logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एलएलबी छात्र समेत दो युवक फर्जी पुलिस बनकर कर रहे थे वसूली, नकली पिस्टल के साथ गिरफ्तार नकली पुलिस बनकर अवैध वसूली करने वाले फ़र्ज़ी पुलिस वालो को शाहपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक ये आरोपी वाहन चालकों से अवैध वसूली कर रहे थे आरोपियों में एक एलएलबी का छात्र है और दूसरा और आरोपी निजी कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत है।दोनों सिविल ड्रेस में चौराहे पर वाहन चेकिंग के नाम पर लोगों को रोककर हेलमेट और यातायात नियमों का हवाला देते हुए रुपए वसूल रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से एक नकली पिस्टल भी बरामद की है।पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है. भोपाल की शाहपुरा पुलिस ने दो युवकों को नकली पुलिस बनकर अवैध वसूली करने के आरोप मे गिरफ्तार किया है. ये दोनों युवक हेलमेट और यातायात नियमों का हवाला देते हुए अवैध वसूली कर रहे थे पुलिस ने इनके पास से एक नकली पिस्टल भी बरामद की है जिससे ये लोगो पर रौब झाड रहे थे.एडिशनल डीसीपी रश्मि अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9:30 बजे सूचना मिली थी कि शाहपुरा चौराहे पर दो युवक खुद को पुलिसकर्मी बताकर वाहन चालकों की जांच कर रहे हैं और उनसे पैसे मांग रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। पकड़े जाने पर दोनों ने पहले खुद को कोहेफिजा थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी बताया, लेकिन पूछताछ में उनका दावा झूठा निकला। आरोपियों की पहचान अमान खान और कार्तिक मिश्रा के रूप में हुई। पूछताछ में अमान खान ने बताया कि वह एमपी नगर स्थित एक आईटी कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत है, जबकि कार्तिक मिश्रा एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। तलाशी के दौरान अमान की कमर से एक नकली पिस्टल बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।एडिशनल डीसीपी ने कहा की दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने मोके से ज़ब दोनों आरोपियों को पकड़ा तो वहाँ मौजूद लोगों ने उनका वीडियो भी बना लिया। वीडियो में लोग उनसे पूछते दिखाई देते हैं कि वे किस थाने से हैं और अपना पहचान पत्र दिखाएं। कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि दोनों स्वयं बिना हेलमेट थे, फिर भी दूसरों को हेलमेट के नाम पर रोक रहे थे। लोगों ने उनसे यह भी पूछा कि उन्हें सड़क पर वाहन चेकिंग करने का अधिकार किसने दिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी सिविल ड्रेस में वाहन चालकों को रोककर पुलिस कार्रवाई का डर दिखाते थे और मौके पर ही नकद रुपए मांगते थे। हालांकि उन्होंने किसी भी वाहन चालक का वैधानिक चालान नहीं काटा। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने पुलिस से कहा की वह केवल मज़ाक ( प्रैंक) कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने इस दलील को खारिज कर दिया। इधर थाना प्रभारी संतोष मकराम ने कहा की मौके पर कोई वीडियो शूट या ऐसी व्यवस्था नहीं थी जिससे यह साबित हो सके कि यह किसी प्रकार का प्रैंक था।थाना प्रभारी बोले की पुलिस को आरोपियों के इस दावे पर भी संदेह है कि वे पहली बार ऐसा कर रहे थे। उनकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य गतिविधियों की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं। पुलिस के अनुसार अमान खान के खिलाफ पहले से मारपीट का एक मामला दर्ज है, जबकि कार्तिक मिश्रा का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। दोनों के खिलाफ फर्जी पुलिस बनकर वसूली, धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

2 hrs ago
user_Abid Mumtaz journalist
Abid Mumtaz journalist
Photographer हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

