Shuru
Apke Nagar Ki App…
https://youtu.be/-75B652hR-0?si=ypcjF-SpV2Cts1NL Gadarwara नाबालिक लड़की का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी,पुलिस जांच में जुटी
पं. सतीश लबानिया
https://youtu.be/-75B652hR-0?si=ypcjF-SpV2Cts1NL Gadarwara नाबालिक लड़की का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी,पुलिस जांच में जुटी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नरसिंहपुर में श्रावण के पहले सोमवार पर विशेष अनुष्ठानः शिवालयों में मिट्टी के शिवलिंग और रुद्री का निर्माण कर पूजा1
- नरसिंहपुर मप्र शासन के मंत्री प्रहलाद पटेल ओर राज्य सभा संसद विबेक तन्खा ने किया नरसिंहपुर मे वृक्षा रोपड़1
- काले सांप ने महिला को पांच बार डसा, झाड़ फूंक के बाद महिला पहुंची सरकारी अस्पताल 25 एंटी स्नेक वेनम से बची महिला की जान उपचार जारी1
- गाडरवारा के समाजसेवी मुकेश बसेड़िया की अनूठी पहल आदिवासी अंचल में पहुंचकर वितरित कर रहे बरसात की राहत सामग्री1
- नर्मदा तट से निकली विशाल कांवड़ यात्रा, गांधी वार्ड शिव मंदिर में होगा जलाभिषेक नर्मदा तट से निकली विशाल कांवड़ यात्रा, गांधी वार्ड शिव मंदिर में होगा जलाभिषेक 03/8/2026 छगन कुशवाहा पिपरिया। सावन माह में भगवान शिव की आराधना को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। विगत वर्षों की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी सोमवार, 3 अगस्त 2026 को विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार श्रद्धालु सुबह 6 बजे नर्मदा तट स्थित सिवनी पुल पर कांवड़ लेकर एकत्रित होंगे। यहां से विधि-विधान पूजन अर्चन के साथ यात्रा प्रारंभ होकर पिपरिया पहुंचेगी। यात्रा के समापन पर गांधी वार्ड स्थित शिव मंदिर में कांवड़ के पवित्र नर्मदा जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। आयोजकों ने नगर एवं आसपास के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के स्वागत और आवश्यक व्यवस्थाओं की भी तैयारियां की गई हैं। सावन के पावन अवसर पर निकलने वाली यह कांवड़ यात्रा नगर में श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह का वातावरण बनाया ।1
- EXPRESS MP CG NEWS1
- हाथों के बल चलकर संत कर रहे नर्मदा परिक्रमा नरसिंहपुर में हुआ भव्य स्वागत1
- पखांजुर-भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा1
- सशक्त युवा ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान : ब्रह्माकुमारीज ने विद्यार्थियों को दिलाया नशामुक्ति एवं राष्ट्र निर्माण का संकल्प सशक्त युवा ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान : ब्रह्माकुमारीज ने विद्यार्थियों को दिलाया नशामुक्ति एवं राष्ट्र निर्माण का संकल्प साईखेड़ा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, साईखेड़ा के तत्वावधान में ब्रह्माकुमारीज के युवा प्रभाग द्वारा "उठो जगत के वास्ते – सशक्त युवा, आत्मनिर्भर भारत की पहचान" अभियान के अंतर्गत चैतन्य हायर सेकेंडरी स्कूल एवं स्वामी विद्यानंद आइडियल पब्लिक स्कूल, साईखेड़ा में प्रेरणादायी युवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नैतिक मूल्यों का विकास करना, उन्हें नशामुक्त एवं संस्कारवान जीवन के लिए प्रेरित करना तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी वंदना दीदी एवं ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। यदि युवा अपने जीवन का लक्ष्य स्पष्ट रखें, सकारात्मक सोच अपनाएँ तथा आत्मिक रूप से सशक्त बनें, तो वे अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के साथ-साथ एक स्वस्थ, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता केवल धन अर्जित करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसमें सेवा, संस्कार, चरित्र, राष्ट्रप्रेम एवं समर्पण की भावना भी शामिल होनी चाहिए। प्रत्येक युवा को अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं बड़ों के प्रति सम्मान का भाव रखते हुए प्रेम, सहयोग, सद्भाव और भाईचारे के साथ आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही समाज में व्याप्त बुराइयों एवं कुरीतियों से स्वयं को दूर रखते हुए दूसरों को भी सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। अपने संबोधन में दीदी ने युवाओं को नशामुक्त जीवन का संदेश देते हुए बताया कि नशा व्यक्ति की प्रतिभा, स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को नष्ट कर देता है। उन्होंने राजयोग मेडिटेशन को आत्मबल बढ़ाने और नशे जैसी बुरी आदतों से मुक्ति पाने का प्रभावी माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों को मेडिटेशन का अभ्यास कराया। साथ ही उन्होंने कुछ सरल घरेलू उपाय भी बताए, जिनकी सहायता से नशे की लत से बाहर निकलने में सहायता मिल सकती है। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त रहने, स्वस्थ एवं संस्कारयुक्त जीवन जीने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जन-जागरूकता फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने यह भी प्रतिज्ञा की कि वे अपने जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाते हुए राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। अंत में सभी ने इस प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।1