों ने चंद्रशेखर आजाद को सुरक्षा दिए जाने की मांग समेत अन्य मामले को लेकर कियाप्रदर्शन
मऊ में आजाद समाज पार्टी के लोगों ने बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद के साथ हुई दुर्व्यवहार को लेकर उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ी करने समेत अन्य मांगों को लेकर मऊ में आजाद समाज पार्टी के लोगों ने जमकर प्रदर्शन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • पूर्व CRPF जवान अमरेश बहादुर सिंह हत्याकांड: एक हफ्ते बाद बेटियों का बड़ा ऐलान, बलिया। पूर्व CRPF जवान अमरेश बहादुर सिंह की हत्या के एक सप्ताह बाद अब उनकी बेटियों ने बड़ा ऐलान किया है। पिता की हत्या के मामले में न्याय और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बेटियों ने आगे कदम उठाने की बात कही है। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से परिवार लगातार कार्रवाई की मांग कर रहा है। एक सप्ताह बीतने के बाद भी बेटियों के ऐलान से मामले में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि बेटियां आखिर कौन-सा कदम उठाने जा रही हैं और उनकी अगली रणनीति क्या होगी। मामले को लेकर परिवार और स्थानीय लोगों में भी चर्चा तेज है।
    1
    पूर्व CRPF जवान अमरेश बहादुर सिंह हत्याकांड: एक हफ्ते बाद बेटियों का बड़ा ऐलान, 
बलिया। पूर्व CRPF जवान अमरेश बहादुर सिंह की हत्या के एक सप्ताह बाद अब उनकी बेटियों ने बड़ा ऐलान किया है। पिता की हत्या के मामले में न्याय और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बेटियों ने आगे कदम उठाने की बात कही है।
परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से परिवार लगातार कार्रवाई की मांग कर रहा है। एक सप्ताह बीतने के बाद भी बेटियों के ऐलान से मामले में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है।
अब सभी की नजर इस बात पर है कि बेटियां आखिर कौन-सा कदम उठाने जा रही हैं और उनकी अगली रणनीति क्या होगी। मामले को लेकर परिवार और स्थानीय लोगों में भी चर्चा तेज है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    13 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश जिला गाजीपुर कासिमाबाद क्षेत्र सोनबरसा रामलीला मैदान में गणपति भगवान का भाव पूजा समारोह आज दिनांक 16,9 सन 2026 को धूमधाम से मनाया गया ग्राम और क्षेत्रवासी गणपति पूजन समारोह श्रद्धा भक्तिके रंग मे झूमते दिखे
    3
    उत्तर प्रदेश जिला गाजीपुर कासिमाबाद क्षेत्र सोनबरसा रामलीला मैदान में गणपति भगवान का भाव पूजा समारोह आज दिनांक 16,9 सन 2026 को धूमधाम से मनाया गया ग्राम और क्षेत्रवासी गणपति पूजन समारोह श्रद्धा भक्तिके रंग मे झूमते दिखे
    user_अमित शर्मा  उ,प्र, मि, प्रभारी
    अमित शर्मा उ,प्र, मि, प्रभारी
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • पुलिस अभिरक्षा से फरार 50 हजार का इनामी सुधीर पासी गिरफ्तार: । पुलिस अभिरक्षा से फरार 50 हजार का इनामी सुधीर पासी गिरफ्तार: चौकिया मोड़ पर घेराबंदी देख भागने लगा, KTM डिवाइडर से टकराई; 35 मुकदमों का है आपराधिक इतिहास गाजीपुर में पुलिस अभिरक्षा से फरार 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त सुधीर उर्फ ध्रुव पासी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 31 वर्षीय सुधीर पासी, मरदह थाना क्षेत्र के नोनरा गांव का रहने वाला है और उसके खिलाफ गाजीपुर, मऊ और सुल्तानपुर समेत अलग-अलग थानों में कुल 35 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस के मुताबिक, 29 अगस्त 2026 को जिला जेल गाजीपुर में न्यायिक अभिरक्षा में बंद सुधीर को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया था, जहां वह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 15 सितंबर की रात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह की टीम संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चौकिया मोड़ ओवरब्रिज के नीचे मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही सुधीर KTM बाइक से भागने लगा, लेकिन तेज रफ्तार में सड़क किनारे रखे डिवाइडर पत्थर से बाइक टकरा गई और वह गिर पड़ा। पुलिस ने मौके पर उसे पकड़ लिया। दाहिने पैर में चोट लगने के कारण उसे जिला अस्पताल भेजा गया। उसके कब्जे से KTM बाइक बरामद हुई है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    1
    पुलिस अभिरक्षा से फरार 50 हजार का इनामी सुधीर पासी गिरफ्तार: ।
पुलिस अभिरक्षा से फरार 50 हजार का इनामी सुधीर पासी गिरफ्तार: चौकिया मोड़ पर घेराबंदी देख भागने लगा, KTM डिवाइडर से टकराई; 35 मुकदमों का है आपराधिक इतिहास
गाजीपुर में पुलिस अभिरक्षा से फरार 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त सुधीर उर्फ ध्रुव पासी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 31 वर्षीय सुधीर पासी, मरदह थाना क्षेत्र के नोनरा गांव का रहने वाला है और उसके खिलाफ गाजीपुर, मऊ और सुल्तानपुर समेत अलग-अलग थानों में कुल 35 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस के मुताबिक, 29 अगस्त 2026 को जिला जेल गाजीपुर में न्यायिक अभिरक्षा में बंद सुधीर को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया था, जहां वह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 15 सितंबर की रात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह की टीम संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चौकिया मोड़ ओवरब्रिज के नीचे मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही सुधीर KTM बाइक से भागने लगा, लेकिन तेज रफ्तार में सड़क किनारे रखे डिवाइडर पत्थर से बाइक टकरा गई और वह गिर पड़ा। पुलिस ने मौके पर उसे पकड़ लिया। दाहिने पैर में चोट लगने के कारण उसे जिला अस्पताल भेजा गया। उसके कब्जे से KTM बाइक बरामद हुई है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • भीम आर्मी और ASP का धरना-प्रदर्शन। राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन। प्रदेश महासचिव विनय सागर ने अपनी मांगो को रखा। Neelam Express रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध बात सच की .... चन्द्रशेखर आजाद के काफिले और उन पर हुये हमले के बाद प्रदेश के सभी जिलो मे धरना-प्रदर्शन। भीम आर्मी और ASP का धरना-प्रदर्शन। राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन। प्रदेश महासचिव विनय सागर ने अपनी मांगो को रखा। Neelam Express रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध बात सच की .... चन्द्रशेखर आजाद के काफिले और उन पर हुये हमले के बाद प्रदेश के सभी जिलो मे धरना-प्रदर्शन।