एलएलबी छात्र समेत दो युवक फर्जी पुलिस बनकर कर रहे थे वसूली, नकली पिस्टल के साथ गिरफ्तार नकली पुलिस बनकर अवैध वसूली करने वाले फ़र्ज़ी पुलिस वालो को शाहपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक ये आरोपी वाहन चालकों से अवैध वसूली कर रहे थे आरोपियों में एक एलएलबी का छात्र है और दूसरा और आरोपी निजी कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत है।दोनों सिविल ड्रेस में चौराहे पर वाहन चेकिंग के नाम पर लोगों को रोककर हेलमेट और यातायात नियमों का हवाला देते हुए रुपए वसूल रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से एक नकली पिस्टल भी बरामद की है।पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है. भोपाल की शाहपुरा पुलिस ने दो युवकों को नकली पुलिस बनकर अवैध वसूली करने के आरोप मे गिरफ्तार किया है. ये दोनों युवक हेलमेट और यातायात नियमों का हवाला देते हुए अवैध वसूली कर रहे थे पुलिस ने इनके पास से एक नकली पिस्टल भी बरामद की है जिससे ये लोगो पर रौब झाड रहे थे.एडिशनल डीसीपी रश्मि अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9:30 बजे सूचना मिली थी कि शाहपुरा चौराहे पर दो युवक खुद को पुलिसकर्मी बताकर वाहन चालकों की जांच कर रहे हैं और उनसे पैसे मांग रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। पकड़े जाने पर दोनों ने पहले खुद को कोहेफिजा थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी बताया, लेकिन पूछताछ में उनका दावा झूठा निकला। आरोपियों की पहचान अमान खान और कार्तिक मिश्रा के रूप में हुई। पूछताछ में अमान खान ने बताया कि वह एमपी नगर स्थित एक आईटी कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत है, जबकि कार्तिक मिश्रा एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। तलाशी के दौरान अमान की कमर से एक नकली पिस्टल बरामद हुई, जिसे

पुलिस ने जब्त कर लिया।एडिशनल डीसीपी ने कहा की दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने मोके से ज़ब दोनों आरोपियों को पकड़ा तो वहाँ मौजूद लोगों ने उनका वीडियो भी बना लिया। वीडियो में लोग उनसे पूछते दिखाई देते हैं कि वे किस थाने से हैं और अपना पहचान पत्र दिखाएं। कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि दोनों स्वयं बिना हेलमेट थे, फिर भी दूसरों को हेलमेट के नाम पर रोक रहे थे। लोगों ने उनसे यह भी पूछा कि उन्हें सड़क पर वाहन चेकिंग करने का अधिकार किसने दिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी सिविल ड्रेस में वाहन चालकों को रोककर पुलिस कार्रवाई का डर दिखाते थे और मौके पर ही नकद रुपए मांगते थे। हालांकि उन्होंने किसी भी वाहन चालक का वैधानिक चालान नहीं काटा। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने पुलिस से कहा की वह केवल मज़ाक ( प्रैंक) कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने इस दलील को खारिज कर दिया। इधर थाना प्रभारी संतोष मकराम ने कहा की मौके पर कोई वीडियो शूट या ऐसी व्यवस्था नहीं थी जिससे यह साबित हो सके कि यह किसी प्रकार का प्रैंक था।थाना प्रभारी बोले की पुलिस को आरोपियों के इस दावे पर भी संदेह है कि वे पहली बार ऐसा कर रहे थे। उनकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य गतिविधियों की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं। पुलिस के अनुसार अमान खान के खिलाफ पहले से मारपीट का एक मामला दर्ज है, जबकि कार्तिक मिश्रा का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। दोनों के खिलाफ फर्जी पुलिस बनकर वसूली, धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भोपाल नगर निगम द्वारा भोपाल की जनता को दूषित पानी दिया जा रहा है । पानी दूषित है ये जांच का विषय है पर नगर निगम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है पूरी खबर अवश्य देखे
    4
    भोपाल नगर निगम द्वारा भोपाल की जनता को दूषित पानी दिया जा रहा है । पानी दूषित है ये जांच का विषय है पर नगर निगम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है पूरी खबर अवश्य देखे
    user_Pradesh Prasar
    Pradesh Prasar
    Media house हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भोपालवासियों के लिए राहत की खबर है। राजधानी में गुरुवार से एसी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू हो गई है। पहले चरण में 3 रूटों पर 10 ई-बसें दौड़ रही हैं। किराया 9 से 40 रुपये तक रखा गया है, जो मौजूदा सिटी बसों के बराबर है। इन बसों में हाइड्रोलिक डोर, व्हीलचेयर स्पेस, 6 सीसीटीवी कैमरे और एक बार चार्ज होने पर 180 किलोमीटर तक चलने की क्षमता है। 15 अगस्त के बाद सभी 30 इलेक्ट्रिक बसें नियमित रूप से सड़कों पर उतरेंगी, जबकि अगले 10 से 12 दिनों में 20 और बसें भोपाल पहुंचने की उम्मीद है।
