logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कजीयारा में डीएम-एसपी ने परखी बारावफात जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था कजीयारा में डीएम-एसपी ने परखी बारावफात जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण, यातायात और भीड़ नियंत्रण को लेकर दिए सतर्कता के निर्देश; अधिकारियों ने सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की संवाददाता, नरेश गुप्ता सीतापुर, 26 अगस्त। बारावफात/ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं जुलूसों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के कजीयारा इलाके में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने ईदगाहों सहित प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया और जुलूस के निर्धारित मार्गों पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण की स्थिति को परखा। डीएम एवं एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, भीड़ को नियंत्रित करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने को कहा गया। आपसी सौहार्द और भाईचारे की अपील पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन से आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, ताकि त्योहार सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, प्रभारी निरीक्षक यातायात सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

5 hrs ago
user_Naresh Gupta Reporter
Naresh Gupta Reporter
सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

कजीयारा में डीएम-एसपी ने परखी बारावफात जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था कजीयारा में डीएम-एसपी ने परखी बारावफात जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण, यातायात और भीड़ नियंत्रण को लेकर दिए सतर्कता के निर्देश; अधिकारियों ने सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की संवाददाता, नरेश गुप्ता सीतापुर, 26 अगस्त। बारावफात/ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं जुलूसों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के कजीयारा इलाके में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने ईदगाहों सहित प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया और जुलूस के निर्धारित मार्गों पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण की स्थिति को परखा। डीएम एवं एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, भीड़ को नियंत्रित करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने को कहा गया। आपसी सौहार्द और भाईचारे की अपील पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन से आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, ताकि त्योहार सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, प्रभारी निरीक्षक यातायात सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, लब्बैक या रसूलल्लाह और मरहबा या मुस्तफा के नारों से गूंजता रहा नगर 12 रबीउल अव्वल के मौके पर मरकजी कमेटी के तत्वावधान में जुलूस-ए-मुहम्मदी बड़े ही शानो-शौकत के साथ निकाला गया। रविवार सुबह करीब 10 बजे कंकर वाली शाही मस्जिद के सहन में सलातो-सलाम के बाद मरकजी कमेटी के सदर अब्दुल अतीक खां एवं मुख्य संरक्षक शाहिद हुसैन एडवोकेट की अगुवाई में जुलूस का आगाज हुआ।जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होते हुए घोसियाना, छोटा चौराहा, मिरदही टोला, शेख सरांय, जोशी टोला, जुलाही टोला, काजी टोला, मियांगंज, दायरा, मुराऊ टोला, हजीरा, सब्जी मंडी, बड़ा चौराहा, पोस्टर चौराहा, पठानी टोला और थवई टोला से गुजरता हुआ पुनः कंकर वाली शाही जामा मस्जिद पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। मजहबी झंडों के साथ सैकड़ों अंजुमनों ने शिरकत की। सबसे आगे मरकजी कमेटी के सदर अब्दुल अतीक खां, सरपरस्त मोहम्मद शाहिद हुसैन एडवोकेट, सेक्रेट्री अहमद अली अंसारी, नायब सेक्रेट्री नय्यर शकेब, मुकर्रम खां, महबूब अली, अफजाल कौसर, मशर्रत अली, वकार गौरी, नईम खां, जियाउल हक, एजाज अली सहित अन्य लोग हाथों में झंडे लेकर नबी पाक के तराने पढ़ते हुए चल रहे थे।