फिट इंडिया वीमेंस वीक के अंतर्गत महिलाओं को स्वास्थ्य, फिटनेस एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न खेल, योग एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन धार, 9 मार्च 2026। भारत सरकार द्वारा आयोजित फिट इंडिया कार्निवल 2026 के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में फिट इंडिया वीमेंस वीक का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री सुभाष जैन के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर, शहरी एवं ग्रामीण परियोजना सहित धार जिले की 16 परियोजनाओं के संयुक्त तत्वावधान में 6 मार्च से 10 मार्च 2026 तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों की सहभागिता सुनिश्चित कर उन्हें स्वास्थ्य, फिटनेस, आत्मरक्षा एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान आत्मरक्षा प्रशिक्षण, सुरक्षा जागरूकता, खेल प्रतियोगिताएं, योगाभ्यास, व्यायाम, साइकिलिंग डे (Cycling for Health) सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही सुरक्षित परिवहन, सुरक्षित पर्यटन, प्रमुख हेल्पलाइन नंबर 181, 1098, 112, 1930 तथा साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव संबंधी जानकारी भी प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में वन स्टॉप सेंटर धार द्वारा नौगांव क्षेत्र में महिलाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को माहवारी प्रबंधन के संबंध में जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि माहवारी में अनियमितता, अत्यधिक रक्तस्राव या अन्य समस्याएं होने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेना आवश्यक है। साथ ही कपड़े के स्थान पर सैनिटरी नैपकिन का उपयोग करने की सलाह दी गई तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने एवं समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों जैसे रस्साकशी, चेयर रेस, कबड्डी एवं खो-खो का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम का आनंद लिया। वहीं शहरी परियोजना द्वारा भारतीय खेल विकास प्राधिकरण परिसर में महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ साइकिलिंग, योगाभ्यास एवं विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा तनाव, चिंता और अवसाद में कमी आती है। योग से लचीलापन, ताकत, वजन प्रबंधन एवं समग्र स्वास्थ्य में सुधार होता है। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई तथा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। अंत में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वयं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी ने “मैं स्वस्थ रहूंगी, सुरक्षित रहूंगी एवं अन्य महिलाओं को भी जागरूक करूंगी” का संकल्प लिया।

- Post by Surendra prasad Dubey1
- बाबूजी प्रीमियर लीग 2.0 का आतिशबाजी व रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी के साथ शुरुआत होगा बाबूजी प्रीमियर लीग बीपीएल में विधानसभा क्षेत्र की 144 टीमें भाग लेगी स्वतंत्र प्रेस क्लब बदनावर व बोडाना 11 माकनी के बीच पहला मैच होगा बदनावर। विधायक भंवरसिंह शेखावत के मार्गदर्शन में Sports प्रीमियर लीग 2.0 का आगाज मंगलवार से जनपद पंचायत भवन के सामने मैदान में होगा। रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। बाबूजी प्रीमियर लीग बीपीएल में इस बार 144 टीमें भाग लेगी। प्रतिदिन सात मैच आयोजित होगे। 10 तारीख से प्रांरभ होने वाली विधानसभा क्षेत्र की सबसे बडी किके्रट प्रतियोगिता में चौके छक्कों की बरसात होगी। मैच देखने हेतु सुव्यस्थित बैठक की व्यवस्था की गई है। सभी मुकाबले दुधिया रोशनी में होगे। विधायक प्रतिनिधि महेश पाटीदार ने बताया कि बाबूजी प्रीमियर लीग 2.0 की शुरुआत 10 तारीख मंगलवार को होगी। विधायक एवं अन्य अतिथियों की मौजूदगी में आतिशबाजी के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाली सभी टीमो के खिलाडियों को विधायक शेखावत की और से टीशर्ट एवं कीटस प्रदाय की जाएगी। रंगारंग आतिशबाजी के साथ बीपीएल 2.0 का आगाज होगा। बाबूजी प्रीमियर लीग 2.0 की ओपंिनग में 10 तारीख को चार मुकाबले खेल जाएंगे। बदनावर डायनामिक्स व केटीसी गु्रप गरडावद, स्वतंत्र पे्रस क्लब बदनावर व बोडान 11 माकनी , कृषि उपज मंडी बदनावर व श्रीराम किकेट क्लब छोखुर्द, बालाजी किक्रेट क्लब कारोदा व प्रियदर्शनी किके्रट क्लब चीराखान के बीच खेला जाएगा। हारने वाली टीमे बाहर होगी, वही जीतने वाली टीमों को अगले दौर के मुकाबले भी इसी दिन खेले जाएगे। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण- बाबूजी प्रीमियर लीग 2.0 के आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। पीच तैयार कर दी गई है। चौके छक्के हेतु बाउंड्री बन चुकी है। दर्शकों के बैठने हेतु दर्शक दीर्घा की सुविधा उपलब्ध है। बडी डिस्प्ले लगायी गई है। विधायक शेखावत के कार्यकर्ताओं की टीम व्यवस्था में लगी है। आयोजन को लेकर प्रचार प्रसार, लाइट साउंड, ग्राउंड व्यवस्था, पीच व्यवस्था, अतिथि, खेल सामग्री एवं कीट, स्वास्थ्य एवं पानी, मंच व्यवस्था सहीत 18 से अधिक टीमों का गठन किया गया है। वही नगर के किके्रट प्रेमी खिलाडी भी अपना योगदान देते देखे गए।1