    1
    भोपालवासियों के लिए राहत की खबर है। राजधानी में

गुरुवार से एसी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू हो गई है। पहले चरण में 3 रूटों पर 10 ई-बसें दौड़ रही हैं। किराया 9 से 40 रुपये तक रखा गया है, जो मौजूदा सिटी बसों के बराबर है। इन बसों में हाइड्रोलिक डोर, व्हीलचेयर स्पेस, 6 सीसीटीवी कैमरे और एक बार चार्ज होने पर 180 किलोमीटर तक चलने की क्षमता है। 15 अगस्त के बाद सभी 30 इलेक्ट्रिक बसें नियमित रूप से सड़कों पर उतरेंगी, जबकि अगले 10 से 12 दिनों में 20

और बसें भोपाल पहुंचने की उम्मीद है।
    user_K K D NEWS MP/CG
    K K D NEWS MP/CG
    TV News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 🚨 BREAKING | भोपाल दतिया उपचुनाव से लौटे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का भव्य स्वागत! राजा भोज रेलवे स्टेशन पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भोपाल पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया। 🔥 क्या दतिया उपचुनाव के बाद कांग्रेस का बढ़ा उत्साह नए राजनीतिक संकेत दे रहा है? 💬 आपकी राय क्या है? कमेंट में बताइए। 📲 ताज़ा खबरें और वीडियो सबसे पहले पाने के लिए SAB News Tak को फॉलो करें।
    1
    🚨 BREAKING | भोपाल
दतिया उपचुनाव से लौटे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का भव्य स्वागत!
राजा भोज रेलवे स्टेशन पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भोपाल पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया।
🔥 क्या दतिया उपचुनाव के बाद कांग्रेस का बढ़ा उत्साह नए राजनीतिक संकेत दे रहा है?
💬 आपकी राय क्या है? कमेंट में बताइए।
📲 ताज़ा खबरें और वीडियो सबसे पहले पाने के लिए SAB News Tak को फॉलो करें।
    user_Naved khan
    Naved khan
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भोपाल। धार जिले के ऐतिहासिक भोजशाला मामले में जुम्मे की नमाज को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान एक अहम फैसला सामने आया है। अदालत के निर्देशों के तहत भोजशाला परिसर की बाउंड्री वॉल से सटी जमीन पर नमाज अदा करने की अनुमति दी गई है। इसके तहत मुस्लिम समाज के लोग दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक नमाज अदा कर सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब तय स्थान पर जुमे की नवाज अदा होगी। भोपाल। धार जिले के ऐतिहासिक भोजशाला मामले में जुम्मे की नमाज को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान एक अहम फैसला सामने आया है। अदालत के निर्देशों के तहत भोजशाला परिसर की बाउंड्री वॉल से सटी जमीन पर नमाज अदा करने की अनुमति दी गई है। इसके तहत मुस्लिम समाज के लोग दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक नमाज अदा कर सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब तय स्थान पर जुमे की नवाज अदा होगी।
    1
    भोपाल। धार जिले के ऐतिहासिक भोजशाला मामले में जुम्मे की नमाज को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान एक अहम फैसला सामने आया है। अदालत के निर्देशों के तहत भोजशाला परिसर की बाउंड्री वॉल से सटी जमीन पर नमाज अदा करने की अनुमति दी गई है। इसके तहत मुस्लिम समाज के लोग दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक नमाज अदा कर सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब तय स्थान पर जुमे की नवाज अदा होगी।
भोपाल। धार जिले के ऐतिहासिक भोजशाला मामले में जुम्मे की नमाज को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान एक अहम फैसला सामने आया है। अदालत के निर्देशों के तहत भोजशाला परिसर की बाउंड्री वॉल से सटी जमीन पर नमाज अदा करने की अनुमति दी गई है। इसके तहत मुस्लिम समाज के लोग दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक नमाज अदा कर सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब तय स्थान पर जुमे की नवाज अदा होगी।
    user_Aamir Khan
    Aamir Khan