जुलूस में शामिल लोग “पत्ती-पत्ती फूल-फूल या रसूल”, “लब्बैक या रसूलल्लाह” और “मरहबा या मुस्तफा” के नारे बुलंद करते हुए आगे बढ़ रहे थे। जुलूस-ए-मुहम्मदी में ऊंट और घोड़े भी शामिल हुए, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। ऊंट-घोड़ों को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। खासकर बच्चों और युवाओं में इन्हें देखने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। जुलूस के साथ ऊंट-घोड़ों के गुजरने से इसकी शोभा और बढ़ गई। देर रात जुलूस पुनः कंकर वाली शाही जामा मस्जिद पहुंचा, जहां जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। इस दौरान अंजुमनों, मस्जिदों की सजावट तथा नुमाइश लगाने वालों को मरकजी कमेटी की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया जुलूस-ए-मुहम्मदी में क्षेत्र के कई मदरसों की अंजुमनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंजुमन के लोगों ने नबी के तराने पढ़े और लब्बैक या रसूलल्लाह की सदाएं बुलंद कीं। मदरसों के बच्चे हाथों में इस्लामिक झंडे लेकर जुलूस में शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। 12 रबीउल अव्वल के मौके पर बिसवां नगर की विभिन्न सड़कों, गलियों और मस्जिदों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। कई स्थानों पर नुमाइशों का आयोजन किया गया। सजावट, रोशनी और नुमाइश देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। देर रात तक नगर की सड़कों पर लोगों की भीड़ बनी रही। जुलूस-ए-मुहम्मदी के मौके पर नगर के विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों की ओर से खाने-पीने के स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खाद्य सामग्री ग्रहण की। जगह-जगह खाना, बिस्किट, मिठाई, पानी, शरबत, चाय, कॉफी, खीर और नमकीन आदि का वितरण किया गया।
    1
    शानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, लब्बैक या रसूलल्लाह और मरहबा या मुस्तफा के नारों से गूंजता रहा नगर
12 रबीउल अव्वल के मौके पर मरकजी कमेटी के तत्वावधान में जुलूस-ए-मुहम्मदी बड़े ही शानो-शौकत के साथ निकाला गया। रविवार सुबह करीब 10 बजे कंकर वाली शाही मस्जिद के सहन में सलातो-सलाम के बाद मरकजी कमेटी के सदर अब्दुल अतीक खां एवं मुख्य संरक्षक शाहिद हुसैन एडवोकेट की अगुवाई में जुलूस का आगाज हुआ।जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होते हुए घोसियाना, छोटा चौराहा, मिरदही टोला, शेख सरांय, जोशी टोला, जुलाही टोला, काजी टोला, मियांगंज, दायरा, मुराऊ टोला, हजीरा, सब्जी मंडी, बड़ा चौराहा, पोस्टर चौराहा, पठानी टोला और थवई टोला से गुजरता हुआ पुनः कंकर वाली शाही जामा मस्जिद पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। मजहबी झंडों के साथ सैकड़ों अंजुमनों ने शिरकत की। सबसे आगे मरकजी कमेटी के सदर अब्दुल अतीक खां, सरपरस्त मोहम्मद शाहिद हुसैन एडवोकेट, सेक्रेट्री अहमद अली अंसारी, नायब सेक्रेट्री नय्यर शकेब, मुकर्रम खां, महबूब अली, अफजाल कौसर, मशर्रत अली, वकार गौरी, नईम खां, जियाउल हक, एजाज अली सहित अन्य लोग हाथों में झंडे लेकर नबी पाक के तराने पढ़ते हुए चल रहे थे।जुलूस में शामिल लोग “पत्ती-पत्ती फूल-फूल या रसूल”, “लब्बैक या रसूलल्लाह” और “मरहबा या मुस्तफा” के नारे बुलंद करते हुए आगे बढ़ रहे थे।
जुलूस-ए-मुहम्मदी में ऊंट और घोड़े भी शामिल हुए, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। ऊंट-घोड़ों को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। खासकर बच्चों और युवाओं में इन्हें देखने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। जुलूस के साथ ऊंट-घोड़ों के गुजरने से इसकी शोभा और बढ़ गई। देर रात जुलूस पुनः कंकर वाली शाही जामा मस्जिद पहुंचा, जहां जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। इस दौरान अंजुमनों, मस्जिदों की सजावट तथा नुमाइश लगाने वालों को मरकजी कमेटी की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया जुलूस-ए-मुहम्मदी में क्षेत्र के कई मदरसों की अंजुमनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंजुमन के लोगों ने नबी के तराने पढ़े और लब्बैक या रसूलल्लाह की सदाएं बुलंद कीं। मदरसों के बच्चे हाथों में इस्लामिक झंडे लेकर जुलूस में शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। 12 रबीउल अव्वल के मौके पर बिसवां नगर की विभिन्न सड़कों, गलियों और मस्जिदों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। कई स्थानों पर नुमाइशों का आयोजन किया गया। सजावट, रोशनी और नुमाइश देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। देर रात तक नगर की सड़कों पर लोगों की भीड़ बनी रही।
