अमदाबाद थाना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों की जांच कर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश कटिहार में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा थाना स्तर पर पुलिस कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने अमदाबाद थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना के विभिन्न अभिलेखों, रजिस्टरों और प्रशासनिक कार्यों की बारीकी से समीक्षा की गई। साथ ही थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले थाना के ओ.डी. (ऑर्डरली ड्यूटी) रजिस्टर का अवलोकन किया और उसके संधारण की स्थिति की जांच की। इसके अलावा थाना में रखे जाने वाले अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं रिकॉर्ड का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को सभी सरकारी अभिलेखों का नियमित एवं अद्यतन संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर सभी रिकॉर्ड सुव्यवस्थित रूप से उपलब्ध हो सकें। निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र की वर्तमान कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों की स्थिति, अपराध नियंत्रण की रणनीति, रात्रि गश्ती, वारंट एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई सहित अन्य पुलिस गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में अपराधियों पर लगातार नजर रखी जाए तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए थाना क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाई जाए, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा शिकायत लेकर आने वाले लोगों के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के अंत में पुलिस अधीक्षक ने थाना पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि बेहतर पुलिसिंग, पारदर्शी कार्यशैली और जनता के साथ समन्वय स्थापित कर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखें, ताकि जिले में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण कायम रहे।
अमदाबाद थाना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों की जांच कर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश कटिहार में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा थाना स्तर पर पुलिस कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने अमदाबाद थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना के विभिन्न अभिलेखों, रजिस्टरों और प्रशासनिक कार्यों की बारीकी से समीक्षा की गई। साथ ही थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम लोगों को
बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले थाना के ओ.डी. (ऑर्डरली ड्यूटी) रजिस्टर का अवलोकन किया और उसके संधारण की स्थिति की जांच की। इसके अलावा थाना में रखे जाने वाले अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं रिकॉर्ड का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को सभी सरकारी अभिलेखों का नियमित एवं अद्यतन संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर सभी रिकॉर्ड सुव्यवस्थित रूप से उपलब्ध हो सकें। निरीक्षण के दौरान थाना
क्षेत्र की वर्तमान कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों की स्थिति, अपराध नियंत्रण की रणनीति, रात्रि गश्ती, वारंट एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई सहित अन्य पुलिस गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में अपराधियों पर लगातार नजर रखी जाए तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए थाना क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाई जाए, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए
तथा शिकायत लेकर आने वाले लोगों के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के अंत में पुलिस अधीक्षक ने थाना पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि बेहतर पुलिसिंग, पारदर्शी कार्यशैली और जनता के साथ समन्वय स्थापित कर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखें, ताकि जिले में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण कायम रहे।
- हसनगंज का मशहूर मखाना औंधे मुंह गिरा, 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक घटे दाम से किसान परेशान1
- Pappu Yadav ne Delhi mein dharna Diya Ram Ayodhya ki chori mein Pappu Yadav Ne lagaya aarop sabse bada ke BJP ke party aur Brahman nahin chori Kiya1
- संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। पप्पू यादव पुजारी की वेशभूषा में दानपात्र लेकर पहुंचे, जबकि राहुल गांधी समेत कई सांसदों ने उसमें प्रतीकात्मक चढ़ावा डाला। इसके बाद एक शॉर्ट प्ले के दौरान पप्पू यादव दानपात्र लेकर जाते दिखाई दिए। विपक्ष ने इस प्रदर्शन के जरिए कथित चढ़ावा अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की। मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई पहले से जारी है। #Parliament #PappuYadav #RahulGandhi #RamMandir #MonsoonSession #OppositionProtest #PoliticalNews #BreakingNews #HindiNews #IndiaNews1
- AIMIM नेता वारिस पठान ने दंगों के दौरान IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सज़ा सुनाए जाने पर कहा... AIMIM नेता वारिस पठान ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सज़ा सुनाए जाने पर कहा, "इस केस में आज कड़कड़डूमा कोर्ट का फैसला आया है, जिसमें उन्हें उम्रकैद की सजा दी गई है। अभी उनका खुद का बयान आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि वे इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देंगे। मुझे यकीन है कि हाई कोर्ट द्वारा न्याय किया जाएगा। कोर्ट का फैसला तो सभी को मानना पड़ेगा..."1
- हसनगंज में आंगनवाड़ी सेविकाओं की अहम बैठक, सीडीपीओ ने दिए सख्त निर्देश; पोषण ट्रैकर शत-प्रतिशत अपडेट करने पर जोर1
- कटिहार में आपराधिक वारदात की साजिश नाकाम, पंजाब के दो बदमाश हथियार और 22 कारतूस के साथ गिरफ्तार कटिहार के रौतारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संभावित आपराधिक घटना को टाल दिया। गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम गोविंदपुर स्थित एक फार्म हाउस में छापेमारी कर पंजाब के दो संदिग्ध अपराधियों को अवैध हथियार और भारी मात्रा में कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को रौतारा थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि गोविंदपुर के एक फार्म हाउस में कुछ लोग अवैध हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दो व्यक्ति पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गुरू साहिब सिंह (45 वर्ष), पिता स्व. सुरजन सिंह तथा विक्रमजीत सिंह (34 वर्ष), पिता बलकार सिंह, दोनों निवासी राम सिंहवाला, थाना पट्टी, जिला तरनतारन (पंजाब) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, 22 जिंदा कारतूस, एक मैगजीन और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस संबंध में रौतारा थाना में कांड दर्ज कर दोनों आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों कटिहार किस उद्देश्य से आए थे तथा उनके अन्य साथियों की संलिप्तता तो नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई जारी है।1