logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*आम आदमी पार्टी ने मनाया अम्बेडकर जयंती* *संविधान प्रस्तावना की शपथ लेकर किया समरसता भोज का आयोजन* *सतना, 14 अप्रैल:* अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी सतना द्वारा सेमरिया चौक स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती कार्यक्रम बड़े ही गरिमामय तरीके से सम्पन्न हुआ। दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारियों,वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात जिलाध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भारत के संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। सभी ने न्याय,स्वतंत्रता,समानता एवं बंधुत्व के मूल्यों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। इसके उपरांत समरसता भोज का शुभारंभ किया गया,जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर सामाजिक एकता,सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ने कहा कि “बाबा साहब के विचार समाज को एकजुट करने और समानता,न्याय और भाईचारे की दिशा में मार्गदर्शन देते हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर संविधान के मूल्यों को घर-घर तक पहुँचाना है।” कार्यक्रम को सफल बनाने में आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी जिनमें प्रमुख रूप से प्रशांत पांडे,विजय गुप्ता,ममता पाठक,संजय बंका, तथा जिला पदाधिकारी सुखेन्द्र सिंह,रोहित पाण्डेय,राजीव सिंह परिहार, अनुराग सिंह,हर्ष बागरी,महेंद्र सिंह परिहार,मोनू नामदेव,मनीष सिंह, ध्रुव कुमार पांडे,विनय प्रजापति, राजीव लोचन सोनी,दीपचंद गुप्ता, सत्य भामा सोनी,रामसखा बारी, सुशील विश्वकर्मा,बबलू शुक्ला, जी.सी. शर्मा,प्रकाश सिंह चौधरी,उदयभान सोनकर, श्याम सुंदर रजक "रिंकू", राजू सिंह,मोहित वर्मा,दिनकर चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ताओं का योगदान उल्लेखनीय रहा। अंत में जिला महामंत्री सुखेन्द्र सिंह ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। *मीडिया सेल* 🅰️🅰️🅿️ *सतना*

11 hrs ago
user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
Court reporter Amarpatan, Satna•
11 hrs ago

*आम आदमी पार्टी ने मनाया अम्बेडकर जयंती* *संविधान प्रस्तावना की शपथ लेकर किया समरसता भोज का आयोजन* *सतना, 14 अप्रैल:* अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी सतना द्वारा सेमरिया चौक स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती कार्यक्रम बड़े ही गरिमामय तरीके से सम्पन्न हुआ। दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारियों,वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात जिलाध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भारत के संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। सभी ने न्याय,स्वतंत्रता,समानता एवं बंधुत्व के मूल्यों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। इसके उपरांत समरसता भोज का शुभारंभ किया गया,जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर सामाजिक एकता,सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ने कहा कि “बाबा साहब के विचार समाज को एकजुट करने और समानता,न्याय और भाईचारे की दिशा में मार्गदर्शन देते हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर संविधान के मूल्यों को घर-घर तक पहुँचाना है।” कार्यक्रम को सफल बनाने में आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी जिनमें प्रमुख रूप से प्रशांत पांडे,विजय गुप्ता,ममता पाठक,संजय बंका, तथा जिला पदाधिकारी सुखेन्द्र सिंह,रोहित पाण्डेय,राजीव सिंह परिहार, अनुराग सिंह,हर्ष बागरी,महेंद्र सिंह परिहार,मोनू नामदेव,मनीष सिंह, ध्रुव कुमार पांडे,विनय प्रजापति, राजीव लोचन सोनी,दीपचंद गुप्ता, सत्य भामा सोनी,रामसखा बारी, सुशील विश्वकर्मा,बबलू शुक्ला, जी.सी. शर्मा,प्रकाश सिंह चौधरी,उदयभान सोनकर, श्याम सुंदर रजक "रिंकू", राजू सिंह,मोहित वर्मा,दिनकर चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ताओं का योगदान उल्लेखनीय रहा। अंत में जिला महामंत्री सुखेन्द्र सिंह ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। *मीडिया सेल* 🅰️🅰️🅿️ *सतना*

More news from Satna and nearby areas
  • सूरा प्रेमियों को लगाया जा रहा है चुना, MRP के रेट से तीन गुना अधिक में बेचा जा रहा है शराब.. सतना। संतोषी माता बिरला रोड़ के पास स्थित कंपोजिट अंग्रेजी एवं देसी शराब दुकान पर सूरा प्रेमियों को कैन बियर MPR120 होते हुए भी वसूलें 180-190 रूपए, और ये सब आबकारी विभाग के नाक के नीचे पूरे जिले भर में चल रहा हैं। सूरा प्रेमियों के जेब में सीधे डाला जा रहा हैं डाका, कब होगी कार्यवाही? या फिर ऐसे ही चलता रहेगा खेल?
