गोगरी प्रखंड के रामपुर पंचायत में 15 वर्षीय किशोरी की डूबने से हुई थी मौत, गोगरी सीओ ने मृतका के परिजन को दिया चार लाख रुपया का चेक। गोगरी प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत में बीते वर्ष 2025 में भयानक गंगा की बाढ़ आई थी। इसी बाढ़ के पानी में मो० क्याम की 15 वर्षीय पुत्री नाजमीन खातून की गंगा स्नान के क्रम में गहरे पानी में जाने से डूबकर मौत हो गई थी। जिसके बाद सरपंच नूर आलम वो ग्रामीणों के सहयोग शव को निकाला गया था। और पोस्टमार्टम के बाद गोगरी सीओ दीपक कुमार ने नियमानुसार चार लाख रूपये स्वीकृति प्रदान किया। बुधवार को दिन के तीन बजे रामपुर सरपंच नूर आलम की मौजूदगी में मृतका के परिजनों को चार लाख रुपए का चेक प्रदान कराया गया। वही चेक मिलने पर पीड़िता के परिवार ने गोगरी सीओ दीपक कुमार और सरपंच नूर आलम का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर स्थानीय राजस्व कर्मचारी भी मौजूद थे।

- मुंगेर में पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से 35 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की है। हालांकि, शराब तस्कर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है।1
- मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक खूनी संघर्ष हुआ है। इस हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है।1
- Bhagalpur का विक्रमशिला सेतु जहां गिरा वहां पहुंचे Manish Kasyap.. Ground Report Manish Kasyap Manish Kasyap Er Manish Kasyap - Vlogs Manish kasyap-Brand of Bihar Bhagalpur का विक्रमशिला सेतु जहां गिरा वहां पहुंचे Manish Kasyap.. Ground Report Manish Kasyap Manish Kasyap Er Manish Kasyap - Vlogs Manish kasyap-Brand of Bihar1
- लखनपुर में लोजपा (आर) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कार्यालय का उद्घाटन, कार्यकर्ताओं में उत्साह लखनपुर में लोजपा (आर) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मिथलेश कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष प्रमोद पासवान, वरिष्ठ नेता अविनाश कुमार, चंद्रशेखर चौधरी और जयराम मंडल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। मौके पर मो. नसीम ने अतिथियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के माध्यम से लोगों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा और उन्हें संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन को साकार किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष मो. नसीम ने कहा कि लोजपा (आर) अल्पसंख्यकों के अधिकार और विकास के लिए लगातार काम कर रही है। यह कार्यालय संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेगा तथा आम लोगों की आवाज को पार्टी मंच तक पहुंचाने में सहायक बनेगा। कार्यक्रम में आईटी सेल के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह, उदय पासवान, मो. आमिर, मो. साकिम, मो. मोकिम, धनंजय सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- सक्षम आँगनवाड़ी केन्द्र सं-240 ICDS ठेक टीला रतेंठा, पं. रतेंठा, प्र.- खड़गपुर, जिला- मुंगेर1
- भागलपुर जिले के मसदाहा गांव में एक शादीशुदा महिला लगातार फरार हो रही है। 2019 में शादी के बाद से उसके किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने की बात कही जा रही है, जिस कारण वह पंचायत के फैसलों को भी नहीं मान रही।1
- मुंगेर में पारिवारिक विवाद के बाद एक मां-बेटी ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। हालांकि, मुस्तैद गोताखोरों की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।1
- मुंगेर के मय गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट का खूनी वीडियो वायरल हो गया है। इस हिंसक झड़प में पीड़ित परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।1
- महाविद्यालय कर्मियों की कलमबंद हड़ताल से नामांकन कार्य ठप, मांगों को लेकर प्रदर्शन तेज महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बुधवार से दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल पर चले गए। यह हड़ताल गुरुवार तक जारी रहेगी। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर आरएस कॉलेज तारापुर में प्रधान लिपिक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में कर्मियों ने प्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण कॉलेज में सेमेस्टर 2, 3 और 5 का नामांकन कार्य बाधित हो गया। संविदा कर्मियों द्वारा चल रही प्रक्रिया को हड़ताली कर्मचारियों ने रोक दिया, जिससे छात्रों को परेशानी हुई। कर्मचारियों की मांगों में पदानुसार वेतनमान, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष, वेतन विसंगति दूर करना, 4600 ग्रेड पे लागू करना, सातवें वेतनमान का बकाया भुगतान और पुरानी पेंशन योजना लागू करना शामिल है। महासंघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री रविन्द्र कुमार ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। हड़ताल में कई शिक्षणेत्तर कर्मचारी शामिल रहे।1