    1
    भीम आर्मी और ASP का धरना-प्रदर्शन।
राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।
प्रदेश महासचिव विनय सागर ने अपनी मांगो को रखा।
Neelam Express
रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध
बात सच की ....
चन्द्रशेखर आजाद के काफिले और उन पर हुये हमले के बाद प्रदेश के सभी जिलो मे धरना-प्रदर्शन।
भीम आर्मी और ASP का धरना-प्रदर्शन।
राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।
प्रदेश महासचिव विनय सागर ने अपनी मांगो को रखा।
Neelam Express
रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध
बात सच की ....
चन्द्रशेखर आजाद के काफिले और उन पर हुये हमले के बाद प्रदेश के सभी जिलो मे धरना-प्रदर्शन।
    user_Prahlad Baudh
    Prahlad Baudh
    News Anchor गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मऊ में AAP का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, जनहित के मुद्दों पर जवाबदेही की मांग मऊ में AAP का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, जनहित के मुद्दों पर जवाबदेही की मांग मऊ में आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पार्टी नेताओं ने महंगाई, रोजगार, GST, UPI, किसान, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत कई मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा। इस दौरान AAP नेता विक्रम जीत सिंह ने प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग से जुड़ा बयान भी दिया। मऊ में आम आदमी पार्टी की ओर से केंद्र सरकार की नीतियों और जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में महंगाई, रोजगार, GST, UPI, भ्रष्टाचार, किसान, शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ विदेश यात्राओं के खर्च और सरकार के प्रमुख वादों एवं उपलब्धियों पर स्पष्ट जानकारी मांगी गई। AAP नेता विक्रम जीत सिंह ने कहा कि UPI से जुड़े शुल्क और नियमों की स्थिति स्पष्ट की जाए और रोजगार तथा महंगाई से संबंधित आंकड़े सार्वजनिक किए जाएं। उन्होंने किसानों, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों पर भी सरकार से जवाबदेही की मांग की। इस दौरान विक्रम जीत सिंह ने प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भी बयान दिया। पार्टी ने कहा कि अपेक्षित जवाब और सुधार नहीं होने पर इन मुद्दों को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक माध्यमों से आगे भी उठाया जाएगा।
    1
    मऊ में AAP का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, जनहित के मुद्दों पर जवाबदेही की मांग
मऊ में AAP का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, जनहित के मुद्दों पर जवाबदेही की मांग
मऊ में आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पार्टी नेताओं ने महंगाई, रोजगार, GST, UPI, किसान, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत कई मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा। इस दौरान AAP नेता विक्रम जीत सिंह ने प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग से जुड़ा बयान भी दिया।
मऊ में आम आदमी पार्टी की ओर से केंद्र सरकार की नीतियों और जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
ज्ञापन में महंगाई, रोजगार, GST, UPI, भ्रष्टाचार, किसान, शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ विदेश यात्राओं के खर्च और सरकार के प्रमुख वादों एवं उपलब्धियों पर स्पष्ट जानकारी मांगी गई।
AAP नेता विक्रम जीत सिंह ने कहा कि UPI से जुड़े शुल्क और नियमों की स्थिति स्पष्ट की जाए और रोजगार तथा महंगाई से संबंधित आंकड़े सार्वजनिक किए जाएं। उन्होंने किसानों, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों पर भी सरकार से जवाबदेही की मांग की।
इस दौरान विक्रम जीत सिंह ने प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भी बयान दिया। पार्टी ने कहा कि अपेक्षित जवाब और सुधार नहीं होने पर इन मुद्दों को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक माध्यमों से आगे भी उठाया जाएगा।
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • अमरेश बहादुर सिंह फौजी हत्याकांड के बाद सोनाडीह गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार पूरी तरह खौफज़दा है। परिवार वालों का कहना है की हमें अपनी जान का खतरा है सुनिए परिवार वालों ने क्या कहा? #Ballia #Sonadih #CrimeUpdate #UPPolice CM Yogi Adityanath
    1
    अमरेश बहादुर सिंह फौजी हत्याकांड के बाद सोनाडीह गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार पूरी तरह खौफज़दा है। परिवार वालों का कहना है की हमें अपनी जान का खतरा है सुनिए परिवार वालों ने क्या कहा? 
#Ballia  #Sonadih #CrimeUpdate #UPPolice CM Yogi Adityanath
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • उमेश हत्याकांड: 36 घंटे बाद भी शव का अंतिम संस्कार नहीं, मौके पर भारी पुलिस बल बेल्थरारोड: उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत करनी गांव निवासी उमेश चौरसिया की हत्या के बाद से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। घटना के करीब 36 घंटे बाद भी शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    3
    उमेश हत्याकांड: 36 घंटे बाद भी शव का अंतिम संस्कार नहीं, मौके पर भारी पुलिस बल