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भोपाल के चौक बाजार में साड़ी की दुकान में भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी, आधा दर्जन दमकल की कई गाड़ियों आग पर पाया काबू पुराने भोपाल के व्यस्तम चौक बाजार में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब नेमा साड़ी की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप ले लिया और दुकान से ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार उठने लगा। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मोके पर फायर बिग्रेड की. आधा दर्जन दमकलो ने बड़ी मशक्क़त के बाद आग पर काबू पाया फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. भोपाल के चौक बाजार में उस समय अफरा तफरी मच गयी ज़ब एक नेमा साड़ी की दुकान मे आग लग गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही दुकान में मौजूद लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया और आसपास की दुकानों को भी एहतियातन खाली कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. चौक बाजार मे संकरी गलियां होने के कारण दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.वही कोतवाली थाना पुलिस भी मोके पर पहुंच गई है और भीड़ को वहाँ से अलग करते हुए राहत और बचाव कार्य में जुट गयी.वही आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दी गई, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।व्यापारी अभिषेक जैन ने बताया कि रास्ता सकरा होने से आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा क्योंकि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बड़ी माशाक्क्त के बाद मौके पर पहुंची उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई बार अतिक्रमण को लेकर शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई इब्राहिमपुर चौक बाजार में अक्सर ऐसे हालात बनते रहते हैं इधर फायर ऑफिसर इफ़्तीखार अहमद ने बताया की आग लगने की सुचना मिलते ही तुरंत दमकलो को मोके पर रवाना कर दिया था आग कैसे लगी इसकी जाँच करवाई जाएगी. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक ही गया.
    2
    भोपाल के चौक बाजार में साड़ी की दुकान में भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी, आधा दर्जन 
दमकल की कई गाड़ियों आग पर पाया काबू 

पुराने भोपाल के व्यस्तम चौक बाजार में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब नेमा साड़ी की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप ले लिया और दुकान से ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार उठने लगा। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मोके पर फायर बिग्रेड की. आधा दर्जन दमकलो ने बड़ी मशक्क़त के  बाद आग पर काबू पाया फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है.
भोपाल के चौक बाजार में उस समय अफरा तफरी मच गयी ज़ब एक नेमा साड़ी की दुकान मे आग लग गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही दुकान में मौजूद लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया और आसपास की दुकानों को भी एहतियातन खाली कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. चौक बाजार मे संकरी गलियां  होने के कारण दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.वही कोतवाली थाना पुलिस भी मोके 
पर पहुंच गई है और भीड़ को वहाँ से अलग करते हुए राहत और बचाव कार्य में जुट गयी.वही आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दी गई, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।व्यापारी अभिषेक जैन ने बताया कि रास्ता सकरा होने से आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा क्योंकि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बड़ी माशाक्क्त के बाद मौके पर पहुंची उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई बार अतिक्रमण को लेकर शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई इब्राहिमपुर चौक बाजार में अक्सर ऐसे हालात बनते रहते हैं इधर फायर ऑफिसर इफ़्तीखार अहमद ने बताया की आग लगने की सुचना मिलते ही तुरंत दमकलो को मोके पर रवाना कर दिया था आग कैसे लगी इसकी जाँच करवाई जाएगी.
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक ही गया.
    user_Abid Mumtaz journalist
    Abid Mumtaz journalist
    Photographer हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.