मालावास में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन 20 जून मालावास में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन 20 जून से मालावास स्थित राधे कृष्ण गौशाला में आगामी 20 जून 2026 से 27 जून 2026 तक शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं शिव महापुराण कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, आज्ञावान सरस्वती देवी साबू के द्वारा महेश्वर्य महादेव मंदिर मालावास का शिलान्यास किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में शिव महापुराण कथा के साथ-साथ शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी संपन्न होगी। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। आयोजनकर्ता के रूप में सरस्वती देवी साबू, विकास साबू, ज्योति साबू, मोनिका माहेश्वरी, स्वाति राठी एवं कोमल जैन अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कार्यक्रम स्थल राधे कृष्ण गौशाला, मालावास रहेगा, जहां प्रतिदिन धार्मिक आयोजन एवं कथा प्रवचन आयोजित किए जाएंगे।

- पानी की बर्बादी पर वाटर बॉक्स मोन जोधपुर*एक तरफ शहर में पानी किल्लत क्लोजर दे परेशान पानी के तरसती जनता वही दूसरी तरफ पिछले कई दिनों से सिवांची गेट मसाला मार्केट के पास बाबा नाड़ी में सड़क पर व्यर्थ बहता पानी जिसपे किसी की नजर नहीं जलदाय विभाग को समय रहते इसका निवारण नहीं करना चाहिए।1
- जोधपुर के सोजती गेट इलाके में किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक गुट ने दूसरे गुट के सदस्यों को बेरहमी से पीटा, जिससे सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- बाँगड अस्पताल में घटिया निर्माण का आरोप, शिवसेना का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन पाली।शहर के बाँगड अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन प्रसूति भवन में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग को लेकर सोमवार को शिवसेना (शिंदे) ने कलेक्ट्रेट पर हल्ला बोला। जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलंकी व जिला प्रवक्ता राजु देवासी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य की जाँच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि एमसीएच विंग के पीछे बन रहे वार्डों में ठेकेदार द्वारा निविदा शर्तों की अनदेखी की जा रही है। सीमेंट-रेत का मिश्रण मानक के अनुरूप नहीं होने से प्लास्टर अभी से झड़ने लगा है। साथ ही उपयोग में लिया जा रहा सरिया, कंक्रीट और टाइल्स भी निम्न स्तर की हैं। कार्यकर्ताओं ने रोष जताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते यह खेल खुलेआम चल रहा है। प्रदर्शन के दौरान जिला महासचिव मनोज कुमार गर्ग, उदय शेट्टी, राजु सिंह रावत, लीलावती राव, मनीषा कुमारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।1
- बांगड अस्पताल मे बन रहे प्रसूति भवन मे घटिया निर्माण सामग्री उपयोग का आरोप, शिव सेना ने जताया विरोध वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली। शिव सेना शिंदे के कार्यकर्ता जिला कलेक्टर आफिस पर जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलकी व जिला प्रवक्ता राजु देवासी के नेतृत्व में एकत्रित हुए जहां पर बागंड अस्पताल एमसीएच विंग के पीछे निर्माणाधीन प्रसूति कक्ष व वार्ड मे ठेकेदार द्वारा खुलेआम उपयोग ली गई घटिया निर्माण सामग्री पर आक्रोश जताया तथा जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंप कर घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग कर रहे ठेकेदार तथा सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि एमसीएच विंग के पीछे बने प्रसूति कक्ष व वार्ड में ठेकेदार ने निविदा शर्तो के अनुरूप कार्य नही किया है। सीमेंट तथा रेत का अनुपात भी सही नही रखा निर्माण मे उपयोग लिए गये सरिये, कंक्रीट, टाईल्स व सनेटरी का सामान निचले व घटिया स्तर का उपयोग लिया गया है जिस कारण चुनाई का प्लास्टर अभी से बिखर रहा है। उक्त घटिया निर्माण की जानकारी निगरानी कर रहे सम्बन्धित अधिकारियों को होने के बावजूद कोई संझान ठेकेदार के खिलाफ नही लिया जा रहा है जिस कारण शिव सेना शिंदे के कार्यकर्ताओं मे आक्रोश है। कार्यकताओं ने जिला कलेक्टर आफिस पर ठेकेदार व सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग कर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा तथा कार्यवाही की मांग की। उक्त प्रदर्शन मे जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलंकी, जिला प्रवक्ता राजु देवासी, जिला महासचिव मनोज कुमार गर्ग, एडवोकेट नरेश प्रजापत नगर प्रमुख उदय शेट्टी,नगर संगठन प्रमुख राजु सिंह रावत, तेजराज मांगलिया,केवल राम,दिपक पंवार, दिनेश देवडा, विशाल सिह,हिरालाल माली, प्रकाश प्रजापत,रमेश सोनारीवाल, लीलावती राव,मनीषा कुमारी,सन्तोष माली,बाली कंवर,हेमा सोलकी, प्रवीण वेष्णव सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।1
- राजस्थान के पाली में देवेंद्र शिवपुरा का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा। अंतिम दर्शन के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। उनके मासूम बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।1
- जोधपुर के ओसियां विधानसभा क्षेत्र के मथानिया में पानी की भीषण समस्या से जूझ रही महिलाओं और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर खाली मटके फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने हस्तक्षेप कर सड़क खाली करवाई। पीएचईडी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया।1
- जोधपुर के देवनगर चौराहे पर आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्या से आम जनता परेशान है। गर्मी के कारण सिग्नलों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी मौजूद नहीं रहते, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है और लोगों को भारी असुविधा होती है।1