    1
    सूरा प्रेमियों को लगाया जा रहा है चुना, MRP के रेट से तीन गुना अधिक में बेचा जा रहा है शराब.. सतना। संतोषी माता बिरला रोड़ के पास स्थित कंपोजिट अंग्रेजी एवं देसी शराब दुकान पर सूरा प्रेमियों को कैन बियर MPR120 होते हुए भी वसूलें 180-190 रूपए, और ये सब आबकारी विभाग के नाक के नीचे पूरे जिले भर में चल रहा हैं। सूरा प्रेमियों के जेब में सीधे डाला जा रहा हैं डाका, कब होगी कार्यवाही? या फिर ऐसे ही चलता रहेगा खेल?
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Amarpatan, Satna•
    1 hr ago
  • Post by Neeraj Ravi
    1
    Post by Neeraj Ravi
    user_Neeraj Ravi
    Neeraj Ravi
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    1
    Post by BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    user_BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    Local Politician मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • *टिकुरा पहुच कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को दी श्रधांजलि* 14 अप्रैल की सुबह कांग्रेस पार्टी व युवा कांग्रेस के लोगो ने ग्राम पंचायत भरहटा के टिकुरा पहुच संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को दी श्रधांजलि।ज्ञात हो 5 दिनों पहले कुछ अराजक तत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा को खंडित किया था।जिस वजह से भरहटा गाव का टिकुरा रातों रात प्रदेश में विख्यात हुआ था।परिणामतः सिलसिलेवार सभी दल के नेता टिकुरा पहुच रहे है।उसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिस्ट नेता पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष हरीश कुमार ताम्रकार, आई टी शेल के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह,पूर्व मंडलम अध्यक्ष व पूर्व पार्षद उमेश गौतम,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष उमेश गौतम,महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सोनू पांडेय,युवा कांग्रेस उंचेहरा ब्लॉक के अध्यक्ष उठाई लाल कुशवाहा, सुनींल ताम्रकार झल्ली,निखिल कुशवाहा,बारिष्ट नेता रामनरेश सिंह बिहटा,सिरज्जुद्दीन,सिंकू सिंह,के साथ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने नागौद एवं उंचेहरा मॉर्ग के मध्य टिकुरा पहुच संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने माल्यार्पण कर किया नमन।
    1
    *टिकुरा पहुच कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को दी श्रधांजलि*
14 अप्रैल की सुबह कांग्रेस पार्टी व युवा कांग्रेस के लोगो ने ग्राम पंचायत भरहटा के टिकुरा पहुच संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को दी श्रधांजलि।ज्ञात हो 5 दिनों पहले कुछ अराजक तत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा को खंडित किया था।जिस वजह से भरहटा गाव का टिकुरा रातों रात प्रदेश में विख्यात हुआ था।परिणामतः सिलसिलेवार सभी दल के नेता टिकुरा पहुच रहे है।उसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिस्ट नेता पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष हरीश कुमार ताम्रकार, आई टी शेल के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह,पूर्व मंडलम अध्यक्ष व पूर्व पार्षद उमेश गौतम,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष उमेश गौतम,महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सोनू पांडेय,युवा कांग्रेस उंचेहरा ब्लॉक के अध्यक्ष उठाई लाल कुशवाहा, सुनींल ताम्रकार झल्ली,निखिल कुशवाहा,बारिष्ट नेता रामनरेश सिंह बिहटा,सिरज्जुद्दीन,सिंकू सिंह,के साथ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने नागौद एवं उंचेहरा मॉर्ग के मध्य टिकुरा पहुच संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने माल्यार्पण कर किया नमन।
    user_रूप कुमार हरबोल
    रूप कुमार हरबोल
    Court reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शहडोल में फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने किया पीछा: कुएं में गिरने से 3 की मौत, कार से नशीला पदार्थ जब्त शहडोल: जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस से बचने की कोशिश तस्करों पर भारी पड़ गई। सोमवार देर रात पुलिस की घेराबंदी देख भाग रहे तस्करों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जान बचाने के लिए अंधेरे में भागते समय तीन युवक पास के एक गहरे खुले कुएं में जा गिरे, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार (क्रेटा) की तलाशी ली, जिसमें से लगभग 6 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। मृतकों की पहचान तनुज शुक्ला (शहडोल निवासी), सचिन सिंह बघेल (टिकुरी टोला, बुढार निवासी) और रोहित शर्मा के रूप में हुई है।
    3
    शहडोल में फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने किया पीछा: कुएं में गिरने से 3 की मौत, कार से नशीला पदार्थ जब्त
