बोदरवार में शादी समारोह में विवाद बना जानलेवा: मारपीट में युवक की मौत, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र की बोदरवार चौकी अंतर्गत ग्राम बोदरवार में शुक्रवार को शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम बोदरवार निवासी सुभाष हरिजन के पट्टीदार के यहां शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान गांव का ही महेश निषाद शराब के नशे में वहां पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। माहौल बिगड़ता देख उसका भाई गोविंद निषाद उसे समझाने के लिए मौके पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान गोविंद निषाद और सुभाष हरिजन के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बोदरवार चौकी प्रभारी सन्नी जावला, थाना प्रभारी कप्तानगंज और क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया। मृतक की पत्नी रीता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार मृतक गोविंद अपने पीछे 65 वर्षीय वृद्ध मां सुभद्रा, पत्नी रीता और तीन मासूम बच्चों—भोला, नीरज और शिवानी—को छोड़ गया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।
बोदरवार में शादी समारोह में विवाद बना जानलेवा: मारपीट में युवक की मौत, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र की बोदरवार चौकी अंतर्गत ग्राम बोदरवार में शुक्रवार को शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम बोदरवार निवासी सुभाष
हरिजन के पट्टीदार के यहां शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान गांव का ही महेश निषाद शराब के नशे में वहां पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। माहौल बिगड़ता देख उसका भाई गोविंद निषाद उसे समझाने के लिए मौके पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान गोविंद निषाद और सुभाष हरिजन के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में गोविंद गंभीर
रूप से घायल हो गया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बोदरवार चौकी प्रभारी सन्नी जावला, थाना प्रभारी कप्तानगंज और क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया। मृतक की पत्नी रीता की तहरीर
पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार मृतक गोविंद अपने पीछे 65 वर्षीय वृद्ध मां सुभद्रा, पत्नी रीता और तीन मासूम बच्चों—भोला, नीरज और शिवानी—को छोड़ गया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।
- प्रदीप यादवपडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेशदुःखद बातon 15 March
- तमकुहीराज तहसील में हाई वोल्टेज ड्रामा, भूमि विवाद से परेशान व्यक्ति पानी टंकी पर चढ़ा, कुशीनगर तमकुहीराज तहसील में युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, भूमि विवाद से परेशान व्यक्ति पानी टंकी पर चढ़ा, आत्महत्या की दी धमकी1
- कुशीनगर रामकोला सीएच सी में लापरवाही का आरोप बिना इलाज घंटे तड़पता रहा एक्सीडेंट में घायल मरीज परिजनों का आरोप इलाज के लिए नहीं आए डॉक्टर अस्पताल के बाहर ही पड़ा तड़पता रहा घायल मरीज पत्नी लगाती रही गुहार पर बाहर नही निकला “कोई डॉक्टर इलाज न मिलने से सुरेश की हुई मौत 15 अप्रैल को रामपुर बगहा के पास हुआ था हादसा स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल।4
- अज्ञात कारणों से कई झोपड़ियों में लगी आग - आग लगने से मचा ग्रामीणों में हड़कंप - आग बुझाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण - ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना - आग से हुआ भारी नुकसान - भीषण आग की चपेट में आई कई झोपड़ी हुई राख - विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाड़ीभार के इनरपट्टी की घटना।2
- - आग बुझाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण - ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना - आग से हुआ भारी नुकसान - भीषण आग की चपेट में आई कई झोपड़ी हुई राख - विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाड़ीभार के इनरपट्टी की घटना।3
- रामकोला CHC में लापरवाही का आरोप - एक्सीडेंट में घायल होने के बाद घंटों बिना इलाज तड़पता रहा मरीज - परिजनों ने इलाज के लिए डॉक्टर के न आने का लगाया आरोप - अस्पताल के बाहर ही पड़ा तड़पता रहा घायल मरीज - पत्नी लगाती रही गुहार पर नही “कोई डॉक्टर बाहर - इलाज न मिलने से सुरेश की हुई मौत का - 15 अप्रैल को रामपुर बगहा के पास हुआ था हादसा - स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल4
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- Post by मुन्ना पड़रौना कुशीनगर1
- कुशीनगर विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाड़ीभार के इनरपट्टी की घटना अज्ञात कारणों से कई झोपड़ियों में लगी आग आग लगने से मचा ग्रामीणों में हड़कंप आग बुझाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना आग से हुआ भारी नुकसान भीषण आग की चपेट में आई कई झोपड़ी हुई राख यह घटना विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाड़ीभार के इनरपट्टी की है1
- कुशीनगर विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाड़ीभार के इनरपट्टी की घटना अज्ञात कारणों से कई झोपड़ियों में लगी आग आग लगने से मचा ग्रामीणों में हड़कंप आग बुझाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना आग से हुआ भारी नुकसान भीषण आग की चपेट में आई कई झोपड़ी हुई राख यह घटना विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाड़ीभार के इनरपट्टी की है1