जिला राजगढ़ में जिला साहू समाज समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत जिले के सांसद श्री विवेक बंटी साहू जिला राजगढ़ में जिला साहू समाज समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में सम्मिलित हुए। यह आयोजन सामाजिक एकता, सहयोग एवं संस्कारों का उत्कृष्ट उदाहरण रहा, जिसमें अनेक नवविवाहित जोड़ों ने एक साथ वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। इस पावन अवसर पर सभी नवदम्पत्तियों को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनों से आत्मीय संवाद कर उनके विचार, सुझाव एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा की। समाज के विकास, शिक्षा, एकजुटता एवं आपसी सहयोग को लेकर भी सकारात्मक संवाद हुआ। इस अवसर पर इंदौर साहू समाज की अध्यक्ष श्रीमती भावना सुरेश साहू जी सहित राजगढ़ जिले की समिति के सभी वरिष्ठजन, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जिला राजगढ़ में जिला साहू समाज समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत जिले के सांसद श्री विवेक बंटी साहू जिला राजगढ़ में जिला साहू समाज समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन
में सम्मिलित हुए। यह आयोजन सामाजिक एकता, सहयोग एवं संस्कारों का उत्कृष्ट उदाहरण रहा, जिसमें अनेक नवविवाहित जोड़ों ने एक साथ वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। इस पावन अवसर पर सभी नवदम्पत्तियों को सुखद,
समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनों से आत्मीय संवाद कर उनके विचार, सुझाव एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा की। समाज के विकास, शिक्षा, एकजुटता एवं आपसी
सहयोग को लेकर भी सकारात्मक संवाद हुआ। इस अवसर पर इंदौर साहू समाज की अध्यक्ष श्रीमती भावना सुरेश साहू जी सहित राजगढ़ जिले की समिति के सभी वरिष्ठजन, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- सिंगोड़ी 52 वर्षीय व्यक्ति का पेड़ में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस,सिंगोड़ी/अमरवाड़ा, 19 अप्रैल दौ हजार 26 अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगोड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम बांका मुकासा में शनिवार को 52 वर्षीय 3 बजे लगभग एक व्यक्ति का शव खेत के पेड़ पर लटका हुआ मिला। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मनुराजा चिंता चंद्रवंशी पिता लाल बहादुर चंद्रवंशी, उम्र 52 वर्ष, निवासी बांका मुकासा के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, दोपहर खेत की ओर गए लोगों ने शव को झाड़ी से लटका देखा और तुरंत सिंगोड़ी चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिंगोड़ी चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अमरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं सिंगोड़ी पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है।1
- विजयपुर के गांव घो रकवाला स्थित श्री परशुराम जी के मंदिर में जन्मोत्सव बड़े श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस पावन अवसर1
- छिंदवाड़ा में नरवाई जलाने पर 60 एफआईआर किसानों पर सख्ती छिंदवाड़ा। गेहूं कटाई के बाद नरवाई जलाने पर जिले में अब तक 60 एफआईआर दर्ज हुई है आज सोमवार सुबह 9 बजे जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार चौरई में 15, अमरवाड़ा में 10, बिछुआ में 10 अन्य तहसीलों में कार्रवाई कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने अपील की- नरवाई न जलाएं खेत उपजाऊ रखें। स्ट्रा रीपर, सुपर सीडर, डीकंपोजर का उपयोग करें। नरवाई जलाने से मिट्टी की उर्वरा क्षमता कम होती है।1
- ghyuuuuuuuuuggggyuuu1
- 🚨 जुन्नारदेव में भड़की भीषण आग, पुलिस थाने के पास मचा हड़कंप 🔥 मार्केट दुकान में लगी आग ने ली विकराल रूप 🚒 दमकल की टीम मौके पर, आग बुझाने का जारी है प्रयास1
- डूण्डासिवनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिजली तार चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, ₹1 लाख का मशरुका बरामद1
- #सिवनी / कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने आदिवासी बालिका छात्रावास भैरोगंज का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में कई व्यवस्थागत कमियां सामने आने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए त्वरित सुधार के निर्देश दिए तथा संबंधित अधीक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती मीना ने छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बालिकाओं से पूछा कि वे पढ़-लिखकर क्या बनना चाहती हैं, जिस पर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपने लक्ष्य साझा किए। कलेक्टर श्रीमती मीना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अध्ययन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या असुविधा होने पर छात्राएं बिना संकोच अधीक्षिका या वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएं, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।1
- छिंदवाड़ा में चोरों का ‘मास्टर नेटवर्क’ फेल, पुलिस ने 19 बाइक बरामद कर किया बड़ा खुलासा छिंदवाड़ा जिले में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच मध्य प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। छिंदवाड़ा में कोतवाली थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 19 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल को एक व्यक्ति ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सुनसान इलाकों और भीड़भाड़ वाले स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी के बाद वे वाहनों की नंबर प्लेट बदल देते थे ताकि पहचान छिपाई जा सके। इसके बाद इन वाहनों को अन्य जिलों और राज्यों में बेच दिया जाता था। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह के तार मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र तक फैले हुए हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और आगे भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। वहीं इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना की जा रही है। बाइट - एशिनल एसपी आशीष खरे1