Shuru
Apke Nagar Ki App…
राम जी दीक्षित पत्रकार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ये ‘डील’ वो ‘डाल’ है, जिसको उस पर बैठनेवाले ख़ुद ही काट रहे हैं । ये डील हमारे देश की सिर्फ़ ख़ेती-मज़दूरी ही नहीं बल्कि हर तरह से पैदावार-उत्पादन, काम-कारोबार और रोज़गार के ख़िलाफ़ है। ये वो अदृश्य ज़ंजीर है जो पैसे के लालच में डूबे, बिचौलियों की मानसिकतावाले, कमीशनजीवी भाजपाइयों को अपने स्वार्थवश दिख नहीं रही है। जिन्होंने पहले हमारे लोगों को साक्षात ज़ंजीर में बांधकर भेजा था, अब उन्होंने डील का जाल फेंककर भ्रष्ट भाजपा सरकार को मजबूर कर दिया है। अब भाजपा के वो संगी-साथी क्या भूमिगत हो गये हैं या परदेसी हो गये हैं, जो ‘स्वदेशी’ का नारा लगाते थे। आत्मनिर्भरता की जगह भाजपाइयों को ‘परनिर्भरता’ का नारा अपना लेना चाहिए।1
- Post by Ashish Bajpai (Ashubaj)1
- राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा चौकी के पास चिनहट तिराहे पर अवैध रूप से डग्गामार बस स्टैंड संचालित किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 🚧 यातायात व्यवस्था चरमराई तिराहे पर सड़क किनारे खड़ी डग्गामार बसों, सवारियों के चढ़ने-उतरने और मनमाने ढंग से वाहन रोकने के कारण पूरे इलाके की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सुबह-शाम के व्यस्त समय में लंबा जाम लग जाता है, जिससे एंबुलेंस और स्कूल बसें भी फंस जाती हैं। राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। 🚔 ट्रैफिक पुलिस पर भी उठे सवाल सूत्रों का दावा है कि अवैध डग्गामार स्टैंड कथित रूप से स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस की मिलीभगत से चल रहा है। आरोप है कि मौके पर ट्रैफिक कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही, जिससे स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। ❓ जनता के सवाल व्यस्त तिराहे पर अवैध बसों का जमावड़ा क्यों? क्या यातायात विभाग को इस अव्यवस्था की जानकारी नहीं? जाम से कब मिलेगी राहत? स्थानीय नागरिकों ने लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से तत्काल कार्रवाई कर चिनहट तिराहे की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। 👉 अब देखना होगा कि प्रशासन इस अवैध डग्गामार स्टैंड पर कब तक शिकंजा कसता है।1
- लखनऊ न्यूज मासूम डॉगी की जान लेने वालों पर दर्ज हुआ मुकदमा । 3 महीने के डॉगी के बच्चों को 4 मंजिल से नीचे फेका। 1 डॉगी के गई जान दूसरा जीवश्य सेवा संस्थान मे एडमिट। विकास नगर के टेढ़ी पुलिया चौराहे पर प्रभा काम्प्लेक्स की छत से फेंका। मुशीर खान ने विकास नगर थाने में दर्ज कराया दो लोगों पर नाम जद मुकदमा। एक डॉगी की जान गई व दूसरे डॉगी के कई जगह से पैर टूटे। विकास नगर पुलिस *मरियम और पवन* के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी। मासूम डॉगी को चार मंजिल छत से फेंकने के बाद दोनों आरोपी हुए मौके से फरार। विकास नगर पुलिस ने धारा 325, 11 (1) (1) के तहत दर्ज किया मुकदमा। विकास नगर पुलिस मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी।1
- शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए।।, अपडेट्स लाइन मैन संविदा कर्मी परिजनों को ₹2 लाख कैश दिया गया 50 हजार और मिलेगा पत्नी को पेंशन ₹4000 बेटी को संविदा पर नौकरी दी जाएगी इसके बाद परिजन माने शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए।।1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *बाराबंकी में कपड़ा व्यवसायी के बेटे की मौत मोटरसाइकिल लोहे के पोल से टकराई गहरी खाई में गिरने से गई जान* बाराबंकी के फतेहपुर में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे एक सड़क हादसे में कपड़ा व्यवसायी के 25 वर्षीय बेटे अक्षत जैन की मौत हो गई। यह दुर्घटना फतेहपुर-महमूदाबाद मार्ग पर सरैंया मातबननगर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। पुलिस के अनुसार, महमूदाबाद से लौट रहे अक्षत की मोटरसाइकिल बड्डुपुर थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग से कुछ पहले अज्ञात कारणों के चलते अनियंत्रित हो गई। उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे लोहे के पोल से टकराकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे अक्षत गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद रेलवे गेटमैन ने भगौली चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पाण्डेय को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अक्षत को एंबुलेंस से फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अक्षत जैन अविवाहित थे और अपने पिता आलोक जैन के साथ पारिवारिक व्यवसाय में सक्रिय भूमिका निभाते थे। सट्टी बाजार क्षेत्र में पानी टंकी के पास 'नरेन्द्र साड़ी' नाम से उनकी दुकान है, जिसे वह अपने पिता और बडे भाई अतिशय जैन के साथ मिलकर संभालते थे।1
- Lko Big Breaking किसी प्रकार का भेदभाव जब न हो...तो होली जैसी रंग भरी...उत्साहपूर्ण आयोजन हम सबके सामने होता है...!! उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...!!1
- अब ‘पीडीए सरकार’ आएगी और समाजवादी पेंशन से भी आगे जाकर ‘स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना’ लाएगी, हर नारी के सिर से बोझ हटाएगी, तरक़्क़ी के नये रास्ते बनाएगी, हर घर को ख़ुशहाली से भरकर दिखाएगी।1