निगम चुनाव में सांसद मनीष जायसवाल ने फूंका चुनावी बिगुल, भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी सुदेश कुमार के लिए किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क हजारीबाग नगर निगम चुनाव के चुनावी रण में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी सुदेश कुमार (चंद्रवंशी) की जीत सुनिश्चित करने के लिए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार को सांसद मनीष जायसवाल ने स्वयं कमान संभालते हुए नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में सघन पदयात्रा और 'डोर-टू-डोर' जनसंपर्क अभियान चलाया, जिसकी शुरुआत वार्ड संख्या 22 स्थित शिवपुरी चौक से हुई। शिवपुरी के विभिन्न गली-मोहल्लों से गुजरते हुए यह अभियान पंचायत भवन स्थित शिवपुरी नाला के समीप संपन्न हुआ, जहां लोगों ने गर्मजोशी के साथ सांसद मनीष जायसवाल और मेयर प्रत्याशी सुदेश कुमार का स्वागत किया। इसके पश्चात सांसद मनीष जायसवाल का कारवां वार्ड संख्या 03 स्थित कोलघट्टी और नूरा की ओर बढ़ा, जहां उन्होंने अभिभावक स्वरूप पूर्व सांसद महाबीर लाल विश्वकर्मा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने घर-घर जाकर मतदाताओं को पर्चियां बांटीं और आगामी 23 फरवरी 2026 को होने वाले मतदान में बैलेट पेपर के क्रम संख्या 07 पर 'बक्सा छाप' पर मुहर लगाकर सुदेश कुमार को विजयी बनाने का विनम्र आग्रह किया। पसांसद मनीष जायसवाल ने वार्ड संख्या 04 स्थित झील नगर और कोलघट्टी पहुंचे, जहां पदयात्रा के दौरान उन्हें जनता का जबरदस्त समर्थन प्राप्त हुआ। तत्पश्चात वार्ड संख्या 01 स्थित मंडई कला में आयोजित एक विशाल चौपाल को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने राज्य की वर्तमान हेमंत सरकार की कार्यशैली पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी नीति और परिनीति के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण का प्रयास किया है, वहीं दूसरी ओर झारखंड की मौजूदा सरकार के पिछले दो वर्षों के कार्यकाल में विकास के सारे पहिये थम गए हैं। हजारीबाग में न तो सड़कों का निर्माण हो रहा है, न ही पानी की पाइपलाइन का काम आगे बढ़ रहा है और तालाबों का सौंदर्यीकरण भी ठप पड़ा है। सांसद मनीष जायसवाल ने जनता से अपील की कि विकास की इस रुकी हुई धारा को पुनः प्रवाहित करने के लिए भाजपा को सशक्त बनाना अनिवार्य है। सांसद मनीष जायसवाल ने मतदाताओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में हमें जात-पात और संकीर्ण भेदभाव से ऊपर उठकर यह संदेश देना होगा कि सनातनी समाज एकजुट है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भले ही हम इस बार कमल सिंबल के साथ मैदान में नहीं हैं, लेकिन मोदी जी के विकास के विजन को मजबूती देने के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुदेश कुमार का जीतना आवश्यक है। उन्होंने समस्त नगर वासियों से आग्रह किया कि आने वाले 23 फरवरी को अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करें और बैलेट के क्रम संख्या 07 पर 'बक्सा छाप' पर मुहर लगाकर सुदेश कुमार (चंद्रवंशी) को अपना बहुमूल्य आशीर्वाद प्रदान करते हुए उन्हें हजारीबाग का मेयर चुनें।
निगम चुनाव में सांसद मनीष जायसवाल ने फूंका चुनावी बिगुल, भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी सुदेश कुमार के लिए किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क हजारीबाग नगर निगम चुनाव के चुनावी रण में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी सुदेश कुमार (चंद्रवंशी) की जीत सुनिश्चित करने के लिए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार को सांसद मनीष जायसवाल ने स्वयं कमान संभालते हुए नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में सघन पदयात्रा और 'डोर-टू-डोर' जनसंपर्क अभियान चलाया, जिसकी शुरुआत वार्ड संख्या 22 स्थित शिवपुरी चौक से हुई। शिवपुरी के विभिन्न गली-मोहल्लों से गुजरते हुए यह अभियान पंचायत भवन स्थित शिवपुरी नाला के समीप संपन्न हुआ, जहां लोगों ने गर्मजोशी के साथ सांसद मनीष जायसवाल और मेयर प्रत्याशी सुदेश कुमार का स्वागत किया। इसके पश्चात सांसद मनीष जायसवाल का कारवां वार्ड संख्या 03 स्थित कोलघट्टी और नूरा की ओर बढ़ा, जहां उन्होंने अभिभावक स्वरूप पूर्व सांसद महाबीर लाल विश्वकर्मा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सांसद मनीष