शहडोल: जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस से बचने की कोशिश तस्करों पर भारी पड़ गई। सोमवार देर रात पुलिस की घेराबंदी देख भाग रहे तस्करों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जान बचाने के लिए अंधेरे में भागते समय तीन युवक पास के एक गहरे खुले कुएं में जा गिरे, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार (क्रेटा) की तलाशी ली, जिसमें से लगभग 6 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। मृतकों की पहचान तनुज शुक्ला (शहडोल निवासी), सचिन सिंह बघेल (टिकुरी टोला, बुढार निवासी) और रोहित शर्मा के रूप में हुई है।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जगत जननी माँ "शारदा भवानी" जी के मैहर स्थित *श्री शारदा शक्तिपीठ* में आज दि. 14 अप्रैल *संध्या कालीन दिव्य श्रृंगार दर्शन*। जय माई की 🙏🏻
    2
    जगत जननी माँ "शारदा भवानी" जी के मैहर स्थित *श्री शारदा शक्तिपीठ* में आज दि. 14 अप्रैल *संध्या कालीन दिव्य श्रृंगार दर्शन*। जय माई की 🙏🏻
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    10 hrs ago
  • पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे मुस्कान अभियान के तहत अपह्त नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को भेजा गया जेल! घटना विवरण :दिनांक 20.03.26 को फरियादी X की पुत्र Y को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने की आशंका की रिपोर्ट पर थाना रामपुर बाघेलान में अपराध धारा 137(2) ता.हि. का कायम कर जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई जिस पर पुलिस अधीक्षक सतना डां. श्री हंसराज सिंह के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना श्री प्रेमलाल कुर्वे एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) श्री मनोज दीक्षित के निर्देशन में थाना प्रभारी थाना रामपुर बाघेलान निरीक्षक श्री संदीप चतुर्वेदी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित की गई । अपह्त बालिका को सायबर सेल के मदद से लोकेशन प्राप्त किया जाकर गठित टीम के द्वारा ग्राम सौतेपार थाना आमगांव जिला गोंदिया महाराष्ट्र से दिनांक 12.04.26 को दस्तयाब किया जाकर कथन लेख किया गया, आरोपी नरेश चौधरी के द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर लेकर जाना पत्नी बनाकर रखना जो मामले में धारा 87,64(2)(m) बीएनएस,5l/6, 5(j)(ii) पाक्सो एक्ट का इजाफा किया जाकर आरोपी नरेश चौधरी को गिरफ्तार किया जाकर पेश न्यायालय किया गया है । _*गिरफ्तार आरोपी का नाम*_नरेश चौधरी पिता सोनू चौधरी उम्र 24 वर्ष ग्राम सीतापार थाना आमगांव जिला गोंदिया महाराष्ट्र *सराहनीय भूमिका*:- निरी. संदीप चतुर्वेदी थाना प्रभारी रामपुर बाघेलान,उप निरी. प्रीती कुशवाहा ,सउनि रामसजीवन तिवार, प्र आर ऋषि द्विवेदी, प्र.आर. दिलीप सिंह ,आर अंजन सिंह!
    1
    पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे मुस्कान अभियान के तहत अपह्त नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को भेजा गया जेल!
घटना विवरण :दिनांक 20.03.26 को फरियादी X की पुत्र Y को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने की आशंका की रिपोर्ट पर थाना रामपुर बाघेलान में अपराध धारा 137(2) ता.हि. का कायम कर जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई जिस पर पुलिस अधीक्षक सतना डां. श्री हंसराज सिंह के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना श्री प्रेमलाल कुर्वे एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) श्री मनोज दीक्षित के निर्देशन में थाना प्रभारी थाना रामपुर बाघेलान निरीक्षक श्री संदीप चतुर्वेदी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित की गई । अपह्त बालिका को सायबर सेल के मदद से लोकेशन प्राप्त किया जाकर गठित टीम के द्वारा ग्राम सौतेपार थाना आमगांव जिला गोंदिया महाराष्ट्र से दिनांक 12.04.26 को दस्तयाब किया जाकर कथन लेख किया गया, आरोपी नरेश चौधरी के द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर लेकर जाना पत्नी बनाकर रखना जो मामले में धारा 87,64(2)(m) बीएनएस,5l/6, 5(j)(ii) पाक्सो एक्ट का इजाफा किया जाकर आरोपी नरेश चौधरी को गिरफ्तार किया जाकर पेश न्यायालय किया गया है  ।
_*गिरफ्तार आरोपी का नाम*_नरेश चौधरी पिता सोनू चौधरी उम्र 24 वर्ष ग्राम सीतापार थाना आमगांव जिला गोंदिया महाराष्ट्र 
*सराहनीय भूमिका*:- निरी. संदीप चतुर्वेदी थाना प्रभारी रामपुर बाघेलान,उप निरी. प्रीती कुशवाहा ,सउनि रामसजीवन तिवार, प्र आर ऋषि द्विवेदी, प्र.आर. दिलीप सिंह ,आर अंजन सिंह!
    user_रामदत्त दाहिया
    रामदत्त दाहिया
    Firefighter रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मैहर के अमरपाटन में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। बस स्टैंड के पास एक घर में चल रही नशे की दुकान का भंडाफोड़ करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से 14 सीसी नशीली कफ सिरप बरामद की है। आरोपी लंबे समय से युवाओं को नशा बेच रहे थे। पूछताछ में सामने आया है कि इस नेटवर्क का मुख्य सप्लायर प्रिंस जायसवाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
    1
    मैहर के अमरपाटन में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। बस स्टैंड के पास एक घर में चल रही नशे की दुकान का भंडाफोड़ करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से 14 सीसी नशीली कफ सिरप बरामद की है। आरोपी लंबे समय से युवाओं को नशा बेच रहे थे। पूछताछ में सामने आया है कि इस नेटवर्क का मुख्य सप्लायर प्रिंस जायसवाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Amarpatan, Satna•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.