जुलूस-ए-मुहम्मदी के मौके पर नगर के विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों की ओर से खाने-पीने के स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खाद्य सामग्री ग्रहण की। जगह-जगह खाना, बिस्किट, मिठाई, पानी, शरबत, चाय, कॉफी, खीर और नमकीन आदि का वितरण किया गया।
    user_Ashutosh tiwari
    Ashutosh tiwari
    Farmer बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, 27,28 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा लखनऊ। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं, बेटियों और बहनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी सौगात दी है। 27, 28 और 29 अगस्त 2026 को महिलाएं अपने एक सहयात्री के साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। सरकार के इस फैसले का उद्देश्य रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों को अपने भाइयों तक सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से पहुंचने में मदद करना है। इस दौरान महिला यात्री के साथ एक सहयात्री को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी दिए हैं। **रक्षाबंधन पर योगी सरकार की ओर से बहनों के लिए यह विशेष सुविधा तीन दिनों तक लागू रहेगी। और एक नई स्कीम लागू किया गया है उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष की महिला के लिए निशुल्क सुविधा लागू की गई **
    1
    रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, 27,28 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा
लखनऊ। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं, बेटियों और बहनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी सौगात दी है। 27, 28 और 29 अगस्त 2026 को महिलाएं अपने एक सहयात्री के साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
सरकार के इस फैसले का उद्देश्य रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों को अपने भाइयों तक सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से पहुंचने में मदद करना है। इस दौरान महिला यात्री के साथ एक सहयात्री को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी दिए हैं।
**रक्षाबंधन पर योगी सरकार की ओर से बहनों के लिए यह विशेष सुविधा तीन दिनों तक लागू रहेगी। और एक नई स्कीम लागू किया गया है उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष की महिला के लिए निशुल्क सुविधा लागू की गई **
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नेपाल में फ्लैश फ्लड की तबाही, 19 पुल और 40 किमी सड़कें बहीं; चीन सीमा पर कस्टम ऑफिस का वीडियो आया सामने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है। बाढ़ के कारण करीब 19 पुल और 40 किलोमीटर सड़कें बह जाने से क्षेत्र में यातायात और सीमा संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं, बाढ़ की चपेट में आने से 13 हाइड्रोपावर परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है। तबाही का असर नेपाल-चीन सीमा पर भी पड़ा है। चीन से जुड़े दो प्रमुख बॉर्डर क्रॉसिंग बंद हो गए हैं, जिससे सीमा क्षेत्र में आवाजाही और सामान की आवाजाही प्रभावित हुई है। बताया जा रहा है कि बाढ़ के पानी में 200 से अधिक ट्रक भी बह गए। इसी बीच रसुवागढ़ी-केरूंग बॉर्डर पर स्थित चीन के कस्टम ऑफिस का एक डराने वाला वीडियो सामने आया है। CCTV में कैद इस दृश्य को आज सुबह करीब 11 बजे चीनी समय, यानी नेपाली समय के अनुसार लगभग 8:45 बजे का बताया जा रहा है। वीडियो में सीमा क्षेत्र में बाढ़ के तेज बहाव और हालात की गंभीरता दिखाई दे रही है। रसुवागढ़ी-केरूंग बॉर्डर नेपाल और चीन के बीच व्यापार के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है। इसी रास्ते से नेपाल में बड़ी संख्या में कंटेनर पहुंचते हैं। मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले यात्री भी इस सीमा मार्ग से होकर गुजरते हैं। ऐसे में बॉर्डर कनेक्टिविटी प्रभावित होने से व्यापार और यात्रियों की आवाजाही पर भी असर पड़ने की आशंका है। फ्लैश फ्लड से सड़क, पुल, हाइड्रोपावर परियोजनाओं और सीमा संपर्क को हुए व्यापक नुकसान ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में हालात को गंभीर बना दिया है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का आकलन कर रही हैं।
    4
    नेपाल में फ्लैश फ्लड की तबाही, 19 पुल और 40 किमी सड़कें बहीं; चीन सीमा पर कस्टम ऑफिस का वीडियो आया सामने
