Shuru
Apke Nagar Ki App…
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में बड़ी चोरी की वारदात, गढ़िया ओवर ब्रिज के पास खड़ी ट्रक बनी निशाना। चालक गाड़ी खड़ी कर घर गया, पीछे से चोरों ने मौके का उठाया फायदा। ट्रक का ताला तोड़कर डीजल टैंक से पार किया करीब 600 लीटर डीजल। सुबह मौके पर पहुंचने पर ड्राइवर के उड़े होश, डीजल पूरी तरह गायब मिला। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल। सूचना पर पहुंची पुलिस, मामले की जांच में जुटी।
कुमार सुनील
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में बड़ी चोरी की वारदात, गढ़िया ओवर ब्रिज के पास खड़ी ट्रक बनी निशाना। चालक गाड़ी खड़ी कर घर गया, पीछे से चोरों ने मौके का उठाया फायदा। ट्रक का ताला तोड़कर डीजल टैंक से पार किया करीब 600 लीटर डीजल। सुबह मौके पर पहुंचने पर ड्राइवर के उड़े होश, डीजल पूरी तरह गायब मिला। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल। सूचना पर पहुंची पुलिस, मामले की जांच में जुटी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अजीतमल (औरैया)। अजीतमल क्षेत्र के ग्राम अमावता में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक व्यास पं. सागर दास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण रसपान कराया। कथा के दौरान कृष्ण की बाल्य लीलाएं, कंस वध एवं कृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथावाचक ने बताया कि श्रीकृष्ण की बाल्य लीलाएं हमें प्रेम, सरलता और भक्ति का संदेश देती हैं, वहीं कंस वध की कथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। रुक्मिणी विवाह प्रसंग के माध्यम से भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण की भावना को समझाया गया। इस अवसर पर कथा के यजमान के रूप में परीक्षित पार्वती देवी एवं जय करन सिंह सेंगर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और कथा का श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित किया।1
- तहसील सदर में उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम ने ग्राम इकौरापुर में बड़ी कार्रवाई की। खसरा संख्या 822 (चरागाह) व 908 (खेल मैदान) की करीब 0.765 व 0.461 हेक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। हर्ष मिश्रा द्वारा फसल बोकर किए गए कब्जे को जेसीबी से हटाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। प्रशासन के अनुसार नोटिस के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया था। मुक्त कराई गई ग्राम सभा की भूमि की अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये बताई गई है।2
- Post by Ankur Tripathi1
- अजीतमल (औरैया)। अजीतमल क्षेत्र के ग्राम अमावता में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक व्यास पं. सागर दास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण रसपान कराया। कथा के दौरान श्रीकृष्ण की बाल्य लीलाएं, कंस वध एवं कृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथावाचक ने बताया कि श्रीकृष्ण की बाल्य लीलाएं हमें प्रेम, सरलता और भक्ति का संदेश देती हैं, वहीं कंस वध की कथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। रुक्मिणी विवाह प्रसंग के माध्यम से भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण की भावना को समझाया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की आकर्षक झांकी विशेष रूप से श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। इस अवसर पर कथा के यजमान के रूप में परीक्षित पार्वती देवी एवं जयकरन सिंह सेंगर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन गजराम सिंह गुर्जर ने किया।कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और कथा का श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित किया।1
- Post by Kanhaiya lal1
- औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम महारतपुर में पानी की टंकी में संदिग्ध कंकाल मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू।1
- औरैया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को महिलाओं ने सामूहिक रूप से सुना। “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के तहत संसद व विधानसभा में 50% आरक्षण की दी गई जानकारी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष ने कहा यह अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम। भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की सक्रिय मौजूदगी से कार्यक्रम रहा सफल1
- औरैया । जनपद में 14 अप्रैल को भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाए जाने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन शोभायात्रा और जयंती कार्यक्रमों की अनुमति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं और बाबा साहब के अनुयायियों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन द्वारा कई स्थानों पर शोभायात्रा निकालने और कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उनका कहना है कि अनुमति न देने के लिए जो कारण बताए जा रहे हैं, वे बेहद मामूली और तर्कहीन हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने सोमवार को ककोर स्थित मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी को एक शिकायत पत्र सौंपा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पूरे जनपद के लिए एक समान आदेश जारी किया जाए, जिससे सभी स्थानों पर बिना किसी भेदभाव के शोभायात्राएं निकाली जा सकें और जयंती कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सके। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब में आस्था रखने वाले लाखों लोगों की भावनाएं इस पर्व से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक बाधा उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए सभी आयोजनों को अनुमति दी जाए, ताकि यह पर्व शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।1