- *मार्च में के दूसरे हफ्ते में 38 डिग्री पहुंचा पाराः धार में तेज धूप से बढ़ी तपिश, गर्मी ने दिखाए तेवर, दोपहर में लोग घरों से नहीं निकल रहे* *राहुल सेन मांडव* *मो 9669141814* धार न्यूज/धार शहर में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कई दिनों से तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिसके कारण मार्च की शुरुआत में ही लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कुछ दिन पहले तक शहर का अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, लेकिन अब इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तेज धूप और बढ़ती गर्मी के कारण दोपहर के समय शहर की सड़कें सूनी दिखाई देने लगी हैं। लोग अब केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। धूप की वजह से घरों से बाहर नहीं निकल रहे लोग दोपहर के समय बाजारों और मुख्य मार्गों पर आवाजाही कम हो गई है। तेज धूप से बचने के लिए लोग सिर ढंककर और अन्य बचाव के उपाय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही ठंडे पेय पदार्थों और फलों की मांग में भी वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। अनुमान है कि आगामी दिनों में पारा 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने, पर्याप्त पानी पीने और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।1
- खंडवा में सनसनीखेज वारदात, पुत्र ने शराब में उजाड़ दिए मजदूरी के रुपए पिता ने हिसाब मांगा तो पीट पीटकर कर दी हत्या। एंकर। मध्य प्रदेश के खंडवा में एक सनसनी खेज हत्या का मामला सामने आया है जहां कलयुगी बेटे ने मजदूरी का हिसाब मांगने पर अपने दिव्यांग पिता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के लिए उसने उसी लाठी का इस्तेमाल किया, जिसके सहारे उसके पिता चला-फिरा करते थे। मृतक की पत्नी ( आरोपी की मां) के बयान के बाद पुलिस ने बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। आरोपी को उसकी बुआ के गांव से गिरफ्तार किया गया हैं। दरअसल घटना खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है पुलिस के मुताबिक ग्राम गुड़ी में 8 मार्च रविवार के दिन एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला था। मृतक की पहचान साबुलाल उर्फ केंडे पिता बाटु कोरकु निवासी ग्राम गौंडवाडी के रूप में हुई थी।शव पर गहरे चोंट के निशान थे। पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि मृतक की हत्या करीब 4 दिन पहले हो चुकी है। पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी गौराबाई ने बताया कि 4 मार्च को उसी के बेटे बच्चूलाल ने हत्या की हैं। आरोपी बच्चूलाल ग्राम गुड़ी में एक किसान के बाड़े में मवेशियों की देखरेख का काम करता हैं। घटना वाले दिन किसान ने बच्चूलाल को मजदूरी के एक हजार रूपए दिए थे। एक हजार में से 200 रूपए उसने पिता को और 100 रूपए मुझे (मां) दिए। शाम के समय वह घर आया तो उसके पास बाकी के 700 रूपए नहीं थे। पिता ने पूछा तो बोला कि 700 रूपए की शराब पी गया। पिता ने पैसे मांगे तो विवाद हुआ, फिर हत्या की पिपलोद पुलिस के अनुसार, आरोपी बच्चूलाल के माता-पिता भीख मांगकर गुजारा करते थे। कमाने वाला सिर्फ बच्चूलाल था और वह शराब पीने का आदी था। उसे मजदूरी के पैसे मिलने पर पिता ने हिसाब मांगा और कहा कि बाकी के पैसे मुझे दे दो, लेकिन वह उन पैसों की शराब पी चुका था। पिता ने फटकार लगाई और गालियां दी, जिससे कि बच्चूलाल बिफर गया और लट्ठ से पीट-पीटकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दिए है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ निडर भारत न्यूज़ से पत्रकार आकाश कोहली की रिपोर्ट पीथमपुर, सेक्टर नंबर 3 पीथमपुर के सेक्टर नंबर 3 में सतनाला कंपनी के पास नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी कचरा गाड़ी जलकर खाक हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि कचरे में मौजूद किसी ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग भड़की हो सकती है। सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग और स्थानीय लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।1
- इंदौर में पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। दरअसल, परदेशीपुरा थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार का जन्मदिन कुछ युवकों ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया और केक भी कटवाया गया। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में संयोगितागंज क्षेत्र के लिस्टेड बदमाश आकृत बोयत, आयुष बोयत और दीनू बोयत भी मौजूद थे। इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हैरानी की बात यह रही कि खुद पुलिसकर्मी ने भी इस वीडियो को अपनी डीपी पर लगा लिया था। जैसे ही मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया, पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए और पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के साथ किसी भी प्रकार का मेल-जोल अनुशासनहीनता माना जाता है और इस मामले में सख्त कार्रवाई की गई है।1
- Post by Aarti Raikwar1
- ग्राम पंचायत बिड़वाल द्वारा लाईट नहीं लगाने के कारण,आमजनता को परेशानियां झेलना पड़ी। जिसके बाद ग्रामीण सुरेश कटारिया ने मीडिया को जानकारी दी। और लाईट लगाने की मांग की गई है।1