जायसवाल ने घर-घर जाकर मतदाताओं को पर्चियां बांटीं और आगामी 23 फरवरी 2026 को होने वाले मतदान में बैलेट पेपर के क्रम संख्या 07 पर 'बक्सा छाप' पर मुहर लगाकर सुदेश कुमार को विजयी बनाने का विनम्र आग्रह किया। पसांसद मनीष जायसवाल ने वार्ड संख्या 04 स्थित झील नगर और कोलघट्टी पहुंचे, जहां पदयात्रा के दौरान उन्हें जनता का जबरदस्त समर्थन प्राप्त हुआ। तत्पश्चात वार्ड संख्या 01 स्थित मंडई कला में आयोजित एक विशाल चौपाल को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने राज्य की वर्तमान हेमंत सरकार की कार्यशैली पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी नीति और परिनीति के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण का प्रयास किया है, वहीं दूसरी ओर झारखंड की मौजूदा सरकार के पिछले दो वर्षों के कार्यकाल में विकास के सारे पहिये थम गए हैं। हजारीबाग में न तो सड़कों का निर्माण हो रहा है, न ही पानी
की पाइपलाइन का काम आगे बढ़ रहा है और तालाबों का सौंदर्यीकरण भी ठप पड़ा है। सांसद मनीष जायसवाल ने जनता से अपील की कि विकास की इस रुकी हुई धारा को पुनः प्रवाहित करने के लिए भाजपा को सशक्त बनाना अनिवार्य है। सांसद मनीष जायसवाल ने मतदाताओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में हमें जात-पात और संकीर्ण भेदभाव से ऊपर उठकर यह संदेश देना होगा कि सनातनी समाज एकजुट है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भले ही हम इस बार कमल सिंबल के साथ मैदान में नहीं हैं, लेकिन मोदी जी के विकास के विजन को मजबूती देने के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुदेश कुमार का जीतना आवश्यक है। उन्होंने समस्त नगर वासियों से आग्रह किया कि आने वाले 23 फरवरी को अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करें और बैलेट के क्रम संख्या 07 पर 'बक्सा छाप' पर मुहर लगाकर सुदेश कुमार (चंद्रवंशी) को अपना बहुमूल्य आशीर्वाद प्रदान करते हुए उन्हें हजारीबाग का मेयर चुनें।
- ये जमीन मेरा खटियानी जमीन हैं,1
- हजारीबाग का मेयर कैसा हो , छठी छाप अरविंद राणा के जैसा हो, आप सभी शहर/नगर वासियो का मुहर कहा लगेगा, अरबिंद राणा का चुनाव चिन्ह क्रमांक 2 छठी छाप पर , अबकी बार शहरवासियो का मेयर होगा, किसी बडे कम्पनी का नही ?1
- मेयर प्रत्याशी झारखण्ड आंदोलनकारी विनोद भगत के कार्यालय का उद्घाटन,जीत के बाद मेयर खुद घर घर जायेंगे1
- नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज, उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण1
- Post by Boltajharkhand1
- #OBC. SC. SC. #जय भीम #जोहार जय #संविधान #मूलनिवासी1
- 6 Crore में बनी Musical Road 😱 | Jai Ho India ||1
- हज़ारीबाग नगर निकाय चुनाव 2026 मे हज़ारीबाग नगर के मेयर पद के सबसे प्रबल सुयोग्य, कर्मठ, शिक्षित प्रत्याशी मोहम्मद सरफ़राज़ अहमद जो की बेहद लोकप्रिय समाजसेवी के तौर पर जाने जाते हैं उन्होंने आज अपने कार्यलय मे प्रेस वार्ता कर अपना घोषणा पत्र जारी किया जिसमे बुनियादी सुविधायें दैनिक ज़रूरते सड़क पार्क और नगर का विकास के अलावा महिलाओ के लिए विशेष सुरक्षा एवं रोज़गार सहित नगर वासियों के स्वास्थ्य और शिक्षा युवाओं के रोजगार और भविष्य के साथ फुटपाथ दुकानदार और बंदरों के लिए नियमित व्यवस्था और स्थान उपलब्ध करवाएंगे घोषणा पत्र में बुजुर्गों और कमजोर लोगों की मदद के लिए भी व्यवस्था करने की बात कही गई साथ ही साथ हजारीबाग की टैक्स व्यवस्था को छोटे और आसान करने का भी आश्वासन दिया गया सरफराज अहमद ने कहा उन्होंने वही वादे किए हैं जो करना संभव है और नगर निगम क्षेत्र में होना चाहिए उन्होंने हजारीबाग की जनता से अपील की की मतदान के दिन उनके चुनाव चिन्ह बिस्किट छाप पर क्रमांक संख्या 6 पर मोहर लगाकर उन्हें विजय बनाएं और सेवा का मौका दें3