नेपाल के रसुवा क्षेत्र में फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है। बाढ़ के कारण करीब 19 पुल और 40 किलोमीटर सड़कें बह जाने से क्षेत्र में यातायात और सीमा संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं, बाढ़ की चपेट में आने से 13 हाइड्रोपावर परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है।
तबाही का असर नेपाल-चीन सीमा पर भी पड़ा है। चीन से जुड़े दो प्रमुख बॉर्डर क्रॉसिंग बंद हो गए हैं, जिससे सीमा क्षेत्र में आवाजाही और सामान की आवाजाही प्रभावित हुई है। बताया जा रहा है कि बाढ़ के पानी में 200 से अधिक ट्रक भी बह गए।
इसी बीच रसुवागढ़ी-केरूंग बॉर्डर पर स्थित चीन के कस्टम ऑफिस का एक डराने वाला वीडियो सामने आया है। CCTV में कैद इस दृश्य को आज सुबह करीब 11 बजे चीनी समय, यानी नेपाली समय के अनुसार लगभग 8:45 बजे का बताया जा रहा है। वीडियो में सीमा क्षेत्र में बाढ़ के तेज बहाव और हालात की गंभीरता दिखाई दे रही है।
रसुवागढ़ी-केरूंग बॉर्डर नेपाल और चीन के बीच व्यापार के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है। इसी रास्ते से नेपाल में बड़ी संख्या में कंटेनर पहुंचते हैं। मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले यात्री भी इस सीमा मार्ग से होकर गुजरते हैं। ऐसे में बॉर्डर कनेक्टिविटी प्रभावित होने से व्यापार और यात्रियों की आवाजाही पर भी असर पड़ने की आशंका है।
फ्लैश फ्लड से सड़क, पुल, हाइड्रोपावर परियोजनाओं और सीमा संपर्क को हुए व्यापक नुकसान ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में हालात को गंभीर बना दिया है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का आकलन कर रही हैं।
    user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    Journalist Sandila, Hardoi•
    5 hrs ago
  • सीतापुर सिटी में 12 वफात का जुलूस एवं जलसा इस्लामी धर्म से निकल गया सीतापुर सिटी के मणिलाल चौराहे से लेकर के कोर्ट चौराहे से स्टेशन रोड कजरारे को जुलूस बड़ी श्रद्धा और विश्वास के साथ इस्लामिक धर्म के लोगों ने शांतिपूर्वक मनाया उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने जगह-जगह पर पुलिस तैनात की पुलिस प्रशासन ने जुलूस की सुरक्षा को लेकर के मणिलाल चौराहे से लेकर के कोर्ट चौराहे तक की सभी रोड बंद कर दी ताकि कोई अनहोनी एवं दुर्घटना ना हो सके
    1
    सीतापुर सिटी में 12 वफात का जुलूस एवं जलसा इस्लामी धर्म से निकल गया
सीतापुर सिटी के मणिलाल चौराहे से लेकर के कोर्ट चौराहे से स्टेशन रोड कजरारे को जुलूस बड़ी श्रद्धा और विश्वास के साथ इस्लामिक धर्म के लोगों ने शांतिपूर्वक मनाया उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने जगह-जगह पर पुलिस तैनात की पुलिस प्रशासन ने जुलूस की सुरक्षा को लेकर के मणिलाल चौराहे से लेकर के कोर्ट चौराहे तक की सभी रोड बंद कर दी ताकि कोई अनहोनी एवं दुर्घटना ना हो सके
    user_हिंदुस्तान सच का आईना
    हिंदुस्तान सच का आईना
    Newspaper publisher सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लखनऊ में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर खुशी और अकीदत का माहौल देखने को मिला। बालागंज क्षेत्र के मौजम नगर स्थित वार्ड गढ़ी पीर खां में खुशी फाउण्डेशन की ओर से मिलाद शरीफ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान लोगों में बिरयानी, चाऊमीन और चाय आदि का वितरण किया गया। खुशी फाउण्डेशन की ओर से इस नेक कार्य में सहयोग करने वाले सभी सम्मानित साथियों का दिल से शुक्रिया अदा किया गया।
    1
    लखनऊ में जश्ने ईद मिलादुन्नबी  के मुबारक मौके पर खुशी और अकीदत का माहौल देखने को मिला।

बालागंज क्षेत्र के मौजम नगर स्थित वार्ड गढ़ी पीर खां में खुशी फाउण्डेशन की ओर से मिलाद शरीफ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान लोगों में बिरयानी, चाऊमीन और चाय आदि का वितरण किया गया।
खुशी फाउण्डेशन की ओर से इस नेक कार्य में सहयोग करने वाले सभी सम्मानित साथियों का दिल से शुक्रिया अदा किया गया।
    user_Zahira Bano
    Zahira Bano
    Media company बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सीतापुर मिश्रिख नैमिषारण्य मार्ग पर तेज रफ्तार के चलते श्रद्धालुओं से भरी कार पेड़ से टकराई। हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 लोग गंभीर रूप से घायल। वाराणसी धाम से नैमिषारण्य धाम दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु। सीतापुर मिश्रिख नैमिषारण्य मार्ग पर तेज रफ्तार के चलते श्रद्धालुओं से भरी कार पेड़ से टकराई। हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 लोग गंभीर रूप से घायल। वाराणसी धाम से नैमिषारण्य धाम दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु।
