Shuru
Apke Nagar Ki App…
बंगाल समेत पांच राज्यों में भाजपा के पक्ष में रुझान आने पर झाँसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न बंगाल समेत पांच राज्यों में भाजपा के पक्ष में रुझान आने पर झाँसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Amir Sohail
बंगाल समेत पांच राज्यों में भाजपा के पक्ष में रुझान आने पर झाँसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न बंगाल समेत पांच राज्यों में भाजपा के पक्ष में रुझान आने पर झाँसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Bablu Ramaiya1
- झाँसी। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में 29 अप्रैल 2026 को आयोजित राष्ट्रीय स्तर के पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम “कलम की आवाज” में झांसी के युवा ऐश्वर्य सरावगी को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बुंदेलखंड विकास परिषद एवं द हाउस ऑफ मेमोअर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ऐश्वर्य सरावगी ने आयोजन टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनके समर्पण और पेशेवर कार्यशैली की सभी ने सराहना की। इसी क्रम में ऐश्वर्य सरावगी के पिता एवं संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके सहयोग और मार्गदर्शन को देखते हुए बुंदेलखंड विकास परिषद और द हाउस ऑफ मेमोअर के सदस्यों द्वारा झांसी के झोकन बाग स्थित संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर डॉ. सरावगी को मोमेंटो एवं शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेहजेब खान (संस्थापक, द हाउस ऑफ मेमोइर), जयदीप खरे (प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, हिंदू जागरण मंच), शेर सिंह गुर्जर, अनिल कुशवाहा, राकेश अहिरवार, सुशांत गुप्ता, राजू सेन, देव, पवन वर्मा, मुन्नालाल मास्टर, शुभम साहू, कमल राज मेहता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।1
- Jhansi : मेरे साथ कई बार छेड़छाड़ हुई है थाने गए तो सबूत मांग रहे हैं में आत्म@हत्या कर लूँगी तब भरोसा होगा दिया ज्ञापन.... #thenewstantra #news #jhansinews1
- *स्मार्ट मीटर बदलने की मांग को लेकर अपना दल एस ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन* *झांसी।* अपना दल एस के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष विजय कछवारे के नेतृत्व में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा की अगुवाई में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि झांसी व बुंदेलखंड में लगाए गए स्मार्ट मीटर एवं प्रीपेड मीटरों को हटाकर दूसरे मीटर लगाए जाएं तथा अघोषित विद्युत कटौती बंद की जाए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में तीन गुना से अधिक बढ़ोतरी हो गई है। उपभोक्ताओं को गलत बिल भेजे जा रहे हैं और समय से निस्तारण भी नहीं हो रहा है, जिससे आम जनता परेशान है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विजय कछवारे, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मंच दीपमाला कुशवाहा , राष्ट्रीय सचिव व्यापार मंच शिवकुमार सोलंकी,धर्मपाल पटेल, मनोज गोतिया विधानसभा अध्यक्ष झांसी, संजीव झसीया विधानसभा अध्यक्ष बबीना,ज्ञानमणी सिरोठिया महानगर अध्यक्ष व्यापार मंच, शुभम शुक्ला मुख्य उपाध्यक्ष व्यापार मंच, शोभा कुशवाहा जिला अध्यक्ष महिला मंच, विशाल वर्मा महासचिव महानगर, सचिन भारती उपाध्यक्ष महानगर,अरविंद पटेल उपाध्यक्ष महानगर,दक्ष वर्मा सचिव महानगर,सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- Post by S News1
- बबीना में पिछले कई दिनों से गैस रिफिल के लिए उपभोक्ताओं को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। आरोप है कि गैस संचालक अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहे हैं, जिसका फायदा उठाकर वितरण से जुड़े कुछ हॉकर स्वयं को मालिक समझकर पूरी व्यवस्था को नियंत्रित कर रहे हैं। अभद्रता और 'गुंडागर्दी' के आरोप उपभोक्ताओं का कहना है कि जब वे अपनी बारी या गैस की देरी के बारे में सवाल करते हैं, तो वहां मौजूद हॉकर उनके साथ बदसलूकी करते हैं। विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्गों ने शिकायत की है कि: गैस की किल्लत का बहाना बनाकर घंटों इंतजार कराया जाता है। सवाल पूछने पर हॉकरों द्वारा धमकी भरा लहजा और अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को गैस की सप्लाई प्राथमिकता पर दी जा रही है। "हम सुबह से काम छोड़कर लाइन में लगते हैं, लेकिन यहाँ मौजूद कर्मचारी हमसे ऐसे बात करते हैं जैसे हम गैस मुफ्त में मांग रहे हों। महिलाओं के साथ भी यहाँ कोई तमीज नहीं बरती जाती।" — एक स्थानीय उपभोक्ता प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग वितरण केंद्र पर बढ़ते इस तनाव और 'हॉकर राज' के कारण कभी भी विवाद बड़ा रूप ले सकता है। स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि: गैस वितरण की पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता करने वाले हॉकरों और लापरवाह संचालकों पर कठोर कार्रवाई हो। वितरण केंद्र पर सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था के लिए पुलिस बल या सरकारी पर्यवेक्षक की नियुक्ति की जाए। अब देखना यह है कि प्रशासन इस 'मनमानी' पर कब तक लगाम लगा पाता है या फिर जनता इसी तरह सिस्टम और दबंगई के बीच पिसती रहेगी।1
- बबीना में हानी गैस सर्विस द्वारा गैस सिलेंडर वितरण को लेकर अव्यवस्था और मनमानी का मामला सामने आया है। भीषण गर्मी में, जहां तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच बना हुआ है, वहीं आम नागरिक सुबह से लंबी लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए आरोप है कि जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग पहले से है, उन्हें भी “आज नहीं, कल आना… कल नहीं तो परसों आना” कहकर टाल दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर बिना लाइन में लगे कुछ लोगों को आसानी से गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं, जिससे लाइन में लगे लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली बुंदेलखंड की कहावत “चिन-चिन रेवड़ी बाटी जा रही है” यहां बिल्कुल सटीक साबित होती दिख रही है, जहां वितरण में पारदर्शिता की कमी साफ नजर आ रही है। कई लोग घंटों धूप में खड़े रहने के बावजूद खाली हाथ लौटने को मजबूर हुए, जबकि कुछ लोगों को आसानी से गैस मिल गई इस अव्यवस्था का सबसे ज्यादा असर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ रहा है, जिन्हें तेज गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जनता ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले का तत्काल संज्ञान लिया जाए और गैस वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी व व्यवस्थित बनाया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके1
- झांसी पुलिस की रिस्पांस क्षमता को और मजबूत करने के लिए डायल 112 के बेड़े में सोमवार को 7 नई स्कॉर्पियो गाड़ियां शामिल की गईं। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिस कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर इन पीआरवी वाहनों को रवाना किया। ये सभी सातों वाहन स्कॉर्पियो गाड़ी हैं, जिन्हें विशेष तौर पर पुलिसिंग के लिए मॉडिफाई किया गया है। नई गाड़ियों के शामिल होने से अब डायल 112 की कुल वाहन संख्या और बढ़ गई है, जिससे रिस्पांस टाइम और बेहतर होगा।1