जुलाना की पुरानी अनाजमंडी में व्यापारी के अपहरण का प्रयास, मचा हड़कंप जुलाना: कस्बे की पुरानी अनाजमंडी में मंगलवार सुबह एक व्यापारी के अपहरण का प्रयास किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद व्यापारियों में भारी रोष देखने को मिला और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। व्यापारी सुशील सुबह के समय टहलने के लिए घर से निकले थे। जब वह अनाजमंडी स्थित चौकी के पास पहुंचे, तभी एक सफेद रंग की कार अचानक उनके सामने आकर रुकी। कार से उतरे दो अज्ञात बदमाशों ने सुशील के मुंह पर कपड़ा डालकर जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। इस दौरान सुशील ने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। धक्का-मुक्की में वह नीचे गिर गए, लेकिन उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग सतर्क हो गए। लोगों को आता देख बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इस वारदात से जुलाना के व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। ------------------------------------------------- अभी तक कोई शिकायत नही मिली है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। ---विक्रम जोशन, थाना प्रभारी जुलाना।

- Bhiwani/खाली सिलेंडरों की चढ़ाई फूल मालाएं/ दाम घटने की बजाए बढ़ रहे सरकार की जय हो1
- Post by Sandeep sheoran1
- आरक्षक ने राहगीरों चलते युवक को पीटा, वीडियो हुआ वायरल, श्योपुर के विजयपुर थाना क्षेत्र के मेन रोड़ का मामला।1
- हरियाणा में इन दिनों गैस सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी, बदलता मौसम और फसलों पर असर, सड़क हादसे और अपराध की घटनाएं चर्चा में हैं। इसके साथ ही किसानों, छात्रों और व्यापारियों से जुड़ी सरकारी योजनाएं, भर्तियां, विकास परियोजनाएं और राजनीतिक गतिविधियां भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।1
- कादमा। गांव कादमा में दादी सेढ़ माता मंदिर परिसर में आयोजित वार्षिक मेले के दूसरे दिन भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में दूर-दूर से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की और लाखों रुपये की कुश्तियां करवाई गईं। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों और खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मेले के अवसर पर आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचे और मेले का आनंद लिया। मेले में झूले, खिलौने और विभिन्न दुकानों पर भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस अवसर पर सोमबीर घासोला, चेयरमैन सुधीर चांदवास, जिला पार्षद अशोक कादमा, महादेव बलाली, सरपंच महेश फौजी, सरपंच सचिन बडराई, ठेकेदार राजेश कादमा, सरपंच राजभान, मुन्ना लाल शर्मा, कुलदीप शास्त्री , सरपंच प्रदीप, सरपंच विकास, विकास शर्मा, जगबीर ठेकेदार, वीरेंद्र पहलवान, काला बामला, आबिद खान, नरेंद्र सोनी, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में युवा क्लब कादमा व माता मंदिर कमेटी के सदस्यों ने भी सक्रिय सहयोग दिया और सभी ने मिलकर मेले व दंगल के सफल आयोजन में योगदान दिया।4
- गुजरात | LPG टैंकर 'नंदा देवी' वडीनार (जामनगर) बंदरगाह पर पहुँच गया है। इसमें 46,500 MT LPG है, जिसे एंकरेज पर 'शिप-टू-शिप' (STS) ट्रांसफर किया जाएगा। MT 'BW Birch' में STS ट्रांसफर आज से शुरू होगा। दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (DPA) के चेयरमैन सुशील कुमार सिंह ने इस प्रक्रिया को आसान बनाने और 'मदर वेसल' MT 'नंदा देवी' के कैप्टन और क्रू से बातचीत करने के लिए जहाज़ का दौरा किया। (वीडियो स्रोत: DPA कांडला)1
- गाजियाबाद थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटर साइकिल व अभियुक्त की निशानदेही से चोरी की 04 मोटर साइकिल बरामद।1
- नगर निगम के पास टेंट गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान और गाड़ियां खाक। सतना के सिटी कोतवाली अंतर्गत मुख्तियारगंज में कोलकाता फ्लावर डेकोरेटर्स के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे गोदाम में रखा टेंट का सामान, टायर और कई चार पहिया वाहन जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं औरआग बुझाने का प्रयास कर रही है।। फिलहाल आग लगने का सटीक कारण अज्ञात है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।1
- Post by PPT News1