बेल्थरारोड: उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत करनी गांव निवासी उमेश चौरसिया की हत्या के बाद से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। घटना के करीब 36 घंटे बाद भी शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    16 hrs ago
  • बलिया मृतक CRPF जवान अमरेश सिंह के बच्चों का भावुक बयान है सामने पुलिस और प्रशासन पर अब विश्वास नहीं हम सभी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा है अब वही न्याय करेंगे हम लोग योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहते हैं परिवहन मंत्री ने मिलवाने का वादा किया था नहीं मिलवाया उभाव थाने अंतर्गत सीआरपीएफ जवान की चाकू से गोदकर हुई थी हत्या बाइट - दोनों बच्चे #Ballia #Sonadih #CrimeUpdate #UPPolice CM Yogi Adityanath
    1
    बलिया 

मृतक CRPF जवान अमरेश सिंह के बच्चों का भावुक बयान है सामने 

पुलिस और प्रशासन पर अब विश्वास नहीं 

हम सभी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा है अब वही न्याय करेंगे

हम लोग योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहते हैं 

परिवहन मंत्री ने मिलवाने का वादा किया था नहीं मिलवाया 

उभाव थाने अंतर्गत सीआरपीएफ जवान की चाकू से गोदकर हुई थी हत्या 

बाइट - दोनों बच्चे
#Ballia  #Sonadih #CrimeUpdate #UPPolice CM Yogi Adityanath
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.