    1
    सीतापुर मिश्रिख नैमिषारण्य मार्ग पर तेज रफ्तार के चलते श्रद्धालुओं से भरी कार पेड़ से टकराई। हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 लोग गंभीर रूप से घायल। वाराणसी धाम से नैमिषारण्य धाम दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु।
सीतापुर मिश्रिख नैमिषारण्य मार्ग पर तेज रफ्तार के चलते श्रद्धालुओं से भरी कार पेड़ से टकराई। हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 लोग गंभीर रूप से घायल। वाराणसी धाम से नैमिषारण्य धाम दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु।
    user_Akhil Maurya Press
    Akhil Maurya Press
    Video Creator मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अटरिया में कारोबारी को धमकी से दहशत, बिजनेस बंद कराने का आरोप अटरिया में कारोबारी को धमकी से दहशत, बिजनेस बंद कराने का आरोप ग्रोफास्ट ऑर्गेनिक डायमंड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर ने पुलिस-प्रशासन से मांगी सुरक्षा, पूर्व शिकायत का भी दिया हवाला संवाददाता ,नरेश गुप्ता अटरिया, सीतापुर। थाना अटरिया क्षेत्र में ग्रोफास्ट ऑर्गेनिक डायमंड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर राम चंद्र गुप्ता को कथित रूप से गाली-गलौज, अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने ग्राम रघुनाथपुर निवासी बंटू सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह समेत कुछ अन्य लोगों पर धमकी देने और कथित तौर पर रेकी किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी की ओर से कथित तौर पर कहा गया कि “तुम्हें यहां बिजनेस नहीं करने दूंगा, जान से मार दूंगा।” इस धमकी के बाद कारोबारी, उनके पार्टनर और कर्मचारियों में भय का माहौल है। राम चंद्र गुप्ता का कहना है कि उनकी कंपनी क्षेत्र में वैध रूप से कारोबार कर रही है और सैकड़ों लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रही है। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व लगातार दबाव बनाकर उनके कारोबार को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी 11 फरवरी 2026 को स्थानीय प्रशासन और पुलिस को लिखित शिकायत दी जा चुकी है। इसके बावजूद कथित धमकियों और दबाव की शिकायत दोबारा सामने आने पर उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की मांग की है। डायरेक्टर ने स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन को पुनः लिखित शिकायत देकर अपनी, अपने कर्मचारियों और प्रतिष्ठान की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आरोपियों के खिलाफ जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। राम चंद्र गुप्ता ने कहा, “मैं कानून का सम्मान करता हूं और प्रशासन से न्याय की उम्मीद करता हूं। मुझे और मेरे व्यवसाय को सुरक्षा प्रदान की जाए।” फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस स्तर पर जांच और कार्रवाई का इंतजार है।
    2
    अटरिया में कारोबारी को धमकी से दहशत, बिजनेस बंद कराने का आरोप
अटरिया में कारोबारी को धमकी से दहशत, बिजनेस बंद कराने का आरोप
ग्रोफास्ट ऑर्गेनिक डायमंड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर ने पुलिस-प्रशासन से मांगी सुरक्षा, पूर्व शिकायत का भी दिया हवाला
संवाददाता ,नरेश गुप्ता
अटरिया, सीतापुर। थाना अटरिया क्षेत्र में ग्रोफास्ट ऑर्गेनिक डायमंड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर राम चंद्र गुप्ता को कथित रूप से गाली-गलौज, अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने ग्राम रघुनाथपुर निवासी बंटू सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह समेत कुछ अन्य लोगों पर धमकी देने और कथित तौर पर रेकी किए जाने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के मुताबिक, आरोपी की ओर से कथित तौर पर कहा गया कि “तुम्हें यहां बिजनेस नहीं करने दूंगा, जान से मार दूंगा।” इस धमकी के बाद कारोबारी, उनके पार्टनर और कर्मचारियों में भय का माहौल है।
राम चंद्र गुप्ता का कहना है कि उनकी कंपनी क्षेत्र में वैध रूप से कारोबार कर रही है और सैकड़ों लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रही है। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व लगातार दबाव बनाकर उनके कारोबार को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं।
पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी 11 फरवरी 2026 को स्थानीय प्रशासन और पुलिस को लिखित शिकायत दी जा चुकी है। इसके बावजूद कथित धमकियों और दबाव की शिकायत दोबारा सामने आने पर उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की मांग की है।
डायरेक्टर ने स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन को पुनः लिखित शिकायत देकर अपनी, अपने कर्मचारियों और प्रतिष्ठान की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आरोपियों के खिलाफ जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
राम चंद्र गुप्ता ने कहा, “मैं कानून का सम्मान करता हूं और प्रशासन से न्याय की उम्मीद करता हूं। मुझे और मेरे व्यवसाय को सुरक्षा प्रदान की जाए।”
फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस स्तर पर जांच और कार्रवाई का इंतजार है।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मंदिर परिसर में विधायक निर्मल वर्मा के बेटे ने किया वृक्षारोपण खंभेश्वर नाथ बाबा मंदिर परिसर में विधायक निर्मल वर्मा के बेटे ने वृक्षारोपण किया साथ ही पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, पौधों की देखभाल का संकल्प लिया लिया । खंभेश्वर नाथ बाबा मंदिर परिसर में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक निर्मल वर्मा के बेटे ने मंदिर परिसर में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वृक्षारोपण के दौरान उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पंकज गुप्ता, कुलदीप अवस्थी, आशीष मिश्रा, दिलीप भार्गव, गिरि महाराज, संजू बाजपेई,नंदकिशोर शास्त्री समेत आने वाले श्रद्धालुओं को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
    1
    मंदिर परिसर में विधायक निर्मल वर्मा के बेटे ने किया वृक्षारोपण
खंभेश्वर नाथ बाबा मंदिर परिसर में विधायक निर्मल वर्मा के बेटे ने  वृक्षारोपण किया साथ ही पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, पौधों की देखभाल का संकल्प लिया लिया । खंभेश्वर नाथ बाबा मंदिर परिसर में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक निर्मल वर्मा के बेटे ने मंदिर परिसर में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वृक्षारोपण के दौरान उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में पंकज गुप्ता, कुलदीप अवस्थी, आशीष मिश्रा, दिलीप भार्गव, गिरि महाराज, संजू बाजपेई,नंदकिशोर शास्त्री समेत आने वाले श्रद्धालुओं को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
    user_Ashutosh tiwari
    Ashutosh tiwari
    Farmer बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रधान से जनसमस्या की शिकायत करना पड़ा भारी, अधेड़ की बेरहमी से पिटाई काकोरी क्षेत्र में प्रधान समेत कई लोगों पर मारपीट का आरोप, आंखों सहित शरीर पर गंभीर चोटें राजधानी लखनऊ के थाना काकोरी क्षेत्र के एक गांव में जनसमस्या की शिकायत ग्राम प्रधान से करना एक अधेड़ व्यक्ति को भारी पड़ने का आरोप सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत से नाराज ग्राम प्रधान समेत कई लोगों ने उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि मारपीट में अधेड़ व्यक्ति की आंखों पर गंभीर चोट आई है, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें लगी हैं। घटना के बाद पीड़ित ने थाना काकोरी पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। अब देखना है कि पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।
    1
    प्रधान से जनसमस्या की शिकायत करना पड़ा भारी, अधेड़ की बेरहमी से पिटाई
काकोरी क्षेत्र में प्रधान समेत कई लोगों पर मारपीट का आरोप, आंखों सहित शरीर पर गंभीर चोटें
राजधानी लखनऊ के थाना काकोरी क्षेत्र के एक गांव में जनसमस्या की शिकायत ग्राम प्रधान से करना एक अधेड़ व्यक्ति को भारी पड़ने का आरोप सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत से नाराज ग्राम प्रधान समेत कई लोगों ने उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बताया जा रहा है कि मारपीट में अधेड़ व्यक्ति की आंखों पर गंभीर चोट आई है, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें लगी हैं।
घटना के बाद पीड़ित ने थाना काकोरी पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी है।
पीड़ित ने पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है।
अब देखना है कि पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.